बीकानेर बुलेटिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जिले भर में सर्व धर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित बीकानेर, 2 अक्तूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले भर में सर्व धर्म प्रार्थना सभाएं आयोजित हुई। स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। जिला स्तरीय समारोह डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हुआ, जहां लगभग पांच हजार स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जन्मदिन देशभर में उत्सव की तरह मनाया जाता है। अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांतों को आज पूरी दुनिया मानती है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श सदैव प्रासंगिक रहेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए, जिससे आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत और आदर्श युवा पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्र...