Friday, April 14, 2023

बीकानेर में कार पलटने से एक महिला की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अस्वस्थ थी तथा अपने बेटे के साथ बीकानेर इलाज के लिए कार में आ रही थी। बीच रास्ते में अचानक पशु अचानक आने की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में धर्मास गांव के निकट हाइवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि मनोहरी देवी अपने बेटे व चालक के साथ कार में सवार होकर पीबीएम आ रही थी। धर्मास गांव के पास एक गाय के सामने आने से कार असंतुलित हो गई और पलट गई। दो-तीन बार पलटते हुए कार आगे जा गिरी। इसमें सवार मनोहरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा ही ड्राइव कर रहा था। उसे ज्यादा चोट नहीं आई। दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां मनोहरी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि शेष दोनों का इलाज शुरू हो गया।

Labels: ,

Tuesday, April 11, 2023

ट्रेलर ने टैक्सी को मारी टक्कर, एक की मौत आठ घायल

बीकानेर बुलेटिन




जिले के जामसर थाना इलाके में अज्ञात कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी। इस हादसे में टैक्सी चालक आजम अली, शब्बीर खां, फत्तू खा तनवीर, तब्बसुम, खुशबू, सतवीर, गौरव घायल हुए है। हादसे में दाऊदसर निवासी या खां पुत्र अन्नू खां ने इलाज के दौरान दम तोड दिया। अन्य घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बीकानेर से दाऊदसर की की ओर से जा रहे इस ऑटो को ट्रेलर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तुरंत एम्बूलेंस के जरिये पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर लाया गया। इस हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


Labels: ,

स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

बीकानेर बुलेटिन




खेत से स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे व्यक्ति का चर्च के पास सड़क पर अचानक बैलेंस बिगड़ गया। स्कूटी अचानक ही एकदम दाहिनी ओर घूमते हुए डिवाइडर से टकराकर गिर गई। स्कूटी सवार उछलकर डिवाइडर के पार दूसरी ओर की सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान सामने से आई एक बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर जेएनवीसी पुलिस और बाद में सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसा सदर थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सदर सीआइ लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि नयाशहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा गेट क्षेत्र निवासी कमलसिंह (42) पुत्र नथमलसिंह राजपूत सोमवार की अपरान्ह करीब चार बजे रायसर िस्थत अपने खेत से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जयपुर रोड चर्च के पास उनकी स्कूटी सड़क पर चलते हुए अचानक ही एकदम से दाहिनी ओर घूमने लगी और कुछ ही दूर आगे जाकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से कमलसिंह उछल कर रॉन्ग साइड (दूसरी ओर की सड़क) पर जा गिरा। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि दूसरी सड़क पर सामने से आ रहे स्कूल बस के चालक को ब्रेक आदि लगाने का मौका ही नहीं और बस सड़क पर गिरे हुए कमलसिंह के सिर के ऊपर से गुजर गई। मौके पर ही कमल सिंह की मौत हो गई।

शहर के अति व्यस्ततम मार्ग पर अपरान्ह चार बजे हुए हादसे से तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क के बीचो-बीच पड़े शव के आगे अवराेधक खड़ा कर यातायात को डायवर्ट किया। करीब 20-25 मिनट तक शव सड़क पर ही पड़ा। इसके बाद पुलिस एवं असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार, खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब मौके पर पहुंचे और शव को एम्बुलेंस में डालकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

घटनास्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। सीसीटीवी में स्कूटी सवार जयपुर की तरफ से आता दिखाई दे रहा है। चर्च से थोड़ा पहले अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ओर मुड़ती है और पलट जाती है। हादसे में स्कूटी सवार सड़क के दूसरी तरफ गिरते हुए दिखाई देता है। सामने से आई स्कूल बस और उसकी नीचे आए सवार का पूरा वाकया कैमरे में कैद हो जाता है। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भाग गया।


Labels: , ,

Thursday, April 6, 2023

बीकानेर में "बर्निंग कार" धूं-धूं कर जली चलती कार, चालक ने बमुश्किल बचाई अपनी जान

बीकानेर बुलेटिन







बीकानेर। बीती रात नोखा के पांचू के उदासर में चलती कार में अचानक से आग लग गई और कुछ ही समय में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।लेकिन इस आग में कार पूरी तरह से जल गई। देखते ही देखते पूरी कार में आग फैल गई और गाड़ी पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ गई। वहां मौजूद लोगों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग ने पूरी कार को अपनी जद में ले लिया और कार पूरी तरह से खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को पांचू के उदासर में देर रात यह हादसा सामने आया है। कार में आग लगने के बाद कार चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कार नोखा के वार्ड नं 18 फौजी कालोनी निवासी रामधन पुत्र हेमराज की बताई जा रही है।

Labels: ,

Tuesday, April 4, 2023

आसमान से आफत बनकर गिरी बिजली, दो सगे भाइयों की मौके पर मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना नापासर थाना क्षेत्र के गाढवाला गांव की रोही की है। जहां खेत में काम कर रहे तेजाराम व आत्माराम पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक दोनों भाई बताये जा रहे है जो यहां काश्तकार के रूप में काम करते थे। खेत में काम करते समय दोनों पर बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।



Labels: ,

Friday, March 24, 2023

ट्रैन की चपेट में आया युवक, मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात ट्रैन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यह युवक अपने खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक शंकर मेघवाल है। जो कि बीती रात खेत में काम करने के बाद रात को घर लौट रहा था। रास्ते में ट्रेन की पटरियां पार करते हुए पत्थर से ठोकर लगी और वह पटरियों पर गिर गया। वह वापस संभाल पाता उस से पहले ही वहां ट्रेन आ गई और मौके पर ही ट्रेन से कट कर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई सहीराम ने मर्ग दर्ज करवाई है।

Labels: ,

Saturday, March 18, 2023

पंचर निकालते वक्त टायर फटा, एक बुजुर्ग की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। पंचर निकालते वक्त टायर फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना उदासर बाईपास स्थित पंचर की दुकान की है। जहां बुजुर्ग ट्रक के टायर का पंचर निकाल रहा था। इस दौरान टायर फटने से उसकी की मौत हो गई। मृतक पुखराज ( 70 ) पुत्र कानाराम बताया जा रहा है। जो उदासर का निवासी है। फिलहाल नापासर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है

Labels: ,

Sunday, March 12, 2023

पैर फिसलने से डिग्गी में गिरी, 17 वर्षीय युवती की हुई मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। क्षेत्र में एक युवती बूस्टर चलाने गयी और पैट फिसलने से डिग्गी में जा गिरी। पास ही सरसों की कटाई कर रहें परिजनों ने उसे निकाल कर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव सत्तासर निवासी नथूराम पुत्र जसुराम जाट मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरे छोटे भाई मूलाराम की 17 वर्षीय पुत्री ललिता शनिवार शाम 6 बजे खेत में बूस्टर चलाने डिग्गी पर गयी और पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गयी बच्चों द्वारा शोर करने पर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे व युवती को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी तथा शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Labels: ,

Tuesday, March 7, 2023

देर रात खाओसा रेस्टोरेंट में लगी आग, दो लोग जिंदा जले, रेस्टोरेंट भी जलकर हुआ खाक

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में होली की रात को जब पूरा शहर खुशियों में मग्न था तब जयपुर रोड के एक बड़े रेस्टोरेंट पर आग लग गई। देर रात होने पर शुरुआत में आग लगने का पता नही लग पाया। जब तक आग की खबर लोगों तक पहुंचती तब तक आग ने रेस्टोरेंट को अपनी आगोश में ले लिया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार आग के लगने से रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया वही रेस्टोरेंट में काम करने वाले कोलायत निवासी मिस्त्री और एक बिहार से काम करने आये व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और दमकम टीम को बुलाया गया। फिलहाल जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया गया है। घटना का शुरुआती कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


दो मंजिला इमारत में पहले ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी, इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर आग पहुंची। दोनों मजदूर भी फर्स्ट फ्लोर पर ही सो रहे थे। यहीं पर सिलेंडर भी रखे हुए थे। संभवत: उनमें भी आग पहुंची है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एक दर्जन फायर ब्रिगेड

बीछवाल फायर स्टेशन के इंचार्ज जगवीर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना रात करीब 2.20 बजे मिली थी। इसके बाद फायर स्टेशन और थानों के आगे खड़ी सभी फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना कर दी गई। सुबह साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। खाओसा रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

मोर्चरी पर धरने पर बैठे लोग

उधर, मोर्चरी पर मृतकों के परिजन धरने पर बैठ गए हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि लापरवाही के चलते आग लगी है। मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग रखी गई है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। अब मोर्चरी स्थल पर भी पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज करके जांच भी कर रही है।

Labels: ,

Tuesday, February 28, 2023

बीकानेर हादसे में गंभीर घायल को जोशी ने पहुंचाया पीबीएम अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बेटी के साथ बाइक पर जा रहे पिता दुर्घटना में घायल हो गए जिनको भाजपा नेता अशोक प्रजापत और भोलासर सरपंच पवन जोशी ने अपनी कार से पी. बी. एम. ट्रॉमा सेंटर पहुंचा कर इलाज शुरू करवाया अशोक प्रजापत ने बताया कि कोडमदेसर फांटा से पहले नाल बाईपास से आगे हादसा हुआ जहां एक बाइक पुलिस बेरिकेट्स से टकरा गई बाइक पर पिता पुत्री सवार थे हादसे में पिता के सर पर गंभीर चोट आई जिसे तुरंत इलाज की आवश्यकता थी इसलिए बिना किसी अन्य वाहन का इंतजार किए हुए तुरंत अपनी कार में बिठाया और बेटी के साथ घायल पिता को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्रजापत ने बताया की वे भोलासर सरपंच, भाजपा नेता पवन जोशी के साथ गजर, कोडमदेसर, कोटड़ा, बलाला और नाइयों की बस्ती भाजपा की बूथ समितियां बनाने जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में इस प्रकार का हादसा देखा तो मानवता का धर्म निभाते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।

Labels: ,

Saturday, February 25, 2023

ट्रैन की चपेट में आया एक व्यक्ति, कोटगेट पर लगा लंबा जाम

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जने की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कसाईयों के बारी के पास एम आर होटल के सामने एक जना यहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गये। घटना के बाद मालगाड़ी को रोक दिया गया। जिससे कोटगेट रेलवे क्रांसिंग के बंद होने से दोनों तरह लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद खादिम खिदमतगार कमेटी और असहाय सेवा संस्था के सदस्य मौके पर पहुंचे और क्षत विक्षत शव को एम्बूलेंस में डालकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन शव इतना क्षत विक्षित हो गया कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल है। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Labels: ,

Saturday, February 18, 2023

गंगाशहर में टैंट गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में टैंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची गंगाशहर थाना पुलिस ने फायर बिग्रेड टीम को फोन किया। मौके पर पहुंची दो फायर बिग्रेड की गाडियों ने आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र के पांच नंबर रोड स्थित विश्वकर्मा मार्बल वाली गली में आदर्श टैंट हाउस में आग लग गई। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। किन्तु ऐसा बताया जा रहा है कि किसी चिंगारी के कारण आग लग गई और इसमें रखा टैंट का सामान जलकर राख हो गया। बाद में फायर बिग्रेड की टीम के सदस्यों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि लोगों का कहना है कि फायर बिग्रेड की गाडियां देरी से पहुंचने के कारण टैंट हाउस में रखा सामान जलकर राख हो गया ।

Labels: ,

Tuesday, February 14, 2023

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। खेत में कृषि कार्य करने के दौरान करंट लगने से किसान पुत्रों की मौते हो रही है। मंगलवार को 21 साल के युवा लडके की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लिखमीसर उत्तरादा में रहने वाले तीन भाईयों में सबसे लाडला बजरंग पुत्र भंवरसिंह राजपूत ने अपनी जान गवां दी। मिली जानकारी के अनुसार बापेऊ की रोही में स्थित अपने खेत में युवक लाइन बदल रहा था तभी करंट का झटा लगने से उसकी मौत हो गई है। परिजन मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे है और सेरुणा थाना से हैड कांस्टेबल महेश कुमार भी अस्पताल पहुंच चुके है।

Labels: ,

Sunday, February 5, 2023

स्कॉर्पियों व बोलेरो की भिड़ंत, 11 लोग घायल, 6 घायलों को किया रैफर

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। दो गाडिय़ों में आपस में भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के पास स्टेट हाईवे की है। जहां पर आमने-सामने गाडिय़ों की भिड़ंत हो गयी। जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है। स्कार्पियों और बोलेरो गाड़ी में भिड़ंत हुई है। जिनमें एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार धीरदेसर पुरोहितान निवासी लिखमाराम सुथार अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए 211 वापस आते समय श्रीडूंगरगढ़ की और से जा रहे थे और गांव ठुकरियासर से निकतले ही सामने से आ रही स्कार्पियों से टक्कर हो गयी। हादसे में बोलेरो बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दौरान गाड़ी में आग लग गयी। आसपास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। एक दर्जन के करीब घायलों में से 6 गंभीर घायलों को बीकानेर रैफर कर दिया गया है।

Labels: ,

Thursday, February 2, 2023

बस व कार की आमने- सामने भिड़ंत, दो की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हाइवे पर कितासर के पास भीषण हादसा हुआ है। जिसमें एक बस व कार आमने- सामने भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार पांच जने ने गम्भीर हालत में घायल है। बस बीकानेर से नीमका थाना जा रही थी व कार बीकानेर की तरफ आ रही थी। हादसा कितासर मैन स्टैंड के पास हुआ है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। दो जनों की मौत मौके पर ही हो जाने की बात ग्रामीण बता रहें है। बस में भी कई सवारियों के चोटिल होने की सूचना है। कई घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि मृतक व घायल कौन और कहां के है।

Labels: ,

Wednesday, February 1, 2023

बस ने खाया पलटा कई यात्री घायल, घायलों को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर कराया भर्ती

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर-जयपुर नेशनल हाइवे पर आवारा पशु के कारण लोक परिवहन की सवारी बस पलट गई। इस हादसे में घायल तीन जनों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। जिस तरह सवारी बस पलटी, उससे बड़ा हादसा भी हो सकता था।

दरअसल, बीकानेर से रतनगढ़ जा रही लोक परिवहन की एक बस नौरंगदेसर के पास अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि इस बस के आगे गाय आ गई थी। जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने स्टेयरिंग घूमा दिया, जिससे बस पलट गई। इस बस में आठ-दस सवारियां थी, जिसमें दो महिलाओं सहित तीन के चोट लगी। इन तीनों को राहगीरों ने पीबीएम अस्पताल पहुंचा दिया। बस पलटने के बाद सड़क पर घिसटती हुई कुछ दूर गई। इसी दौरान अंदर बैठी सवारियों के चोट आई। कुछ सवारियों के सामान्य चोट आई जो दूसरी बसों के माध्यम से रतनगढ़ की ओर चली गई, जबकि तीन घायलों को बीकानेर रवाना किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद नापासर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रास्ते में गिरी हुई बस को यहां से हटाया। इसके बाद ही हाइवे पर रास्ता साफ हो सका। घायलों के नाम अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। ,बस चालक कुसुमदेसर रतनगढ़ के भगवानाराम जाट ने बताया कि बीकानेर से रतनगढ़ के लिए शाम साढ़े चार बजे रवाना हुआ था,35-40 सीटर बस में 20 के करीबन सवारियां थी,गाय को बचाने के चक्कर मे असंतुलित होकर बस पलट गई,इस सबन्ध में देर शाम तक मामला दर्ज नही हुआ है।

आवारा पशु फिर परेशानी बने

बीकानेर से जयपुर के बीच जगह-जगह आवारा पशु बैठे रहते हैं। इन पशुओं के कारण आए दिन सड़क हादसे होते हैं। पिछले दिनों चार दोस्तों की ट्रेलर से टक्कर के दौरान भी एक पशु वहां मृत अवस्था में मिला था। घटना के बाद लोगों ने वहां मृत गाय को देखा था। काले रंग की गायें अंधेरे में चालक को नजर भी नहीं आती। बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ और श्रीडूंगरगढ़ से रतनगढ़ के बीच बड़ी संख्या में हादसे होते हैं।

Labels: ,

Monday, January 30, 2023

देर रात ट्रोले और कार की भीषण टक्कर, हादसे में 4 लोगों की हुई मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर-जयपुर रोड पर रायसर के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। चारों मृतक बीकानेर के तिलक नगर के रहने वाले हैं। हाइवे पर एक होटल में खाना खाकर लौट रहे थे। सभी की बॉडी पीबीएम अस्पताल में रखी गई है।

दरअसल, नेशनल हाईवे पर रायसर के पास कुछ ढाबों पर बीकानेर से खाना खाने जाते हैं। तिलक नगर निवासी चार दोस्त शिवराज सिंह, किशन सिंह, रामकरण सिंह एवं रतन जांगिड़ रविवार रात इसी ढाबे पर गए थे। देर रात वापस लौटते समय इनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। हादसा रायसर के बिजली बोर्ड ऑफिस के पास हुआ। राहगीरों ने इन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने चारों को मृत घोषित कर दिया था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि इनकी कार पूरी तरह दब गई। अंदर बैठे चारों दोस्त भी फंस गए।

गाय को बचाने के चक्कर में हादसा

बताया जा रहा है कि एक गाय हाईवे पर कार के सामने आ गई थी। उसी को बचाने के चक्कर में कार और ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। दोनों टकरा गए। गाय की भी मौत हो गई है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में गायें रहती हैं। देर रात तक सड़क पर घूमती मिलती है। हाइवे पर ही सोती है।

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया। एक तरफ ट्रक खड़ा रहा तो दूसरी तरफ कार थी। बड़ी संख्या में लोग भी यहां एकत्र हो गए। गाय भी सड़क पर ही मरी हुई थी। नापासर पुलिस ने मौके पर पहुंचने पर वाहनों को सड़क से हटवाया। तब तक दोनों तरफ भारी जाम लग गया। नापासर पुलिस और राहगीरों ने ही चारों दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन एक को भी बचाया नहीं जा सका।

Labels: ,

Sunday, January 29, 2023

अनियंत्रित जीप पलटने से तीन जनें घायल

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीदासर से श्रीडूंगरगढ़ आ रही एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार तीन जने घायल हो गए है। दुघर्टना में जेतासर निवासी राकेश पुत्र मोहनराम गोदारा, कृष्ण पुत्र फुसदास स्वामी, सोनू पुत्र परमेश्वरगिरी घायल हो गए है। ऊधर से आ रहें डॉ विवेक माचरा मौके पर उपस्थित रहें। सेवादार मौके पर पहुंचे तथा घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। अत्यधिक चोटें होने के कारण तीनों को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

Labels: ,

Saturday, January 28, 2023

देर रात सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति घायल,एक गंभीर

बीकानेर बुलेटिन




नोखा में शुक्रवार देर रात में सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक व्यक्ति के गंभीर घायल हो जाने पर बीकानेर रेफर कर दिया गया। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची घटना की जानकारी ली।


जानकारी के अनुसार नोखा के बाबा छोटूनाथ स्कूल के पास नागौर की तरफ से आ रही एक कार व पानी के टैंकर में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत से कार में सवार नोखा निवासी जीतू गिरी, कानाराम, मोहनगिरी, अनिल राजपुरोहित घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में नोखा की जिला अस्पताल लाया गया। नोखा के अरुण चौधरी अपनी गाड़ी में चारों घायलों को डालकर बागड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां से नोखा के करनी छात्रावास निवासी जीतू गिरी को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर नोखा नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड़, विकास मंच अध्यक्ष ललित किशोर झंवर, पार्षद अंकित तोषनीवाल, श्याम भट्टड़, ओमप्रकाश पारीक, बजरंग कोठारी सहित कई समाजसेवी नोखा की बागड़ी अस्पताल पहुंचे।

Labels: ,

Wednesday, December 21, 2022

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। नोखा रायसर रोड पर मंगलवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। उसे नोखा जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रायसर निवासी अनाराम (25) पुत्र भंवरराम मेघवाल नोखा में टेंट पर काम करता था। देर शाम को वह बाइक से अपने गांव रायसर जा रहा था। रास्ते में फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नोखा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। उसका बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं इसकी सूचना मिलने पर मृतक के पिता व परिजन भी अस्पताल में पहुंचे और बिलखते नजर आए। सरपंच प्रतिनिधि शायर सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है


Labels: , ,