Saturday, April 15, 2023

गंगाशहर में ज्वेलर्स से 3 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। बीकानेर में फिरौती मांगने का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक ज्वेलर के घर किसी ने लिफाफा फेंका, जिसमें तीन करोड़ रुपए की फिरौती देने की बात लिखी हुई है। फिरौती नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। यह लिफाफा मिलने के बाद ज्वेलर के घर में हड़कंप मच गया।

मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नई लाईन गंगाशहर करनाणी मौहल्ला निवासी जयकिशन सोनी पुत्र जेठमल सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 15 अप्रैल सुबह सात-आठ बजे उसके मकान के अंदर कोई एक लिफाफा फेंक गया। जिसमें तीन करोड़ रुपए की फिरौती देने की मांग की गई है। फिरौती नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच प्रोब्शनर एसआई सुरेश भादु कर रहे हैं।

Labels: ,

सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए फिर मोटर साइकिलें चोरी, एक ही दिन में दो मोटरसाइकिल गायब

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में चोरियां इतनी बढ़ गई कि अब तो चोर सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए मोटर साइकिलें उड़ा रहे है। बीकानेर में फिर दो मोटर साइकिलें चोरी हो गई। सुदर्शना नगर निवासी किरण पत्नी मोहन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी मोटर साइकिल बेसिक स्कूल के पीछे गली में खड़ी थी। जिसको 14 अप्रैल को अज्ञात चुरा ले गया। वहीं किसमीदेसर भीनासर निवासी किशन गहलोत ने बताया कि पांच अप्रैल को उसकी मोटरसाईकिल म्यूजियम सर्किल स्टेट पुस्तकालय के सामने खड़ी थी। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

Labels: ,

मोबाईल की बैटरी फटने से झौपड़े में लगी आग, दो नवजात बच्चे और एक युवक आग में झुलसे

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। जिले की नजदीकी लूणकरणसर तहसील के हंसेरा में एक ढाणी के झूंपे (खींप से बनी झोंपड़ी ) के अंदर चार्जिंग पर लगे मोबाइल की बैटरी में ब्लास्ट होने से 3 महीने की एक बच्चे सहित तीन जने झुलस गए। जिनका उपचार बीकानेर में किया जा रहा है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बैटरी में ब्लास्ट से घर में आग लग गई और काफी सामान भी जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी बताए जा रहे हैं। घटना के समय घर के अंदर 2 बच्चे सो रहे थे। तीन महीने की बच्ची की हालत गंभीर है। वह 35 प्रतिशत तक झुलसी है। दोनों बच्चों को बचाने में एक युवक के दोनों हाथ झुलस गए हैं।

हंसेरा में रहने वाले सोहन राम मेघवाल के दो जवाई मुकेश और रमेश हैं। ये दोनों सगे भाई हैं। दोनों जवाई फसल कटाई के लिए आए थे। शनिवार सुबह परिवार सहित दोनो जमाई ढाणी से कुछ दूरी पर स्थित खेत में फसल काट रहे थे। मुकेश और रमेश की बहन सुलोचना भी साथ आई हुई थी। ढाणी के पास ही बने झोपड़े में पुराने मोबाइल चार्ज पर लगे थे। सुलोचना ढाणी में खाना बना रही थी। ढाणी के झोपड़े से अचानक एक 4 वर्ष का बच्चा दौड़ते हुए बाहर आया। सुलोचना को बताया कि अंदर झोपड़े में आग लगी है।


झोपड़े में तीन महीने की तपस्या पुत्री मुकेश और मानव (2) पुत्र मघाराम झोपड़े में सो रहे थे। अंदर चार्ज होते मोबाइल बैटरी में विस्फोट हुआ और आग लग गई। झोपड़ा खींप (घास) से बना हुआ था। सुलोचना ने फौरन रमेश और मुकेश को आवाज लगाई। दोनों झोपड़े की ओर दौड़े। सामने आग धधक रही थी। मुकेश ने आग की परवाह न करते हुए दोनों बच्चों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान मुकेश के दोनों हाथ झुलस गए। दोनों बच्चे भी आग की चपेट में आ गए थे। तीन महीने की तपस्या 35 प्रतिशत तक झुलस गई है। मानव मामूली रूप से झुलसा है।


हादसे के बाद ढाणी में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। तीनों को ग्रामीणों की मदद से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। सोने-चांदी के जेवर भी जले आग लगने के कारण घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। इसमें सोने-चांदी के जेवर भी थे। इनकी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा 30 हजार रुपए नकद थे, जो राख हो गए। वहां रखा मोबाइल भी पूरी तरह जल गया। झोपड़े में 4 कट्टे यूरिया, 1 कट्टा खल और एक क्विटल गेहूं भी जल गए।

Labels:

Friday, April 14, 2023

बीकानेर में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत, आज मिले 32 पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन




टीबी, किडनी रोग व निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु के बाद रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई

570 सैंपल पर 32 नए पॉजिटिव केस

बीकानेर, 14 अप्रैल। टीबी, गुर्दा रोग व बायलेटरल निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात आई कोरोना रिपोर्ट में सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। ये व्यक्ति कोलायत तहसील का रहने वाला था। पीबीएम अस्पताल के यू वार्ड में इलाजरत बुजुर्ग के परिजनों ने डायलिसिस करवाने से मना करते हुए हॉस्पिटल से घर ले गए। जिसके 2 घंटे बाद मरीज की मृत्यु हो गई। इसी बीच शुक्रवार को 570 सैंपल में से 32 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जिसमें डॉ जय सिंह पूनिया व एपीडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के साथ 9 अन्य अधिकारियों कार्मिकों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर शहरी क्षेत्र को 8 जोन में विभक्त करते हुए प्रत्येक जोन का एक प्रभारी नियुक्त किया गया है जो यूपीएचसी क्षेत्र में सैंपल, कोविड रिपोर्ट तथा पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों के घर दवाई पहुंचाने व आवश्यक सर्वे गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

Labels: ,

बीकानेर से दु:खद खबर : डिग्गी में डूबने से तीन भाई-बहनों की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर के पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डिग्गी में डूबने से भाई बहन समेत तीन बच्चों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है। मृतकों में दो बालिका व एक बालक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पशुओं को पानी पिलाते वक्त यह हादसा हुआ। जहां एक के बाद एक कर तीन बच्चे पानी में गिर गये और डूबने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। उधर थानाधिकारी विकास विश्नोई ने कहा शव निकाल लिए गए है। मृतकों में बुकलराम (11) पुत्र दीवानराम, आरती पुत्री (09) पुत्र दीवानराम रामसर छोटा हाल चक 08 सीएम नाडा, वसुंधरा (12) पुत्री राजूराम रामसर छोटा हाल चक 08 सीएम नाडा निवासी है।

Labels:

बीकानेर में कार पलटने से एक महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अस्वस्थ थी तथा अपने बेटे के साथ बीकानेर इलाज के लिए कार में आ रही थी। बीच रास्ते में अचानक पशु अचानक आने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में धर्मास गांव के निकट हाइवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि मनोहरी देवी अपने बेटे व चालक के साथ कार में सवार होकर पीबीएम आ रही थी। धर्मास गांव के पास एक गाय के सामने आने से कार असंतुलित हो गई और पलट गई। दो-तीन बार पलटते हुए कार आगे जा गिरी। इसमें सवार मनोहरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा ही ड्राइव कर रहा था। उसे ज्यादा चोट नहीं आई। दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां मनोहरी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शेष दोनों का इलाज शुरू हो गया।

Labels: ,

72 लाख की ऑनलाइन ठगी के बाद, अब यूट्यूब के लिंक से उड़ाए लाखो रुपये

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में अंतरजाल ( internet ) के माध्यम से जाल बिछाकर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी की गई ऐसा मामला बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस इलाके के एक व्‍यक्ति ने यू ट्यूब पर लाइक करने की आड़ में 26 लाख रुपए से ज्‍यादा की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाप्रभारी संजय सिंह को सौंपी है ।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली एरिया के बैदों की प्रोल क्षेत्र निवासी महिपाल नाहटा पुत्र बसंतपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्‍स ने मैसेज कर मेराथन एडवर्स कारपोरेशन की मिसेस बक्‍शी की ओर से जॉब ऑफर देते हुए कहा कि हमारी कंपनी की ओर से आपको यू ट्यूब वीडियो भेजे जाएंगे। आपको इन वीडियो पर लाइक करने होंगे जिससे आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार अज्ञात शख्‍स ने मेरे से 26 लाख 88 हजार 328 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Labels: ,

आपसी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, गंभीर घायल

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के जेडी मगरा गांव में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने सरेआम एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पांचू एसएचओ मनोज यादव ने बताया कि जेडी मगरा निवासी सुभाष बिश्नोई गुरुवार शाम को पिथरा बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी में पांच-सात लोग आए। गाड़ी में बैठे लोगों को देखकर सुभाष अपने डंफर की तरफ भागा और उस पर चढ़ गया।

तभी बोलेरो कैम्पर में सवार विजयपाल व उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। सुभाष ने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद एक गोली उसके कंधे पर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर गिर पड़ा। सुभाष घायलावस्था में ही अपना डम्फर लेकर भागा। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। भीड़ बढ़ने पर बोलेरो सवार बदमाश भाग गए।

पिथरासर बस स्टैंड पर बीच बाजार हुई फायरिंग की घटना से लोग सहम गए। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग दुकानों में दुबक गए। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वारदात का पता चलने पर पांचू थानाधिकारी मनोज कुमार मय टीम पिथरासर गांव पहुंचे।

पांचू एसएचओ यादव ने बताया कि सुभाष और आरोपी विजयपाल के बीच में रंजिश चल रही है। दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Labels: ,

पंजाब जा रही डोडा पोस्त से भरी जीप को किया जब्त, जीप से एक क्विंटल डोडा पोस्त किया बरामद

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए पंजाब जा रही जीप से एक क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। बताया जा रहा है की इस कार्रवाई के दौरान तीन जनो को गिरफ्तार भी किया गया है। नाकेबंदी के दौरान छतरगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाही की है। पुलिस नाकेबंदी के दौरान पंजाब जा रही डोडा-पोस्त से भरी जीप को जब्त किया है।

Labels: ,

Thursday, April 13, 2023

दो गुटों में फायरिंग, एक युवक के लगी गोली युवक को लाया गया PBM अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर जिले में युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला पांचू थाना क्षेत्र के पिथरासर बस स्टैंड का है। यहां जेडी मगरा निवासी 24 वर्षीय सुभाष पुत्र गंगाबिशन विश्नोई पर कुछ युवकों ने फायरिंग की। सुभाष के बाएं कांधे पर छर्रे लगे। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

पांचू थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सुभाष की जेडीमगरा निवासी विजयपाल से रंजिश है। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आज सुभाष पिथरासर से 4-5 किलोमीटर पहले एक ट्रक में चढ़ा। पिथरासर बस स्टैंड पर वह जैसे ही ट्रक से उतरने लगा, तभी एक गाड़ी में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने विजयपाल, कमल व दो अन्य कई तलाश‌ शुरू की है। 

अनुमान है कि आरोपी पहले ही रैकी करके आए थे। गनीमत रही कि सुभाष वापिस ट्रक में बैठने में कामयाब हो गया। आरोपी विजयपाल पांचू थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Labels: ,

पुलिस ने आज चार सक्रिय बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। अपराध के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही पुलिस टीम ने आज फिर सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। ये चारों आदतन अपराधी कोटगेट थाना क्षेत्र के है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत चौतीना कुंआ खादी मंदिर के पास रहने वाले रवि मोदी पुत्र लक्ष्मीनारायण मोदी, बागीनाड़ा हनुमान जी मंदिर के पास छींपो के मोहल्ले के रहने वाले आवेश खान पुत्र गुलाम मुस्तफा, किसान छात्रावास के पीछे रानी बाजार के रहने वाले रामचन्द्र पुत्र लेखराम और पंचमुखा हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले धनराज पुत्र सत्यनारायण माली की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार रवि मोदी के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, मारपीट जैसे एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। वहीं आवेश खान के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार,लूट,फिरौती,मारपीट जैसे 10 मुकदमें दर्ज है। धनराज के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी, जैसे एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। 

Labels: ,

संभागीय आयुक्त की नेक पहल, आमजन को इस गर्मी मिलेगी राहत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर,13 अप्रैल। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के.पवन की पहल पर यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर शहर के सभी बस शेल्टर एवं बस बे'ज पर पीने के पानी की मटकियां रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बस शेल्टर पर अगले चार दिनों में पंखे भी लगा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य किसी भी स्थान पर पीने के पानी की मटकियां रखवाने की आवश्यकता हो तो, आमजन संभागीय आयुक्त कार्यालय को सूचित कर सकते हैं। आवश्यकता के अनुसार उचित प्रबंध करवाया जाएगा।

Labels: ,

नई लहर ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी, आज फिर 19 पॉजिटिव रिपोर्ट

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 13 अप्रैल। कोरोना संक्रमण सामान्य रफ्तार के साथ जारी है। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि वर्तमान जारी नई लहर में अब तक कुल 150 पॉजिटिव व्यक्ति सामने आए हैं। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव में से 16 बीकानेर शहर के जबकि 3 ग्रामीण क्षेत्रों से है। 18 व्यक्ति वैक्सीन से प्रतीक्षित है। 3 व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। चार पॉजिटिव व्यक्तियों की हरिद्वार, गुरुग्राम, जबलपुर व उज्जैन की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। 19 केस में से 7 में खांसी, जुकाम व बुखार जैसे कोई लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं यानी कि एसिंप्टोमेटिक है।

Labels: ,

गंगाशहर में प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ मारपीट एवं अभिभावक को टीसी ना देने के मामले में आया हाइकोर्ट का आदेश

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। गंगा शहर पुलिस थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा टीसी ना देने की बात पर स्कूल में जाकर स्कूल संचालक के साथ मारपीट करने और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने में धमकाने के आरोप में पुलिसकर्मियों एवम अभिभावक गोविंद सोनी पर हुई एफ आई आर और टीसी के बदले  पचास हजार रुपए मांगने के मामले में अभिभावक गोविंद सोनी के द्वारा स्कूल संचालक पर दर्ज करवाई गई एफ आई आर पर हाई कोर्ट जोधपुर ने आज एक साथ दोनों ही एफआईआर में अभिभावक गोविंद सोनी और स्कूल संचालक लोकेश कुमार मोदी की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। मामले के अनुसार 1 साल पूर्व टीसी ना देने की बात पर हुए विवाद में गंगाशहर पुलिस थाना के पुलिसकर्मियों ने स्कूल परिसर में जाकर टीसी ना देने की बात पर स्कूल संचालक के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। बाद में  स्कूल संचालक ने पुलिसकर्मियों सहित गोविंद सोनी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

वही बाद में अभिभावक गोविंद सोनी ने भी स्कूल संचालक के खिलाफ बच्चों की टीसी ना देने और टीसी देने के बदले पचास हजार रुपए मांगने और धोखाधड़ी करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज करवाई थी। जिसमें स्कूल संचालक को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा होने पर एवम गोविंद सोनी के विरुद्ध नाजायज तौर पर अपहरण करने और पुलिस गाड़ी में स्कूल संचालक के साथ पुलिस कर्मियों की मौजदगी में मारपीट करने की झूठी एफआईआर दर्ज कराने पर गोविंद सोनी ने इसको हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चैलेंज किया। जिस पर आज हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई करते हुए दोनों मामलों में गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। गोविंद सोनी की तरफ से पैरवी एडवोकेट कौशल गौतम और अनिल सोनी ने की।

Labels: ,

IPL पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से लाखों का हिसाब सहित नगदी, मोबाइल, लैपटॉप किए ज़ब्त

बीकानेर बुलेटिन




इन दिनों जहा बीकानेर पुलिस अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान में नित रोज नए झंडे गाड़ रही है वही दूसरी और आईपीएल सीजन में शहर में सट्टा परवान पर है। विशेष से आमजन की पहुंच तक पहुंच चुके इस अवैध कारोबार में रूपयों का हिसाब किताब लगाना तक मुश्किल है। फिलहाल जिले की नयाशहर पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देकर दो बुकियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के रामदेव पार्क के पास बने एक मकान में क्रिकेट सट्टे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों के साथ सट्टे में उपयोग में लिए जा रहे मोबाइल, नो हजार नगद और करोड़ो का हिसाब किताब के लेनदेन का खुलासा भी हुआ।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए दो बुकी जिनमें नत्थूसर बास निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र लालचंद और सिंगियो क चोक के रहने वाले अरुण व्यास पुत्र राहुल व्यास को दबोचा है। यह कार्रवाई सीआई वेदपाल श्योराण के निर्देश पर हुई। जिसे सब इंस्पेक्टर धर्मवीर, कांस्टेबल राकेश और सुनील ने अंजाम दिया।

Labels: ,

Wednesday, April 12, 2023

आज कोरोना के 21 नए पॉजिटिव के साथ पीबीएम अस्पताल के 4 रेजिडेंट चिकित्सक भी पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 12 अप्रैल। जिले में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। बुधवार को आए 21 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि 21 पॉजिटिव में से 15 बीकानेर शहर के जबकि 6 ग्रामीण क्षेत्रों से है। सभी संक्रमित पहले से वैक्सीन से प्रतीक्षित है। पीबीएम अस्पताल के 4 रेजीडेंट चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। पांच व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। सभी को संबंधित शहरी व ग्रामीण पीएचसी सीएचसी के स्टाफ द्वारा घर पर ही दवाई पहुंचा दी गई है। कोरोना की वजह से कोई भी मरीज गंभीर नहीं है परंतु डॉ अबरार ने आमजन से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने की अपील की है।

Labels: ,

इस समय नही उड़ा पायँगे पतंगे, जानलेवा चाइनीज मांझा हाथ में रखना भी पड़ेगा भारी,जिला कलेक्टर ने दिए आदेश

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। अब जानलेवा चाइनीज मांझा हाथ में रखना भी भारी पड़ सकता है। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद कलाल ने आदेश जारी करते हुए जिले में धातु निर्मित मांझे की थोक एवं खुदरा बिक्री, भंडारण, परिवहन और उपयोग पर पूर्णतया रोक लगाई है। साथ ही पक्षियों को नुकसान से बचाने और लोक स्वास्थ्य की रक्षा के मद्देनजर प्रातः 6 से 8 और सायं 5 से 7 बजे तक पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार धातु निर्मित मांझा धारदार होता है। इसके उपयोग से दुपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को नुकसान होने की संभावना होती है। साथ ही विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के संपर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से नुकसान और विद्युत सप्लाई में बाधा की संभावना भी रहती है। इसके मद्देनजर धातु निर्मित मांझे के उपयोग और विक्रय को पूर्णतया निषेध किया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 144 में प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों की अवमानना भारतीय दंड संहिता की धारा 181 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा और ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बीकानेर बुलेटिन पोर्टल भी आपसे निवेदन करता है कि आप भी चाइनीज मांझा का उपयोग ना करे अथवा कोई करता भी है तो हमे जानकारी दे।

Labels:

एक और अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रोहित गोदारा के इशारों पर काम करता था सोनू, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। जिला पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह में एक बाल अपचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अभिषेक कोली उर्फ सोनू मराठा को सदर थाना पुलिस मंगलवार देर रात जयपुर से बीकानेर लेकर पहुंची। आरोपी को जयपुर की केंद्रीय जेल से बीकानेर पुलिस प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक पर 12 फरवरी 2023 को बीकानेर के बाल संप्रेषण गृह में सो रहे एक किशोर पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद उसके खिलाफ सदर थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी अभिषेक कोली जयपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी कोली को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम और सीओ सदर शालिनी बजाज के निर्देश पर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Labels: , ,

ट्रेलर टैक्सी हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन, दो की हालत अभी भी नाजुक

बीकानेर बुलेटिन




शहर के बिछवाल थाना एरिया में जैसलमेर बाइपास पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। देर रात दो और लोगों की मौत हो गई। इससे पहले एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में तीन की मौत हो गई है। वहीं दो और घायलों की  स्थति नाजुक बनी हुई है, वे ट्रोमा में रेड एरिया में भर्ती है।

कल मंगलवार शाम बीछवाल थाना क्षेत्र में जैसलमेर बाईपास पर ट्रेलर ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए थे।टैक्सी वाहन जामसर से बीकानेर आ रहा था। मृतकों में यारू खान, सत्यवीर और गौरव हैं। इन तीनों के शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां आज इनके शवों के पोस्टमार्टम किये जाएंगे । हादसे में टैक्सी में सवार फत्तू खान, शब्बीर, तबस्सुम, तनवीर, रजब अली और खुशबू, घायल हैं। तिपहिया में आटे के थैले और पशु आहार रखा हुआ था। हादसे में तिपहिया में रखा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। तिपहिया वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे के बाद ट्रेलर को लेकर ड्राइवर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए बीछवाल और नाल पुलिस ने पीछा गया। ट्रेलर ड्राइवर को जैसे ही पता लगा कि पुलिस पीछा कर रही है, वो एक जगह ट्रेलर छोड़कर भाग गया।

Labels: ,

Tuesday, April 11, 2023

जिले के समस्त अस्पतालों में मरीजों के लिए भी मास्क हुआ अनिवार्य, 15 पॉजिटिव आए आज

बीकानेर बुलेटिन




15 कोविड पॉजिटिव और आए, 67 हुए ऐक्टिव केस

बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले की समस्त अस्पतालों,  शहरी डिस्पेंसरी, ग्रामीण पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल आदि में चिकित्सक, स्टाफ के साथ साथ अब मरीज व उनके परिजनों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। पीबीएम अस्पताल में पहले से ही उक्त नियम लागू किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने इस आशय का आदेश जारी कर सभी अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने परिसर में समस्त कोविड प्रोटोकॉल व एप्रोप्रियेट बिहेवियर को शत-प्रतिशत लागू करें। आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके परिजनों को एप्रोप्रियेट बिहेवियर की जानकारी देकर आदेशों की पालना करवाएं। परिसर में इधर-उधर थूकने वालों पर कार्यवाही की जाए। सभी अस्पतालों में सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

देशभर सहित जिले में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी चिकित्सा सचिव डॉ पृथ्वी द्वारा कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। 

इसी बीच मंगलवार को भी कोविड पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी रहा। कुल आए 15 पॉजिटिव में से 3 मरीज अन्य बीमारी के चलते पहले से पीबीएम के विभिन्न वार्ड में भर्ती है जबकि शेष सभी घर पर आइसोलेट है। एक खाजूवाला व एक नोखा से है शेष सभी बीकानेर शहर निवासी है जिनकी कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री भी नहीं है व वेक्सीन से प्रतिराक्षित है। इसी के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

Labels: ,