Thursday, September 15, 2022

प्लेसमेंट के लिए कितने तैयार हैं आप! एमजीएस विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेस्मेंट 16 सितंबर को

बीकानेर बुलेटिन





महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के  कॅरिअर कॉउंसलिंग व प्लेस्मेंट सेल के  द्वारा विश्वविद्यालय में 16 सितम्बर को   कैंपस प्लेस्मेंट का आयोजन किया जा  रहा है|

कॅरिअर कॉउंसलिंग व प्लेस्मेंट सेल के  समन्वयक डॉ अभिषेक वशिष्ठ ने बताया की सारा टेक सॉफ्टवेयर कंपनी विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेस्मेंट के लिए आयेगी,  इच्छुक विद्यार्थी डॉक्यूमेंट के साथ 16 सितम्बर  को सुबह 10 बजे कंप्यूटर विभाग में उपस्थित हो कर इस मौके का फायदा उठा सकते है।

Labels:

बीकानेर शहर के 79 अवैध कॉलोनियों में भूमि के खरीद-बेचान पर लगाई रोक

बीकानेर बुलेटिन



79 अवैध कॉलोनियों में नहीं हो सकेगा भूमि का खरीद-बेचान

सहायक कलक्टर न्यायालय ने लगाई रोक

बीकानेर, 15 सितम्बर। सहायक कलक्टर न्यायालय द्वारा बीकानेर शहर की पैराफेरी की 79 अवैध कॉलोनियों में भूमि के खरीद-बेचान पर रोक लगाई गई है। सहायक कलक्टर बिंदु खत्री ने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना पर अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन के निर्देशानुसार नगरीय पैराफेरी क्षेत्र में खातेदारी भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के गैर कृषि प्रयोजनार्थ भूमि उपयोग करने तथा अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने निर्देश हैं दिए कि शहरी क्षेत्र में किसी भी अवैध कॉलोनी को विकसित नहीं होने दिया जाए तथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए। इस क्रम में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के विरूद्ध न्यायालयों में वाद भी दायर करवाए गए हैं। अब सहायक कलक्टर न्यायालय द्वारा यह रोक लगाई गई है। इसके बाद इन अधिसूचित कॉलोनियों में कोई भी भूमि का खरीद-बेचान नहीं कर सकेगा। ऐसा करने पर संबंधित के विरूद्ध अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।

Labels:

ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, घर वालों शव लेने से किया इंकार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर । बीतीरात को एक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी । मृतक की पहचान देशनोक थाना क्षेत्र के गांव पलाना निवासी अर्जुनराम पुत्र मांगीलाल के रूप में हुई । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया । लेकिन मृतक के परिजनों ने यह कहते हुए शव लेने से इनकार कर दिया कि उसकी हत्या की गई है , इसलिए पुलिस मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करे । परिजनों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा । जिसमें देशनोक पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाये है । मृतक के पिता मांगीलाल के नाम एसपी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि उसके भाई की लड़की को शिव पुत्र गोपालराम भगा ले गया था । जिसका हमने ओलभा दिया तो पन्नाराम के घर वाले हमसे रंजिश रखने लगे ।

ज्ञापन में बताया कि हमने देशनोक पुलिस थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए रिपोर्ट दी , लेकिन पुलिस ने एमपीआर लिख ली और मुकदमा दर्ज नहीं किया । इस पर उसका लड़का अर्जुनराम ने कई बार थाने में जाकर मुकदमा दर्ज करने लिये कहां जिसका पता चलने पर पन्नाराम पुत्र शेराराम , गोपालराम पुत्र पन्नाराम , सीताराम व आईदान पुत्रगण गोपाल , मदनलाल , प्रेम , जगदीश , मघाराम , मुनीराम ने एकराय होकर कल रात को मार दिया और शव रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया । आरोप है कि इस कृत्य में पुलिस का सहयोग रहा । ऐसे में इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए , उसके बाद शव लिया जाएगा । मृतक के परिजनों का कहना है कि अर्जुनराम ने अगर आत्महत्या भी की है तो इसका कारण ये लोग व पुलिस ही है । जिसकी जांच होनी चाहिए । वहीं दूसरी ओर देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह राठौड़ ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए युवक द्वारा सुसाइड करने की बात कही है । उन्होंने बताया कि 27 जुलाई को लड़की की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज हुई थी । उसके बाद इन लोगों ने नामजद युवक के दादा के साथ मारपीट कर डाली जिसका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । 14 सितंबर को लड़की के चाचा का भाई ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया ।

