Saturday, June 19, 2021

जिला कलक्टर मेहता ने लूणकरनसर में क्रय विक्रय सहकारी समिति का किया निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 19 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता ने लूणकरनसर में क्रय-विक्रय सहकारी समिति व ग्राम सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं केन्द्रों के माध्यम से किसानों को लाभांवित किए जाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिला कलक्टर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समिति लूणकरनसर  के व्यवस्थापक से खाद, बीज की वितरण प्रक्रिया का गहन जानकारी ली एवं रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने सीसीबी लूणकरनसर का भी निरीक्षण किया और बैंक द्वारा किसानों को दिए गए फसली ऋण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जीएसएस पर खाद की उपलब्धता की जानकारी ली।

जिला कलक्टर शनिवार को दोपहर बाद लूणकरनसर के क्रय-विक्रय सहकारी समिति के भण्डार व ग्राम सेवा सहकारी समिति के कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों को दिए गए रबी एवं खरीफ ऋण, फसल बीमा, केन्द्र द्वारा खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समिति पर स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य रिकॉर्ड की जांच भी की। यहां उन्हें बताया गया कि खरीफ सीजन के लिए  क्रय-विक्रय सहकारी समिति में 1000 डीवीपी थैले, 1200 थैले यूरिया व 1400 बैग सुपर फास्ट फैट  के उपलब्ध है और खाद और मोठ, मूंग व गंवार के बीज की कोई कमी नहीं है। जिला कलक्टर को बताया गया कि बीज व खाद को तहसील क्षेत्र का कोई भी किसान दस्तावेज दिखाकर प्रतिमाह अधिकतम 50 बैग क्रय कर सकता हैं।

उन्होंने  क्रय विक्रय सहकारी समिति पहुंचकर समिति की गतिविधियों एवं स्टॉक रजिस्टर की जांच की। यहां स्टॉक में 957 कट्टे डीएपी, 1400 कट्टे एसएसपी, और 1200 कट्टा यूरिया एवं दवाइयां मिली। कलक्टर ने समर्थन मूल्य पर की गई खरीद के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापकों से समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों को सहकारिता की योजनाओं से लाभांवित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेवराम धोजक, उपखण्ड अधिकारी लूणकरनसर भागीरथ साख, तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़, सीसीबी एमडी रणवीर सिंह, ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक अशोक कुमार, राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी विक्रम सिंह बेनीवाल, उप निदेशक (कृषि विस्तार) कैलाश चौधरी आदि उपस्थित थे।

Labels:

बीकानेर:रविवार को 18+ का होगा वैक्सिनेशन,खुलेंगे 9 बजे स्लॉट

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को 18+ (18-44) आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा जिसके लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। वहीं 45+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन होगा। ध्यान रहे दोनों वर्गों में को-वैक्सिन और कोविशिल्ड की डोज लगेगी।

Labels:

गंगाशहर:राणीदान की रणनीति नोखा रोड से जब्त किया अवैध डीजल बनाने का उत्पाद

बीकानेर बुलेटिन






गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान की रही अहम भूमिका

करीब 44 हजार लीटर पेट्रोलियम उत्पाद किए जब्त

दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ की कार्रवाई

नोखा रोड पर 16 हजार लीटर और नाल बाईपास पर 30 लीटर जब्त किया सूचना मिली थी कि  गुजरात की ओर से ऐसा पदार्थ बीकानेर में बड़ी मात्रा आ रहा है जो डीजल में मिलाकर बेचा जाता है। इस पर पुलिस ने  दोपहर बाद उपरोक्त ठिकानों पर छापेमारी की रासीसर निवासी राजेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है वही दूसरा आरोपी निसार अहमद जो यह पदार्थ गुजरात से लेकर बीकानेर आया था। पुलिस की पूछताछ के बाद नाल गांव में भी ऐसा ही डीजल जैसा पदार्थ मिला। वहां पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई और डीजल बरामद किया गया।

Labels: ,

मेडिसिन विंग के शिलान्यास से पूर्व संतों के सान्निध्य में हुआ रुद्राभिषेक

बीकानेर बुलेटिन




ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने की शिरकत

बीकानेर, 19 जून। श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पीबीएम अस्पताल परिसर में प्रस्तावित मेडिसिन विंग के भूखंड पर शनिवार को महेश नवमी के अवसर पर वन औषधियों, पर्ण व इत्र के संयोग से रुद्राभिषेक किया गया। ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।  ट्रस्ट द्वारा मेडिसिन विंग के निर्माण स्थल पर ब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद महाराज, शिवबाड़ी के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद महाराज, पंडित घनश्याम आचार्य के सान्निध्य में विद्वानों व पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक व हवन करवाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए यूट्यूब के माध्यम से इसका ऑनलाइन प्रसारण भी किया गया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि 400 बेड की इस विंग का शिलान्यास 23 जून को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। यह विंग बनने से बीकानेर सम्भाग और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले डेढ़ वर्ष में इस दिशा में उल्लेखनीय काम हुए हैं। उन्होंने कहा कि मूंधड़ा परिवार द्वारा की गई इस पहल को पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।

श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि 23 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायिक सिद्धि कुमारी तथा लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा भी वर्चुअली शामिल होंगे।

शनिवार को हुए रूद्राभिषेक में नापासर के समाजसेवी दमालाल झंवर, समाजसेवी हनुमान झंवर एवं किरण झंवर ने अभिषेक करते हुए हवन में आहुतियाँ दी।  कार्यक्रम में पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही, डॉ. संजय कोचर, कमल कल्ला, वीरेंद्र किराडू, देवकिशन चांडक हेमू, रमेश अग्रवाल कालू, ओमप्रकाश करनानी, गोपीकिशन पेड़ीवाल, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, शिवरतन पुरोहित, विनोद गोयल, नरेश मित्तल, परताराम चौधरी, आदर्श शर्मा, विनोद जोशी, रवि आचार्य, भंवरलाल चांडक, एस.एन. स्वामी, कुंदन मल बोहरा, किशन मूंधड़ा, मनीष तापड़िया, ऐवंत डागा, महेंद्र गट्टानी, विमल दम्माणी, मूलचंद कोठारी, श्याम सुंदर करनानी, घनश्याम बाहेती, राधेश्याम पंचारिया, रोहित पचीसिया आदि शामिल हुए।

Labels:

कोरोना अपडेट:2333 सेम्पल से महज इतने पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन





दिनांक: 19-06-2021

कुल सेम्पल- 2333
पॉजिटिव-  9
रीकवर-.  31
कुल एक्टिव केस- 151
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 110
होम क्वारेन्टइन-41
कन्टेन्टमेंट जोन- 09
10 माइक्रो कंटेनमेंट

बीकानेर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। लगातार कम होते आंकड़ों ने प्रशासन और स्वास्थ्य महकमें को राहत जरूर दी है । शनिवार को जारी पहली रिपोर्ट में 4 और दूसरी रिपोर्ट में महज 5 कोरोना संक्रमित ही रिपोर्ट हुए है । कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने दी जानकारी।

Labels: ,

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453,तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन




प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 10,453 पदों के सृजन और इन पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है। 


 
स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षा विभाग में कुल 9,862 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा 591 वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के पद सृजित होंगे। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं वांछित योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के पद के समकक्ष तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोग्रामर पद के समकक्ष होंगी। 

वर्तमान में कुल 10,680 राजकीय माध्यमिक अथवा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईटीसी लैब संचालित हैं, जिनमें से 800 से अधिक विद्यालयों में सेवा प्रदाता फर्म द्वारा अनुदेशक उपलब्ध कराए गए हैं। शेष विद्यालयों में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रथम चरण में प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में सर्वाधिक नामांकन वाले उच्च माध्यमिक विद्यालयों तथा महात्मा गांधी विद्यालयों में वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए एक-एक पद सृजित किया जाएगा।


 
वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के कुल पदों में से 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती तथा 25 प्रतिशत पद विभाग में कार्यरत बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशकों में से संवीक्षा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। 


 
प्रस्ताव के अनुसार, संविदा नियुक्ति के दौरान बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक को पारिश्रमिक के रूप में 18,500 रूपए प्रतिमाह, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 23,700 रूपए प्रतिमाह तथा पदोन्नति पर आने वाले वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक को 33,800 रूपए प्रतिमाह देय होंगे। इन पदों पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के तहत प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ योग्य अभ्यर्थियों को नियोजित किया जाएगा। 

श्री गहलोत के इस निर्णय से राजकीय विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कम्प्यूटर शिक्षा की आवश्यकता की पूर्ति की जा सकेगी तथा बड़ी संख्या में युवाओं को कम्प्यूटर अनुदेशक के पद पर स्थायी रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

Labels: ,

गंगाशहर के निचले क्षेत्रों में जल भराव की समस्या से मिलेगी मुक्ति,आरयूआईडीपी बनाएगा नया पंपिंग स्टेशन

बीकानेर बुलेटिन




ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि गंगाशहर क्षेत्र के ब्राह्मण मोहल्ला में बरसाती जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान के आरयूआईडीपी द्वारा नया पंपिंग स्टेशन बनाया जाएगा।


 
डाॅ. कल्ला ने शनिवार को गंगाशहर सीवरेज परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्राह्मणों के मोहल्ले में बनने वाले पंपिंग स्टेशन, पाइपलाइन, केमिकल ट्रीटमेंट यूनिट और पानी संग्रहण के लिए नालों के निर्माण कार्य पर लगभग 25 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इसमें से दस करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। शेष राशि स्वीकृत करवाने की कार्यवाही शीघ्र की जाएगी। जुलाई में यह कार्य प्रारम्भ हो जाएगा तथा छह महीनों में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। इससे गंगाशहर क्षेत्र के लगभग 60 हजार लोगों को राहत मिलेगी।

डाॅ. कल्ला ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इसके मद्देनजर इससे संबंधित सभी कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। उन्होंने बताया कि गंगाशहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरसाती जल भराव की समस्या नहीं रहे, इसके प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी के तहत 25 करोड़ की लागत से नया पंपिंग स्टेशन और इससे सम्बन्धित अन्य कार्य करवाए जाएंगे। यह कार्य गंगाशहर सीवरेज परियोजना के तहत ही करवाया जाएगा, जिससे इस कार्य के लिए अलग से निविदा प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी और कार्य शीघ्र प्रारम्भ हो जाएगा।

डाॅ. कल्ला ने कहा कि परियोजना के तहत घर-घर सीवरेज कनेक्शन कार्य में भी और गति लाई जाए, जिससे आमजन को त्वरित राहत मिल सके। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता अनुराग शर्मा ने अब तक की प्रगति तथा भावी कार्ययोजना के बारे में बताया।

Labels:

गंगाशहर:दो दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर का शुभारंभ, प्रथम दिन 155 कि हुई जाँच, कल भी जारी रहेगी निशुल्क सेवा

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर आज युवा गौ सेवा समिति व सैन मंडल ट्रस्ट गंगाशहर के द्वारा  दो दिवसीय निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन का शुभारंभ सुबह 9:00 बजे हुआ प्रथम दिन लगभग 155 महिलाएं पुरुषों और बच्चों के नेत्रों की जांच नेत्र विशेषज्ञ  डॉक्टर हेतराम कुमावत के द्वारा की गई. 

जिसमे युवा टीम के अध्यक्ष धनपत मारु, उपाध्यक्ष धर्माराम बिश्नोई ,धीरज नाइ, कमल जी नाई प्रेमसुख सियाग गणेश जाट सुन्दर बिश्नोई पर्वत सिंह , भवानी कच्छावा आदि मौजूद रहे ।


 उदघाटन समारोह मैं पधारे 
विशिष्ट अतिथिगण  पार्षद भवरलाल जी साहू, पार्षद रामदयाल जी पंचारिया, पार्षद शिवप्रकाश नाई, पार्षद सुमन छाजेड़, वंदेमातरम  टीम के संस्थापक विजय जी कोचर गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष जेठमल जी नाहटा,गंगाशहर मण्डल महामंत्री शिखरचंद डागा, समाजसेवी गोविंद सारस्वत,सैन मण्डल अध्यक्ष मघाराम जी नाई, सैन मण्डल कोषाध्यक्ष उदाराम जी नाई, गोपाल जी सोलंकी,अंतराष्ट्रीय गुजरगोड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद गोड आदि मौजूद रहे ...

समिति अध्यक्ष धनपत मारु ने बताया कि कल रविवार को भी नेत्र चिकित्सा शिविर मैं सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम को 3:00 बजे से 7:00 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा नेत्रों की जांच की जाएगी।

इस उपलक्ष में युवा गौ सेवा समिति व सैन मंडल ट्रस्ट  गंगाशहर ने सभी का आभार प्रकट किया।


Labels:

प्रदेश की टेक्सटाइल इकाइयों को मोरेटोरियम अवधि के ब्याज अनुदान का भी मिलेगा लाभ

बीकानेर बुलेटिन





जयपुर, 18 जून। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) के तहत पात्र प्रदेश की वे टेक्सटाइल इकाइयां, जिन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन से उत्पन्न स्थितियों के कारण दी गई मोरेटोरियम सुविधा का लाभ लिया है, उन्हें मोरेटोरियम अवधि के ब्याज अनुदान का लाभ भी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में रिप्स योजना में सकारात्मक संशोधन का निर्णय करते हुए टेक्सटाइल इकाइयों को बड़ी राहत दी है।
 
उल्लेखनीय है कि रिप्स-2014 एवं रिप्स-2019 के तहत प्रदेश में नई एवं विस्तार इकाई के रूप में निवेश करने पर टेक्सटाइल इकाइयों को टर्म लोन पर वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की तिथि से पांच साल तक की अवधि के लिए   5 से 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2020 से अगस्त 2020 तक की अवधि को मोरेटोरियम अवधि घोषित किया था। राज्य में मोरेटोरियम की सुविधा प्राप्त करने वाली इन टेक्सटाइल इकाइयों को मोरेटोरियम अवधि का ब्याज अनुदान रिप्स के वर्तमान नियमों के अनुसार देय नहीं था। ऎसे में, इन इकाइयों को 6 माह की मोरेटोरियम अवधि के ब्याज अनुदान से वंचित होना पड़ रहा था। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन टैक्सटाइल इकाइयों को वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की तिथि के 5 साल की अवधि के बाद भी ब्याज अनुदान देय होगा, जिससे इन इकाइयों को मोरेटोरियम अवधि के अप्राप्त अनुदान की भरपाई हो सके।

श्री गहलोत के इस निर्णय से अब इन इकाइयों को मोरेटोरियम अवधि के ब्याज अनुदान का लाभ भी मिल सकेगा। इससे भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, भिवाड़ी, पाली, जोधपुर सहित अन्य जिलों की लगभग 70 औद्योगिक इकाइयां लाभान्वित होंगी।

Labels:

बीकानेर:दवा लगा आम खाने से बच्ची की मौत

बीकानेर बुलेटिन





नोखा के मोहनपुरा निवासी मांगीलाल की 12 वर्षीया बेटी ने अनजाने में पकाने के लिए गेहूं के ड्रम में रखे आम खा लिये  आम को खाने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी तो बच्ची को बीकानेर लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





Labels:

बीकानेर:महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन





विधवा महिला को अलग-अलग नम्बरों से अश्लील मैसेज भेजकर लज्जा भंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस ने जांच के दौरान मेहदी हसन निवासी झुझुनूं को दस्तयाब किया और बीकानेर लाकर पूछताछ की गयी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बता दे कि 3 जून को प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि
मेरे पति की मृत्यु जनवरी 2021 में हो गई थी उसके बाद एक अनजान शक्स भिन्न-2 मोबाईल नम्बरों से मेरे मोबाईल पर अश्लिल मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है।मुल्जिम को दस्तयाब करने में अहम भूमिका साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव की रही।



Labels: ,

गुवाहाटी-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन 26 जून से

बीकानेर बुलेटिन





रेलवे ने यात्रियाें की सुविधा के लिए गुवाहाटी-बाड़मेर व गुवाहाटी-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन काे चलाने का ऐलान किया है। सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 05634 गुवाहाटी-बीकानेर वीकली स्पेशल 26 जून से प्रत्येक शनिवार को रात 10.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 11.20 बजे जयपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 05.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी।


ऐसे ही ट्रेन नंबर 05633 बीकानेर-गुवाहाटी वीकली स्पेशल 30 जून से प्रत्येक बुधवार रात 1.45 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे जयपुर होते हुए तीसरे दिन रात 00.35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। 


ऐसे ही रेलवे ने मदुरै-बीकानेर वीकली त्याैहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

ट्रेन नंबर 06053 मदुरै-बीकानेर वीकली तैयाहर स्पेशल 1 जुलाई से 4 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और ट्रेन नंबर 06054 

बीकानेर-मदुरै त्याैहार स्पेशल 4 जुलाई से 7 नवंबर तक प्रत्येक रविवार काे चलेगी।  यह जयपुर, काेटा, उज्जैन, भाेपाल हाेकर गंतव्य के लिए अपडाउन करेगी।



Labels: ,

पहले से शादीशुदा-गर्लफ्रेंड के साथ कराई गई दूसरी शादी,अब तीन तीन दिन...

बीकानेर बुलेटिन



यूपी के रामपुर से बहुत ही दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां पहले से शादीशुदा युवक की दूसरी शादी कराई गई है. अब उसे तीन-तीन दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहना होगा. पूरा मामला सोशल मीडिया के जरिए प्यार का है.


 सोशल मीडिया पर प्यार के बाद युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा था. इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया.

वहीं पहले से शादीशुदा युवक उसे छोड़कर अपने गांव भाग गया. उसकी गर्लफ्रेंड उसे ढूंढते-ढूंढते आखिरकार उसके गांव पहुंच गई. युवती के वहां पहुंचते ही काफी हंगामा हुआ. मामला सामने आने के बाद उसकी पत्नी को भी पति की दूसरी शादी के लिए राजी होना पड़ा.जिसके बाद उसने अपनी गर्लफ्रेंड से भी शादी कर ली. इतना ही नहीं दोनों पत्नियों के बीच पति का बंटवारा भी हो गया है.

तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहेगा

युवक अब अपनी दोनों पत्नियों और माता-पिता के साथ भी रहेगा. युवक को अब अपनी दोनों पत्नियों के साथ ही उनके बच्चों का भी ख्याल रखना होगा. बंटवारे के हिसाब से वह सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अपनी पहली पत्नी के साथ रहेगा. तो वहीं प्रेमिका के साथ गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार रहेगा. रविवार को उसे अपने माता-पिता के साथ समय बिताना होगा.

यह अजीबोगरीब घटना रामपुर के ढोंकपुरी टांडा इलाके की है. डेढ़ साल पहले युवक की मुलाकात असम की रहने वाली एक लड़की के साथ फेसबुक पर हुई थी. दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोनों चंडीगढ़ में लिव इन रिलेशन में रहने लगे. इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई. वहीं लड़की नहीं जानती थी कि वह पहले से शादीशुदा है.



Labels: ,

बीकानेर सहित प्रदेश में अब पोस मशीनों से बनाये जाएंगे ई-चालान ,अब ना उड़नदस्तों को ना ही वाहन चालकों को नकद राशि रखने की पड़ेगी जरूरत

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर, 18 जून। कोरोना काल में ऑक्सीजन परिवहन की सुनियोजित व्यवस्था के बाद परिवहन विभाग अब विभागीय कार्यप्रणाली में ई-नवाचारों को गति देने में जुट गया हैं। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निर्देशन में परिवहन आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने शुक्रवार को बीकानेर, सीकर और भरतपुर के परिवहन उड़नदस्तों के लिए पोस मशीनों से ई-चालान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया। श्री सोनी ने प्रशिक्षण के साथ ही तीनों जिलों के उड़नदस्तों को 79 पोस मशीन वितरित कर ई-चालान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। 

पोस मशीनों से इस तरह का फायदा

परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि पोस मशीनों के जरिए जहां चालान प्रक्रिया पेपरलैस होगी, वहीं पर विभाग के कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी। ऑनलाइन होने से चालान मैन्युअली भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें प्रत्येक चालान की नियमित जानकारी रियल टाइम में विभाग को प्राप्त होगी। इससे ना ही उड़नदस्तों को और ना ही वाहन चालकों को नकद राशि साथ रखनी पडे़गी। इस मशीन से बनाए गए चालान के क्रमांक नंबर देखकर वाहन मालिक अपने घर बैठे भी चालान राशि जमा करा सकता है। इस स्थान पर नेटवर्क नहीं मिलने पर भी चालान बन सकते हैं। मशीन के डैशबोर्ड पर सारे दिन की जानकारी मिलती हैं। मशीन में फोटो और वीडियो लेने की सुविधा भी हैं। गूगल मैप के जरिए चालान काटे गए स्थान की लोकेशन भी दिखाई देती है।

पूरे प्रदेश में इसी माह पोस मशीनें से ई-चालान

परिवहन आयुक्त श्री सोनी ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी परिवहन उड़नदस्तों के पास इसी माह में पोस मशीनें उपलब्ध हो जाएगी। जनवरी 2021 में जयपुर, अजमेर, अलवर, फरवरी में जोधपुर, उदयपुर, कोटा

 जून में बीकानेर, भरतपुर और सीकर आरटीओ क्षेत्र के सभी उड़नदस्तों को मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। अगले सप्ताह पाली, चित्तौड़गढ़ और दौसा आरटीओ के उड़नदस्तों को मशीनें मिल जाएगी।

अभी डेबिट, क्रेडिट कार्ड से भुगतान, आगे यूपीआई भी

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के तकनीकी निदेशक, परिवहन विभाग श्री श्रीपाल यादव ने बताया कि पोस मषीन से बनाए गए चालान पर वाहन चालक को डेबिट, क्रेडिट कार्ड के साथ     नकद राशि से भी जुर्माना जमा कराने की सुविधा मिलेगी। आगे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) से भी कनेक्ट किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर परिवहन आयुक्त श्री आकाश तोमर, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक श्री आर.पी. शर्मा ने भी उड़नदस्तों को संबोधित कर पोस मशीनों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया।

दिसंबर में हुआ था एमओयू

उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास की अध्यक्षता में परिवहन विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीच दिसंबर 2020 में हुए एमओयू हुआ था। उसी के तहत पोस मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

Labels: ,

मॉनसून ने राजस्थान में दी दस्तक, जानिए आज का मौसम पूर्वानुमान

बीकानेर बुलेटिन






 दक्षिण पश्चिम मॉनसून शुक्रवार को राजस्थान की सीमा में पहुंच गया और इसके आने वाले दिनों में और आगे बढ़ने का अनुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून 18 जून को दक्षिण पूर्वी राजस्थान होते हुए प्रदेश में प्रवेश किया. मॉनसून की उत्तरी सीमा राज्य के उदयपुर और झालावाड़ जिलों से गुजर रही है. अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून के दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इस बीच इस महीने एक जून से अब तक राज्य में मॉनसून पूर्व व इतर अच्छी बारिश हुई है.

अगले 24 घंटे में गुजरात, दक्षिण राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं. मॉनसून की उत्तरी सीमा (एनएलएम) जूनागढ़, दीसा, गुना,कानपुर,मेरठ, अंबाला और अमृतसर से हो कर गुजर रही है.

Labels:

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

बीकानेर बुलेटिन




भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है. बता दें, बीते दिन उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. खबरों के मुताबिक उन्हें फिर बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था. 91 साल के मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए थे जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है.





Labels: ,