Tuesday, October 18, 2022

शर्मा पर देशी कट्टे से जानलेवा हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन





नयाशहर थाना पुलिस ने जानलेवा हमले की वारदात में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में चौखूंटी में नायकान मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय आईदान नायक पुत्र राजूराम को मंगलवार को गिरफतार किया है। साथ ही एक नाबालिग को निरुध किया है।

परिवादी विराट शर्मा ने रविवार 16 अक्टूबर को पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि वह शनिवार 15 अक्टूबर की रात को दोस्त नरेश बिश्नोई, लक्की गहलोत एक दोस्त के घर से अपने घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में आधीरात को डेढ़ बजे सीताराम कस्वां, अनिल बिश्नोई, महेन्द्र बिश्नोई, मनरूप बिश्नोई, पवन सियाग, सिकन्दर खान, सोनू भिश्ती, रिजवान खान तथा 5-7 अन्य दो तीन कैम्पर गाडियों में आए और हमारा रास्ता रोका।

आरोपियों ने शनिवार 15 अक्टूबर की रात को मुक्ताप्रसाद नगर निवासी 21 वर्षीय विराट शर्मा पुत्र मुनीराम तथा उसके दोस्तों पर जानलेवा हमला करने वालों में अपने को शामिल होना स्वीकार किया है।हत्या की नीयत से कैम्पर गाडिया हम पर चढ़ाने की कोशिश की। महेन्द्र बिश्नोई व सीताराम कस्वां ने देशी कटटे से फायर किया। हमको लाठी, सरियों से पीटा। दोस्त नरेश बिश्नोई घायल हो गया। शोर मचाने व मौके पर लोगों के आने से आरोपी भाग गए। एएसआई वेदपाल जांच कर रहे हैं।



Labels:

नकली डीएपी बनाने का जखीरा पकड़ा, 439 कट्टे जब्त

बीकानेर बुलेटिन



कृषि विभाग की टीम ने की औचक छापामारी, 439 कट्टे जब्त

बीकानेर, 18 अक्टूबर। कृषि विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को नोखा के दासनू की रोही में औचक कार्यवाही करते हुए नकली डीएपी बनाने के 439 कट्टों के साथ जखीरा जब्त किया।

उपनिदेशक कृषि (विस्तार) कैलाश चौधरी ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार  यह कार्यवाही की गई। इसके लिए सहायक निदेशक अमर सिंह गिल के नेतृत्व में कृषि अधिकारी सुभाष चन्द्र ने नकली डीएपी बनाने का जखीरा पकड़ा। कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत, सहायक कृषि अधिकारी राकेश व राजेश तथा कृषि पर्यवेक्षक प्रियंका टीम में शामिल रहे। नकली डीएपी बनाने का यह कारखाना काकड़ा निवासी महावीर पुत्र बंशीलाल विश्नोई द्वारा संचालित किया जा रहा था। मौके पर डीएपी बनाने के 439 कट्टे टीम द्वारा सीज किए गए। इसके अतिरिक्त मौके पर लगभग एक हजार खाली थैले बरामद हुए, जो कि उत्तम डीएपी व इफको डीएपी ब्रांड के हैं, जिनमें नकली डीएपी भरा जा रहा था। नकली डीएपी खाद मिनरल ग्रेन्यूल्स के नाम से हापुड़ (यूपी) से आया बताया गया।

Labels:

नहर में गिरने से दो बच्चों की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ थाना इलाके में नहर में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि स्कूल से घर जाते समय यह हादसा हुआ था। हादसे में दो एडब्यूएम के दो नौनिहाल विनोद व सचिन स्कूल से घर जा रहे थे कि नहर पार करते समय पांव फिसल गया और वे नहर में डूब गये। दोनों बच्चों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Labels:

816 किलों रसगुल्ले नष्ट करने के बाद दूसरे दिन भी जारी रही कार्यवाही,490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त

बीकानेर बुलेटिन




शुद्ध के लिए युद्ध : लगातार दूसरे दिन जारी रही कार्यवाही

490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त, 60 लीटर तेल करवाया नष्ट

बीकानेर 18 अक्टूबर। दीपावली के मद्देनजर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार 'शुद्ध के लिए युद्ध' का विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित खाद्य तेल बनाने वाली औद्योगिक इकाई सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज में औचक छापामारी की। निरीक्षण के दौरान 490 लीटर मिलावटी सरसों का तेल जब्त किया गया तथा 60 लीटर तेल नष्ट करवाया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अभियान के तहत जिलेभर की विभिन्न खाद्य सामग्री औद्योगिक इकाइयों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सी. आर. एग्रो इंडस्ट्रीज द्वारा 7 स्टार एवं शाही बीकानेरी नामक ब्रांड के खाद्य तेल बनाए जाते हैं। इस इकाई द्वारा एक्सपायर्ड सरसों तेल में एसेंस मिलाकर उसे दोबारा पैक किया जाता था।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री पाए जाने पर औद्योगिक इकाईयों एवं मिठाई की दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से मिलावटखोरी की सूचना देने की अपील भी की तथा बताया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वाले उत्पादक की सूचना देने पर मुखबिर को 'अनसेफ फूड' प्रमाणन पर 51 हजार रुपए तथा 'सब स्टैंडर्ड' होने पर 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर 181 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा भी साथ रहे।

Labels:

कोडमदेसर मंदिर दर्शन करने गए युवक का शव नहर में मिला

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। जिले के कोडमदेसर नहर में एक युवक का शव मिला है। मृतक रामपुरा बस्ती निवासी मृतक 16 वर्षीय मानू था। जो दो दिन से लापता था। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामपुरा बस्ती गली नं.14 निवासी मानू (उम्र 16) 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे घर से बिना कुछ बताये चला गया और घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने पूरी रात तलाश की, परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसी दिन दोपहर 12:47 बजे कॉल किया ओर उसने अपने आपको कोडमदेसर में होना बताकर दर्शन कर घर आने की बात कही थी। किन्तु उसके बाद परिजनों ने उसके फोन पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। तब तलाश की तो कोडमदेसर नहर किनारे युवक के कपड़े मिले। जिसके बाद नहर में तलाश शुरू की। इस दौरान शव मिल गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और मोर्चरी में रखवाया

Labels:

दीपावली पर यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार, यहां-यहां लगेंगे बैरिकेड्स, नो-व्हीकल जोन रहेगा कोटगेट

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर. दीपावली के त्योहार के मद्देनजर तीन दिन तक विशेष व्यवस्था रहेगी। नई व्यवस्था के तहत धनतेरस से दीपावली तक केईएम रोड, स्टेशन रोड, तौलियासर भैरुंजी गली, दाऊजी रोड नो-व्हीकल जोन रहेगा। शहर के मुख्य बाजारों व महिला बाजारों में सादा व पुलिस वर्दी में पुलिस की महिला जवान तैनात रहेगी। सेना के सभी वाहनों की पार्किंग जूनागढ़ की दीवार के पास सार्दुलसिंह सर्किल होगी। दुपहिया वाहनों की पार्किंग रतनबिहारी पार्क, राजीव गांधी मार्ग, सार्दूल स्कूल व मॉर्डन मार्केट में होगी। स्टेशन रोड का ट्रैफिक राजीव मार्ग-अणचाबाई हॅास्पिटल होकर निकलेगा। पब्लिक पार्क का ट्रैफिक हेड पोस्ट ऑफिस, रोशनीघर चौराहा, चौखूंटी ओवरब्रिज, जस्सूसर गेट होकर निकलेगा। केईएम रोड, स्टेशन रोड, भैरुंजी गली, दाऊजी रोड क्षेत्र नो-पार्किंग जोन रहेगा।

इन पर रहेगी नजर

बिना नंबरी, तीन सवारी, मुंह ढंक कर चलाने वाले पर विशेष निगरानी।-सुबह सात बजे से रात 11 बजे तक नो एंट्री।दीपावली की रात एक बजे तक नो एंट्री। प्रेशर हॉर्न पर रोक, जुर्माना 1000 रुपए।

यहां-यहां लगेंगे बैरिकेड्स

सार्दुलसिंह सर्किल, बड़ा हनुमान मंदिर, रतनबिहारी पार्क, बोथरा कॉम्पलेक्स, लालजी होटल, सार्दुल स्कूल, बी-सेठिया गली, दाऊजी रोड, कोटगेट से सार्दुलसिंह सर्किल, फोर्ट स्कूल से फड़ पॉइंट, कोयला गली से प्रेमजी पॉइंट। 


इनके जिम्मे रहेगी व्यवस्था

यातायात व्यवस्था में पैदल गश्ती 30, फिक्स पिकेट 15, चेतक 7, माउंटेड दल 3, शक्ति दल 8 तैनात रहेंगे। ड्रोन से भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन, आरएसी व संबंधित थानों का जाब्ता तैनात रहेगा।


इनके जिम्मे रहेगी व्यवस्था

यातायात व्यवस्था में पैदल गश्ती 30, फिक्स पिकेट 15, चेतक 7, माउंटेड दल 3, शक्ति दल 8 तैनात रहेंगे। ड्रोन से भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन, आरएसी व संबंधित थानों का जाब्ता तैनात रहेगा।


इनका कहना है...

दीपावली पर यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार है। इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के प्रयास किए जाएंगे। इसे सुगम बनाने में आमजन व व्यापारी सहयोग करें। - रमेश सर्वटा, प्रभारी यातायात शाखा





Labels:

युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के रवैये पर जताई चिंता, पेनचाक सिलाट को हटाने से जायेगा गलत संदेश- सतवीर चौधरी

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। महाराजा गंगासिंह युनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा बिना किसी ठोस कारण के मार्शल आर्ट पेनचाक सिलाट खेल को इंटर कालेज टुर्नामेंट से हटा देने के रवैये पर राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेलों के विकास के लिए गांव-गांव ढ़ाणी-ढ़ाणी तक स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहे हैं। खिलाड़ियों को आउट ओफ टर्म जाकर नौकरियां दे रहे हैं। तथापि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरियों में दो प्रतिशत आरक्षण दे रहे हैं। ऐसे सकारात्मक वातावरण में इंटर कॉलेज टुर्नामेंट से पेनचाक सिलाट खेल को हटाने से युवाओं में गलत संदेश जायेगा। जो कि राज्य सरकार को बर्दाश्त नहीं होगा। माननीय मुख्यमंत्री से शीघ्र ही ऐसे अधिकारियों की कारगुजारियों की जानकारी से अवगत करवाया जायेगा।

इससे पूर्व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद कार्यालय में उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी को एमजीएस युनिवर्सिटी एसिस्टेंट डायरेक्टर एंड स्पोर्ट्स बोर्ड सेक्रेटरी द्वारा बिना कारण हटाये गये पेनचाक सिलाट खेल तथा उससे खिलाड़ियों में उपजे असंतोष की जानकारी पेनचाक सिलाट एसोसिएशन ओफ राजस्थान के स्टेट डायरेक्टर दिनेश बांगड़, स्टेट जनरल सेक्रेटरी विष्णु शर्मा, बीकानेर डिस्ट्रिक्ट ज्वाइंट सेक्रेटरी धनंजय सारस्वत तथा राजस्थान दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष करणीलाल शर्मा द्वारा ज्ञापन सौंपकर की गई जिसपर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। साथ ही राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स कौंसिल वाइस चेयरमैन सतवीर चौधरी तथा राजस्थान युवा बोर्ड वाईस चैयरमैन सुशील पारीक ने खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए संयुक्त रुप से कहा कि किसी भी स्तर पर खेलों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। युवा वर्ग को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा। माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं घोषणा की है कि आगामी बजट प्रदेश के युवाओं को समर्पित होगा। 

प्रतिनिधि मंडल द्वारा राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स कौंसिल वाइस चेयरमैन सतवीर चौधरी, राजस्थान युवा बोर्ड वाईस चैयरमैन सुशील पारीक तथा स्पोर्ट्स कौंसिल के चीफ स्पोर्ट्स ओफिसर वीरेन्द्र पुनिया का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। 

Labels:

करवा चौथ सेल्फी कॉन्टेस्ट सीजन-5 में विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर की जानी मानी वेब पोर्टल My City Dil se की तरफ से रविवार को समता नगर स्थित अर्श गार्डन में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें करवा चौथ सेल्फी कॉन्टेस्ट सीजन 5 के विजेताओं की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
My City Dil se के डायरेक्टर नितिन खत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी करवा चौथ पर My City Dil se द्वारा आयोजित सेल्फी कॉन्टेस्ट सीजन 5 में 417 महिलाओं व युवतियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना और दीप प्रज्वलित कर की गई । कार्यक्रम आयोजक खत्री ने बताया कि सेल्फी कॉन्टेस्ट के अलावा मि. और मिसेज करवा चौथ भी कराया गया।


इन प्रतियोगिताओं में जज के भुमिका 
प्रसिद्ध संगीत विशेषज्ञ डॉ. राज भारती शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. आशू मलिक, ब्यूटीशियन एकता स्वामी, रेडियो एनाउंसर मीनाक्षी शर्मा व कोरियोग्राफर प्रिया पुरोहित ने भूमिका निभाई। 


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नंद किशोर जी खत्री ने सफल प्रोग्राम के लिए सराहना की।
विशिष्ट अतिथि समाज सेविका रितु मित्तल, रोटरी आध्या की पूर्व अध्यक्ष निशिता सुराणा, रोटरी आध्या की सेक्रेट्री दीपिका चौधरी, आर जे रोहित, पॉल्यूशन डिप्राटमेंट से विज्ञान अधिकारी गरिमा मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन इवेंट प्लानर मनीष डागा और एंकर ज्योति सोनी ने किया। 

पार्टनर रहे--
स्पेशल स्पॉन्सर ओकाया मादसा एलेट्रॉनिक्स, रेडियो पार्टनर 92.7बिग एफएम ,गिफ्ट पार्टनर में भानिया फ़ूडग्रंथ के सौरभ बंसल, किन-मीन वेस्टर्न के आरव खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर अर्पिता गुप्ता, समाज सेविका रितु मित्तल, साउंड पार्टनर डीजे तोमर, टेंट पार्टनर मारवाड़ टेंट हाउस, वेन्यू पार्टनर अर्श गार्डन, फोटोग्राफी पार्टनर गजानंद जी, वीडियोग्राफी पार्टनर गोपाल जी रहे ।

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंजर में भवर सा, दीपक जी, पवन जी, राम कुमार, और इशिता अरोड़ा रहे ,स्पेशल परफॉर्मेंस अमित एंड विक्की की रही 

स्पेशल सहयोगी-- 
बाबूलाल हुडा, दीपक शर्मा, सुरेंद्र सिंह राठौड़, सुहानी शर्मा, वर्षा खत्री, सौम्या सोनी, विकास जांगिड़ रहे , माय सिटी दिलसे की टीम की ओर से नारायण सिंह, अंकिता मोदी ,विशाखा मोदी, शिव फोटो आर्ट आदि भी उपस्थित रहे।


इन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर प्रवीण - माना खत्री
Reached-: 7.8k ,दूसरे स्थान पर भुवनेश - चंचल Like-: 683 और तीसरे स्थान पर टीना - मुरली कुमावत और Consolation -:काजल मीनारमी, भारती जय सोनगरा ,हिमांशु चांदनी खत्री,ज्योति अनुराग स्वामी, अरुण किरण गहलोत, डिंपल हरीश चौहान की यह जोड़ी सेल्फी कॉन्टेस्ट के विजेता रहे ।

मिस और मिसेज करवा चौथ शिखा-अमित पांडे की जोड़ी रही और रेशमा वर्मा, ज्योति स्वामी, सुमन बारासा, लक्ष्मी पंवार, बिंदु गुप्ता को भी अलग-अलग कैटेगरी में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Labels:

पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, दीपावली तक खरीदारी और निवेश के लिए हर दिन शुभ मुहूर्त

बीकानेर बुलेटिन

 


आज पुष्य नक्षत्र में की गई खरीदारी ज्यादा फायदेमंद होगी, क्योंकि इस शुभ नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। साथ ही वर्धमान और सिद्ध नाम के दो शुभ योग बनने से दिन और भी खास हो गया है। इन ग्रह-योगों में किए गए निवेश और खरीदारी कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है।

आज बन रहे पंच महायोग का दुर्लभ संयोग पिछले 200 साल में नहीं बना। आज सूर्योदय के साथ ही पुष्य नक्षत्र शुरू हो गया है। इस महामुहूर्त में हर तरह का शुभ काम लाभदायक, स्थायी और शुभ फलदायी रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। साथ ही घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।

धनतेरस पर तीन गुना फायदा
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि 22 अक्टूबर को धनतेरस पर तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत करनी चाहिए। जो लोग 23 को खरीदी करना चाहते हैं उनके लिए अगले दिन सर्वार्थसिद्धि योग में खरीदारी करना भी शुभ फलदायी रहेगा।

किस तारीख को क्या खरीदें…
18 अक्टूबर: मंगलवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से मंगल पुष्य योग बन रहा है। पूरे दिन शुभ संयोग होने से इस दिन हर तरह की खरीदारी और निवेश किया जा सकता है।

19 अक्टूबर: इस दिन शुभ योग होने के साथ ही बुधवार और दशमी तिथि का संयोग बन रहा है। नई शुरुआत के लिए दिन शुभ है। औषधियां, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।

20 अक्टूबर: गुरुवार और दशमी तिथि का संयोग इस दिन बनेगा। साथ ही शुक्ल, शुभ और अमृत नाम के योग बन रहे हैं। विजया तिथि होने से इस दिन किए निवेश, खरीदारी और हर काम में सफलता मिलने के योग हैं। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष शुभ योग बन रहा है।

21 अक्टूबर: शुक्ल योग के साथ ही शुक्रवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन प्रॉपर्टी खरीदी का विशेष शुभ योग बन रहा है। औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

22 नवंबर: इस दिन त्रिपुष्कर और ब्रह्म नाम के शुभ योग बन रहे हैं। साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। शुक्र का नक्षत्र होने से इस मुहूर्त में हर तरह की खरीदारी की जा सकती है। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।

23 नवंबर: इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग दिनभर रहेगा। साथ ही अमृत चंद्रमा और बृहस्पति आमने-सामने होंगे। इन शुभ ग्रह योग की वजह से दिनभर निवेश, खरीदारी और नई शुरुआत की जा सकती है। हस्त नक्षत्र का योग भी बनने से वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।

24 नवंबर: इस दिन दोपहर 2.30 तक हस्त और इसके बाद चित्रा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही चित्रा नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

Labels: