Sunday, March 26, 2023

पुलिस ने पाँच हजार इनामी मुलजिम मनीष विश्नोई को किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




जिले की पूगल पुलिस ने वांछित अपराधियों, स्थाई वारंटियों, भगौड़ों अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन व सुपरविजन में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा छत्तरगढ़ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 200/2021 में धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में एक साल तीन माह से फरार पाच हजार रुपए के ईनामी अपराधी जोधपुर जिले के सोलनपुरा निवासी मनीष (26) पुत्र सहीराम को गिरफ्तार किया गया है। जिस पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में पूगल थानाधिकारी विकास बिश्नोई, हैड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बजरंगलाल व महेन्द्र कुमार शामिल थे।

Labels: ,

कांग्रेस के सत्याग्रह में मधुमक्खियों ने डाला खलल, इधर-उधर भागे मंत्री व कार्यकर्ता

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। इसे होनी कहे या फिर अनहोनी या संयोग बीकानेर में राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने के मामले सत्याग्रह करने आए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी सहित कई कांग्रेस नेताओं पर मधुमक्खियों ने ऐसा हमला किया कि वहां से निकलना पड़ा। घटना रविवार सुबह की है जब गांधी पार्क में कांग्रेस नेता धरने के लिए जुटे थे।


गांधी पार्क के एक कोने में मंच लगाया गया। कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए भी पांडाल सजा। इसी बीच ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। काफी देर तक नेता भाषण देते रहे लेकिन अचानक हलचल शुरू हो गई। मधुमक्खियों ने यहां हमला कर दिया। मंत्री सहित कार्यकर्ताओं को मधुमक्खियां काटने लगी तो पहले हाथ से हटाने का प्रयास किया। कुछ देर तो कोशिश हुई लेकिन बाद में सभी को अपनी जगह से उठना पड़ा। मधुमक्खियां यहां तक ही नहीं रुकी, बल्कि मंत्री व कार्यकर्ता जब तक गांधी पार्क से बाहर नहीं निकल गए, तब तक पीछा करती रही। आखिरकार सत्याग्रह स्थल से अधिकांश नेता व कार्यकर्ता निकल गए। भंवर सिंह भाटी भी अपने साथ रखे एक कपड़े से मक्खियों बाहर आने तक भगाते रहे।

इस सत्याग्रह में शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, राजीव गांधी यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी को सत्याग्रह स्थल से बाहर आना पड़ा।बाद में नगर निगम से फोगिंग मशीन मंगवाकर छिडक़ाव किया गया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का संकल्प सत्याग्रह अब भी जारी है।

पीएम मोदी को जमकर कोसा

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। वो देश के लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई से डरने वाली नहीं है।


Labels:

सीएम अशोक गहलोत इस दिन आ रहे है बीकानेर, प्रभारी रंधावा और पीसीसी चीफ डोटासरा होंगे साथ

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी का 28 मार्च को बीकानेर  दौर प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री गहलोत 28 मार्च को सुबह 10:00 बजे बीकानेर आएंगे। हालांकि इस से पहले कार्यक्रम में फेरबदल की सूचना भी मिली थी।

28 मार्च को प्रस्तावित दौरे में राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।।







Labels:

घर से लाखों का सोना चांदी साफ करने वाले सात चोर फंसे पुलिस के पंजे में,दिल्ली में पकड़े गए संदिग्धों को लेने गई पुलिस

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर के सुदर्शना नगर निवासी अनिल जैन के घर हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने सात बदमाशों को दिल्ली से धर-दबोचा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच व बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम की टीम ने मिलकर सात बदमाशों को पकड़ा है। हालांकि आरोपियों को अब तक बीकानेर नहीं लाया गया है। आज आरोपी बीकानेर में होंगे। 

दरअसल, 24 मार्च की दोपहर अनिल जैन अपने परिवार सहित बाहर गए थे। शाम को लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे। अलमारी में रखे सोने के चार बैंगल, गले का सेट, सोने चांदी के बर्तन आदि गायब थे। रिपोर्ट पर एसपी के निर्देशन में पुलिस एक्टिव हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कई दिनों तक रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। बीकानेर पुलिस के इनपुट के बाद ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपियों को दिल्ली में धर दबोचा। सूत्रों के मुताबिक कुछ आरोपी पूर्व में बीकानेर शहर में हुई वारदातों में शामिल रहे हैं। सभी आरोपी बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। 

बता दें कि बीकानेर के लोग बिहारी नौकर व मजदूरों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के ही काम पर रख लेते हैं। अक्सर इसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ता है। कुछ दिनों पूर्व कोटगेट थाना क्षेत्र में भी एक कामवाली ने लूट व हमले की वारदात की थी।असल में जिस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है, वह अनिल जैन के घर फरवरी में नौकरी छोड़कर गया था। इससे पहले आरोपी एक बार अनिल जैन के साथ देशनोक भी गया, जहां भी चोरी की घटना हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि पकड़े गए नौकर ने ही अनिल जैन के घर और देशनोक में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस खुलासे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

Labels: ,

घर में घुसकर घर मालिक को चाकू घोंपा, मौके से आरोपी फरार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देररात को घर में घुसकर घर मालिक को चाकू घोंप दिया। मकान मालिक गंभीर घायल हुआ है। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।जेएनवीसी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के कोटड़ी गांव में एक व्यक्ति को चाकू मारने की घटना हुई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले आए। पुलिस ने कोटड़ी निवासी घायल राजूराम मेघवाल के पर्चा बयान पर सोनू नायक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ है। उसने पर्चा बयान में बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे बजे नींद से जगा। कमरे से बाहर निकला तो बाखळ में खड़ी उसकी एम्बुलेंस गाड़ी स्टार्ट थी। वह गाड़ी के पास गया तो गाड़ी में सोनू नायक बैठा था जो गाड़ी को चुराने की नीयत से आया था। पीडि़त ने उसे रोका तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। राजूराम लहुलूहान हालत में बाखळ में गिर पड़ा। शोर-मचाने पर परिजन दौड़ कर आए। चिकित्सकों के मुताबिक राजूराम के पेट में गहरा घाव हुआ है।

Labels: ,

बीकानेर में फिर भूकंप से हिली धरती,भूकंप की तीव्रता रही 4.2

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान में छह दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देर रात करीब ढाई बजे बीकानेर, जैसलमेर और उसके आसपास के इलाकों में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं है। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 516 किलोमीटर दूर पाकिस्तान में बताया जा रहा है।


अरुणाचल प्रदेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहां, रात करीब 1.45 पर भूकंप आया। 3.5 रिक्टर स्कैल के इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश का छंगलांग जिला रहा। जहां जमीन के करीब 76 किलोमीटर अंदर भूकंप का केंद्र रहा। यहां भी किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

मंगलवार को भी आया था भूकंप
मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से करीब 258 किलोमीटर दूर हिंदू कुश क्षेत्र में रात 10 बजकर 17 मिनट पर आए तेज भूकंप के झटकों राजस्थान समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों की नींद उड़ा दी थी। 6.6 तीव्रता वाले इस भूकंप से पूरा राजस्थान कांप उठा था।

जमीन हिलने से घबराए लोग मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। इस भूकंप का असर भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गुजरात में रहा था। राजस्थान में जयपुर, अलवर, जोधपुर, सीकर, उदयपुर, कोटा समेत सभी जिलों में झटके महसूस हुए थे।



Labels: