Monday, September 19, 2022

47 किलों अवैध सामग्री के साथ दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जामसर पुलिस ने की है। पुलिस ने ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एक स्कोर्पियों गाड़ी को रुकवाया और चैक किया। जांच के दौरान गाड़ी से 47 किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर गाड़ी में मौजूद पंजाब के रहने वाले जसवीर सिंह और परमन्द्रि सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।

Labels:

गंगाशहर सहित इन इलाकों में कल 3 घण्टे रहेगी बिजली गुल

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। दिवाली पूर्व विद्युत रख रखाव एवं ट्री ट्रिमिंग के लिए 20 सितम्बर उदयरामसर गांव, बाई पास रोड, उदयरामसर रेल्वे स्टेशन, एनएच 89, धारणिया पैट्रोल पम्प, चाण्डक पैट्रोल पम्प, हनुमान मंदिर, बरसिंहसर बाईपास, जयपुर रोड बाईपास, दादाबाडी मंदिर, उदयरामसर एग्रीक्लचर, चौधरी कॉलोनी, महादेव टाईल्स, रोड न. 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली. नोखा रोड, शिव वैली, गंगाशहर, गणेश टैंट हाउस, चौपडा बाडी, हंसा गेस्ट हाउस के सामने, करनानी मौहल्ला, सिंघल हास्पिटल, गौतम चौक, संतोषी माता का मंदिर, गंगाशहर पुलिस स्टेशन, रामदेव मंदिर, तोलियासर भैरूजी मंदिर, रांका चौपडा मौहल्ला, हरिराम का मंदिर पुरानी लाईन, मालू गेस्ट हाउस, किरन टेलर, बालबाडी स्कूल, जैन कॉलेज, बजाज शो रूम, विद्या निकेतन, बोथरा चौक, बोथरा गल्र्स स्कूल, गांधी चौक, हरिराम जी गौशाला, चोरडिया चौक, जैन मंदिर, खिलाडी चौक, भूरा हाउस के पास, महावीर चौक, भट्टड़ स्कूल के पास, विद्या विहार स्कूल के पास,मालू गेस्ट हाउस के पास, शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, लौहार कॉलोनी, घडसीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसन्त कुंज, तुलसी विहार कॉलोनी, निखिल नगर, गणेश विहार, वर्धमान नगर, विद्याधर नगर, गुरुनानक नगर, गेमना पीर रोड़, चांडक भवन, रमण कॉलोनी, रमण भवन के पास, उस्ताबारी के बाहर, उस्ताबारी के अंदर, अजित फाउंडेशन के पास, सुथारों की गुवाड़, उस्तों का मोहल्ला, चाँद की दुकान,आचार्यों का चौक,बेदो का चौक,बड़ा बाजार, बेणीसर बाड़ी के पास, वृन्दावन फेज-2, गुलाब बाग बड़ा बाग, सहेलियों की बाड़ी, वृन्दावन मैन ऑफिस आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुबह 06:30 से 09:30 बजे तक बाधित रहेगी।

Labels:

युवक की ट्रेन से गिरने से मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर । शहर के नयाशहर इलाके में रहने वाले एक युवक की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर क्षेत्र के बंगला नगर में रहने वाला कालू पुत्र सुरजाराम जो लालगढ़ स्टेशन से दिल्ली कटियार हेतु अवध आसाम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था । इसी दौरान वह जामसर जगदेव वाला के पास अचानक ट्रेन से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई ।

Labels:

वन माफियाओं के हौंसले बुलंद, वन विभाग की जब्त की हुई JCB मशीन छिनकर भागे,वनकर्मियों और होमगार्ड पर किया हमला

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में वन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वनकर्मियों और होमगार्ड जवानों पर भी जमकर हमले किए जा रहे हैं।

खाजूवाला में सीमावर्ती चक 36 KJD की आरडी 153-155 क्षेत्र में खाजूवाला की नहरों के किनारे माफिया अवैध रूप से पेडों को काटकर चोरी कर ले जा रहे थे। बेरिंयावाली रेंज के रेंजर मोहनलाल मीणा ने बताया कि देर रात सवा 1 बजे वन अधिकारियों को केजेड़ी नहर में अवैध पेडों को काटने की सूचना मिली थी, जिस पर वन विभाग के अधिकारी होमगार्ड के जवानों के साथ पहुंचे और पकड़ने का प्रयास किया। मगर अवैध वन माफिया ट्रैक्टर रेहड़ा भगा ले गए लेकिन वह विभाग ने जेसीबी मशीन को जब्त कर वन अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया। फिर वन विभाग बेरिंयावाली रेंज के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन को रविवार सुबह खाजूवाला रेंज में ले जाने के लिए रवाना हुए।

दोपहर में जैसे ही खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहा पहुंचे तो जेसीबी मालिक दो-तीन अन्य युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा और हाथापाई कर वन विभाग के कार्मिको व होमगार्ड के जवानों को नीचे धकेल दिया। इसके बाद वन माफिया ने होमगार्ड जवानों को कुचलने के प्रयास किया और भीड़ का फायदा उठाकर जेसीबी ले भागा। हालांकि वन विभाग के उड़न दस्ते ने पीछा कर जेसीबी मशीन सहित आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह विभाग की गाड़ी को जेसीबी मशीन का पंजा दिखाकर कुचलने की कोशिश की। वन विभाग बेबस नजर आया और जेसीबी लेकर भागे आरोपी हाथ नहीं लग पाये। हालांकि बेरिंयावाली वन विभाग द्वारा खाजूवाला पुलिस थाना में अनिल सियाग पर राजकार्य म बाधा व राजकीय संपत्ति को लूटने सहित नहर से सरकारी लकडी चोरी की रिपोर्ट दी हैं। खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि वन विभाग की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।

खाजूवाला के केजेड़ी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा लगाए गए पेडों को काटने, ट्रैक्टर रेहड़े में लकड़ी चोरी करने, मारपीट कर जेसीबी वन विभाग के कब्जे से छुड़ा ले जाने व होमगार्ड के कार्मिकों को कुचलने सहित राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया हैं।




दोपहर में जैसे ही खाजूवाला के राजीव सर्किल चौराहा पहुंचे तो जेसीबी मालिक दो-तीन अन्य युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा और हाथापाई कर वन विभाग के कार्मिको व होमगार्ड के जवानों को नीचे धकेल दिया। इसके बाद वन माफिया ने होमगार्ड जवानों को कुचलने के प्रयास किया और भीड़ का फायदा उठाकर जेसीबी ले भागा। हालांकि वन विभाग के उड़न दस्ते ने पीछा कर जेसीबी मशीन सहित आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह विभाग की गाड़ी को जेसीबी मशीन का पंजा दिखाकर कुचलने की कोशिश की। वन विभाग बेबस नजर आया और जेसीबी लेकर भागे आरोपी हाथ नहीं लग पाये। हालांकि बेरिंयावाली वन विभाग द्वारा खाजूवाला पुलिस थाना में अनिल सियाग पर राजकार्य म बाधा व राजकीय संपत्ति को लूटने सहित नहर से सरकारी लकडी चोरी की रिपोर्ट दी हैं। खाजूवाला थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत ने बताया कि वन विभाग की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।

Labels:

अब इस त्यौहार पर नही होगी डीजे की अनुमति

बीकानेर बुलेटिन




आपसी सौहार्द और परंपरागत तरीके से आयोजित हो दशहरा पर्व- जिला कलक्टर

दशहरा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

शोभायात्रा के दौरान नहीं होगी डीजे की अनुमति

बीकानेर , 19 सितंबर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि दशहरा पर्व सामाजिक सौहार्द और परंपरागत तरीके से मनाने के लिए सभी आयोजन समितियां और प्रशासन पूरे समन्वय से काम करें। जिला कलक्टर ने दशहरा आयोजन समितियों के साथ सोमवार को आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान डीजे का प्रयोग ना हो, सभी आयोजक इसकी अनुपालना सुनिश्चित करें।
जिला कलक्टर ने शोभायात्रा के मार्ग  पर सड़क मरम्मत के लिए नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग को त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उरमूल डेयरी सभी आयोजन स्थलों पर पेयजल की समय पर व्यवस्था करें। 

निकास द्वार पर्याप्त संख्या में हों
जिला कलक्टर ने कहा कि दर्शकों के लिए प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था हो। निकास के लिए द्वार अधिक संख्या में रखे जाएं। जिला कलक्टर ने समस्त व्यवस्थाओं के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) को आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा व रावण दहन के समय सभी आयोजन स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहे।आयोजन के दौरान विद्युत कटौती ना हो, बीकेईएसएल द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए। सभी कमेटियां, प्रशासन से समन्वय बनाकर रखें।

चिकित्सा विभाग सभी स्थानों पर एक-एक चिकित्सा दल उपलब्ध करवाए तथा अस्पताल में भी स्टाफ अलर्ट मोड़ पर रहे। बैठक में  पश्चिम जोन सांस्कृतिक केंद्र द्वारा रामलीला के मंचन पर भी चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि दशहरा पर्व  पर डा करणी सिंह स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज ग्राउंड और धरणीधर ग्राउंड में रावण दहन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर ) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, वेस्ट जोन कल्चरल केंद्र के प्रतिनिधि डॉ श्रेयांश जैन सहित अरविंद मित्तल, सुमित झाम्ब, वीरेंद्र चावला, मुकेश धुडिया, सुभाष भोला,अरविंद मिड्ढा, अरविंद किशोर आचार्य व राम लक्ष्मण कमेटी बीकानेर दशहरा कमेटी व धरणीधर दशहरा आयोजन समिति के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Labels:

साथ में रहने से इनकार करने पर घर, परिवार बर्बाद करने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

बीकानेर बुलेटिन



नयाशहर थाने में हनीट्रैप का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला सैटेलाइट अस्पताल के पीछे रहने वाले दिनेश पांडिया पुत्र रमेश पांडिया ने दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि पारीक चौक में एक युवती रहती है, जो तलाकशुदा है। उसने उसे झांसे में लेकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

वह उसे परिवार से अलग होकर अपने साथ रहने के लिए मजबूर करने लगी। साथ में रहने से इनकार करने पर घर, परिवार बर्बाद करने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। पीड़ित डर कर उसके साथ लव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। कुछ समय तक किराए के मकान में रहा। बाद में परिवादी ने खुद के इकरारनामा के जरिए हरोलाई हनुमान मंदिर के पास मकान खरीदा। यह मकान खुद की आय व मां के स्त्रीधन से खरीदा। पीड़ित ने बताया कि युवती बेहद शातिर है।

उसने अपनी पूर्व शादी में भी ससुराल वालों पर भद्दे लांछन लगाकर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना, बलात्कार के प्रयास एवं स्त्रीधन हड़पने का मामला दर्ज कराया। बाद में लाखों रुपए लेकर राजीनामा कर लिया। परिवादी ने बताया कि आरोपी युवती ने कुछ अन्य लोगों के साथ साल 2021 में उस पर दबाब बनाना शुरू कर दिया कि मकान उसके नाम कर दो और अपने पिता से दस लाख रुपए लेकर दे दो, अन्यथा परिणाम भुगतना पड़ेगा। आरोपियों ने नयाशहर थाने में झूठी शिकायत देकर उसे पाबंद करवा दिया।

शराब पिलाई और जबरदस्ती कराए हस्ताक्षर

पीड़ित ने बताया कि 15 जनवरी, 2022 को रात के समय आरोपी हरोलाई हनुमान मंदिर के पास स्थित उसके मकान में जबरदस्ती घुस आए। लाठी-डंडों से मारपीट की। खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करवा देंगे। 15 मार्च, 2022 को आरोपियों ने उसके बीमार पिता को फोन करके वही मांग दोहराई। आरोपी उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर बेइमानी पूर्वक मकान पर कब्जा करने की फिराक में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Labels:

युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र से एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के तीन महीने पुराने मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। लड़की नाबालिग थी, ऐसे में पुलिस इस युवक की तलाश में जुटी हुई थी।

दरअसल, थाने में दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया थाकि बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में एक लड़की राशन का सामान लेने घर से बाहर गई और एक युवक उसे अपने साथ ले गया। लड़की के परिजनों का आरोप है कि इस नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। तीन महीने पुरानी इस घटना के अब पुलिस अब उसे गिरफ्तार कर लिया है, जहां सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नयाशहर पुलिस के अनुसार लड़की के ताऊ के बेटे भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। अब इस मामले में पुलिस ने नवरतन पेड़ीवाल निवासी गंगाशहर को गिरफ्तार कर लिया है। वो तीन महीने तक इधर-उधर घूमता रहा लेकिन अब पुलिस ने गिरफ्तार किया। परिजनों ने भी गिरफ्तारी के लिए दबाव डाला था। गिरफ्तारी में नयाशहर थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण, हेड कांस्टेबल रामचंद्र, कांस्टेबल संजय और कलवीर की मुख्य भूमिका रही।

Labels: