Sunday, January 3, 2021

वुमन पावर सोसाइटीऔर राष्ट्रीय युवा संघ ने किया जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण

 



                 

बीकानेर@ प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सक्सेना के निर्दशानुसार wps और Rys ने सर्दी के मौसम को देखते हुए नववर्ष के उपलक्ष्य में वस्त्र वितरण का कार्यक्रम रखा । वुमन पॉवर सोसाइटी और राष्ट्रीय युवा संघ ने सयुक्त रूप से जरूरतमंदों को वस्त्र ,कम्बल ,खाने की सामग्री वितरित की ।

कैलाश चौधरी ने बताया कि हमारे पास ईश्वर का दिया हुआ सबकुछ है जिससे हम कड़कती ठंड से अपना बचाव कर सकते है।लेकिन उन लोगो का क्या जो इस सर्दी में बहुत ही कम कपड़ो के गुजारा करते है।संस्था के सभी सदस्यों के सयुक्त प्रयासों से हम कुछ जरूरतमंदों की सहायता कर सकते है।सभी तक पहुचना मुठ्ठीभर लोगो के लिए आसान नही है लेकिन हम समझते है कि नाममुमकिंन भी कुछ नही है।

इस अवसर टीम लीडर ममता सिंह और उनके पति  त्रिभुवन सिंह ने अपने पिता स्व श्री राजेश सिंह की 18 वी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में चावल वितरण किए।

इस अवसर पर अर्चना सक्सेना ,कैलाश चौधरी, इमरान उस्ता ,रेणु वर्मा ,नीलम सक्सेना, डॉ जयश्री, वैशाली सक्सेना, ममता सिंह,दीपिका त्रिवेदी, विजय पुरोहित, गौरव का सहयोग रहा।

Labels: ,

कोरोना अपडेट:- 508 सेम्पल में से आये इतने पॉजिटिव इन इलाकों से

 


बीकानेर@ बीकानेर में कोरोना का रुक रुक कर आने का सिलसिला जारी है,जंहा रविवार की रिपोर्ट में कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस सांमने आये है । सीएमएचओ से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कुल 508 सेम्पल में से 495 नेगेटिव रिपोर्ट हुवे है, जो कि बीकानेर में बर्ड फ्लू की आशंका के चलते बड़ी राहत की बात है, वंही चार सेम्पल के लिए रिपीट एडवाइज दी गई है, साथ ही छः सेम्पल अभी अंडर प्रोसेस में है । आज आये तीन पॉजिटिव केस में शास्त्री नगर, गांधी कॉलोनी, CISF बरसिंगसर आदि सामने आये है ।

Labels:

नव वर्ष के पहले सेवा प्रकल्प के में रोट्रेक्ट क्लब मरुधरा बीकानेर ने स्वच्छता मिशन के अंतर्गत किए कचरा पात्र भेंट

 



बीकानेर@ नए उत्साह नई उमंग तथा अपने चिर परिचित अंदाज में नए वर्ष का स्वागत करते हुए रोट्रैक्ट क्लब मरुधरा बीकानेर द्वारा आज दिनांक स्वच्छता मिशन के अंतर्गत  सालासर भूतनाथ महादेव मंदिर, गांव सालासर ,नाल को कचरा पात्र भेंट किए । मंदिर के रखरखाव को समर्पित यह कचरा पात्र उदय व्यास तथा अशोक बोहरा को सुपुर्द किए गए जिन्होंने क्लब द्वारा की गई सहायता हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में उपस्थित DRR सुरेंद्र जोशी  ने क्लब के इस नेक कार्य की सराहना की वहीं DRS विनय हर्ष  ने क्लब की सामाजिक कार्यों के प्रति निरंतरता बनाए रखने के लिए शुभकामनाएं दी। ZRR मुकुंद व्यास की अध्यक्षता में संपन्न हुए कार्यक्रम में क्लब से सचिव विनय बिस्सा ,देवेन्द्र सिंह(PP), साफा किंग पवन व्यास तथा मणिशंकर छंगाणी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन अल्पाहार के साथ हुआ जिसमे DRR सुरेन्द्र जी ने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए क्लब को मार्गदर्शित किया।



Labels: ,

बीकानेर:- कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक हुआ घायल

 


बीकानेर@ जिले के श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गौरव पथ के पास रविवार दोपहर को एक तेज गति से आ रही कार ने बाइक पर जा रहे युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक बुरी तरह से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के गौरव पथ के पास एक बाइक सवार जा रहा था तभी एक कार तेज गति से आई और बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार आडसर बास वार्ड नंबर 4 के निवासी सूरज बिहारी घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक हनुमान क्लब के पास किराए के मकान में रहता है व किसी कार्य के बाजार जा रहा था तभी उसके साथ यह हादसा हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। युवक के सिर में व हाथ मे चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार कर युवक के घर सूचना दे दी गई है।

Labels: ,

स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा के तहत गंगाशहर के महावीर चौक में रोट्रेकट क्लब द्वारा सफ़ाई अभियान

 



बीकानेर@ रोट्रेकट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की 20 दिसंमबर से आग़ाज़ की गयी मुहिम स्वच्छ बीकाणा सुंदर बीकाणा के तहत आज दिनांक 3 जनवरी को गंगाशहर के महावीर चोक में चोराहे की सफ़ाई क्लब सदस्यों द्वारा की गयी।


प्रकल्प संयोजक नितेश स्वामी एवं आकाश बेगानी ने बताया की रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा शहर के विभिन्न चोराहो को साफ़ करने का बीड़ा उठाया गया हैं, जिसमें अग्रिम कड़ी में गोगा गेट चोराहा, गोकुल सर्कल, अम्बेडकर सर्कल, मेजर पूर्ण सिंह सर्कल आदी की साफ़ सफ़ाई करवाई जाएगी।


इस अवसर पर क्लब सदस्यों में गौरव चौधरी, नितेश स्वामी, राजेंद्र राजपुरोहित, प्रधूमन पुरोहित, सत्यम अग्रवाल, नटवर जोषी एवं शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Labels: ,

शास्त्री नगर में जनसहयोग से नवनिर्मित सुविधाओ का लोकार्पण सम्पन्न

 




बीकानेर@ जब जनता ठान से तो क्या कुछ नहीं कर सकती इसका साक्षात उदाहरण है, शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर। शास्त्री नगर निवासियों के आपसी जनसहयोग से बनाए गए ५ द्वारों एवं सीसीटीवी सुविधा का आज लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायिका सुश्री सिदधि कुमारी, महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट एवं सचिव, नगर विकास न्यास सुश्री सुनीता चौधरी रहे। विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी ने इन जनप्रयासों की प्रसंशा की एवं योजना के पीछे नाले की समस्या के निराकरण की प्रतिबद्धता जतायी। महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने हाई मास्ट लाइट एवं सफाई कर्मिकों की उपलब्धता पर सहमति जताई एवं जल्द से जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। एडीएम सुश्री सुनीता चौधरी ने भी योजना वासियों के प्रयासों की सराहना की एवं महिलाओं की विशेष सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई, साथ ही स्वच्छ भारत अभियान में योजना के परिवारों से खुल कर सामने आने का अनुरोध किया। उन्होंने इन सभी कार्यों को दूसरे नागरिकों के लिए एक मिसाल बताया।


विकास कार्यों की वृहदध शृंखला में शास्त्री नगर आवासीय कॉलोनी में निम्न कार्यों का समापन हाल ही में किया गया है


  • योजना में रहवासी परिवारों की सुरक्षा हेतु पाँच दवारों का निर्माण 
  • समाजकंटक गतिविधियों की रोकथाम एवं निरंतर निगरानी हेतू सी.सी.टी.वी. का प्रतिष्ठापन
  •  योजना के पीछे बहने वाले नाले के सहारे सघन सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान 
  • शास्त्री नगर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमणों को हटा तारबंदी एवं हरित पट्टी का निर्माण
  •  सम्पूर्ण योजना में सघन स्वच्छता अभियान



कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने अतिथियों का अभिनंदन किया। मंच संचालन श्री नीरज शर्मा, श्री महेन्द्र शर्मा एवं श्री रचित खंडेलवाल ने किया। शास्त्री नगर के श्री कुणाल कोचर, श्री अशोक यादव, श्री सचिन गुप्ता, श्री संजय त्यागी, श्री रोहित शर्मा, श्री सुरेश लोहिया, श्री हरीश शर्मा, श्री महेश गुप्ता, श्री मोहित तंवर, श्री भूपेंदर, सौए ओमप्रकाश मोटी ने सभी निवासियों एवं अतिथियों को धन्यवाद दिया। समाजसेवी आदर्श शर्मा भी इस अवसर पर उपस्तिथ रहे। इन सभी विकास कार्यों का उल्लेखनीय तथ्य यह है की ये सभी कार्य सम्पूर्ण रूप से जनसहयोग द्वारा एकत्रित राशि एवं जनश्रम से संकल्पित किए गए है।

Labels:

बीकानेर ब्लड सेवा समिति और स्व. कुंजलाल जी डागा परिवार के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्तदान

 


बीकानेर@ रक्तदान के क्षेत्र में बीकानेर में पिछले 2 वर्ष से निरंतर सेवारत रहकर अनजान मरीजों को लाइव रक्तदान और एसडीपी दान कर रहे हैं और रक्तदान के निमित्त आमजन को प्रेरित भी करते है। बीकानेर ब्लड सेवा समिति और स्व. कुंजलाल जी डागा परिवार के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 61 यूनिट रक्त का संग्रह पीबीएम रक्तकोष में हुआ, जिसमें से 3 यूनिट लाइव रक्तदान अनजान मरीजो के लिए दिया गया युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि महादान के इस पुनीत कार्य में मुख्य अतिथि आईपीएस देवेन्द्र जी बिश्नोई और विशिष्ट अतिथिगणों में पीबीएम अधीक्षक डॉ परमेन्द्र सिरोही, आरपीएस दीपचन्द सहारण, आरपीएस धरम पूनिया, डॉ सुषमा मगन जी बिस्सा, डॉ विमला जी डुकवाल, प्रभारी यातायात शाखा बीकानेर के प्रदीप सिंह जी चारण और निरंजन सिंह राजपुरोहित  उपस्थित रहें। अतिथिगणों की अगुवानी और स्वागत गोरधन डागा, इन्द्र कुमार चाण्डक, अरविन्द सिंह शेखावत, शरद सिंह राठौड़, CA योगेश स्वामी, डॉ नवेन्दु खत्री, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी, श्रीमती सरला राजपुरोहित, श्रीमती संतोष पड़िहार और डागा परिवार ने किया। 

सह संचालक इन्द्र कुमार चाण्डक ने बताया कि बीकानेर ब्लड सेवा समिति के इस रक्तदान शिविर में मातृशक्ति रक्तदात्रीयों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ शीतल पँवार प्रथम महिला रक्तदात्री रही तथा कुल 20 रक्तदात्री महिलाओं ने रक्तदान देकर इस शिविर की शोभा बढ़ाई। विभिन्न न्यूज़ पेपर में प्रेषित इस रक्तदान शिविर की खबर पढ़कर रक्तदाता श्रवण नाई अपने गांव जसरासर, नोखा से बीकानेर रक्तदान करने आए, शिवशंकर मोदी और रतन प्रकाश जोशी भी अखबार में सूचना पढ़कर रक्तदान करने आएं। 

आयोजक परिवार के गोरधन डागा ने इस रक्तदान शिविर से अपनी पूजनीय माताजी स्व. सीता देवी डागा को याद करके सादर श्रद्धांजलि दी। आयोजक परिवार और अतिथियों के द्वारा सभी रक्तदाताओं और रक्तदात्रीयों को प्रशस्ति पत्र और बीकानेर ब्लड सेवा समिति का बैजनुमा प्रतीक चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किया गया। 

शिविर के अंत में पीबीएम ब्लड बैंक के वरिष्ठ प्रदर्शक डॉ कुलदीप मेहरा द्वारा डागा परिवार और बीकानेर ब्लड सेवा समिति की टीम को स्मृति चिह्न भेंट किया और रक्तप्रभारी विक्रम इछपुल्याणी अरोड़ा ने आज ही के दिन अपनी एसडीपी/प्लेटलेट्स एक जरूरतमंद मरीज को देने के लिए अपना चेकअप करवाया और आप अपनी कुल आठवीं एसडीपी देंगे।

संचालक रवि व्यास पारीक ने सभी रक्तदाताओं, रक्तदात्रीयों और सम्माननीय अतिथियों का आभार जताया एवं उम्मीद जताई कि प्रतिदिन होने वाले लाइव ब्लड डोनेशन और समय समय पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में आप सभी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Labels: ,

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत

 


बीकानेर@ सडक दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति की अस्‍पताल में मौत,गजनेर थाना क्षेत्र की आरडी837 में शनिवार सुबह हुई सडक दुर्घटना में घायल एक पूगल निवासी व्‍यक्ति की शनिवार दोपहर बाद बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मारे गए व्‍यक्ति के भतीजे पूगल में सीडीवाई हिन्‍दुपुरा निवासी 20 वर्षीय जसंवत सिंह राजपूत पुत्र मान सिंह ने शविार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह पिकअप जीप आरजे-07-जीडी-2013 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उसके चाचा को टक्‍कर मार दी।

इस दुर्घटना में घायल उसके चाचा को इलाज के लिये पीबीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल मानवेन्‍द्र को सौंपी गई है।

Labels: ,

बीकानेर के अग्रवाल बने बजरंग सेना प्रदेश सचिव


 

बीकानेर। बजरंग सेना के राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने बीकानेर के समाजसेवी सत्यनारायण अग्रवाल को प्रदेश सचिव राजस्थान की जिम्मेदारी दी है। सत्यनारायण  ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के प्रति तन मन और धन से कार्य करेंगे। गौरक्षा,धर्म रक्षा,नारी सुरक्षा करते हुए हिन्दु राष्ट्र की स्थापना करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अग्रवाल की नियुक्ति पर 

प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी,प्रदेश गोरक्षा अध्यक्ष सुभाष राव,प्रदेश प्रभारी महेंद्र राव,सन्त दास महा त्यागी,सीताराम केशव दास त्यागी,निशिकांत अवस्थी,किरत पटेल,जिलाध्यक्ष दीपेश सिंह सोलंकी,संजय कुमार जोशी युवा मोर्चा अध्यक्ष, जिला सरंक्षक महंत विकास गिरी जी महाराज,जिला उपाध्यक्ष सावर सोलंकी,जिला प्रवक्ता शिव कुमार व्यास,रवि शंकर बोहरा जिला प्रभारी,जिलामंत्री बाबूलाल सोलंकी,जिला महासचिव उमेश भोजक,पंकज तंवर जिला संघठन मंत्री, जिला संयोजक अर्पित सोलंकी, जिला सह संयोजक अजित कुमार चौहान,राजेश खत्री जिला प्रचार मंत्री ,जिला सचिव नवीन सांखला,बीकानेर पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार मोदी ,बीकानेर पूर्व महासचिव नवरतन सोलंकी,राज कुमार बीकानेर पूर्व प्रचार मंत्री, पश्चिम उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद उपाध्याय,सचिव ओम प्रकाश भादाणी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनफूल टाक,लीला कच्छावा,निशा पंवार,रेखा खत्री, बेबी भार्गव,कोलायात तहसील अध्यक्ष रामदेव बडगुजर और श्रवण छिंपा,कमल किशोर,देवेन्द्र पांडीया भवानी शंकर सोलंकी , मक्खन लाल जोशी,चेतन दास अग्रवाल,जोनी, अनुज सोलंकी,आशीष सोलंकी ने प्रसन्नता जताई।

Labels: ,

भीनासर में नाबालिग से गैंगरेप, दो आरोपी पे मामला दर्ज

 


बीकानेर@ भीनासर में नाबालिगा से गैंगरेप, दो लोगों पर मामला दर्ज,गंगाशहर थाना पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उससे गैंगरेप करने के आरोप में भीनासर निवासी बाबूलाल व शोभा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


परिवादिया ने शनिवार रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी बाबूलाल, शोभा ने दो महीने पहले उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया तथा नाबालिगा के साथ गैंग रेप किया।


थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376-2-एन, 376-डी, 382, 506, व पोक्‍सो एक्‍ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सीओ सदर पवन कुमार को सौंपी गई है।

Labels: , ,

देशनोक विवाहित महिलाओं से अश्लीलता करने पे 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

 


बीकानेर@ विवाहिताओं को गंदी नजर से घूरा, हाथ पकडा, दो सगे भाईयों सहित चार युवकों पर मामला दर्ज, कोतवाली थाना पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ दो विवाहित महिलाओं जो रिश्‍ते में सास-बहू हैं, को गंदी नजर से देखने, हाथ पकडने व अश्‍लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।


परिवादिया ने शनिवार शाम को दर्ज मामले में बताया कि आरोपी देशनोक निवासी लाला उपाध्‍याय व प्रवीण उपाध्‍याय पुत्र कैलाश उपाध्‍याय सहित तरुण यादव, खिलाडी गौड व राहुल ने सिटी कोतवाली के पीछे रामदेव मंदिर के पास उससे व उसकी बहू को गंदी नजर से घूरा, अश्‍लील हरकतें की तथा परिवादिया का हाथ पकड लिया।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 341, 506  व 143 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई भानीराम को सौंपी गई है।

Labels: ,

विवाहिता से मारपीट ,पति सहित समधी पे मामला दर्ज

 


बीकानेर@ पति ने पीटा, दामाद व समधी भी आरोपी, लूणकरनसर थाना पुलिस ने एक विवाहिता से मारपीट करने, उसके आठ वर्षीय पुत्र व गाडी को जबरन साथ ले जाने के आरोप में पीडिता के पति धर्मेन्‍द्र सिंह, दामाद अजय बावरी समधी रोशन लाल बावरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


लूणकरनसर में कुभांणा बास निवासी 36 वर्षीय पीडिता श्रीमती विमला बावरी ने शनिवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसके दोहिते का नामकरण संस्‍कार का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान उसके पति व समधी ने शराब पीकर उत्‍पात मचाया।


मना करने पर आरोपियों ने उसको पीटा। जिससे सिर व हाथ चोटिल हो गए। पीडिता के अनुसार आरोपी पति धर्मेन्‍द्र सिंह, दामाद अजय बावरी व समधी रोशनलाल उसके घर से जाते समय  उसके नाम से ली गई गाडी एचआर 26 बीओ 5733, रुपये 17 हजार व उसके 8 वर्षीय लडके रविन्‍द्र सिंह को भी साथ ले गए।


थानाधिकारी ईश्‍वर प्रसाद जांगीड ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्‍टेबल लखत सिंह को सौंपी है।

Labels: ,

विवाहिता से किया गैंगरेप,दो आरोपी गिरफ्तार

 


बीकानेर@ शौच के लिये निकली विवाहिता से किया गैंगरेप, आरोपी प्रकाश व शेराराम गिरफ्तार, पांचू थाना पुलिस ने शौच के लिये ढींगसरी की रोही में पहुंची एक विवाहिता का अपहरण कर बच्‍छासर गांव के एक कमरे में उससे गैंगरेप करने के आरोप में जांगळू गांव के निवासी प्रकाश नायक पुत्र राजूराम नायक तथा शेराराम को गिरफ्तार किया है।
दो दिन तक आरोपियों के चंगुल में रही पीडिता को भी दस्‍तयाब कर लिया गया है। पीडिता ने शनिवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे शौच के लिये जाने के दौरान ढींगसरी गांव की रोही से जबरन पकडा और उसे अपनी पिकअप जीप गाडी में डालकर अपने साथ ले गए।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीडिता को कोलायत तहसील के गांव बच्‍छासर के एक कमरे में दो दिन तक बंधक बना कर रखा तथा दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उसका बलात्कारर किया। पुलिस के अनुसार गैंगरेप की शिकार विवाहिता 30 दिसंबर की शाम लगभग 7 बजे शौच के लिये घर से निकली थी। रास्‍ते में आरोपियों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया।
पीडिता ने शोर मचाया, परिजन भी मौके पर पहुंचने वाले थे मगर इससे पहले ही आरोपी पीडिता को जीप में डालकर ले गए। आरोपियों ने 30 व 31 दिसंबर दो दिन पीडिता के साथ बारी बारी बलात्‍कार किया। उधर, पीडिता के परिजनों ने भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। पुलिस पीडिता को ढूंढते हुए ही बच्‍छासर पहुंची थी।
थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 365, 342 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच नोखा में तैनात आरपीएस अधिकारी नेमसिंह चौहान को सौंपी गई है।

Labels: ,

15 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज नही खुलेंगे! आदेश जारी

 


जयपुर । गृह विभाग ने आज देर शाम आदेश जारी करते
हुए 15 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज न खोलने और राजनैतिक,
सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक या धार्मिक आयोजनों पर
रोक लगा दी हैं। राजस्थान सरकार ने कोरोना संक्रमण को कंट्रोल
करने के लिए पाबंदियों को 15 जनवरी तक बरकरार रखा हैं।
स्कूल, कॉलेज सहित अन्य गतिविधियां शुरू होने या उनको शुरू
करने के लिए नियमों ढील देने के जो कयास लगाए जा रहे थे, वह
धरे रह गए। गृह विभाग ने आज देर शाम आदेश जारी करते हुए
15 जनवरी तक स्कूल, कॉलेज न खोलने और राजनैतिक,
सामाजिक, खेलकूद, मनोरंजन, शैक्षणिक या धार्मिक आयोजनों पर
रोक लगा दी हैं। स्कूल, कोचिंग, कॉलेज खोलने को लेकर पिछले
लंबे समय से स्कूल-कॉलेज संचालक मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों
शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल खोलने का प्रस्ताव
सरकार को भिजवाया भी था। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने
भी सार्वजनिक तौर पर बयान देते हुए कहा था कि स्कूल खुलवाने
का प्रस्ताव भिजवाया हैं, जिसका फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर होगा।
लेकिन मेडिकल हैल्थ से जुड़े विशेषज्ञों की राय के बाद इस प्रस्ताव
को ड्रॉप कर दिया।

Labels: ,

8 दिन में तीसरी बार 19 हजार से कम आए नए केस, एक्टिव केस ढाई लाख से कम

 


नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. भारत में बीते दिन अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस भारत में आए हैं. हालांकि पिछले आठ दिनों में तीसरी बार 19 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. वहीं लगातार 14वें दिन 25 हजार से कम और 23वें दिन 30 हजार से कम नए केस आए. देश में पिछले 24 घंटे में 18,177 नए संक्रमित मरीज आए हैं, 217 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 20,923 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं.



एक्टिव केस ढाई लाख से कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ तीन लाख 23 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 49 हजार 435 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर 2 लाख 47 हजार पर आ गए. अब तक कुल 99 लाख 27 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं.


17 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, दो जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 48 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 9.58 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं.


मृत्यु दर और रिकवरी रेट

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है. कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है. राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस ढाई फीसदी से भी कम है.


Labels: ,