Monday, February 13, 2023

Big Breaking: 75 IPS के हुए तबादले, बीकानेर SP होगी सुश्री तेजस्वनी गौतम

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। राजस्थान सरकार के गृह विभाग ने कार्मिक विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों का तबादला सूची जारी की है। जिसमें बीकानेर का नंबर लगा है। इस सूची के अनुसार अब बीकानेर एसपी सुश्री तेजस्वनी गौतम होंगी। वहीं एडीशन एसपी के रूप में हरीशंकर को लगाया। 


इनके हुवे तबादले

1.डॉ.रविप्रकाश मेहरड़ा— डीजी पुलिस सिविल राइट्स एवं साईबर क्राइम 
2.जंगा श्रीनिवास— डीजी पुलिस, प्रशिक्षण राजस्थान जयपुर 
3.डॉ.प्रशाखा माथुर— एडीजी पुलिस पुनर्गठन एवं नियम,पुलिस मुख्यालय
4.सुष्मित विश्वास— एडीजी, राज.राज्य मानवाधिकार आयोग,जयपुर 
5.दिनेश एमएन— एडीजी अपराध शाखा,राजस्थान,जयपुर 
6.संजीब कुमार नार्जरी— एडीजी,क्म्यूनिटी पॉलिसिंग,जयपुर 
7.विशाल बंसल—एडीजी, आम्र्ड बटालियन,जयपुर 
8.विपिन कुमार पांडेय, एडीजी,पुलिस कल्याण,राजस्थान 
9.आलोक कुमार वशिष्ट, एडीजी,राज्य आपदा राहत बल,जयपुर 
10.पी.रामजी, एडीजी,सुरक्षा, जयपुर 
11.भूपेन्द्र साहू, आईजी,साईबर क्राइम
12.नवज्योति गोगोई, आईजी,कार्मिक,पुलिस मुख्यालय 
13.प्रफूल्ल कुमार, आईजी, क्राइम पुलिस 
14.राघवेन्द्र सुहासा, आईजी पुलिस रेलवेज,राजस्थान 
15.हिंगलाजदान,आईजी,इंटलिजेंस
16.विकास कुमार,आईजी,एससीआरबी
17.किशन सहाय मीणा, आईजी, मानवाधिकार,पुलिस मुख्यालय
18.राजेन्द्र सिंह, आईजी, पुलिस कानून,एवं व्यवस्था
19.जयनारायण,आईजी,जोधपुर रेंज
20.संदीप सिंह चौहान,आईजी क्म्यूनिटी पॉलिसिंग
21.अजयपाल लांब, आईजी,उदयपुर रेंज
22.परमज्योति, आईजी,पुलिस सर्तकता,जयपुर 
23.सत्येन्द्र सिंह, आईजी,एसओजी 
24.अशोक कुमार गुप्ता,आईजी,पुलिस मुख्यालय
25.सवाई सिंह गोदारा, आईजी,एसीबी
26.अनिल कुमार टांक, डीआईजी, पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड
27.कैलाश चंद्र विश्नोई,अति.पुलिस आयुक्त,प्रथम,आयुक्तालय जयपुर
28.प्रीति चंद्रा,डीआईजी, गुहरक्षा
29.हरेन्द्र कुमार महावर,डीआईजी,आरपीटीसी
30.श्वेता धनखड़,डीआईजी, आरएसी
31.अजय​ सिंह,डीआईजी,पुलिस एसएसबी,उदयपुर 
32.योगेश यादव,डीआईजी,एसओजी,जयपुर 
33.कुंवर राष्ट्रदीप, अति.पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,आयुक्तालय जयपुर
34.कल्याण मल मीणा, डीआईजी,पुलिस एसएसबी कोटा
35.अनिल कुमार द्वितीय, डीआईजी, एसएसबी जोधपुर 
36.प्रदीम मोहन शर्मा,उपनिदेशक,आरपीए जयपुर
37.दीपक भार्गव,निदेशक, इंटलिजेंस अकादमी,जयपुर
38.सुनील कुमार विश्नोई, डीआईजी, एसएसबी,भरतपुर
39.मनीष अग्रवाल द्वितीय,डीआईजी पुलिस प्रशिक्षण,जयपुर 
40.शिवराज मीणा,डीआईजी, पुलिस मानवाधिकार,पुलिस मुख्यालय
41.डॉ.रामेश्वर सिंह, डीआईजी,यातायात,पुलिस आयुक्तालय,जयपुर 
42.देशमुख परिस अनिल,एसपी गंगानगर
43.डॉ.राजीव पचार, एसपी,जयपुर ग्रामीण 
44.मनोज कुमार, एसपी धौलपुर 
45़.आनंद शर्मा, एसपी अलवर 
46.भुवन भुषण यादव,एसपी साईबर क्राइम,जयपुर
47.शरद चौधरी,एसपी कोटा शहर 
48.राशि डोगरा डूडी, डीसीपी नॉर्थ,जयपुर आयुक्तालय 
49.किरन कैंग, एसपी जालोर
50.अभिजीत सिंह, एसपी बांसवाड़ा
51.शांतनु कुमार,एसपी, एटीएस जयपुर
52.देवेन्द्र कुमार विश्नोई, एसपी,यातायात, पुलिस मुख्यालय
53.तेजस्वनी गौतम,एसपी बीकानेर 
54.अनिल कुमार,एसपी भिवाड़ी
55.धमेन्द्र सिंह,एसपी जोधपुर ग्रामीण
56.सुधीर चौधरी,एसपी हनुमानगढ़
57.हर्षवर्धन अगरवाला, एसपी,सवाईमाधोपुर 
58.राजेश कुमार मीणा,एसपी चूरू
59.दिगंत आनंद,एसपी,बाड़मेर 
60.राजर्षि राज वर्मा,एसपी टोंक
61.विकास सांगवान,एसपी,एसओजी,जयपुर 
62.ज्येष्ठा मैत्रेयी,एसपी,क्राइम,पुलिस आयुक्तालय,जयपुर 
63.अमित कुमार,एसपी,प्रतापगढ़
64.कुंदन कंवरिया,एसपी डूंगरपुर
65.मनीष त्रिपाठी,एसपी,इंटलिजेंस, जयपुर 
66.सुधीर जोशी,एसपी,राजसमंद
67.राजकुमार चौधरी,एसपी बारां
68.ज्ञानचंद यादव,डीसीपी ईस्ट,जयपुर आयुक्तालय
69.करण शर्मा,एसपी,सीकर
70.सुशील कुमार,एडि.एसपी,अजमेर
71.बृजेश ज्योति उपाध्याय,एडि.एसपी भरतपुर
72.रंजीता शर्मा, एडि.एसपी, उदयपुर 
73.​हरिशंकर,एडि.एसपी, बीकानेर 
74.सुमित मेहरड़ा, परिसहाय,राज्यपाल,राजस्थान
75.प्रवीण नायक, एडि.एसपी,पाली

Labels:

बाल सुधार गृह में चाकूबाजी की वारदात, एक अपचारी पर अन्य हमलावर ने किया हमला

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। अपराधियों से ना शहर सुरक्षित है ना ही जेलें और बाल सुधार गृह। अबकी बार बीकानेर के बाल सुधार गृह में नाबालिग पर हमला होने का मामला सामने आया है। नाबालिग ने सदर थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। तीनों आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। नाबालिग का आरोप है कि वह बाल सुधार गृह में सो रहा था। तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। उसका गला दबाकर चाकू से वार किए गए। उसे चेहरे पर चाकू लगे हैं। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी कहानी साफ होगी। बता दें कि नाबालिग अपचारियों को जेल की बजाय बाल सुधार गृह में भेजा जाता है।

Labels: ,

इस वक्त की बड़ी खबर: महावीर रांका अपने समर्थकों के साथ हुए गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




भाजपा नेता महावीर रांका के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने चल रहे धरने के दौरान आज विशाल जनाक्रोश प्रदर्शन के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय के घेराव का आयोजन रखा गया था इस दौरान भाजपा नेता महावीर रांका अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को वहां मौजूद पुलिस जाब्ते ने गिरफ्तार कर लिया। महावीर रांका और उनके समर्थकों को वहां मौजूद पुलिस की बसों में भरकर वहां से गिरफ्तार कर ले जाया गया।

गिरफ्तारी से पहले प्रदर्शनकारी लगाता सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे वही दूसरी तरफ प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। रांका के नेतृत्व में रैली के रूप में केईएम रोड, हनुमान मंदिर से होते हुए लंबी रैली  जिला कलक्ट्रेट पहुंची। अब आमरण अनशन पर जितेन्द्रसिंह भाटी, देहात भाजपा अध्यक्ष जसराज सींवर, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंत्री आनन्द सोनी, धन्नाराम जाट एवं महेन्द्र बिश्नोई डटे हुए हैं।



Labels:

एक शाम ठाकुरजी भंवर महाराज के नाम रात्रि जागरण को लेकर प्रचार प्रसार जोरों पर

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर के नजदीक गांव बदरासर के ठाकुरजी मंदिर के सिद्धपीठ पुजारी स्वर्गीय भंवर महाराज (ठाकुरजी) की 9 वीं बरसीं पर उनकी जन्म भुमि गांव लाखूसर में 17 फरवरी को आयोजित होने वाले सामुहिक श्रध्दांजलि सभा,सामाजिक सम्मेलन के साथ संत समागम और विशाल भजन संध्या का प्रचार प्रसार जोरों पर मीडिया प्रभारी युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि 17 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लेकर युवाओं की अलग अलग टीम गांव गांव ढाणी ढाणी में प्रचार प्रसार निमंत्रण कार्य जारी है कार्यक्रम आयोजक जयकिशन उपाध्याय (जैना महाराज) ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,सागर के रामेश्वरानंद महाराज, शिवबाड़ी के विमर्शानन्द महाराज,महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, नोखा प्रधान आत्माराम तर्ड,पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, भाजपा शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, देहात युवा जसराज सिंवर, डूंगरगढ़ भाजपा नेता ताराचंद सारस्वत, उधोगपति रामरतन धारणियां, समाज सेवी जुगल राठी, दीपक पारीक, जितेन्द्र राजवी, विजय उपाध्याय, के साथ राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे इस दौरान भजन संध्या में मुख्य कलाकार सुनिता स्वामी एण्ड पार्टी,नवदीप बीकानेरी एण्ड पार्टी,सम्पत उपाध्याय एण्ड पार्टी,भीखाराम जाजडा़ एण्ड पार्टी,भगवान पंचारिया एण्ड पार्टी,महावीर जाजडा़ देशनोक एण्ड पार्टी,पुनम जाजडा़ एण्ड पार्टी,बाल कलाकारों के साथ अन्य कलाकार अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

Labels:

पशु क्रूरता: आटे का गोला खाने से गाय का जबड़ा फटा, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर बुलेटिन




आटे का गोला खाने से एक गाय के जबड़े में विस्फोट हो गया। जिससे गाय का मुंह जख्मी हो गया। गाय को गंभीर हालत में वेटरनरी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जयमलसर गांव में रहने वाले गाय के मालिक गौरी शंकर पुत्र मूलाराम मेघवाल ने नाल थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयमलसर की रोही में ढाणी बनाकर रहते हैं। 10 फरवरी को उसकी गाय ने जैसे ही एक आटे का गोला चबाया, उसके जबड़े में विस्फोट हो गया।



जोरदार धमाके की आवाज सुनकर जब वह गाय के पास पहुंचे तो गाय के मुंह से खून आ रहा था। उसे तुरंत वेटरनरी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Labels: ,