Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक
Friday, December 30, 2022
मारपीट और गाड़ी में तोडफ़ोड़ मामले में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। गाड़ी में तोडफ़ोड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटगेट पुलिस ने की है। पुलिस ने 5 नवम्बर को प्रार्थी दीपक कौड़ा द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने हफ्ता मांगने और फिर रानी बाजार ओवरब्रिज के पास बोलेरो से टक्कर मारकर मारपीट करने के मामले में जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी और 30 वर्षीय मनोज जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी देशनोक थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में कार-ट्रेलर की भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि मल्कीसर पीपेरा मार्ग पर शाम को कार-ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार में सवार गडियाला कोलायत हाल 10 आरएसी निवासी महावीर सिंह पुत्र मनोहर सिंह को गंभीर चोटें आई। जिसे हरियासर टोल एम्बूलेंस द्वारा लूणकरसर सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
ऑपरेशन प्रहार: 12 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी मनीराम गिरफ्तार
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थ पर शिकंजा कसते हुए नयाशहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित एक जने को बंगलानगर से पकड़ा है। थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध हरकतें करते हुए पांचू निवासी मनीराम जाट को पकड़ा और तलाशी ली। तो मनीराम के पास से 12 किलो 400 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मनीराम को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम में हैड कानिस्टेबल महीपाल,कानिस्टेबल श्रीराम,कलवीर शामिल रहे। अनुसंधान कोतवाली थानाधिकारी संजय सिंह को सौंपा गया है।
ट्रैफिक अवेयरनेस पर आधारित पिक योर हेलमेट सेव योर लाईफ’ शोर्ट मूवी जारी
बीकानेर बुलेटिन
यातायात नियमों की पालना से सड़क दुर्धटना से मौतों में कमी लाई जा सकती है
रंवीन्द्र रंगमंच पर हुआ कार्यक्रम
बीकानेर, 30 दिसम्बर। जिले में ट्रैफिक अवेयरनेस पर आधारित पिक योर हेलमेट सेव योर लाईफ’ शोर्ट मूवी का शुक्रवार को ’रविंद्र रंगमंच’ पर संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव तथा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार बुढ़ानिया ने जारी की। साथ ही इस शोर्ट मूवी को यू-ट्यूब पर भी जारी किया गया।
आमजन में यातायात नियमों को जागरुकता जगाने के उद्देश्य से बीकानेर यातायात पुलिस ने इस शार्ट मूवी का निर्माण किया है। इसके अलावा अतिथियांे ने यातायात पुलिस द्वारा तैयार नियमों पर आधारित पेन्टिग कलैण्डर का विमोचन भी किया गया। इस कलैण्डर में यातायात नियमों की जानकारी के सम्बन्ध में शहर की विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों से यातायात जागरूकता की पेन्टिग बनवाई गई थी, उसमें से चयनित पेन्टिग को शामिल किया गया है। शोर्ट फिल्म की ओपनिंग, प्रदर्शन के समय प्रतियोगिता में सफल रहे विद्यार्थियों की पेन्टिग के पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया।
हंसता खेलता परिवार पर हुआ बर्बाद-इस मूवी में एक सुखी परिवार देखते-देखते कैसे बर्बाद हो गया है, उसका बडे़ ही मार्मिक ढंग से फिल्मांकन किया गया है। इस परिवार के मुखिया को उसकी मां घर से बाहर जाते वक्त हेलमेट लगाकर जाने को कहती है, परन्तु इसे वह अनदेखा कर, बिना हेलमेट पहने ऑफिस निकल जाता है और रास्ते मंे दुर्घटना होने पर उसकी मृत्यु हो जाती है। परिवार के मुखिया द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने पर यह हंसता परिवार बर्बाद हो जाता है। शोर्ट मूवी के सभी कलाकार यातायात नियमों की पालना का संदेश देने में कामयाब रहे। शोर्ट मूवी के निर्देशक भगवानदास माली व वसीम खान और एडिटर आसिफ भाटी थे।
पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को सुधारने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत बीकानेर पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पकड़कर उन्हें समझाई करते हुए मूवी में दिखाई देती है। इस मूवी में ट्रैफिक नियमों का पालन करने संबंधी सलाह, निर्देश और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों की दुर्घटना हो जाने संबंधी सीन हैं।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त डॉ.नीरज के.पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल व जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमो की पालना करते हुए अपना जीवन बचाएं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन एक मौत वाहन दुर्घटना की वजह से हो रही है और इनमें से अधिकतर मौते यातायात नियमों की अवहेलना की वज़ह से होती है।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि यातायात नियमों पर आधारित पेंटिग कलैण्डर को सभी सरकारी कार्यालयों में लगाया जायेगा। जिला प्रशासन, पुलिस, सामाजिक संगठन, विद्यालय, स्वयं सेवी संस्थाएं समन्वय रखकर दुर्घटनाओं में कमी ला सकते है। जिला कलक्टर कलाल ने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि बिना हेलमेट के वाहन नहीं चलाना है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता में बच्चों को शामिल कर,यातायात पुलिस ने नवाचार किया है। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुढ़ानिया ने अतिथियों का स्वागत किया और यातायात निरीक्षक रमेश सर्वटा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उप अधीक्षक यातायात अजय सिंह शेखावत, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र सिंह भाटी, एडीईओ सुनील बोड़ा, अनवर अजमेरी सहित पुलिस व विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधान, विद्यार्थी,शोर्ट मूवी के कलाकार आदि उपस्थित रहे। संचालन किशोर सर ने किया।
दिन दहाड़े व्यक्ति के साथ बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। जिले में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आएं दिन मोबाइल लूटने की वारदातों को अंजाम देने से लूटेरे बाज नहीं आ रहे है। शहर के कोतवाली थाना इलाके में चलते राहगीर से मोबाइल छिनने की वारदात सामने आई है। जानकारी मिली है कि गुरूवार रात को शीतला गेट के बाहर सैन समाज के भवन के पास राजेन्द्र प्रसाद व्यास फोन पर बात करते हुए जा रहे थे कि पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों ने राजेन्द्र प्रसाद से मोबाइल छिन कर रफुचक्कर हो गये। हालांकि इस दौरान उन्होंने हल्ला भी मचाया। किन्तु तब तक युवक भाग छुटे थे। इससे पहले भी एक माह पहले कोतवाली इलाके से मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
क्रिकेट खेलने के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, 6 युवकों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से बोला हमला
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र के 6 BD गांव में स्थित सरकारी स्कूल में क्रिकेट खेल रहे एक युवक पर आधा दर्जन युवकों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में 30 वर्षीय शौकत खां गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खाजूवाला पहुंचाया जहां पर चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना के बाद पुलिस की टीम भी हॉस्पिटल पहुंचीं। घायल युवक शौकत खां ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ के सरकारी स्कूल में क्रिकेट खेल रहा था। इस दरमियान मनीष जाट व राजकुमार नायक के साथ कुछ अन्य युवक वहां पर आए योजनाबद्ध तरीके से उसके ऊपर लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसकी वजह से वह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर जांच शुरु की हैं। हालांकि अभी तक हमले के कारणों का स्पष्टीकरण नहीं हुआ हैं।
पंचतत्व में विलीन हुईं हीरा बा, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि
बीकानेर बुलेटिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।
हीराबा मोदी का शुक्रवार तड़के 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में निधन हुआ। वे 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।
मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वे अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए। वे यहीं से राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में वर्चुअली जुटेंगे और प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे।