Wednesday, February 8, 2023

मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी का आरोपी भीनासर से गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर।5 फरवरी को न्यूरो साइक्याट्री में हुई लाखों की नकबजनी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस ने की है। पुलिस ने 5 फरवरी को अनंत कुमार राठी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई की है। प्रार्थी ने बताया था कि उसकी एक्स-रे गली में दुकान से कोई करीब डेढ़ लाख की नकदी और साढ़े तीन लाख की दवाईयां चोरी करके ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और तकनीकी साधनों से मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने अमरपुरा बास भीनासर के रहने वाले पंकज मारू को इस मामले में गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी किए गए नकदी और दवाईयों को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Labels: ,

पुलिस पहुंची हुक्का बार, मैनजर को किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर । व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए बार के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर सीओ शालिनी बजाज के नेतृत्व में की गई। जहां थाना क्षेत्र के जलसा हुक्का बार पर छापा मारा। पुलिस के अनुसार बार में हुक्के पड़े मिले। जिस पर बार मैनेजर को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक अन्य हुक्का बार पर भी कार्रवाई की बात सामने आ रही है, लेकिन यह अभी तक पुष्ट नहीं है।

Labels: ,

शेयर बाजार में निवेश करना फायदेमंद, जरुरत पडऩे पर आ सकता है काम : सुराणा

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 8 फरवरी। संभाग मुख्यालय पर स्थापित सेबी रजिस्टर्ड ब्रोकिंग कम्पनी चंद्रकला ब्रोकिंग द्वारा जन-जन को स्टॉक मार्केट के बारे में जागरुक करने के अभियान में आज रानीबाजार स्थित होटल नेबूला में इन्वेस्टर अवेयरनेस शृंखला के तहत मीडियाकर्मियों से संवाद कार्यक्रम रखा गया। शेयर कमोडिटी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुमति सुराणा, संदीप सुराणा ने संवाद कार्यक्रम में स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट करते वक्त जिन बातों का ध्यान रखना या सावधानियां बरतनी चाहिए इसके बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। इस अवसर पर प्रो. धनपत जैन, बिजनेसमैन सुनील सुराणा सहित अनेक मौजूद थे। सुराणाद्वय ने बताया कि आने वाले भविष्य को और सुरक्षित बनाने के लिए अपनी इनकम का कुछ हिस्सा ऐसी जगह निवेश करें जो जरुरत पडऩे पर हमारे ही काम आ सके। शेयर मार्केट में निवेश करना भी फायदेमंद हो सकता है। सुराणा ने बताया कि 'सट्टा नहीं, निवेश करें-घाटा नहीं, नफा करें श्लोगन' के साथ शेयर मार्केट में निवेश करके अच्छा रिटर्न भी लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि छोटे से निवेश से शेयर बाजार को अच्छे से समझा जा सकता है। चंद्रकला ब्रोकिंग सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सुमति सुराणा, संदीप सुराणा ने बताया कि लम्बे संघर्ष और मूल्यों के साथ चलते-चलते आज चंद्रकला ब्रोकिंग को देशभर में विस्तार मिला है।

Labels:

गंगाशहर में लूट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। गंगाशहर में लूट की वारदात करने वाले मिर्ची गैंग के दो सदस्य गंगाशहर पुलिस के हाथ लग गए हैं। पुलिस ने गंगाशहर निवासी अजय कुमावत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने के लिए नवनीत सिंह मय टीम ने रात से अब तक काफी मशक्कत की है। 

बता दें कि बीती रात चोपड़ा बाड़ी निवासी शिव ओझा पुत्र कानीराम ओझा अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रंग फैक्ट्री के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची डाली और बैग लूट लिया। हालांकि बैग में एक हजार रूपए ही थे।

पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था, वहीं एक ने मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाई थी। इस गैंग का ताल्लुक सदर क्षेत्र व फड़बाजार में हुई लूट की वारदातों से भी कनेक्शन हो सकता है। वहां भी मिर्ची डालकर ही लूट की गई थी।

उल्लेखनीय है कि रात को वारदात के साथ ही एसपी योगेश के निर्देश पर एएसपी अमित कुमार के निर्देशन व सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन में नवनीत सिंह मय टीम ने कड़ी मेहनत से सफलता अर्जित की है। संभावना है कि इस अन्य लूट की परतें भी खुल जाए।

Labels: ,

माँ-बेटे सहित चार के खिलाफ चोरी का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। ई-मित्र की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुरली मनोहर मंदिर के पास पडिहारों की गली भीनासर हाल पुरानी गिन्नाणी बागवानों का मौहल्ला निवासी निर्मला उर्फ नीलु पत्नी स्व. सन्नु पडिहार ने मां-बेटे सहित चार व्यक्तियों के खिलाफ कोर्ट इस्तगासे के जरिए सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि पुराने रोशनी घर के पास पुलिस लाइन रोड पर उसकी ई-मित्र दुकान है। 10 जून 2022 को आरोपियों ने मिलकर उसकी दुकान से फोटो स्टेट की दो मशीन, एक कम्प्युटर, दो प्रिंटर, स्केनर मशीन, काउंटर, फर्नीचर, लेमिनेशन मशीन, एक लेपटोप व स्टेशनरी का अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भीनासर हाल श्रीरामसर रोड गंगा रेजीडेंसी, श्यामसुखा भवन निवासी महेश पडिहार पुत्र स्व. घनश्याम, संतोष देवी पत्नी स्व. घनश्याम, गोपेश्वर बस्ती राजकुमार पडिहार पुत्र नरसिंह, पुलिस लाइन रोड रोशनी घर के पास निवासी रामप्रताप गहलोत पुत्र त्रिलोकचंद के खिलाफ धारा 380, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

Labels: ,

एमजीएसयू की डॉ॰ मेघना शर्मा ने दिया नागपुर की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में व्याख्यान

बीकानेर बुलेटिन






क्रांतिकारी पत्र युगान्तर के अंतिम अंक में थी बम निर्माण की प्रक्रिया और मूल्य रखा गया फिरंगी का कटा हुआ सर : डॉ॰ मेघना शर्मा 



स्वतंत्रता कालीन पत्रकारिता के दौर में वारीन्द्र घोष के युगान्तर पत्र का संपादक कौन है ये मालूम करना ब्रिटिश सरकार के लिये तब लगभग असंभव हो गया जब कई लोग देशप्रेम के चलते और पत्र के संपादक को बचाने की जुगत में ख़ुद को संपादक बताकर जेल चले जाने से भी नहीं कतराते थे।

क्रांतिकारी पत्र युगान्तर के अंतिम अंक में बम निर्माण की सम्पूर्ण प्रक्रिया शामिल थी और उसका मूल्य रखा गया फिरंगी का ताज़ा कटा हुआ सर।

उक्त विचार बीकानेर के एमजीएसयू की इतिहासविद डॉ॰ मेघना शर्मा ने नागपुर के राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ और महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा पुणे, नागपुर द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी व मराठी साहित्य का अवदान विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रथम दिवस के चतुर्थ सत्र में मंच से सांझा किये। 


डॉ॰ मेघना ने मुख्य रूप से आर्य पत्रकारिता के तीन युगों को दृष्टिगत रखते हुये स्वतंत्रता कालीन पत्रकारिता एवं साहित्यिक परिदृश्य पर अपना व्याख्यान केंद्रित रखा। 
इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में संगोष्ठी संयोजक डॉ॰ मनोज पाण्डेय द्वारा संपादित स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी साहित्य का अवदान विषयक पुस्तक का मंचस्थ विद्वानों द्वारा लोकार्पण किया गया जिसमें बीकानेर की डॉ॰ मेघना का आलेख भी प्रकाशित हुआ है।

उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ॰ अमिता दुबे ने भी मंच से अपने विचार प्रस्तुत किये।अध्यक्षता नागपुर विश्वविद्यालय के उप कुलपति प्रो. दुधे ने की। 

           

Labels:

RTE के तहत प्री प्राइमरी एडमिशन शुरू, आवेदन तेरह फरवरी तक

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। ये खबर नन्हें मुन्नों के लिए है। आरटीई के तहत इस बार बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश नर्सरी कक्षा से होगा। अब पात्र बच्चा पहली से पहले की तीन कक्षाओं में प्रवेश ले सकेगा। आरटीई में प्रवेश प्रक्रिया 6 फरवरी से प्रारंभ हो गयी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। अभिभावक ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। नर्सरी कक्षा में आवेदन के लिए बच्चे की उम्र 3 वर्ष से अधिक परन्तु 4 वर्ष से कम, केजी में प्रवेश के लिए 3 वर्ष 6 माह या उससे अधिक परंतु 5 वर्ष से कम, यूकेजी में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु 4 वर्ष 6 माह या उससे अधिक हो सकती है परंतु 6 वर्ष से कम होनी चाहिए। ध्यान रहें जिन अभिभावकों की आय ढाई लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं है, उनके बच्चे आरटीई में प्रवेश के पात्र होंगे। अभिभावकों को अपनी पसंद के विद्यालय वरीयता क्रम में भरने होंगे तथा लॉटरी सिस्टम से स्कूल का आवंटन किया जाएगा। जरूरतमंद बच्चों के अभिभावकों तक सभी पाठक ये सूचना पहुंचाए व उनके बच्चों के प्रवेश के लिए मदद करें।

Labels:

गंगाशहर में दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर लूटने का प्रयास

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के उपनगर गंगाशहर में राह चलते एक मुनीम की आँखों में मिर्ची डालने की घटना सामने आयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 . 30 से 3  बजे के मध्य कुम्हारों की मोड़ के पास शिवनारायण पुत्र कनीराम ओझा से कलर की फैक्ट्री के पास तोलियासर भेरुंजी  गली के पास आंखों में मिर्ची डाल कर उनसे रुपयों का थैला छीनने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि  तीन लडके मोटरसाईकल पर मुहं पर ढाटा लगाकर आये और उनकी आँखों में मिर्ची फेंकी  जलन होते ही वो समझ गए और जोर से डांट  लगाई तो भाग गए।  घबराये हुए शिवनारायण बताते हैं की उनकी मोटर साइकिल हीरो  की HF डिलक्स मोडल थी। मोटर साइकिल के आगे की नंबर प्लेट छोटी थी तथा पीछे की नंबर प्लेट नहीं थी।  तत्काल गंगाशहर ठाणे में सूचना दी गयी तो गंगाशहर थाना पुलिस ने आस - पास के CCTV कैमरे खंगाले तो उसमे घटना कारित करने वाले भागते नजर आये। गौरतलब है की बीकानेर में इस तरह की घटनाएं दिन दहाड़े घटित होना आम बात हो गयी है।  

Labels: ,