Sunday, November 20, 2022

लोगों ने ली राहत की सांस, पकड़ा गया उत्पात मचाने वाला बंदर

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीते कई दिनों से एक बंदर ने पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया। कई लोगों को झपटा मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं जब क्षेत्र के लोग अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे तो एकबारगी तो अधिकारियों को भी समझ में नहीे आया की आखिर इसका इलाज कैसे किया जावे। जिसके बाद प्रशासन ने जोधुपर से एक टीम को बुलाया और बंदर को पकडऩे का टॉस्क दिया। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार शाम को टीम ने बंदर को पकड़ा लिया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। बता दे कि एक बंदर पिछले कई दिनों से रथखाना क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों के लिए डर का कारण बना हुआ था। इस उत्पाती बंदर ने अब तक करीब 20 से अधिक लोगों पर झपट्टा मार घायल कर दिया। बंदर का आतंक बढ़ा तो जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी जागे और पकडऩे के प्रयास शुरू किये। इस बंदर को पकडऩे के लिए जोधपुर वन विभाग से स्पेशल टीम को भी बुलाया गया। वन विभाग की टीम को देखकर एक मकान से दूसरे मकान पर छलांग लगाकर गायब हो जाता है।

Labels:

ब्लूटूथ डिवाइस से नकल मामले फरार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर।नकल के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने करीब एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नापासर पुलिस ने की है। पुलिस ने 20 अक्टूबर 2021 को सुनील यादव द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई की है। प्रार्थी ने बताया था कि मरूधर इंजिनियरिंग कॉलेज में एसएससी द्वारा आयोजित ऑनलाइन एमटीएस परीक्षा में चैकिंग के दौरान चुरू के पंकज जाट के अंडर वियर के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उक्त मामले में एक साल से वांछित चल रहे कुलदीप जाट निवासी हरियाण को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से इस सम्बंध में पुछताछ कर रही है।

Labels:

देवीसिंह भाटी ने जिप्सम माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रशासन कार्रवाई करें नहीं तो....

बीकानेर बुलेटिन



अवैध खनन के खिलाफ पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने मोर्चा खोल दिया है। इस सम्बंध में पूर्व मंत्री भाटी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि बीते कई वर्षो से भारत-पाक सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध रूप से खनन हो रहा है। जिसके चलते हालात बद से बदत्तर हो रहे है । भाटी ने पत्र के माध्यम से बताया है कि इस सम्बंध में वे खुद कई बार शासन और प्रशासन को अवैध जिप्सम खनन के बारे में अवगत करवा चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भाटी ने बताया कि जब से रणजीतपुरा थाने की स्थापना हुई है तब से ग्राम कबरवाला, ग्राम पंचायत राववाला,पंचायत समिति बज्जू की आबादी भूमि के बीच में से अवैध जिप्सम का खनन हो रहा है।

भाटी ने बताया कि 10 नवम्बर को सुबह पांच बजे सरपंच राववाला व ग्रामीणों ने कबरवाला आबादी से अवैध जिप्सम से भरे करीब 130 बड़े ट्रोलों को रूकवाया और थाने के साथ-साथ उप तहसील के इंचार्ज को सूचना दी लेकिन प्रशासन की और से बिना कार्रवाई के ही ट्रोलों को निकलवा दिया गया। भाटी ने लिखा है कि इस सबकी हमारे मौके की वीडियो, फोटो भी है जो कि समय आने पर सार्वजनिक की जाएगी। भाटी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय सीमा के पास शाम 6 से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू है लेकिन अवैध जिप्सम माफिया पूरी रात को जिप्सम का अवैध खनन करते है। भाटी ने चेतावनी देते हुए लिखा है कि हम ऐसी स्थिति में मजबूर है कि मौके पर जाकर अवैध खनन को रोकेंगे। यदि इस पर कोई विवाद होगा तो इस सम्पूर्ण जिम्मेवारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी।


Labels:

जेल में बंदी को कांस्टेबल ने मोबाइल मुहैया कराया, कांस्टेबल सस्पेंड

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर केन्द्रीय कारागार में फिर एक बंदी के पास मोबाइल मिला है। बंदी को मोबाइल एक पुलिस कांस्टेबल ने मुहैया कराया। जेल प्रशासन ने बंदी और पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। जिला पुलिस ने कांस्टेबल के इस कृत्य की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भिजवा दी है।

बीछवाल एसएचओ महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि सर्वोदय बस्ती निवासी रमजान पुत्र अहमद हसन बीकानेर केन्द्रीय में बंद है। जेल प्रशासन को उसकी हरकतें संदिग्ध लगने पर निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार को जेल प्रशासन की ओर से बंदी के बैरक व सामान की तलाशी ली गई। तब बंदी रमजान के पास दो मोबाइल मिले। जेल प्रशासन ने मोबाइलों के बारे में पूछताछ की तो उसने चालानी गार्ड में शामिल कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार मीणा का नाम लिया। जेल प्रशासन की ओर से जेल प्रहरी अरुण मीणा की तरफ से बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया गया है। एसएचओ शर्मा ने बताया कि बंदी से पूछताछ और जांच में कांस्टेबल की भूमिका सही पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कांस्टेबल निलंबित, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार मीणा पुलिस लाइन में पदस्थापित है। वह जेल से बंदियों को पीबीएम लाने-ले-जाने वाली चालानी गार्ड टीम में शामिल हैं। दो दिन पहले चालानी गार्ड पीबीएम से जेल में गया था तब उसने बंदी को मोबाइल उपलब्ध कराए। कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।

सामान मिलना आमबात

बीकानेर जेल में धूम्रपान सामग्री, बंदियों की बैरकों में मोबाइल, सिम व चार्जर बरामद होते रहे हैं। इतना ही नहीं वर्ष 2018 में 13 मार्च से 18 मार्च तक चलाए गए विशेष सर्च अभियान के दौरान जेल में 40 मोबाइल, सिम व चार्जर मिले थे। यह मोबाइल गटर, दीवार व जमीन में गढ़े मिले थे। बीकानेर जेल में जैमर काम नहीं कर रहे जबकि जेल में बैठे-बैठे बंदी क्रिकेट सट्टा कर रहे हैं। बंदी हर दिन सोशल मीडिया पर फोटो व लाइव स्टेट्स लगा रहे हैं।

अब तक तीन कार्मिक पकड़े जा चुके
- पांच अप्रेल, 2022 को आरएसी का जवान महेन्द्र बिश्नोई की जेल के वाॅच टावर ड्यूटी थी। उसने ड्यूटी के दौरान टावर से पांच मोबाइल जेल में परिसर में फेंके। जेल के सुरक्षा प्रहरी को शक हुआ। जेल में तलाशी की तो पांच मोबाइल मिल गए।
- 15 सितंबर, 22 को जेल में बंदियों के दो गुटों में झगड़ा हुआ। जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया तब चार बंदियों के पास नौ मोबाइल मिले।
- बीकानेर केन्द्रीय कारागार में वर्ष 2020 में एलईडी टीवी में मोबाइल और एक प्रहरी को मादक पदार्थ जर्दे के पैकेट जेल में ले जाते हुए पकड़े गए। दोनों बंदियों के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया गया था।
- 24 जुलाई, 2014 को बीकानेर जेल में गैंगवार हुई, जिसमें बंदियों को पिस्तौल मुहैया कराई गई। गैंगवार में कुख्यात बदमाश आनंदपाल सिंह के साथी बलबीर बानूडा सहित रामपाल व जयप्रकाश बंदी की मौत हो गई थी।



Labels:

मकान खाली करने गए पटवारी के सामने मां-बेटी ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर: बीकानेर के पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में मकान खाली कराने गये पटवारी के सामने मां-बेटी द्वारा खुल को जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस आशय की रिपोर्ट उदासर के हल्का पटवारी कूदसूं निवासी लक्ष्मणराम विश्नोई ने पांचू थाने में दी है।

जब उसने मकान को खाली करना चाहा तो आरोपी ओमप्रकाश की पत्नी इन्द्रा व पुत्री सुखी ने उसको मकान खाली नहीं करने दिया तथा इन्द्रा व सुखी ने मौके पर खुद को आग लगाने का प्रयास करते हुए राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Labels:

बीकानेर में उत्पाती बंदर कर रहा है परेशान, एक व्यक्ति को किया लहूलुहान

बीकानेर बुलेटिन



व्यस्ततम माने जाने वाले शहर के इलाके कचहरी परिसर में इन दिनों एक बंदर ने आतंक मचा रखा है। बंदर ने शनिवार को एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जनक्रांति फ़ाउंडेशन के संरक्षक एडवोकेट कुलदीप कड़ेला ने बताया कि ये बंदर 10-12 दिनों से कचहरी परिसर में जमकर उत्पात मचा रहा है। शनिवार को बंदर ने एक व्यक्ति पर हमला करके लहूलुहान कर दिया गया। इससे पहले भी बंदर ने काफी व्यक्तियों को चोटिल किया है।

इस संबंध में संबधित अधिकारियों को अवगत करवाया, पर यह बंदर पकड़ में नहीं आ रहा है। नगर निगम के द्वारा भी दो दिन पहले कर्मचारियों को भेजकर बंदर को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन दल बंदर को पकड़ने में नाकाम रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। इस कारण कचहरी परिसर में आने वाले लोगों के साथ अधिवक्ता डरे हुए हैं। वहीं तीन-चार अन्य बंदर भी आसपास की कॉलोनियों में घूम रहे हैं। इन दिनों इन बंदरों ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के इर्द गिर्द कॉलोनियों में डेरा डाल रखा है। इस कारण वहां महिला एवं बच्चों में भय व्याप्त है।

निराश्रित गोवंश व श्वानों से भी परेशानी

बीकानेर की सड़कों में वैसे भी निराश्रित पशुओं का दबदबा रहता है। विशेषकर पुराने शहरी क्षेत्र में। यहां पर हर गली मोहल्लों में गो वंश एवं श्वानों का जमावड़ा दिख जाता है। कई बार ये सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। सड़कों पर गो वंश की भिडंत से राहगीर भी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। हांलांकि लंपी रोग फैलने से बहुत से गोवंश में कमी आई पर श्वानों का बोलबाला कायम है। लोग प्रशासन से इस समस्या के निराकरण की मांग करते रहते हैं।



Labels:

कल से ये चिकित्सक गंगाशहर चिकित्सालय व सेटेलाइट में देंगे ड्यूटी

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने एक आदेश निकाल कर जिला अस्पताल व गंगाशहर अस्पताल में 21 नवम्बर से सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी निर्धारित की है। सेटेलाइट अस्पताल में 21 नवम्बर को डॉ आनंद,22 को डॉ भारत,23 को डॉ सचिन श्योरान,24 को डॉ कनुप्रिया,25 को डॉ विपुल, 26 को डॉ सचिन मोदी,27 को डॉ मुकेश पन्नू,28 को डॉ कौशल,29 को डॉ आनंद,30 को डॉ नवनीत,1 दिसम्बर को डॉ वेदप्रकाश तथा 2 दिसम्बर को डॉ रामप्रताप सेवाएं देंगे। 

इसी तरह गंगाशहर अस्पताल में 21 नवम्बर को डॉ कौशल,22 को डॉ वेदप्रकाश,23 को डॉ मुकेश पन्नू,24 को डॉ विवेक,25 को डॉ नवनीत,26 को डॉ रामप्रताप,27 को डॉ भारत,28 को डॉ कनुप्रिया,29 को डॉ सचिन मोदी,30 को डॉ विवेक,1 दिसम्बर को डॉ विपुल तथा 2 दिसम्बर को डॉ सचिन श्योरान की ड्यूटी लगाई गई है।

Labels: