Wednesday, October 19, 2022

क्या मर चुकी है शहर की ममता?: 2 दिन की बच्ची को झाडिय़ों में फेंक गए

बीकानेर बुलेटिन



मानवता को शर्मसार करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के झंझेउ की है। जहां पर नेशनल हाइवे 11 झंझेऊ के पास सड़क किनारे झाडियों में नवजात बच्ची मिली। यह नवजात मंगलवार बीती रात या फिर बुधवार अल सुबह झाडिय़ों में फेंका गया था क्योंकि सुबह करीब साढ़े चार बजे वहां से चरवाहे ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद चरवाहे ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लिया। पुलिस टीम ने बच्ची को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। जहां से बच्ची को बीकानेर पीबीएम रैफर कर दिया गया। इस सम्बंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक या दो दिन की है।

Labels:

बीकानेर ने जीता फाइनल मुकाबला, राज्य स्तर पर जैसलमेर की टीम को हराया

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर ,19 अक्टूबर। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में राज्य स्तर पर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर ने फाइनल में जैसलमेर को हराकर खिताब जीत लिया । 
जिला खेल अधिकारी श्रवणराम भाम्भू,दल प्रभारी बजरंगलाल जाट व टीम कोच शाशि ओमप्रकाश बिशनोई ने बताया कि फाइनल मुकाबले में बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत बज्जू खालसा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करते हुए जैसलमेर को 10 ओवर के मैच में 56 रन पर ऑल आउट कर दिया। मैच में राजकुमार गोदारा व बिशनाराम गोदारा ने 4-4 विकट लिए। जवाब में उतरी बीकानेर की बज्जू खालसा ने 3.1 ओवर 2 विकट खोकर 6 विकट से फाइनल मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबले में कप्तान अभिषेक ईशरवाल ने 27, अजित गोदारा ने 18 रन बनाए।

टीम में अभिषेक(कप्तान),राजकुमार गोदारा,गोपाल ज्याणी,देविलाल भाम्भू,बिशनाराम गोदारा, राधाकिशन कड़वासरा,छोटूराम पुनिया,विकास गोदारा,राकेश झोदकरण,संदीप ईशरवाल,अनिल ईशरवाल, श्रीचंद गोदारा,श्रीचंद खिलेरी खिलाड़ी रहे। कोच शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश बिशनोई थे।

Labels:

बीकानेर में गाड़ी को छोड़ने की एवज में ली घूस, थाने का हवलदार ट्रैप, पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर । बीकानेर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए महाजन पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल महेश कुमार को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि हैड कांस्टेबल महेश को परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया है । आरोपी द्वारा पिछले दिनों तक ट्रक को जल्दी छोड़ने की एवज में रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा था । इस पर परिवादी ने एसीबी को शिकायत दर्ज करवाई । एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया जो सही पाया गया । ऐसे में आरोपी ट्रैप करने का जाल बिछाया जाकर आज परिवादी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया ।


Labels:

कांग्रेस को 24 साल बाद मिला नया अध्यक्ष, खड़गे को मिले 7897 वोट, खड़गे तय करेंगे मेरी क्या होगी भूमिका- राहुल गांधी

बीकानेर बुलेटिन




कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है। चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को करीब सात हजार वोट से हरा दिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, खड़गे को 7 हजार 897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को एक हजार वोट ही मिल सके। 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। हालांकि, वोटों की गिनती के बीच ही राहुल गांधी ने बता दिया था कि पार्टी का नया अध्यक्ष कौन होगा। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले आंध्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने कहा था- अब मेरा रोल भी खड़गे जी ही तय करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल ने बुधवार को आंध्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान जब मीडिया ने कांग्रेस में उनके भावी रोल पर सवाल किया तो राहुल ने जवाब दिया- खड़गेजी से पूछो, वही तय करेंगे मेरा रोल।

राहुल बोले- कांग्रेस अकेली पार्टी, जहां चुनाव होते हैं
भारत जोड़ो यात्रा में आंध्र प्रदेश पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, 'कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें इलेक्शन होता है और उसका अपना इलेक्शन कमीशन है। मैंने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम किया। वे काफी स्पष्ट वक्ता हैं। सारे मसले उनकी नजर में लाए गए हैं और वही एक्शन लेंगे। हर कोई कांग्रेस में चुनाव के बारे में पूछता है। मुझे कांग्रेस पर फख्र है, जिसमें ओपन और ट्रांसपेरेंट चुनाव हो रहे हैं। कोई दूसरी पार्टियों के भीतर चुनाव में इंट्रेस्ट क्यों नहीं लेता, चाहे वो भाजपा हो या दूसरी क्षेत्रीय पार्टियां?'

थरूर खेमे ने गड़बड़ियों का आरोप लगाया था
काउंटिंग के दौरान थरूर के चीफ इलेक्शन कैंपेनर सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया। सोज ने कहा- हमने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है।

नतीजों से तय हुआ कांग्रेस का 65वां अध्यक्ष
इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाला 65वें नेता बन गए हैं। वे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैं। बाबू जगजीवनराम कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले दलित नेता थे। आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही। वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर गांधी परिवार से अलग नेताओं के पास रही।

आखिरी बार 1998 में वोटिंग से हुआ था चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए आखिरी बार साल 1998 में वोटिंग हुई थी। तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद थे। सोनिया गांधी को करीब 7,448 वोट मिले, जबकि जितेंद्र प्रसाद 94 वोटों पर ही सिमट गए। सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद से गांधी परिवार को कभी कोई चुनौती नहीं मिली। इस बार राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से इनकार करने के बाद पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का फैसला लिया गया था।

Labels:

बीकानेर में रेलवे स्टेशन पर मिला युवक का शव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक और टिकट रूम के पास ही सुलभ शौचालय बना हुआ है। इसी सुलभ शौचालय के आगे एक युवक सो रहा था। उसके पास एक बैग भी मिला है। जिसमें कुछ कपड़े हैं। यात्रियों ने इसे सोया हुआ समझा। बाद में किसी ने संभाला तो उसके शरीर में हरकत नहीं थी। इस पर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बैग में कुछ कपड़े हैं, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

खिदमतगार कमेटी के राजकुमार खड़गावत और ताहिर को इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंच गए। जब कोई भी शव के हाथ लगाने को तैयार नहीं थे तो इन युवकों ने शव को स्ट्रेचर पर लेकर एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां पहले उसका चैकअप करवाया गया। इस पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि ये युवक बीकानेर आया हुआ है। स्वास्थ्य खराब होने पर यहां सो गया है। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है।

Labels: