Thursday, December 24, 2020

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 09 जोड़ी त्योहार स्पेशल रेतसेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

 


रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 09 जोड़ी त्योहार स्पेशल रेतसेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।


1. गाडी संख्या 09708/09707, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा बौगंगानगर से दिनांक 01.01 21 से 31.01.21 तक (31 ट्रिप) एवं धान्द्रा टर्मिनस की दिनांक 03.01.21 से 02.02.21 तक (31 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


2 गाड़ी संख्या 02473/02474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा बीकानेर से दिनांक 04.01.21 से 25.01,21 तक (04 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.01.21 से 26.0121 तक (04 ट्रिप)


विस्तार किया जा रहा है।


गाडी संख्या 02489/02490, बीकानेर-दादर-बीकानेर द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा बीकानेर से दिनांक 02.01.21 से 30.01.21 तक (09 ट्रिप) एवं दादर से दिनांक 03.01.21 से 31.01.21 तक (09 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


4. गाडी संख्या 02495/02496, बीकानेर-कोलकाता बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा बीकानेर से दिनांक 07.01.21 से 28.01.21नक (04 ट्रिप) एवं कोलकाता से दिनांक 08.01.21 से 29.01.21 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


5. गाडी संख्या 02458/02457, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा बीकानेर से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 तक (31 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय रोहिल्ला से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 तक (31 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


6. गाडी संख्या 04712/04711, श्रीगंगानगर-हरिद्वार श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा श्रीगंगानगर से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 तक (21 ट्रिप) एवं हरिद्वार से दिनांक 02.01.21 से 31.01.21 तक (30 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


7. गाडी संख्या 04731/04732, दिल्ली-बठिपठा-दिल्ली प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिल्ली से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 तक (31 ट्रिप) एवं बठिपहा से दिनांक 01.01.21 से 37,01.21 तक (31 दिय) विस्तार किया जा रहा है। 8. गाडी संख्या 02471/02472, श्रीगंगानगर-दिल्ली भौगगानगर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा श्रीगगानगर से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 जक (31 ट्रिम) एवं दिल्ली से दिनांक 01.01.21 से 31.01.21 तक (31 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


9. गाडी संख्या 04888/04887, बाहर-ऋषिकेष-बाड़मेर प्रतिदिन स्पेशल रेलनेवा बाड़मेर से दिनांक 01.01.21 के 1.01 21 तक (31 ट्रिप) एवं भषिकेश से दिनांक 02.01 21 से 01.02.21 तक (31 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।


नोट- उपरोक्त रेलसेवा कोहरे के कारण सहारनपुर-इटिद्वार- सहारनपुर के मध्य दिनांक 31.01.21 तक आंशिक रद्द रहेगी

Labels:

15 हजार किलो अफीम,2 ग्राम ब्राउन शुगर, सहितनशीली दवाओं का खुलासा

 


बीकानेर@ ऑपरेशन प्रहार के तहत बीकानेर पुलिस रेंज ने नशे ओर नशा खोरियों पर बड़ी कार्रवाई की हैं। इस सम्बंध में आईजी प्रफुल्ल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दोरान संभाग के चारो जिलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं।

पुलिस ने इस ऑपरेशन के तहत करीब 96 मामलों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि 3 लाख 45 हजार 896 नशे की टैबलेट को पकड़ा हैं। आईजी ने बताया कि इस 2 ग्राम ब्राउन शुगर व करीब 15 हजार किलो अफीम भी इस दौरान पकड़ी गयी हैं।

Labels:

रक्तमित्र शरद सिंह ने रक्तदान का आयोजन कर मनाया अपना शुभ जन्मदिन

 



बीकानेर@ रक्तदान की पावन महिमा से आज हम सभी परिचित है। इसी महिमा से स्व प्रेरित बीकानेर ब्लड़ सेवा के रक्तमित्र शरद सिंह राठौड़ ( वरिष्ठ लेखाकार, खनन मंत्रालय भारत सरकार) ने अपने जन्मदिन को रक्तदान जैसे पुण्य कार्य का आयोजन करके इस शुभ दिवस को खास बनाया। आपने स्वयं, परिजनों और शिष्य गणों क्रमशः जितेन्द्र सिंह, भरत सिंह, भवानी सिंह और शिवराज सिंह ने आपके जन्मदिन को रक्तदान कर अद्धभुत और अविस्मरणीय बनाया। 


विगत रहें कि शरद सिंह जी राठौड़ पिछले तीन वर्षों से अपनी बड़ी बहन स्व. संगीता कंवर की स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अचीवर्स अकेडमी बीकानेर टीम के साथ करते है और अपने जन्मदिन को भी रक्तदान की महान सेवा से अनूठा और यादगार बनाते है। 

इस अवसर पर राजकीय रक्तकोष पीबीएम के विभागाध्यक्ष डॉ देवराज जी आर्य, वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ कुलदीप जी मेहरा और रक्तमित्र मुकुन्द ओझा सारस्वत, भैरूरतन ओझा इत्यादि मौजूद रहे।
बीकानेर ब्लड सेवा समिति के संचालक रवि व्यास पारीक, सह संचालक इन्द्र कुमार चाण्डक , इंस्पेक्टर अरविन्द सिंह शेखावत और रक्तप्रभारी विक्रम इछपुल्याणी अरोड़ा आदि ने शरद सिंह जी को उनके शुभ जन्मदिन की बधाई देते हुए लम्बी एवं स्वस्थ आयु की कामना करते हुए सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।

Labels: , ,

राजस्थान का पहला ‘मास्क बैंक’ स्थापित :- जिला कलक्टर एवं महापौर ने किया उद्घाटन ,आमजन निःशुल्क ले सकेंगे मास्क, संस्थाएं करवा सकेंगी जमा

 



बीकानेर, 24 दिसम्बर। राजस्थान का पहला ‘मास्क बैंक’ गुरुवार को बीकानेर में स्थापित हुआ। जिला कलक्टर नमित मेहता एवं महापौर सुशीला कंवर ने जूनागढ़ के सामने हाट बाजार परिसर में स्थापित मास्क बैंक का फीता काटकर इसका उद्घाटन किया गया। ‘मास्क बैंक’ से आमजन निःशुल्क मास्क प्राप्त कर सकेंगे। वहीं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाएं यहां मास्क जमा भी करवा सकेंगी।


इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में कोरोना नियंत्रण में ‘मास्क’ की भूमिका अहम रही है। संक्रमण काल के दौरान जिस-जिसने कोरोना एडवाइजरी की पालना की तथा मास्क का उपयोग किया, वह इससे बचा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन नहीं आने तक मास्क ही वैक्सीन है। इसकी उपयोगिता को समझते हुए जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के माध्यम से यह मास्क बैंक स्थापित किया गया है। शुरूआत में यहां नगर निगम एवं नगर विकास न्यास द्वारा पच्चीस-पच्चीस हजार मास्क उपलब्ध करवाए गए हैं।


जिला कलक्टर ने बताया कि मास्क बैंक में नगर निगम की ओर से कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन कार्मिकों द्वारा यहां आने वाले लोगों को मास्क दिए जाएंगे। वहीं स्वयंसेवी संस्थाएं भी यहां मास्क जमा करवा सकती है। मास्क का लेन-देन रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। मास्क बैंक प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक कार्यरत रहेगा। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं को बढ़-चढ़कर इस अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया तथा कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना ‘मास्क’ नहीं रहे, इस कैम्पेन को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाया जाएगा।


मिसाल बना बीकानेर


जिला कलक्टर ने कहा कि किसी भी महामारी पर प्रभावी नियंत्रण में समाज की भूमिका सर्वोपरि होती है। बीकानेर ने पूरी निष्ठा से कोरोना एडवाइजरी की पालना करते हुए देश और दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है। आज राजस्थान की बड़ी आबादी वाले शहरों की तुलना में बीकानेर में सबसे कम केस रिपोर्ट हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन सामूहिक प्रयासों को बरकरार रखने की जरूरत है।


महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि प्रदेश का पहला ‘मास्क बैंक’ बीकानेर में स्थापित होना, कोरोना के खिलाफ हमारी जंग का हिस्सा है। सतर्कता के कारण ही जिले में पाॅजिटिव मामलों में लगातार कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से आमजन में जागरुकता आई है और अधिकतर लोग मास्क लगाने लगे हैं। फिर भी कोई व्यक्ति मास्क लगाना भूल जाए अथवा नए मास्क की आवश्यकता हो तो मास्क बैंक से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने जिला कलक्टर की इस पहल को सराहनीय बताया।


इससे पहले जिला कलक्टर ने फीता काटकर ‘मास्क बैंक’ का उद्घाटन किया तथा इसकी कार्यप्रणाली के बारे में जाना। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि अब तक हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के चौथे चरण में 29 दिसम्बर को बैटन रिले होगी और 31 को जिले के समस्त पुलिस थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा कोरोना एडवाइजरी की पालना की समझाइश की जाएगी। अतिरिक्त कलक्टर (नगर) सुनीता चौधरी ने आभार जताया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कनिष्क कटारिया, नगर विकास न्यास के सचिव मेघराज सिंह मीणा, लाॅयंस क्लब उड़ान की अर्चना थानवी, वूमन वेलफेयर सोसायटी की डाॅ. अर्चना सक्सेना, नगर निगम के किशन गोपाल पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Labels: ,

किसी भी औद्योगिक, वाणिज्यक प्रतिष्ठान में ना हो बंधुआ मजदूर,ईंट भट्टों पर रखे निगरानी बच्चों से श्रम करवाने वालों के विरूद्ध हो कार्यवाही:- नमित मेहता

 


बीकानेर, 24 दिसम्बर। जिला कलक्टर नमित मेहता ने जिले में बंधुआ श्रम रोकथाम और बालश्रम को रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।


कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार केो बंधुआ श्रम रोकथाम के लिए गठित जिला श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक में मेहता ने कहा कि श्रम विभाग बंधुआ श्रम के बारे में ईट-भट्टे, खारखाने, औद्योगिक व वाणिज्यक संस्थान आदि का औचक निरीक्षण करे। अगर बंधुआ श्रमिक पाए जाते है, तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्तिच करे। उन्होंने निर्देश दिए उक्त संस्थानों के नियोजकों, प्रबंधकों से संवाद स्थापित करें तथा उन्हें श्रमिकों को संवेदनशील होकर, उनकी पूरी मजदूरी का भुगतान दिलाए। उन्होंने कहा कि ईट-भट्टों पर जो श्रमिक लगे होते है, संभवतः किसी न किसी ठेकेदार के मार्फत नियोजित होते हंै।

 उन्होंने निर्देश दिए कि भुगतान श्रमिक को ही मिले और वह भी पूरा, यह सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि इन भट्टों पर बालश्रम ना हो, उसपर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि बालश्रम से मुक्त कराए गए बच्चों को शिक्षा मिले, इसके लिए प्रयास हो। साथ ही अवमुक्त किए गए बंधुआ श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रोजगारपरक प्रशिक्षण व कौशल विकास के पाठ्यक्रमों आदि से जोड़कर उनकी क्षमता संर्वधन किया जाए।

बैठक में संयुक्त श्रम आयुक्त संतोष प्रसाद शर्मा ने श्रमिकों को बकाया भुगतान, न्यूनतम वेतन और निस्तारित प्रकरणों और जिले में बालश्रमिकों के नियोजन से संबंधित जानकारी दी।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, जिला उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष डीपी पचीसिया, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Labels: ,

टीबी की अत्याधुनिक जांचों के लिए बीकानेर में शुरू होगी विशेष लैब स्टेट टास्क फोर्स द्वारा टीबी नियंत्रण कार्यों की गई समीक्षा

 


टीबी नियंत्रण कार्यों की गई समीक्षा 2025 तक टीबी उन्मूलन के लिए होंगे अतिरिक्त प्रयास कोविड 19 के लिए अपनाए गए उपायों से टीबी मरीजों संख्या में भी 27 प्रतिशत तक कमी

बीकानेर, 24 दिसंबर। टीबी रोग की जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक लैब सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में अगले 15 दिनों में प्रारंभ कर दिया जाएगा। टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए गुरुवार को स्टेट टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। एसटीएफ के अध्यक्ष डॉ गुंजन सोनी की अध्यक्षता में आयोजित इस समीक्षा बैठक में प्रदेश के 23 मेडिकल कॉलेज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

पीबीएम के श्वास रोग विभाग के अध्यक्ष डाॅ सोनी ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टीबी उन्मूलन की दिशा में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। कोविड-19 के चलते पिछले कुछ समय से टीबी उन्मूलन कार्यक्रम स्थगित हो गए थे। 2025 तक क्षय रासेग उन्मूलन के लक्ष्य के साथ अब राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में टीबी के इलाज के लिए आवश्यक और आधारभूत ढांचे के विकास हेतु उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए कमियों को दूर करने के लिए प्रयासों में तेजी लाने को कहा गया।

डॉ सोनी ने बताया कि भारत में हर चैथा व्यक्ति ट्यूबरक्लोसिस से संक्रमित है और प्रतिवर्ष एक लाख संक्रमितों में से करीब 32 लोग इस रोग के कारण अकाल मृत्यु का शिकार होते हैं। क्षय रोग के कुल मरीजों में से 85 प्रतिशत मरीज फेफड़ों की टीबी से संक्रमित होते हैं। वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान इस रोग के उपचार की नई दवाइयों के अनुसंधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। सरकार द्वारा ड्रग्स सेंसेटिव टीबी और ड्रग रेजिस्टेंस टीबी के लिए निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। एमडीआर टीबी के उपचार पर 8 से 9 लाख रुपए खर्च होते हैं। सरकार द्वारा इस रोग के इलाज की समस्त जांच और दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। मरीज की स्थिति पर नजर रखने के लिए निःक्षय ऐप विकसित किया गया है। साथ ही मरीज के पोषण के लिए भी सरकार द्वारा हर माह 500 रुपए दिए जाते हैं, एमडीआर के तहत 18 माह तक टीबी मरीज को 500 प्रतिमाह के हिसाब से भुगतान किया जाता है।
डॉ माणक गुगलानी ने बताया कि निजी चिकित्सकों द्वारा यदि टीबी मरीज का पूरा इलाज  किया जाता है तो राज्य सरकार द्वारा उसे 3000 रुपए भुगतान किया जाता है। उन्होंने बताया कि कोविड 19 संक्रमण रोकथाम के लिए अपनाए गए मास्क, सोशल डिस्टेसिंग से टीबी संक्रमण रोकथाम में भी मदद मिली है।  अक्टूबर 2019 से पूर्व एक वर्ष की अवधि में प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में 22 हजार 439 टीबी मरीज पंजीकृत किए गए थे जबकि सितंबर 2020 तक के समय में 16 हजार 214 रोगी रिपोर्ट हुए हैं । इस आधार पर साबित हुआ कि कोविड-19 रोकथाम के लिए अपनाए गए मास्क, सैनेटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे उपायों से क्षय रोग संक्रमण की रोकथाम में भी अहम मदद मिली है। डाॅ सी एस मोदी ने बताया कि फेफड़ों का एक टीबी जीवाणु जनित संक्रामक बीमारी है। टीबी मरीज को सही समय में पूरा उपचार मिलना जरूरी है। बीकानेर में टीबी का प्रकोप राष्ट्रीय अनुपात जैसा ही है। कोविड रोकथाम उपायों से टीबी के मरीजों की संख्या में लगभग 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
जांच के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लैब होगा शुरू
डाॅ सोनी ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में टीबी मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक  जांच लैब अगले 15 दिनों में प्रारंभ  किया जाएगा। इस लैब के प्रारंभ होने से बीकानेर में सभी सैंपल स्थानीय स्तर पर ही जांचे जाने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस लैब पर करीब डेढ़ करोड रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्मूलन कार्रवाई की स्थिति की समीक्षा की गई और कमियों का विश्लेषण कर दूर करने के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान डाॅ अजय श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

Labels:

नशा समाज के लिए नासूर की भांति है-मेहता

 


बीकानेर, 24 दिसम्बर। नशामुक्त भारत अभियान को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को आयोजित की गई।

जिला कलक्टर ने कहा कि नशा समाज के लिए नासूर की भांति है, जिसकी चपेट में आने से बच्चों एवं युवा पीढ़ी को बचाए जाने की नितांत आवश्यकता है। जिले को नशा मुक्त करने में सरकारी तंत्र ही नहीं बल्कि समाज का प्रत्येक वर्ग इसकी जिम्मेदारी उठाएं एवं समाज को नशा मुक्त बनाने में अपनी भागदारी सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर ने नशामुक्ति केे लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर हुए प्रयासों की समीक्षा की और कहा कि स्कूलों, महाविद्यालयों के आस-पास की दुकानों पर तथा ऐसे स्थान जहां पर नशा के उत्पाद मिलते हैं, उनपर प्रभावी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल.मीना को निर्देश दिए शैक्षणिक संस्थाओं की 100 मीटर की परिधि में धुम्रपान का विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करे। पुलिस की सहायता से उनकेे चालान काटे जाए। स्वयं सेवी संस्थाआंे ने बताया कि कुछ फोटो स्टेट की दुकानों पर हुक्काबार चल रहे है। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि ऐसे हुक्काबार चल रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाए ताकि उनके खिलाफ कार्यवाही हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बीकानेर में नशा की प्रवृति ना बढ़े इसके लिए संबंधित विभाग स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ समन्वय करते हुए सर्वे करें। ब्लाॅक एवं पंचायत स्तर पर नशे वाले स्थानों को चिन्हित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे, उपचार और जागरूकता के कार्यक्रम को लेकर रोडमेप आगामी तीन दिनांे में तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने जिले में नशा करने वालों के पुर्नवास के बारे में भी फीड बैक लिया।

मेहता ने कहा कि जिले को नशामुक्त करवाने के लिए एक और अभियान चलाने की जरूरत है। इसे मात्र सरकारी कार्यकम नहीं मानें, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को देखते हुए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे लोगों को आसानी से नशा से होने वाली हानि की जानकारी मिल सके एवं नशा मुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता आ सके।

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने कहा कि माह अक्टूबर  2020 से अब तक जिले में नशामुक्ति अभियान के दौरान 38 स्थानों का चिन्हीकरण किया गया है। जिले में नशीली दवाओं, पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कुल 43 दर्ज प्रकरणांे में 83 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर की परिधि में धुम्रपान बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही करते हुए 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

उप निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एल.डी.पंवार ने बताया कि दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट, दंतौर क्षेत्र में तथा बीकानेर में एनआर असवाल चेरिटेबल संस्था नशामुक्ति के लिए कार्य कर रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ए.एच.गौरी, युवाभारत संस्थान के दिनेश पाण्डे जिला उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष डी.पचीसिया, सुशील मत्तड़, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बी.एल.मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Labels:

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा स्वर्गीय श्री मोतीलाल जी वोरा को श्रद्धांजलि दी

 


बीकानेर@ आज बीकानेर कार्यशाला में उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा स्वर्गीय श्री मोतीलाल जी वोरा को कार्यशाला गेट पर श्रद्धांजलि दी गई इसमें उपस्थित संघ सचिव  विजय सिंह जी भाटी व अध्यक्ष मनमोहन जी ओझा  कालूराम मेघवाल महावीर स्वामी विजय सिंह चौहान विजय गहलोत धर्मेंद्र सिंह विशाल पुरोहित नेमीचंद  व पवन पांडे पृथ्वीराज चौहान उपस्थित रहे

NWREU सचिव व अध्यक्ष   एवं समस्त पदाधिकारी  उपस्थित रहे

OBC  Association सचिव व अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

संघ सचिव विजय सिंह भाटी   भरू ने  बताया स्वर्गीय वोरा जी द्वारा इस कार्यशाला को नया जीवनदान दिया गया



Labels:

कोरोना काल मे जनसेवा करने वाले मोदी बन्धुओं को रोट्रेक्ट कल्ब ने किया सम्मानित

 




बीकानेर। भीषण महामारी कोरोना काल मे जनसेवा को समर्पित मोदी बन्धुओं दिलीप मोदी ओर मनोज मोदी की सेवाओं को देखते हुए , बीकानेर रोट्रेक्ट कल्ब ने आज गुरुवार की दोपहर 2 बजे जिला उधोग संघ कार्यालय मे क्लब के सदस्यों ओर पदाअधिकारियों ने उन्हें सम्मानित कर, उनके द्वारा कोरोना काल मे किये गये जनसेवा के कार्यो का उल्लेख  करते सभी कल्ब के सदस्यों के बीच कार्यों को किया सांझा। 

इस सम्मान समारोह  के मुख्य अतिथि जिला उधोग संघ के अध्यक्ष डीपी पचीसिया थे।

 इस अवसर द्वारका पचीसिया ने कहा कि इस महामारी के दौरान मोदी बन्धुओं ने जो सेवा कार्य किये है। वह बीकानेर की जनता भूल नहीं सकती। आज मोदी बंधुओं का मे सम्मान करके अपने आप को गोरवान्वित महसूस कर रहा हूं। 

इसके अलावा रोट्रेक्ट कल्ब के गौरव मूंधड़ा, प्रशांत कल्ला  ने भी मोदी बन्धुओं के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशन्नता करते हुए, उन्हें कल्ब का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Labels: ,

इन Mobile Apps से रहें दूर नहीं तो हो जाएंगे फर्जीवाड़े का शिकार

 


RBI Alert: अगर आप भी लोन लेने के लिए किसी मोबाइल ऐप (Mobile App) या अनजाने डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platform) के जरिए अप्लाई करने जा रहे हैं तो तुरंत रुक जाइए, इससे पहले कि आप किसी डिजिटल लोन फर्जीवाड़े का शिकार हो जाएं, रिजर्व बैंक की ये चेतावनी समझ लीजिए.   


नई दिल्ली: Reserve Bank of India (RBI) ने उन सभी लोगों को चेतावनी जारी की है, जिन्होंने किसी अनऑथराइज्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म (Unauthorised Digital Platform) के जरिए या फिर मोबाइल ऐप (Mobile App) से लोन के लिए अप्लाई किया है. अपनी ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में RBI ने कहा है कि, ऐसा देखा जा रहा है कि लोग फटाफट लोन (Instant Loan) पाने के चक्कर में डिजिटल फर्जीवाड़े (Digital Lending Scam) का शिकार हो रहे हैं. 


RBI ने लोगों को आगाह किया है कि अगर आप अनऑथराइज्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म या फिर मोबाइल ऐप के जरिए लोन लेने के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपके डॉक्यूमेंट्स के साथ फर्जीवाड़ा किया जा सकता है. 


RBI ने कहा है कि लोग ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल ऐप से लोन लेने से बचें जो तुरंत ही आपको बिना पेपरवर्क के फटाफट लोन देने का झांसा देते हैं. इसलिए लोन देने वाली ऐसी कंपनियों के बारे में अगला-पिछला जरूर देखे लें. 


रिजर्व बैंक ने कहा कि ऐसी कंपनियां ग्राहकों से ज्यादा ब्याज वसूलती हैं, साथ ही इनमें कई तरह के छिपे हुआ चार्ज होते हैं, जो ग्राहकों को शुरू में पता नहीं होते. फोन के जरिए आपके पर्सनल डाटा का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.


रिजर्व बैंक ने लोगों से कहा है कि वो KYC की कॉपी ऐसे अनऑथराइज्ड लोगों या ऐप्स के साथ शेयर कतई न करें. लोग ऐसे फर्जी ऐप्स और प्लेटफॉर्म के बारे में प्रवर्तन एजेंसियों में शिकायत दर्ज कराएं. लोग ये शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए सचेत पोर्ट https://sachet.rbi.org.in/ पर जाकर शिकायत कर सकते हैं 

Labels:

बजरंग सेना में बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार,जोशी और मोदी मनोनीत

 



बीकानेर@ बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया के आदेशानुसार राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा की अनुशंसा पर प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी ने बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संजय कुमार जोशी को युवा मोर्चा अध्यक्ष और बीकानेर विधानसभा पूर्व अध्यक्ष के पद पर शिव कुमार मोदी को मनोनीत किया।


प्रदेश महासचिव सोलंकी ने बताया की संजय कुमार जोशी और शिव कुमार मोदी के संस्कार, नम्रता, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति भावनाओ को देखते हुए आशा करते है कि ये दोनों गौरक्षा, धर्म रक्षा, नारी सुरक्षा करते हुए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।


जोशी और मोदी का मनोनयन पर बजरंग सेना के प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी और समस्त प्रदेश कार्यकारिणी ने खुशी व्यक्त की।


इनके अलावा दीपेश सिंह सोलंकी, महंत विकास गिरी महाराज, शिव कुमार व्यास, रवि शंकर बोहरा , बाबू लाल सोलंकी, पंकज तंवर, अर्पित सोलंकी, नवरतन सोलंकी, राज कुमार, सत्यनारायण अग्रवाल, गोकुल प्रसाद उपाध्याय, ओम प्रकाश भादाणी, मनफूल टाक, लीला कच्छावा, निशा पंवार, रेखा खत्री, बेबी भार्गव, रामदेव बडगुजर, श्रवण छिंपा, कमल किशोर, देवेन्द्र पांडीया भवानी शंकर सोलंकी, मक्खन लाल जोशी, चेतन दास अग्रवाल, जोनी, दिनेश पारीक,

निखिल अग्रवाल, श्रीकांत अग्रवाल, मखन जोशी, महेंद्र सुराणा, अश्लेश अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, बेबी भार्गव, नमन अग्रवाल, दीपेश सिंह सोलंकी, अर्पित सोलंकी, रवि शंकर बोहरा, नवरतन सोलंकी, शिव कुमार व्यास, राज कुमार, श्रवण छिंपा, शिव कुमार मोदी, उमेश भोजक, शुभम मोदी इत्यादी ने संजय कुमार जोशी और शिव कुमार मोदी को बधाईया दी।


Labels:

कृषि महाविद्यालय की पहली वर्चुअल एलुमिनाई मीट 26 को,कुलपति ने की तैयारियों की समीक्षा

 


बीकानेर, 24 दिसम्बर। कृषि महाविद्यालय की पहली वर्चुअल एलुमिनाई मीट 26 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। महाविद्यालय से अब तक शिक्षा प्राप्त कर चुके देश-विदेश में रहने वाले लगभग पांच सौ पूर्व विद्यार्थी इससे जुड़ेंगे। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने गुरुवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एलुमिनाई मीट प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम होता है। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर इसे वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर आयोजित करने का निश्चय किया गया है। उन्होंने बताया कि कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान और गृह विज्ञान महाविद्यालय द्वारा पूर्व में ऐसे आयोजन किए जा चुके हैं। 

अब कृषि महाविद्यालय द्वारा भी यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व विद्यार्थियों को अपने अनुभव एवं उपलब्धियां साझा करने का मौका मिलेगा। युवा विद्यार्थियों को इनका लाभ होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पूर्व विद्यार्थियों को इससे जोड़ा जाए।
               

महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आई. पी. सिंह ने बताया कि कृषि महाविद्यालय की एलुमिनाई सोसायटी की स्थापना 12 सितम्बर 2018 को हुई। इसे काॅपरेटिव सोसायटी एक्ट के तहत पंजीकृत करवाया गया है। इसके बाद यह पहला एलुमिनाई कार्यक्रम हो रहा है। इसके लिए अब तक महाविद्यालय के लगभग पांच सौ पूर्व विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। उन्होंने बताया कि एलुमिनाई मीट के दौरान महाविद्यालय की विकास यात्रा से संबंधित प्रस्तुतीकरण भी दिखाया जाएगा। बैठक में विशेषाधिकारी इंजी. विपिन लढ्ढा, डाॅ. अरविंद झांझड़िया, डाॅ. सीमा त्यागी और डाॅ. नरेन्द्र पारीक मौजूद रहे।

Labels:

बीकानेर:- युवती के साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज

 


बीकानेर@ युवती के साथ दुष्कर्म करना व उसे अपने साथ भगा ले जाने का मामला नयाशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में लड़की की मां ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिवादिया का आरोप है कि काकड़वाला निवासी राजेश (20) पुत्र केशराराम उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376(3), 363, 366(क) व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार लड़की नाबालिग है।

Labels: ,

कोरोना अपडेट:- 987 सेम्पल से आये पॉजिटिव इन इलाकों से

 


बीकानेर@ बीकानेर में लगभग कोरोना थम सा गया है यह एक राहत की खबर है। अभी मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में 7 संक्रमित मरीज पाए गए हैं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मीणा ने इसकी पुष्टि की है।



Labels: ,

बीकानेर :- ट्रक की चपैट में आने से बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

 


बीकानेर@ सुबह सुबह ही एक दुःखद हादसा सामने आया है जिसमे सड़क पार करते समय बुजुर्ग की ट्रक की चपैट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है । घटना लूणकरणसर कस्बे के रोझा चौराहे की है, जहां अमरपुरा निवासी राधाकिशन गौड़ नामक बुजुर्ग बस से उतर कर सड़क पार करते समय ट्रक की चपैट में आ गया। मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग अपने गांव अमरपुरा से बीकानेर जा रहा था, इस दौरान लूणकरणसर के रोझा चौराहे पर बस रसे लघुशंका के लिए उतरकर सड़क पार कर रहा था, तभी राजमार्ग 62 पर आ रहे ट्रक की चपैट में आ गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस व टाईगर फ़ोर्स ऐम्बुलेंस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Labels: ,

चतुर्थ चरण के तहत बीकानेर जिले में कोरोना सक्रमण से बचाव के लिए 16 से 31दिसम्बर 2020 तक जागरूकता अभियान

 



बीकानेर@ हारेगा कोरोना ,जीतेगा बिकाणा' अभियान के चतुर्थ चरण के तहत बीकानेर जिले में कोरोना सक्रमण से बचाव के लिए 16 से 31दिसम्बर 2020 तक जागरूकता की सघन गतिविधियां  आयोजित जा रही है।इस कार्यक्रम के तहत वुमन पावर सोसाइटी  को सह संयोजक बनाया गया है ।

इस अवसर पर वुमन पावर सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के नेतृत्व में वुमन पॉवर सोसाइटी और राष्ट्रीय युवा संघ ने सयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट और मूर्ति सर्किल पर सामान्य जन को मास्क की महत्ता बताते हुए ,मास्क वितरित किये।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में टीम का संचालन रष्ट्रीय युवा संघ के प्रदेश महासचिव आसुराम सोलंकी ने और मूर्ति सर्किल पर स्वयं प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने किया।

कलेक्ट्रेट पर महारानी स्कूल और मूर्ति सर्किल पर डूंगर कॉलेज सहयोगी की भूमिका में रहे।

अर्चना सक्सेना ने बताया कि हमारी संस्था इस युद्ध मे प्रशासन के साथ है।हम सब मिलकर ही इस युद्ध पर विजय प्राप्त कर सकते है।जब तक वैक्सीन नही आ जाती हम सतर्क रह कर ही अपने आप को ओर अपने परिवार को बचा सकते है।

Asg ग्रुप ने मास्क बैंक को मास्क उपलब्ध करवाए।

जिला अध्यक्ष श्वेता जी ने कहा कि जिस तरह से आते ही गम्भीर परिस्थितियों में नामित मेहता जी ने सम्पूर्ण व्यवस्था को संभाला है ,वो काबिले तारीफ़ है।मैं और मेरी पूरी टीम नामित मेहता जी और सम्पूर्ण प्रशासन का शुक्रिया अदा करते है।

इस अवसर पर कैलाश चौधरी, गायत्री शर्मा ,ममता सिंह,आसुराम सोलंकी,विजय कपूर, वैशाली ,विजय ,पस्वामी,विजय पुरोहित,आशा जी,परमजीत जी,सुभाष ज्याणी,तुषार,आसिफ,रेणु वर्मा मौजूद रहे।

Labels:

बीकानेर के भवानी जोशी जार के पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित

 


नीरज जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आॅफ राजस्थान-जार- के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल को पुनः निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में दीपक शर्मा प्रदेश महासचिव और राजेन्द्र कुमार न्याती प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। बीकानेर के भवानी शंकर जोशी को पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर चुना गया और बीकानेर के ही नीरज जोशी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट गणेश सारस्वत ने परिणामों की घोषणा की। बुधवार को जार के गर्वनमेंट हाॅस्टल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादा कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी सारस्वत ने निर्वाचन प्रमाण पत्र वितरित किए। भवानी जोशी व नीरज जोशी की ओर से बीकानेर के जिलाध्यक्ष श्याम मारू ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किए। प्रदेश कार्यकारिणी में भवानी शंकर जोशी, के.के. मिश्रा, राजकुमार करनानी, ललित मेहरा और योगेश गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष, मूलचंद पेशवानी, लोकेश शर्मा, रामदेव उपाध्याय, गेंदमल पालीवाल व मनोज शर्मा प्रदेश सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। साथ ही चुनाव अधिकारी ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जिनमें मुकेश मूंधड़ा, भूपेन्द्र कुमार चैबीसा, श्रीमती सरिता शर्मा, भजनलाल, हरिनाम सिंह, कपिल वशिष्ठ, सुभाष शर्मा, सुमित जुनेजा, दुर्गाशंकर शर्मा,विष्णु धीमान, सुभाष मित्रुका, साबिर खान, नीरज जोशी, डा. प्रमोद सागर, गिरीराज शर्मा व हसन रिजवान शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि जार के द्विवार्षिक चुनाव के लिए 18 व 19 दिसम्बर को नामांकन पत्र जमा करवाए गए थे। 20 दिसम्बर को नाम वापस लिए गए। सहायक चुनाव अधिकारी रिछपाल पारीक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक, प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव पद पर 5-5 नामांकन होने से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जार कार्यालय में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल ने कहा कि जार संगठन को मजबूत करने के लिए सभी के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। प्रदेश महासचिव दीपक शर्मा ने पत्रकारों के हितों के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

Labels:

नये साल पे नही होंगें जश्न, 12 जिलों में नाइट कर्फ्यू

 


जयपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने 31 दिसंबर की रात होने वाले जश्न के सारे कार्यक्रमों पर पाबंदी लगा दी है। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सरकार ने 31 दिसंबर की रात 8 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ़्फ्यू का ऐलान किया है। यह कर्फ़्यू सभी नगर निगम, नगर परिषद और एक लाख से अधिक आबादी के शहरों में लगेगा।


गृह विभाग के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रम, समारोह पर भी पाबंदी रहेगी। ऐसे में अब किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, फॉर्म हाउस पर किसी भी तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे इसके अलावा दीपावली की तरह आतिशबाजी करने और पटाखे बेचने पर भी रोक रहेगी।


12 शहरों में 31 दिसंबर तक है नाइट कर्फ्यू


राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। इसमें कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और श्रीगंगानगर हैं। इन शहरों में भी केवल शहरी इलाकों में ही नाइट कर्फ़्यू है। लेकिन सरकार ने अब नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए पूरे प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद और एक लाख से अधिक आबादी वाले तमाम शहरों में एक दिन का नाइट कर्फ़्यू' लगाया है।


इन गतिविधियों पर रहेगी पाबंदी


-रात 8 बजे से पहले रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल सहित तमाम दुकानें बंद हो जाएंगे। केवल इमरजेंसी या अनिवार्य सेवाओं से संबंधित दुकान (मेडिकल शॉप, अस्पताल) खुले रहेंगे। -मैरिज गार्डन या अन्य स्थानों जैसे क्लब, होटल, फार्म हाउस या रिसोर्ट में नाइट पार्टी के आयोजन नहीं हो सकेंगे।

Labels:

देश में लगातार चौथे दिन 25 हजार से कम आए कोरोना केस, 24 घंटे में 29 हजार ठीक हुए, 312 की गई जान

 



नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले अभी भी तेजी से बढ़ रहे हैं. हालांकि देश में लगातार चौथे दिन 25 हजार से कम कोरोना मामले आए हैं और लगातार 13वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 24,712 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 312 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 29,791 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.


देश में 97 लाख रिकवरी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 46 हजार 756 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 3 हजार से भी कम हो गए. अब तक कुल 96 लाख 93 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं.


साढ़े 16 करोड़ कोरोना टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 23 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 53 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.


मृत्यु दर और रिकवरी रेट
महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है. एक्टिव केस 3 फीसदी से कम है.

Labels: ,