Labels:

देशी व्यंजनों के स्वाद साथ लोक संगीत की सुमधुर स्वरलहरियों का उठा सकेंगे लुत्फ, मसाला चौक में बनेगा लाइव म्यूजिक कॉर्नर

बीकानेर बुलेटिन



 जिला कलक्टर ने किया अवलोकन

बीकानेर, 15 सितम्बर। टाउन हॉल के सामने बन रहे मसाला चौक में देशी व्यंजनों के स्वाद के साथ लोक संगीत की सुमधुर स्वरलहरियों का लुत्फ जल्दी ही उठाया जा सकेगा। इसके लिए यहां दुकानों के निर्माण को गति देने के साथ लाइव म्यूजिक कॉर्नर का निर्माण शुरू किया जा रहा है।

जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को निर्माणाधीन मसाला चौक का अवलोकन किया और लाइव म्यूजिक कॉर्नर का निर्माण दो महीने में इसका निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीकानेर कलाधर्मी शहर है। यहां के लोक नृत्य एवं संगीत को प्रोत्साहन मिले तथा आमजन को इन कलाओं को देखने के अवसर मिले, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि लंगा, मांगणियार, कालबेलिया जैसे लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने इस स्थान को आकर्षक तरीके से सज्जित करने के निर्देश दिए और कहा कि यहां बैठने के लिए पत्थर की कुर्सियां, टेबले, शेड आदि बनाए जाएं। यहां रंग-बिरंगी लाइटिंग की जाए। सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय के सामने खाली पड़े स्थान पर स्कल्पचर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉडर्न आर्ट आधारित स्कल्पचर आमजन के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेंगी। उन्होंने समूचे परिसर की साफ-सफाई और वाहनों को सुनियोजित तरीके से पार्क करवाने के निर्देश दिए।

सिक्स लेन कार्य का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर ने म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक 5 किलोमीटर 210 मीटर क्षेत्र में सड़क चौड़ाईकरण एवं ड्रेनेज कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर से जयपुर की ओर जाने वाली इस व्यवस्ततम सड़क को सिक्स लेन सड़क में तब्दील किया जा रहा है। इससे आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने इस कार्य को 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि तकनीकी अधिकारियों द्वारा इसका नियमित मॉनिटरिंग की जाए। इस दौरान नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा और अधिशाषी अभियंता राजीव गुप्ता सहित अन्य तकनीकी अधिकारी साथ रहे।

Labels:

जैन मार्केट पहुंचे गौ भक्त, हुआ हंगामा

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। लंपी बीमारी को लेकर गौ भक्तो के आह्वान पर बीकानेर का बंद का मिला जुला असर देखने को मिला वहीं दोपहर बाद जैन मार्केट के अंडरग्राउंड में दुकानदारों व बंद करवाने पहुंचे कुछ लोगों के बीच लोगों के बीच मार्केट बंद करवाने को लेकर हाथापाई हो गई। घटना की सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मामला शांत हो गया था। आज सुबह से ही गौभक्त बाजारों में घूम घूमकर बंद करवा रहे है। बताया जाता है कि गौभक्त जैन मार्केट में दुकाने बंद करवा रहे थे। जैन मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि सुबह से ही हमने अपनी दुकानें बंद कर रखी थी दोपहर बाद में दुकान को साफ सफाई के लिए खोला गया था। इस दौरान कुछ युवक आए और जबरन दुकाने बंद करवाने दुकान के शटर पर लात मारने लगे। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने बंद करवाने वाले युवकों की धुनाई कर दी।

Labels:

बीकानेर पुलिस ने कर दिखाया एक्शन, ये पुलिसिंग वाकई अब भी भरोसा जगाती है, पढ़े खबर

बीकानेर बुलेटिन

 



बीकानेर। अगर आपका मोबाइल कभी गुम हुआ है तो वह अब मिल सकता है। बीकानेर के एएसपी सिटी अमित कुमार बुडानिया ने ऐतिहासिक एक्शन लेते हुए 100 गुमशुदा मोबाइल ढूंढ़ निकाले हैं। बीकानेर के लिए यह अपने आपमें ऐतिहासिक कार्यवाही मानी जा रही है। इनमें से कोई भी मोबाइल छीना झपटी या लूट कर ले जाया गया नहीं है। 100 के 100 मोबाइल गुम हुए मोबाइल हैं। अक्सर लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं। जिसकी रिपोर्ट थानों अथवा ई-मित्र पर दर्ज करवाई जाती है।

एसपी योगेश यादव के निर्देश पर एएसपी अमित कुमार व साईबर सैल एक्सपर्ट दीपक यादव ने कड़ी मेहनत करते हुए यह मोबाइल तलाश कर जब्त किए हैं। यह सफलता एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम है। अमित कुमार ने मोबाइल की गुमशुदगी रिपोर्ट्स प्राप्त कर, एक एक मोबाइल को ट्रेस आउट करवाना शुरू किया। अक्सर गुम हुआ मोबाइल जिस किसी को मिलता है वह दो चार माह उसे ऑन नहीं करता। बाद में उसका उपयोग शुरू कर देता है। पुलिस ने एक एक मोबाइल को ट्रेस आउट कर उसके उपयोगकर्ता की तलाश कर मोबाइल बरामद किया है। उल्लेखनीय है कि एएसपी अमित कुमार बुडानिया बड़ी कार्रवाई करने के महारथी माने जाते हैं। वे एक के बाद एक बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दे रहे हैं।

Labels:

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। सतासर सड़क पर बुधवार दोपहर को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
लूणकरनसर थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि तहसील के ग्राम मकड़ासर निवसी महेश कुमार ब्राह्मण ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके चाचा का लड़का कन्हैयालाल ब्राह्मण बुधवार को मोटरसाइकिल से ननिहाल कांकड़वाला से मकड़ासर गांव आ रहा था।

दोपहर 12 बजे सतासर रोड पर भादवां फांटा पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे लूणकरनसर सीएचसी भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टर्माटम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने घटना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

Labels:

लंपी बीमारी के खिलाफ राजस्थान बंद का असर बीकानेर में कुछ...

बीकानेर बुलेटिन



प्रदेशभर में लंपी बीमारी के प्रति सरकारी उदासीनता के खिलाफ राजस्थान बंद का असर बीकानेर में कुछ खास नजर नहीं आया। बीकानेर शहर में जहां सभी बाजार खुले रहे, वहीं स्कूल सहित सभी शैक्षिक संस्थान भी खुले रहे। बीकानेर के खाजूवाला में मुख्य बाजार बंद रहा, जबकि अन्य तहसील मुख्यालयों व कस्बों में बंद का असर नहीं था।

खाजूवाला में सब्जी मंडी पूरी तरह बंद रही। ऐसे में लोगों को सब्जी खरीदने में काफी परेशानी हुई। वहीं परचून की दुकानें भी सुबह ग्यारह बजे तक बंद थी। मुख्य बाजार में अन्य दुकानों के ताले भी सुबह नहीं खुले। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष फूलदास स्वामी ने बंद के लिए अपील की थी, इसके बाद बाजार में अधिकांश दुकानदारों ने समर्थन किया। हालांकि बंद के लिए घोषित रूप से कोई संस्था, संगठन या राजनीतिक पार्टी आगे नहीं आई है। खाजूवाला सीओ अंजुम कायल में सीआई अरविन्द शेखावत और एसडीएम श्योराम ने बाजार का जायजा भी लिया।

उधर, बीकानेर शहर में बंद का कोई असर नहीं था। आमतौर पर बीकानेर में केईएम रोड ही बंद होता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं था। केईएम रोड के अलावा स्टेशन रोड, कोटगेट, दाऊजी मंदिर रोड, मोहता चौक, बैदों का चौक सहित अनेक क्षेत्रों में बाजार पूरी तरह खुला रहा। नोखा, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ और श्रीकोलायत में भी बंद का असर नहीं रहा।

Labels: