Saturday, January 16, 2021

टीका लगने के बाद हेल्थ वर्कर्स‌ के स्वास्थ्य की जानकारी ली संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने

बीकानेर बुलेटिन



कोविड-19 प्रथम चरण का वैक्सीनेशन प्रारंभ, पांच स्थानों पर एक साथ हुआ वैक्सीनेशन

सूचीबद्ध हेल्थ वर्कर्स को लगाया गया टीका
संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने की हौसला-अफजाई


बीकानेर, 16 जनवरी। कोविड-19 रोकथाम की दिशा में अहम पड़ाव के रूप में शनिवार को जिला मुख्यालय पर पांच स्थानों पर एक साथ कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ। चिन्हित व्यक्तियों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया। वरिष्ठ चिकित्सक और मेडिकल स्टूडेंट अपने-अपने नियत स्थान पर समय से पूर्व ही पहुंच गए। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा और जिला कलक्टर नमित मेहता ने वैक्सीनेशन स्थल पर पहुंच कर चिकित्सकों और मेडिकल स्टूडेंट की हौसला अफजाई की और टीका लगने के बाद हेल्थ वर्कर्स‌ के स्वास्थ्य की जानकारी ली। संभागीय आयुक्त ने सभी चिकित्सकों से कहा कि आप अब और लोगों को भी बताएं कि यह टीका लगने के बाद आप खुद को कितना सुरक्षित और एनर्जेटिक महसूस कर रहे है। अब टीका लगने के बाद आप सेफ हो गए और घर परिवार और समाज के लिए भी सेफ हो गए हैं तथा इस टीके के लगने के तुरंत बाद भी आप लगातार कार्य कर रहे हैं, यह सारी बातें भी आप अपने आसपास के लोगों को यह समझाइश करें और दूसरे दौर में जब अन्य व्यक्तियों के टीका लगे तो आप एक नजीर के रूप में रहेंगे।

टीका लगाने के बाद सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ रंजन माथुर और पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक परमेंद्र सिरोही संपूर्ण व्यवस्थाओं को देख रहे थे और अस्पताल परिसर तथा कॉलेज परिसर में लगे चारों सेंटरों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को देख रहे थे।

जिला कलेक्टर मेहता ने कहा कि कोविड-19 संकट से हेल्थ वर्कर्स ने अमूल्य योगदान दिया है। कोविड-19 वैक्सीन की उपलब्धता हम सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना काल में भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सरकार के लिए सबसे बड़ी चिंता थी। इसीलिए वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षित बनाने के लिए इस रणनीति पर काम किया जा रहा है।
 
  संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय सेटेलाइट अस्पताल में भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को देखा और यहां जो लोग लाइन में टीका लगाने के लिए नंबर आने का इंतजार कर रहे थे उनसे बातचीत की। उन्होंने कहा कि पहले जब बीकानेर में कोरोना अपने चरम पर था उस वक्त भी आपने अपनी ड्यूटी निभाते हुए जो बेहतरीन कार्य किया था उसी के कारण बीकानेर में रोगियों के ठीक होने का प्रतिशत भी अधिक रहा अब आपके वैक्सीनेशन हो गया है और आप पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

इन वरिष्ठ चिकित्सकों ने लगवाया टीका

  वैक्सीनेशन के प्रथम दिन जिन चिकित्सकों ने टीका लगाया उनमें डॉ परमेंद्र सिरोही, डॉ रंजन माथुर, डॉ सुरेंद्र वर्मा के अतिरिक्त सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. आरपी गुप्ता, डाॅ. एसएन हर्ष आदि मुख्य रूप से शामिल है। यह वैक्सीसीन सभी के लिए निशुल्क है। इस अवसर पर सभी चिकित्ससकों ने वैज्ञानिकों का भी आभार जताते हुए कहा कि इतनी जल्दी टीका बन जाने से पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है।

Labels:

बीकानेर:- सामने आया लव जिहाद का नया मामला! फिर उठी UP की तर्ज़ पर कड़े कानून बनाने की मांग

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर लव जिहाद मामलों पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाए जाने की मांग पिछले दिनों उठ चुकी है। अब ऐसा ही एक प्रकरण बीकानेर से सामने आने के बाद लव जिहाद विरोधी कानून की मांग फिर से उठ रही है। भाजपा नेता बीकानेर के मामले को गंभीर मानते हुए सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करने और ऐसे मामलों पर रोक लगाने की पैरवी कर रहे हैं।

लव जिहाद के खिलाफ बने कड़ा कानून

केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने बीकानेर में सामने आये लव जिहाद मामले का ज़िक्र करते हुए सोशल मीडिया के ज़रिये सरकार से कड़े कानून बनाए जाने की मांग की है। चौधरी का कहना है कि बेटी चाहे किसी भी धर्म में जन्मी हो, हमारी बेटियाँ हमारे लिए गौरव व इज़्ज़त है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बीकानेर के लव जिहाद मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए एवं भविष्य में इस तरह के घिनौने कृत्यों को पूर्व में ही रोके जाने के कदम उठाने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री व बाड़मेर सांसद कैलाश चौधरी ने कहा कि सरकार को उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर जल्द से जल्द लव जिहाद कानून बनाना चाहिए। इस तरह की घटनाएँ सामाजिक सौहार्द के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इसके बारे में सोचना होगा।

चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है एवं विश्वास दिलाती है कि भविष्य में सत्ता में आने पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कानून बनाएगी।

ये है मामला

बीकानेर जिले के नया शहर में एक धर्म विशेष के युवक पर दूसरे धर्म की युवती को धोखा देने, अगुवा करने और जोर-ज़बरदस्ती से शादी करने के संगीन आरोप का मामला सामने आया है। युवक 22 वर्षीय कोलायत निवासी है जबकि युवती 18 वर्ष की बीकानेर की बांगड़सर की रहने वाली बताई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दस्तावेज़

बीकानेर के लव जिहाद प्रकरण को लेकर सोशल मीडिया भी चर्चाएँ ज़ोरों पर है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर आवाज़ उठ रही है। युवक और युवती की शादी के अदालती दस्तावेज़ और तस्वीरें भी जमकर वायरल हो रही हैं।

वीडियो में परिजन कर रहे गुहार

युवती के परिजनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे धर्म विशेष के एक युवक पर उनकी बेटी को धोखे में लेकर भगाने और शादी करने के आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में परिजन सरकार और आमजन से परिवार को न्याय दिलाने की भावुक अपील कर रहे हैं।

युवती बोली, ‘आरोप झूठे, मर्ज़ी से की शादी’

गरमाए घटनाक्रम के बीच युवती का पक्ष भी एक वीडियो के ज़रिये सामने आया है। इस वीडियो प्रतिक्रिया में युवती अपनी मर्ज़ी से युवक के साथ जाने और शादी रचाने की बात कह रही है। युवती ने जोर-ज़बरदस्ती करके भगाकर शादी करने के युवक पर लग रहे आरोपों को खारिज किया है। यही नहीं युवती ने धर्म परिवर्तन करने की बात से भी इनकार किया है।

नोट: प्रतिक्रियाएं -- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स

Labels:

हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह ठोलिया ने दिया ईमानदारी का परिचय

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 16 जनवरी। ट्रेफिक पुलिस में कार्यरत हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह ठोलिया शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे अम्बेडकर सर्किल स्थित एस.बी.आई. एटीएम में बैंक स्टेटमेंट निकालने गए तभी उन्हें एटीएम मशीन में कार्ड लगाने से पूर्व ही मशीन से 7 हजार रूपए स्वतः ही बाहर आ गए।

तत्पश्चात हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए अम्बेडकर सर्किल स्थित एसबीआई शाखा प्रबन्धक पुरषोत्तम फैलोड़ से मिलकर उन्हें पूरी बात बताई और पूरे 7 हजार रूपए उन्हें सौंप दिए। हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह की ड्यूटी उस समय अम्बेडकर सर्किल पर ही थी। 

Labels:

8 फरवरी के बाद भी चलेगा आपका अकाउंट,WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी

बीकानेर बुलेटिन



इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी के विवाद को बढ़ता देख इसे अभी टाल दिया है. अगर यूजर आठ फरवरी तक नई पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो भी उनका अकाउंट बंद नहीं होगा. कंपनी ने नई पॉलिसी को फिलहाल तीन महीने के लिए टाल दिया है. पिछले कुछ समय से इस नई प्राइवेसी पॉलिसी का जमकर विरोध हो रहा था. माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए कंपनी ने ये फैसला लिया है.


15 मई तक बढ़ाया समय

WhatsApp यूजर्स के पास अब नई प्राइवेसी पॉलिसी के रिव्यू के लिए 15 मई 2021 तक का समय है. वहीं 15 मई 2021 को WhatsApp का नया बिजनेस फीचर भी लॉन्च किया जा सकता है. फेसबुक के स्वामित्व वाले WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर यूजर्स काफी विरोध जता रहे थे, जिसको देखते हुए कंपनी ने फिलहाल इसे तीन महीने तक के लिए टाल दिया है. कंपनी का कहना है कि तीन महीने के वक्त में यूजर्स को इसे समझने का मौका मिलेगा. कंपनी ने कहा है कि आठ फरवरी के बाद भी यूजर्स का अकाउंट सस्पैंड नहीं किया जाएगा.

WhatsApp ने दी सफाई

WhatsApp ने ये साफ कर दिया है कि न तो WhatsApp और न ही Facebook आपके प्राइवेट मैसेज को पढ़ सकता है और न ही WhatsApp पर आपके फ्रैंड्स और फैमिली के साथ आपकी कॉल सुन सकता है. आप जो भी शेयर करते हैं, वह आपके बीच रहता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपके पर्सनल मैसेज एंड टू एंड इन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित हैं. हम इस सिक्योरिटी को कमजोर नहीं होने देंगे.


'Facebook के साथ नहीं शेयर करते आपके Contact'
WhatsApp की तरफ से कहा गया कि जब आप हमें परमिशन देते हैं, तो हम मैसेज को फास्ट और रिलायएबल बनाने के लिए आपकी एड्रैस बुक से केवल फोन नंबर का यूज करते हैं, और हम अन्य फेसबुक ऐप के साथ अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट शेयर नहीं करते हैं.

Labels:

सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश नहीं हुए सलमान खान, हाजिरी माफी स्वीकार

बीकानेर बुलेटिन



जोधपुर@ बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े काले हिरण शिकार मामले में आज सुनवाई होनी थी. जोधपुर के जिला एवं सेशन कोर्ट में अभिनेता सलमान खान को पेश होना था. लेकिन सलमान खान हाजिर नहीं हुए. ऐसे में कोर्ट ने आज सलमान खान की हाजिरी माफी स्वीकार कर ली है. इसके साथ ही अगली तारीख 6 फरवरी रखी गई है. 6 फरवरी को सभी अपीलों पर सुनवाई होगी और इस दौरान आरोपी सलमान खान को कोर्ट में हाजिर होना होगा.


बता दें कि कोर्ट ने 05 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई थी. उसी सजा के खिलाफ आज सलमान की अपील पर सुनवाई होनी थी. कोर्ट ने आदेश सुनाते हुए मामले में दूसरे आरोपी रहे फिल्म अभिनेता सैफ अली खान अभिनेत्री नीलम तब्बू और सोनाली बेंद्रे को रिहा कर दिया गया था सलमान खाने को दूसरी बार जेल जाना पड़ा था. हालांकि तीन दिन के बाद सलमान खान को जमानत मिल गई थी.

जोधपुर में आज जिस मामले में सुनवाई होनी है उसमें काले हिरण शिकार मामले में 05 अप्रैल 2018 को हुई 5 साल की सजा के फैसले के खिलाफ सलमान खान की ओर से अर्जी दी गई है उस पर सुनवाई होनी है. अवैध हथियार रखने के मामले में सलमान को बरी किए जाने के विरोध में सरकार ने अपील पेश की थी, उस पर सुनवाई होनी है. काले हिरण शिकार मामले में दूसरे फिल्मी कलाकारों को बरी किए जाने के विरोध में विश्नोई समाज की अपील पर सुनवाई होनी है. सलमान खान के वकील की तरफ से दिए गए स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी पर भी आज फैसला आ सकता है. बता दें कि पिछली सुनवाई के दौरान सलमान खान के वकील ने कोर्ट में स्थाई हाजिरी माफी की अर्जी लगाई थी. जोधपुर की अदालत में सलमान पर सुनवाई सुबह 10 बजे शुरू होगी.


23 सालों से चल रहा है केस


हालांकि अभी साफ नहीं हैं कि सलमान खान कोर्ट में पेश होंगे या नहीं. क्योंकि इस मामले में सलमान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अब तक 16 बार हाजिरी माफी ले चुके हैं. कोरोना काल में ही उन्हें 6 बार हाजिरी माफी मिल चुकी है. पिछली सुनवाई जो 1 दिसंबर 2020 को हुई थी उसमें भी सलमान की अर्जी पर कोर्ट ने उनको पेश ना होने की छूट दे दी थी. कोर्ट ने सुनवाई की तारीख 16 जनवरी तय करते हुए अदालत में पेश होने के लिए कहा था. 23 साल से चल रहे इस केस में अब तक सलमान पर चार केस दर्ज हुए.

Labels:

कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू, इस दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार रहा- पीएम मोदी

बीकानेर बुलेटिन



भारत में आज से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण ड्राइव की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज  में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है. मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.


देश में दो कोरोना वैक्सीन हुई तैयार


आज वो वैज्ञानिक, वैक्सीन रिसर्च से जुड़े अनेकों लोग विशेष प्रशंसा के हकदार हैं, जो बीते कई महीनों से कोरोना के खिलाफ वैक्सीन बनाने में जुटे थे. आमतौर पर एक वैक्सीन बनाने में बरसों लग जाते हैं. लेकिन इतने कम समय में एक नहीं, दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार हुई हैं


वैक्सीनेशन का खर्चा उठाएगी भारत सरकार


भारत का टीकाकरण अभियान बहुत ही मानवीय और महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है. जिसे सबसे ज्यादा जरूरत है, उसे सबसे पहले कोरोना का टीका लगेगा. पीएम मोदी ने कहा कि सभी के वैक्सीनेशन का खर्च भारत सरकार द्वारा उठाया जाएगा. टीकाकरण अभियान की पुख्ता तैयारियों के लिए राज्य सरकार के सहयोग से देश के कोने-कोने में ट्रायल किए गए हैं. विशेष तौर पर बनाए गए डिजिटल कोविन में ट्रैकिंग तक की व्यवस्था है.


कोरोन की दो डोज जरूर लगवाएं


पीएम मोदी ने कहा कि पहला टीका लगने के बाद दूसरी डोज कब लगेगी इसकी जानकारी भी दी जाएगी. सभी देशवासियों को ये बात दिलाना चाहता हूं कि कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवानी बेहद जरूरी है. एक डोज के बाद दूसरी डोज लगवाना न भूलें. पहली डोज और दूसरी डोज के बीच एक महीने  का अंतराल रखें. दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना के विरुद्ध ज़रूरी शक्ति विकसित हो पाएगी.


इतिहास में इतना बड़ा टीकाकरण अभियान कभी नहीं चला है


जिस तरह धैर्य के साथ कोरोना का मुकाबला किया वैसे ही धैर्य वैक्सीनेशन के समय भी दिखाना है. पीएम मोदी ने कहा कि इतिहास में इतने बड़े स्तर का टीकाकरण कभी नहीं चला .ये अभियान इतना बड़ा है कि इसका अंदाजा पहले चरण से ही लगाया जा सकता है. दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से भी कम है और भारत पहले चरण में ही तीन करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है. दूसरे चरण में इस अभियान को 30 करोड़ तक ले जाना है. बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों वालों को अगले चरण में टीकाकरण किया जाएगा.


ये अभियान भारत के सामर्थ्य को दिखाता है


ये अभियान भारत के सामर्थ्य को दिखाता है. मैं देशवासियों को एक बात कहना चाहता हूं कि हमारे वैज्ञानिक जब वैक्सीन को लेकर आश्वस्त हुए तभी इसकी इमरजेंसी यूज की अनुमति दी गई. इसलिए देशवासियों को किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा, अफवाहें और दुष्प्रचार से बचकर रहना है. भारत के वैक्सीन वैज्ञानिक, हमारा मेडिकल सिस्टम, भारत की प्रक्रिया की पूरे विश्व में बहुत विश्वसनीयता है. हमने ये विश्वास अपने ट्रैक रिकॉर्ड से हासिल किया है.


दुनिया के करीब 60% बच्चों को भारत में बने जीवन रक्षक टीके लगते हैं


पीएम मोदी ने कहा कि हर हिंदुस्तानी इस बात का गर्व करेगा की दुनिया भर के करीब 60% बच्चों को जो जीवन रक्षक टीके लगते हैं, वो भारत में ही बनते हैं. भारत की सख्त वैज्ञानिक प्रक्रियाओं से होकर ही गुजरते हैं. भारतीय वैक्सीन विदेशी वैक्सीन की तुलना में बहुत सस्ती हैं और इनका उपयोग भी उतना ही आसान है. विदेश में तो कुछ वैक्सीन ऐसी हैं जिसकी एक डोज 5,000 हजार रुपये तक में हैं और जिसे -70 डिग्री तापमान में फ्रीज में रखना होता है.


भारत ने सबसे पहले एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू की


पीएम मोदी ने बताया कि जब भारत में कोरोना पहुंचा तब देश में कोरोना टेस्टिंग की एक ही लैब थी. हमने अपने सामर्थ्य पर विश्वास रखा और आज 2300 से ज्यादा नेटवर्क हमारे पास है. पीएम मोदी ने कहा कि 30 जनवरी को भारत में कोरोना का पहला मामला मिला लेकिन इसके दो सप्ताह से भी पहले भारत एक हाई लेवल कमेटी बना चुका था. 17 जनवरी 2020 वो तारीख थी, जब भारत ने अपनी पहली एडवायजरी जारी कर दी थी. भारत दुनिया के उन पहले देशों में से था जिसने अपने एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी थी. जनता कर्फ्यू, कोरोना के खिलाफ हमारे समाज के संयम और अनुशासन का भी परीक्षण था, जिसमें हर देशवासी सफल हुआ. जनता कर्फ्यू ने देश को मनोवैज्ञानिक रूप से लॉकडाउन के लिए तैयार किया.


भावुक हुए पीएम मोदी


देश को कोरोना का टीका सौंपते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मी महीनों अपने परिवार से दूर रहे, कई कई दिन तक घर नहीं आए, इस दौरान सैकड़ों साथी ऐसे भी हैं, जो कभी लौटकर घर नहीं आ पाए. उन साथियों ने एक जीवन को बचाने के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी.


देश ने दुनिया के सामने एकजुटता पेश की


पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी का जिस प्रकार से मुकाबला किया है उसका लोहा पूरी दुनिया मान रही हैं. केंद्र और राज्य सरकारें, स्थानीय निकाय, हर सरकारी संस्थान, सामाजिक संस्थाएं कैसे एकजुट होकर शानदार काम कर सकते हैं, ये उदाहरण भारत ने दुनिया के समक्ष पेश किया है.
देश को नया प्रण लेना होगा


पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी मास्क और दो गज की दूरी अपनानी है. अब देश को नया प्रण लेना होगा. दवाई भी, कड़ाई भी.'


Labels:

बीकानेर अल सुबह दो ट्रकों में भिड़ंत,दो घायल

बीकानेर बुलेटिन




अल सुबह घने कोहरे के कारण NH 62 जाखड़ वाला गांव रामदेव मंदिर के पास दो ट्रकों की भिड़ंत हो जाने से दो जने घायल हो गए है मिली जानकारी के अनुसार एक गंभीर घायल है। घायलों को 108 की मदद से लुणकनसर सीएचसी पहुंचाया गया है।

Labels: ,

अभी जारी रहेगा बीकानेर सहित 13 शहरों में नाइट कर्फ्यू, नहीं मिलेगी कोई छूट

बीकानेर बुलेटिन



जयपुर. राजस्‍थान में गहलोत सरकार ने स्पष्‍ट कर दिया है कि जयपुर सहित 13 शहरों में नाइट कर्फ्यू  (Night Curfew) फिलहाल जारी रहेगा. इससे पहले राज्‍य सरकार ने 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू सहित कोरोना से बचाव की अन्य गाइडलाइंस जारी की थीं. अब सरकार ने अगले आदेश तक इसको जारी रखने का फैसला लिया है. जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने ये आदेश जारी किया है. इसके तहत पहले की तरह रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा.

सरकार ने फिलहाल जयपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, नौगार, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर जिले के शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू जारी रखने का आदेश जारी किया है. राज्य सरकार के अनुसार कोरोना संक्रमण को और बढ़ने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू को अभी जारी रखा जाएगा. कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा.

बंद रहेंगे बाजार
इस दौरान सभी 13 जिलों के शहरी इलाकों में स्थित बाजारों को रात 8 बजे से पहले बंद कर दिया जाएगा. साथ ही किसी भी तरह के आयोजन पर रोक रहेगी. लोगों के किसी भी स्‍थान पर जमा होने पर भी पाबंदी रहेगी.

Labels:

अपहरण का प्रयास और मारपीट करने के आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



पति-पत्नी के साथ मारपीट कर अपहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपियों को दंतौर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां दोनों को जेल भिजवा दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून 2020 को परिवादिया ने मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि 9 जून की रात को राजवीर उर्फ बंटी अपने साथियों के साथ घर में प्रवेश किया और उसके पति व उसके साथ मारपीट की। आरोप था कि मारपीट के बाद आरोपियों ने पति-पत्नी का अपहरण करने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के राजवीर सिंह उर्फ बंटी पुत्र देवेन्द्र ङ्क्षसह, लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के रणजीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाये जाने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां जेसी  करवा दिया गया।

Labels: ,

दीपक पारीक विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव मनोनित

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। युवा उद्यमी एंव भाजपा नेता दिपक पारीक को विप्र फाउण्डेशन का राष्ट्रीय सचिव मनोनित किये जाने से फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर का संचार हुआ है।

 जानकारी में रहे कि दीपक पारीक राजनीति के अलावा सामाजिक कार्यो में भी अग्रणीय है। सामाजिक सेवा कार्यो में भागीदारी को देखते हुए विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद की अनुशंसा व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ.सुनील शर्मा के अनुमोदन पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश शर्मा ने दीपक पारीक को राष्ट्रीय सचिव मनोनित करने के उन्हे राजस्थान जोन-1 बी का प्रभारी भी बनाया गया हैं।


 श्रीडूंगरगढ में पालिका चुनावों को लेकर गरमाया माहौल
बीकानेर। जिले की श्रीडूंगरगढ नगर पालिका के लिये हो रहे चुनावों को लेकर नामांकन के आखिरी दिन एक माकपा प्रत्याशी के नामांकन मामले को लेकर माहौल इस कदर गरमाय गया कि मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ विधायक गिरधारी महिया सोमवार सुबह अपनी पार्टी प्रत्याशी असलम का नामांकन दाखिल करवाने के लिये पहुंचे थे।

 उन्होने एसडीएम कार्यालय में नामांकन जांच करवाने,जमानत राशि जमा करवाने के लिए टेबल पर रखा। इसी दौरान पास में खड़े एक युवक ने नामांकन अपने हाथ में ले लिया और देेखते ही देखते उस नामांकन को फाड़ दिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया और विधायक महिया ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए घटना के विरोध में अपने समर्थकों के साथ हाईवे पर जाम लगा दिया। 

Labels:

प्रदेश के सभी पुलिस थानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

बीकानेर बुलेटिन



जयपुर@ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं । इस कार्य की मॉनिटरिंग तथा इसे समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय निगरानी समितियां गठित करने को मंजूरी दी है। उन्होंने थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रथम चरण के लिए 8.40 करोड़ रूपये के अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है। गहलोत ने इस संबंध में गृह विभाग एवं वित्त विभाग के प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी थानों में प्रवेश एवं निकासी द्वार सहित अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की परियोजना की कुल लागत राशि 16.80 करोड़ रूपये से अधिक है।

Labels: ,

बीकानेर: आज इन डॉक्टरों के लगेगी पहली वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन



कोविड वैक्सीन बीकानेर सहित प्रदेश में पहुंच चुकी है। अब 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा 16 जनवरी से करीब फरवरी तक प्रथम चरण चलेगा। इसके तहत समस्त हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। बीकानेर की बात करें तो अब तक जिले के 15000 हेल्थ केयर वर्कर्स की लिस्ट तैयार हो चुकी है। वहीं आर्मी व रेल्वे से करीब सात हजार नाम आ चुके हैं। इन सात हजार में हेल्थ केयर वर्कर्स व फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में समस्त अस्पताल स्टाफ, आर्मी हेल्थ केयर के अलावा रक्षा विभाग व गृह विभाग से जुड़े कर्मचारी तथा पुलिस, आर एसी, आर्मी आदि, नगर निगम, राजस्व विभाग, पंचायतीराज विभाग व जनप्रतिनिधियों को वैक्सीन लगेगी। 

प्रथम चरण के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जनवरी तक चलेगी। स्वास्थ्य विभाग के मालकौंस आचार्य से मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर में पांच बूथ बनाए गए हैं। 

जिनमें जिरेटिक विभाग में पहला वैक्सीनेशन डॉ परमेंद्र सिरोही, डायबिटीक विभाग में डॉ सुरेंद्र वर्मा, मेडिकल कॉलेज पुरानी बिल्डिंग में डॉ रंजन माथुर, नई बिल्डिंग में डॉ गिरीश प्रभाकर, सैटेलाइट में डॉ योगेन्द्र तनेजा करवाएंगे। वहीं डॉ एन एस हर्ष का नाम भी पहले वैक्सीनेशन के लिए तय हुआ है। 

Labels:

पूर्व की भांति रेल किराए में मिलेगी छूट, बीकानेर जिला उद्योग संघ, डीआरयूसीसी सदस्य और यात्री सेवा समिति की मांग फिर हुई पूरी

बीकानेर बुलेटिन



जिला उद्योग संघ, डीआरयूसीसी सदस्य एवं यात्री सेवा समिति द्वारा बीकानेर के अलग अलग श्रेणी के रेल यात्रियों के सुविधार्थ संयुक्त मांग पत्र डीआरयूसीसी सदस्य एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के माध्यम से केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा गया था। पत्र में मांग की गई थी कि पूर्व में कोरोना महामारी के कारण जो आवश्यक ट्रेनें बंद कर दी गयी थी वर्तमान में इन ट्रेनों को चालू करना रेल्वे का स्वागत योग्य कदम हैं। लेकिन रेल्वे द्वारा शुरू की जा रही सभी गाड़ियों को स्पेशल ट्रेन का नाम दिया जा रहा है जिसके कारण इन ट्रेनों में यात्री से वसूले जाने वाला किराया स्पेशल ट्रेन के नाम से बढा दिया गया है ओर सीनियर सिटीजन सहित पूर्व की भांति ऐसी श्रेणी के यात्री जिन्हें रेलवे से रियायत मिलती थी उनसे भी बिना किसी छूट का लाभ दिए पूरा किराया वसूला जाता था।

इससे रेल यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अनुशंसा पर रेलवे द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं रेल यात्री सेवा समिति की मांग को जायज मानते हुए पूर्व की भांति उन सभी श्रेणी के यात्रियों को पूर्व की भांति रेल किराए में छूट प्रदान कर दी गयी है। इस अवसर पर जेड आर यू सी सी सदस्य नरेश मित्तल, डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया, अनंतवीर जैन, वीरेंद्र किराडू, रामस्वरूप, गिरधर गोपाल झंवर, सतीश गोयल, पंकज अग्रवाल, रवि पुरोहित, ओमप्रकाश नायक, दिनेश चौहान, कमल कल्ला व यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रावत, डॉ. एस एन हर्ष, भगवती प्रसाद पारीक ने इस अवसर पर खुशी मनाते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल व मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Labels: ,

राजस्थान में कक्षा 6 से 8 तक के स्टूडेंट्स को स्कूल से मिलेंगे 50 प्रतिशत अंक

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान के निजी व सरकारी स्कूलों में तीसरी से पांचवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को इस साल 60 प्रतिशत अंक स्कूल की तरफ से दिए जाएंगे और सिर्फ 40 प्रतिशत अंकों के लिए ही लिखित परीक्षा होगी.

ये हुआ है बदलाव
कक्षा 1 और 2 के स्टूडेंट्स के लिए भी कार्य पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा शिक्षकों और अभिभावकों की मदद से स्टूडेंट्स इन कार्य पुस्तिकाओं को पूरा करेंगे. खास बात यह है कि इन्हीं वर्कबुक्स के आधार पर ही कक्षा 1 और 2 के स्टूडेंट्स को प्रमोट कर दिया जाएगा. इसके अलावा प्रश्नपत्र पैटर्न में भी बदलाव किया गया है. कुल अंकों के 20 प्रतिशत अंक, वैकल्पिक प्रश्नों पर दिए जाएंगे.

50 फीसदी अंक इंटरनल मार्क्स के रूप में 

राजस्थान के निजी व सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से आठवीं तक के छात्रों को 50 फीसदी अंक इंटरनल मार्क्स के रूप में दिए जाएंगे. इसके अतिरिक्त 50 फीसदी अंक परीक्षा से अर्जित करने होंगे. इन स्टूडेंट्स को भी वर्क बुक दी जाएगी और इसी आधार पर उन्हें परीक्षा देनी होगी. 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को इसका लाभ नहीं मिलेगा. इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स के लिए 20 फीसदी इंटरनल मार्क्स मिलेंगे. 

वहीं 80 प्रतिशत मार्क्स लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेंगे. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी के हवाले से कहा गया है कि 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को इसका लाभ नहीं मिलेगा. इन कक्षाओं के स्टूडेंट्स के इंटरनल मार्क्स 20 फीसदी रहेंगे और 80 प्रतिशत मार्क्स के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी.

Labels: ,

तीन नगर पालिका के 110 वार्ड में 467 उम्मीदवारों ने नामाकंन प्रस्तुत किए

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 15 जनवरी। जिले की तीन नगर पालिका के 110 वार्ड के लिए 467 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने बताया की नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 जनवरी शनिवार सुबह 10.30 बजे से की जाएगी।

मेहता ने बताया कि जिले की देशनोक नगर पालिका चुनाव में 77 उम्मीदवार ने नाम निर्देशन पत्र भरे है,ं इसी तरह श्रीडूंगरगढ़ में 187 उम्मीदवारों ने तथा जिले की नोखा नगरपालिका क्षेत्र के लिए 203 उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है।  

उन्होंने बताया अभ्यर्थी अपना नाम वापस मंगलवार 19 जनवरी 3 बजे तक ले सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि देशनोक के 25 वार्ड, श्रीडूंगरगढ़ के 40 तथा नोखा नगरपालिका के 45 वार्डों के लिए गुरुवार 28 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा।

Labels: ,

जिले के पांच टीकाकरण केन्द्रों पर समन्वयक नियुक्त

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 15 जनवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के पर्यवक्ष्ण के लिए पांच अधिकारियों को कोविड वैक्सीनेशन संेटर पर नियुक्त किया है।  
मेहता ने बताया कि शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेस के माध्यम से दोपहर 12 बजे टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा और पांच टीकाकरण केन्द्रों के निगरानी कक्ष में इस कार्यक्रम सीधा प्रसारण होगा। 

उन्होंने बताया कि बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के जैरियेटिक सेन्टर पर प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया (9413389523), डायबिटिज सेन्टर में नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज में जिला परिषद के मुख्र्यकारी अघिकारी ओम प्रकाश (9983219251) व अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन (अपील) रामरतन सोकरिया (9828550661) और जिला अस्पताल (सेटेलाइट) में नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा (9414292018) को समन्वयक नियुक्त किया है। ये सभी अधिकारी टीकाकरण के बाद प्रतिदिन जिला कलक्टर को रिपोर्ट देंगे।

Labels: ,

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के तहत बेटी जन्मोत्सव आयोजित

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सेरूणा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के तहत बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। बेटी जन्मोत्सव में 4 महिलाओं को चुनड़ी औढाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक महिला अधिकारिता राजेन्द्र कुमार चैधरी ने स्वंय सहायता समूह के अन्तर्गत इन्दिरा महिला शक्ति योजना के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत व्यक्तिगत या समूह में ़1 करोड़ रूपए तक ऋण ले सकते है। इसके अलावा उन्होंने घरेलु हिंसा अधिनियम व महिला अधिकारिता विभाग की सभी जानकारी दी। बैठक में साथिन कमला कंवर ने बताया कि यहां 4 स्वंय सहायता समूह है जो बैंक से जुड़े हुवे है और अच्छे चल रहे है और उनका रिकार्ड संधारण भी किया जा रहा है।

Labels:

नगर निगम बीकानेर में महापौर श्रीमती सुशीला कँवर राजपुरोहित की अध्यक्षता में यूडी टैक्स एवं निर्माण शाखा की बैठक

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर नगरीय विकास कर की बैठक में अनाज मंडी, फल एवं सब्जी मंडी, ऊन मंडी,आरवीवीएनएल, जेडीवीएनएल और बीकेईएसएल की संयुक्त बैठक की गयी | बैठक में नगरीय विकास कर के सन्दर्भ में तीनो संस्थाओं के खाते में आ रही समस्याओं और शंकाओं को दूर कर अंतिम राशि बना दी गयी है , तय राशी को जमा करवाने हेतु सभी अर्ध सरकारी संथाओं को 15 मार्च की अंतिम तारीख दी गयी है |

 जिसके बाद नगर निगम नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करेगा | बैठक के दौरान महापौर नगरीय विकास कर वसूली को लेकर काफी गंभीर एवं नाराज नजर आई | बैठक में महापौर ने नगरीय विकास कर अधिकारी एवं आयुक्त को 21 जनवरी से नियमानुसार बकाया करदाताओं की सम्पतियों को सीज़ करने के निर्देश दिए |

महापौर ने नगरीय विकास कर वसूली न होने के कारण 4 साल पूर्व सीज लिए गए प्रकाश चित्र पर चर्चा करते हुए आयुक्त एवं सम्बंधित अधिकारियों को नगर पालिका अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही करते हुए इसे नीलाम कर बकाया कर वसूली के भी निर्देश दिए | गौरतलब है कि इस संबंध में पूर्व में नगर निगम द्वारा समाचार पत्रों में आम सूचना जारी की जा चुकी है।

निर्माण शाखा की बैठक में महापौर ने नगर निगम के अंतर्गत चल रहे सभी वार्डों में 20-20 लाख के निर्माण कार्यों एवं विधानसभावार पैकेज कार्यों में स्वीकृत कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों से चर्चा की | जिसके बाद महापौर संकल्प 2021 में घोषित सभी कार्यो को लेकर मंत्रणा की तथा जल्द से जल्द सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए | 

महापौर नगर निगम में अधिकारियों के न मिलने सम्बन्धी शिकायतों पर ख़ासा नाराज नजर आई, जिसके लिए सभी अधिकारियों को लंच से पूर्व फील्ड में तथा लंच के बाद कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए | महापौर ने नगर निगम के नए भवन को लेकर भी सभी अधिकारियों से चर्चा की |

बैठक में महपौर ने संबंधित अधिकारियों को सभी वार्डों में नए 20-20 लाख के कार्यों के लिए भी रूपरेखा तैयार करने के निर्देश जारी किए। बैठक में आयुक्त पंकज जी शर्मा, उपायुक्त अलका बुरड़क, निर्माण शाखा से संजय ठोलिया, पवन बंसल, नजीर गौरी , संजीव दुबे, ओम चौधरी, श्याम सुन्दर एवं अन्य सभी अनुभाग अधिकारी मौजूद रहे |

Labels:

सड़क दुर्घटना मे मृतका के परिजन को 1 लाख रूपये की सहायता

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। तहसीलदार लूणकरनसर शिव प्रसाद गौड़ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक विमला के पति जगदीश गवारिया को एक लाख रूपये का चैक प्रदान किया। गौड़ ने तहसील कार्यालय लूणकरनसर में शुक्रवार को जगदीश को एक लाख रूपये का चैक प्रदान किया। गौर तलब है कि ग्राम साबनिया निवासी विमला गवारिया की गत 19 नवम्बर 2020 को ग्राम जेतसर, पल्लू पेट्रोल पम्प के पास हुई सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस दौरान लेखाकार श्योपत गोदारा, आॅफिस कानूनगों रामेश्वरलाल एवं भू-अभिलेख निरीक्षक महावीर सिंह उपस्थित थे।

Labels: ,