Skip to main content

Posts

Showing posts from September 1, 2022

संभागीय आयुक्त की पहल पर हो रही साफ-सफाई, रंग-रोगन और सजावट,अगले तीन दिन लोग यहां सेल्फी लेंगे

बीकानेर बुलेटिन सर्किल, मूतियां, स्मारक और टैंक 3 से 5 सितम्बर तक रहेंगे आमजन की अभिरुचि के केन्द्र बीकानेर, 1 सितम्बर । शहर के प्रमुख सर्किल्स, मूर्तियां, स्मारक और टैंक्स पर 3 से 5 सितम्बर तक विशेष साफ-सफाई और साज-सज्जा की जाएगी। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बताया कि ऐतिहासिक स्मारकों, महापुरूषों और शहीदों की प्रतिमाओं और विभिन्न स्थानों पर रखे गए टैंकों का अवलोकन करने अधिक से अधिक संख्या में लोग आएं तथा इनके ऐतिहासिक महत्त्व को समझ सें, इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि शहीद स्तम्भ, कीर्ति स्तम्भ, विजय स्तम्भ, वीर दुर्गादास सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, कैप्टन चंद्र चौधरी सर्किल, राव बीकाजी प्रतिमा स्थल, महाराजा गंगासिंह, महाराजा शार्दूल सिंह, महाराजा करणी संह प्रतिमा स्थल, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक, मुरलीधर व्यास, जयनारायण व्यास सर्किल सहित सभी मूर्तियों स्मारकों और टैक्स पर साफ-सफाई का कार्य प्रगतिरत है। इन सभी स्थान अगले तीन दिनों तक आमजन की अभिरुचि के केन्द्र बने रहेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में लोग यहां ...

बीकानेर में फिर से दिखेंगी चुस्त दुरुस्त ट्रेफिक लाइटें, न्यास द्वारा ईओआई जारी, जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन शीघ्र चालू होंगी शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें, न्यास द्वारा ईओआई जारी, जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण बीकानेर, 1 सितम्बर। शहर की इक्कीस ट्रेफिक लाइटें शीघ्र ही चालू हो जाएंगी। नगर विकास न्यास द्वारा इनके रख-रखाव और संधारण के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी कर दिया गया है। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को न्यास अधिकारियों के साथ इन पाइंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था संधारित करने के लिए इन ट्रेफिक पाइंट्स को शीघ्र चालू किया जाए। जिला कलक्टर ने बताया कि न्यास द्वारा जयपुर जोधपुर बाईपास, हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल, आर्मी गेट, म्यूजियम चौराहा, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गोगागेट सर्किल, रानी बाजार सर्किल, रामरतन कोचर सर्किल, जैन कॉलेज तिराहा, श्रीगंगानगर चौराहा पर भीमसेन सर्किल, पंडित धर्मकांटा, जिला परिषद के सामने, कोठारी हॉस्पिटल, पूगल फांटा, मंडी गेट के सामने, करमीसर फांटा, कोटगेट के सामने, सर्किट हाउस और पुलिस लाइन चौराहा सहित कुल 21 स्थानों का चयन क...

अवैध कॉलोनियां पर संभागीय आयुक्त सख्त, अब तक 53 वाद दायर, 75 खातेदारों के विरुद्ध....

बीकानेर बुलेटिन File Photo अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ हो रही कानूनी कार्यवाही संभागीय आयुक्त के निर्देश पर अब तक 53 वाद दायर बीकानेर, 1 सितम्बर। नगरीय पैरीफेरी क्षेत्र में खातेदारी भूमि पर बिना सक्षम स्वीकृति के गैर कृषि प्रयोजनार्थ भूमि उपयोग करने तथा अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले दोषी लोगों के खिलाफ संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज कुमार पवन के निर्देशानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में राजस्थान काश्तकारी अधिनियम 1955 की धारा 175/177 के तहत सहायक कलक्टर, बीकानेर न्यायालय में अब तक 50 व उपखंड कार्यालय, बीकानेर न्यायालय में 3 वाद सहित कुल 53 वाद दायर किए गए हैं, साथ ही 75 खातेदारों के विरुद्ध कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।         संभागीय आयुक्त डॉ. पवन ने निर्देश दिए हैं कि कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक, आवासीय या खनन गतिविधियां नहीं हों, यह संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को भी इस संबंध म...

डॉ. बी डी कल्ला ने आवंटियों को सौंपी 'खुशियों की चाबी',UDH मंत्री ने वीसी के जरिए बीकानेर में 1064 आवासों का लोकार्पण किया

बीकानेर बुलेटिन कमजोर आय वर्ग के 1 हजार 64 परिवारों को मिली फ्लैट्स की चाबी वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े स्वायत्त शासन मंत्री राज्य सरकार कर रही है घर का सपना साकार - श्री धारीवाल  बीकानेर, 31 अगस्त। कमजोर आय वर्ग के 1 हजार 64 परिवारों को बुधवार को स्वर्ण जयंती विस्तार नगर योजना में नगर विकास न्यास द्वारा बनाए गए फ्लैट्स की चाबी सौंपी गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोटा से वर्चुअल माध्यम से जुड़े नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री श्री शांति धारीवाल ने इस आवासीय योजना को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के लिए मकान बहुत बड़ा सपना होता है। राज्य सरकार गरीब और वंचितों के कल्याण को प्राथमिकता पर रखकर उनके घर के सपने को साकार कर रही है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना में नगर विकास न्यास के माध्यम से करीब 43 करोड़ रुपए व्यय कर ये फ्लैट्स बनाए गए हैं। नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि बीकानेर में आवास से वंचित कमजोर वर्ग के और लोगों को लाभान्वित करने के लिए घडसीसर में भी नगर विकास न्यास द्वारा 792 आवास बनाए जाने प्रस्तावित हैं। श्री धारीवाल ने ...

बीकानेर से बड़ी खबर: अवैध जिप्सम खनन पर शिकंजा, जिप्सम से भरे 4 ट्रक, दो JCB जब्त

बीकानेर बुलेटिन   बीकानेर।  बीकानेर पुलिस ने अवैध जिप्सम खनन पर बड़ी कार्रवाई की है। बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में हो रहे अवैध जिप्सम खनन पर पुलिस और वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए, अवैध जिप्सम से भरे चार ट्रक और लोडिंग के लिए लाई गयी दो जेसीबी को जब्त किया. कार्रवाई का नेतृत्व DYAP अंजुम कायल ने किया. खाजूवाला क्षेत्र में जिप्सम का अवैध खनन जोरों में चल रहा है, जिप्सम माफिया सरेआम वन-विभाग और दोहरा आंवटन भूमी से जिप्सम खनन कर रहें हैं. ऐसा ही एक मामला खाजूवाला क्षेत्र के चक 3 पीकेएम में हुआ. चक 3 पीकेएम में वन-विभाग और दोहरा आंवटन भूमि से अवैध रूप से जिप्सम निकालने की लगातार शिकायतें मिल रही है. आपको बता दें कि जिप्सम निकालकर परिवहन करते वक्त जिप्सम से भरा एक ट्रक बीच रास्ते ही खराब हो गया. जिससे पीछे से आ रहे अन्य ट्रक भी कच्चे रास्ते पर रुक गये. इस पर लोगों ने उच्च अधिकारियों को शिकायत की तो वन-विभाग बेरियांवाली की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि ट्रकों में अवैध रूप से जिप्सम भरा था. यह वन-विभाग की भूमि है। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद खाजूवाला वृत्ताधिकार...

ट्रैन से कटकर युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर . ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर दो भागों में कट गया। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र में देररात नागणेचीजी मंदिर के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहे युवक को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान मनोज पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कोटगेट थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी नसीम, मो हसन, शोएब राजकुमार खड़गाव, ताहिर हुसैन, रमजान, मो. जुनैद, अब्दुल सत्तार, इरफान आदि के सहयोग से पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया।