Saturday, April 17, 2021

बीकानेर: आज पहुंची 39हजार वैक्सीन,जल्द शुरू होगा फिर से टीकाकरण

बीकानेर बुलेटिन




आज बीकानेर के लिए सुखद खबर सामने आयी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से बीकानेर को आज 39 हजार डोज दी गयी है। जो कि बीकानेर पहुंच गयी है। जिनमें 30 हजार कोवीशील्ड और 9 हजार कोवैक्सीन की डोज पहुंची है। वैक्सीन की यह डोज डॉ. अभिषेक चिरानिया और बाबूलाल जयपुर से अब से कुछ देर पहले ही लेकर पहुंचे है। जिसके बाद अब बीकानेर में रविवार और सोमवार को बड़े स्तर पर टीकाकरण की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग अब कई दिनों से धीमे गति में चल रहे टीकाकरण में तेजी लाएगें।

Labels:

निजी लैब में कोरोना टेस्ट अब 350 रूपए में होगा: मुख्यमंत्री सभी जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए रूटचार्ट बनाने के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन






जयपुर, 17 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कोविड-19 महामारी की बढ़ती गति से दो कदम आगे बढ़कर संक्रमण को रोकने तथा समुचित इलाज की पुख्ता तैयारी सुनिश्चित करें। इस मुश्किल घड़ी में राज्य सरकार लोगों की जीवन रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने निजी लैब और अस्पतालों में कोरोना के लिए आरटीपीसीआर जांच की दर घटाकर 350 रूपए करने के निर्देश दिए, जो देश में सबसे कम होगी।

श्री गहलोत शनिवार शाम को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन हर जिले में कोरोना प्रबंधन के लिए अधिकाधिक संसाधन जुटाएं। किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहे। हमारे लिए हर व्यक्ति की जान कीमती है। उन्होंने राजस्थान के सभी जिलों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए मानचित्र पर रूटचार्ट बनाने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता बढ़ने पर सभी जगहों पर जल्द से जल्द मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 

श्री गहलोत ने कुछ स्थानों पर आरटीपीसीआर जांचों की रिपोर्ट में हो रही देरी को गंभीरता से लिया। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराने तथा अनियमितता करने वाली लैब्स एवं कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महामारी के समय में इस तरह की लापरवाही से ने केवल संक्रमण बढ़ता है बल्कि यह स्थिति किसी के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।
 
मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों में कोविड मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन तथा मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की। चिकित्सकों द्वारा इन जीवन रक्षक दवाओं का तार्किक और आवश्यकता के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने के लिए रेमडेसिविर और ऑक्सीजन सिलेण्डर के विशेष प्रोटोकाॅल जारी करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला अस्पतालों तथा अन्य अस्पतालों के चिकित्सक एसएमएस सहित विभिन्न मेडिकल काॅलेजों के विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर सकते हैं, जिससे किसी भी जरूरी संसाधन का व्यर्थ उपभोग नहीं हो। 
श्री गहलोत ने जिलों अस्पतालों एवं मेडिकल काॅलेजों पर बिना लक्षण वाले तथा कम गंभीर कोरोना मरीजों का दबाव घटाने के लिए कोविड केयर संेटर तथा संस्थागत क्वारंटाइन सुविधाएं स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों पर मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था इंदिरा रसोई योजना के माध्यम से की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर इंदिरा रसोई से भोजन के पैकेट क्वारंटाइन तथा कोविड केयर सेंटरों पर वितरित किए जा सकेंगे। 

चिकित्सा मंत्री डाॅ. रघु शर्मा ने बताया कि शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन के साथ 11 राज्यों के चिकित्सा मंत्रियों की विशेष चर्चा हुई है। इस बैठक में उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राजस्थान में संक्रमण के प्रसार की स्थिति तथा उपलब्ध संसाधनों का विवरण दिया। साथ ही, मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत प्रदेश के लिए रेमडेसिविर और मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। 

मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने बताया कि सभी जिला कलक्टरों को कोविड केयर और क्वारंटाइन तथा आइसोलेशन केन्द्रों के संचालन के लिए एसडीआरएफ के फंड का उपयोग करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद के लिए आरटीपीपी एक्ट के नियमों में शिथिलता देते हुए आवश्यकता के अनुसार बिना निविदा के खरीद की प्रक्रिया अपनाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।  

शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि एसडीआरएफ की निधि के उपयोग के लिए केन्द्र सरकार से भी दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए हैं। जिला कलक्टर राहत शिविर तथा क्वारंटाइन केन्द्रों आदि में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए इस निधि का उपयोग कर सकते हैं। श्री महाजन ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कुल पाॅजिटिव केसेज की संख्या 60 हजार पहुंच गई है। संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वेक्षण शुरू किया है, ताकि संभावित मरीजों को जल्द से जल्द चिन्हित कर आइसोलेट किया जाए और उनका तुरंत इलाज शुरू किया जाए, ताकि अस्पतालों पर मरीजों का दबाव नहीं बढ़े। 

बैठक में चिकित्सा राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग, पुलिस महानिदेशक श्री एमएल लाठर, प्रमुख सचिव गृह श्री अभय कुमार, शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, शासन सचिव स्वायत्त शासन श्री भवानी सिंह देथा, एसएमएस मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर भण्डारी, चिकित्सा विशेषज्ञ डाॅ. वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित थे। आरयूएचएस के कुलपति डाॅ. राजाबाबू पंवार, एसएमएस मेडिकल काॅलेज के वरिष्ठ चिकित्सक, जिला कलक्टर एवं मेडिकल काॅलेजों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा सीएमएचओ वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े। 

Labels:

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव: तीनों सीटों पर 60.71% मतदान दर्ज

बीकानेर बुलेटिन





राज्य की तीनों विधानसभा सीटों के लिए 60.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. सबसे ज्यादा वोटिंग राजसमंद विधानसभा में हुई है, यहां जहां 67.18 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले हैं. वहीं, सहाड़ा विधानसभा में 56.56 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, सुजानगढ़ विधानसभा में कुल 59.20 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड हुआ है

Labels: ,

बीकानेर:वीकेंड कर्फ्यू में व्यास कॉलोनी में लग्जरी कार का शीश तोड़ा

बीकानेर बुलेटिन






शुक्रवार रात कर्फ्यू लगने के बाद व्यास कॉलोनी थाने से 100 मीटर की दूरी पर घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार का शीशा किसी व्यक्ति ने तोड़ दिया

 ओल्ड सेक्टर 6, RSV   आरएसवी स्कूल के पीछे निवासी एमेल  धींगरा ने बताया कि शुक्रवार को रात 9:30  पर कोई बाइक सवार  लड़का बाहर खड़ी लग्जरी कार पर  ईट मारकर शीशा तोड़ गया, घटना का पता  आधे घंटे  बाद पड़ोसियों के बाहर टहलने पर लगा

 घटना घर पर लगे कैमरों में कैद हो गई है.  धींगरा  ने बताया  की पुलिस को रिपोर्ट दी गई जिसके बाद रात 11:00 बजे जेएनवी  थाने से टीम ने  आकर मौका  देखा और उन्हें रिकॉर्डिंग भी दिखाई  गई

धींगरा  ने बताया कि यह एक हफ्ते बाद दूसरी घटना है पिछले दिनों आरएसवी स्कूल के सामने रहने वाले मनीष पुरोहित की नई अमेज कार का आगे का शीशा कोई अज्ञात तोड़ गया था

Labels: ,

राजस्थान:मुख्यमंत्री आवास में कोविड19 को लेकर चली 3 घँटों की मेरोथन,कल आयंगे जरूरी फैसले

बीकानेर बुलेटिन




प्रदेश में COVID19 की वर्तमान में बनी हुई स्थिति एवं वैक्सीनेशन को लेकर आज शाम 5:30 बजे निवास पर वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों एवं उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा की

देश और प्रदेश में जिस तरह से मरीजों और मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है, हालात चिंताजनक हैं, आज भी प्रदेश में 9046 कोविड केस आए हैं और 37 लोगों की मृत्यु हुई है इसी सन्दर्भ में आज लगभग साढ़े 3 घंटे समीक्षा की।


कल निवास पर 12 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होगी उसमें कोविड को लेकर डिस्कस होगा, उसके बाद कल शाम को 5 बजे वापस कोविड रिव्यू मीटिंग होगी, जिसे सभी के लिए ओपन रखेंगे और इसके बाद कुछ जरूरी फैसले लिए जाएंगे। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जीवन बचाना है।

Labels:

बीकानेर: क्वारेन्टाइन सेंटर के लिए छह भवन आरक्षित

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 17 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आदेश जारी कर छह भवनों को तुरंत प्रभाव से क्वारेन्टाइन सेंटर के लिए आरक्षित किया है। मेहता ने बताया कि राजस्थान महामारी अधिनियम, 1957 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जाट धर्मशाला, हंसा गेस्ट हाउस, डागा पैलेस, आशीर्वाद भवन, बिश्नोई धर्मशाला तथा सिद्ध धर्मशाला को आरक्षित किया गया है। जरूरत पड़ने पर 6 घंटे के पूर्व नोटिस पर भवन संचालकों को नगर निकास न्यास सचिव को यह भवन उपलब्ध करवाने होंगे।

Labels:

जिला कलक्टर ने लगातार दूसरे दिन लिया सिटी राउंड,अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश देखे वीडियो...

बीकानेर बुलेटिन




किसी भी स्तर पर ना हो ढिलाई, अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश

पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे साथ

बीकानेर,17 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा तथा वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिटी राउंड लेकर वीकेंड एवं नाइट कर्फ्यू की पालना का जायजा लिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्फ्यू के प्रावधानों का किसी भी स्तर पर उल्लंघन नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। जीवन रक्षा के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसमें किसी स्तर पर ढिलाई सहन नहीं होगी।बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। सभी एरिया मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से रहें और कर्फ्यू के दौरान जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित की जाए। इसमें कोई कोताही नहीं हो। 
जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट परिसर से पुराना आरटीओ, दुर्गादास सर्किल, गजनेर रोड पुलिया, भुट्टा चौराहा, सर्वोदय बस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर, पूगल रोड तथा करमीसर रोड से होते हुए मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में स्थिति का जायजा लिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों के अलावा शहरी क्षेत्र में भी नियमित गश्त की जाए। वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर पुलिस को अधिक मुस्तैद रहने की जरूरत है। नियमों की अवहेलना को सख्ती से लिया जाए। 



इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, सीओ सुभाष शर्मा सभी एरिया मजिस्ट्रेट, थानाधिकारी और अन्य अधिकारी साथ रहे।

Labels: ,

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लगेगा आक्सीजन जेनरेशन प्लांट हवा से ऑक्सीजन जनरेट कर भरे जा सकेंगे रोजाना डेढ़ सौ सिलेंडर

बीकानेर बुलेटिन





डीएमएफटी फंड से उपलब्ध करवाया गया प्लांट
 
बीकानेर,17 अप्रैल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे  के बीच मरीजों की आक्सीजन संबंधी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए सरदार  पटेल मेडिकल कॉलेज में  ऑक्सीजन जनरेेशन प्लांट  स्थापित किया जा रहा  है।
 कॉलेज प्राचार्य डॉ एस एस राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता के सहयोग से  मेडिकल कॉलेज में पहला आक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है जिसके जरिए वातावरण से ऑक्सीजन जनरेट कर सिलेंडर भरे जा सकेंगे।
डॉ राठौड़ ने बताया कि इस प्लांट से प्रतिदिन डेढ़ सौ से अधिक सिलेंडर में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा सकेगी । इसे डीएमएफटी फंड के जरिए लिया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन की कमी ना रहे यह सुनिश्चित करने के मद्देनजर कॉलेज और जिला प्रशासन समन्वय कर अधिकतम संसाधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक करोड़ रुपए से अधिक लागत

 प्राचार्य ने बताया कि मरीजों को हर संभव इलाज और ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।  इस प्लांट की लागत  एक करोड़ रुपए से अधिक की है।  प्लांट के जरिए हवा से सीधे ऑक्सीजन जनरेट की जा सकेगी और डेढ़ सौ से अधिक सिलेंडर प्रतिदिन भरे जा सकेंगे। डॉ राठौड़़ ने बताया कि प्लांट बीकानेर पहुंच चुका है तथा अगले 4 से 5 दिनों में इस प्लांट को इंस्टॉल कर कार्यरत करवा दिया जाएगा।

Labels:

बीकानेर: लापता व्यक्ति का खेत में मिला शव

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थानान्तर्गत पिछले पांच दिनों से लापता युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव बाना का निवासी 42 वर्षीय रामप्रताप जाट पिछली 13 अप्रैल को खेत जाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन वह खेत नही पहुंचा, इस पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी और परिजनों ने पुलिस के साथ मिल कर हर संभव प्रयास किये ढूंढने के। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे की उत्तरी रोही में रुघाराम नाई के बारानी खेत मे एक शव पड़ा हुवा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाना गांव के ग्रामीणों को भी मौके पर बुलाया। सभी ने मृतक के शव की पहचान रामप्रताप जाट के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है और धूप के कारण ऊपर की पूरी चमड़ी जलकर काली हो गई है। मृतक के शव के पास शराब की बोतल और चूहे मारने का जहर भी मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। जहां रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। सूचना मिलने पर गांव बाना के भंवरलाल बाना, हरिराम बाना, पूनमचंद नेण सहित कई मौजिज लोग घटनास्थल पर पहुंचे है।

Labels:

पीएम मोदी की आला अधिकारियों संग रात 8 बजे बैठक,देश मे कोरोना के हालात,वैक्सीनेशन में लोगों की लापरवाही

बीकानेर बुलेटिन





नई दिल्ली: देश में कोविड-19 की बेकाबू होती दूसरी लहर की समीक्षा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे एक बैठक करेंगे. बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे.


बता दें देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. तीसरे दिन लगातार दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. यही नहीं महामारी शुरू होने से लेकर अबतक पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है.


स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में 234,692 नए कोरोना केस आए हैं और 1341 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,23,354 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 217,353 नए केस आए थे. वहीं 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.


देश में आज कोरोना की स्थिति-

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 45 लाख 26 हजार 609
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 26 लाख 71 हजार 220
कुल एक्टिव केस- 16 लाख 79 हजार 740
कुल मौत- 1 लाख 75 हजार 649
कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 99 लाख 37 हजार 641 डोज दी गई

वैक्सीनेशन के बाद लोगों ने बरती लापरवाही

AIIMS के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि जनवरी-फरवरी में कोरोना टीकाकरण शुरू होने के बाद लोगों ने कोविड नियमों के पालन में लापरवाही बरती. जिसकी वजह से कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई.


डॉ. गुलेरिया ने कहा कि कोविड मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं लेकिन 2 मुख्य कारण हैं. जब जनवरी-फरवरी में टीकाकरण शुरू हुआ और मामलों में कमी आई तो लोगों ने कोविड नियमों का पालन करना बंद कर दिया और इस समय वायरस उत्परिवर्तित (mutated) हो गया और यह तेजी से फैल गया.


डॉ. गुलेरिया ने कहा कि यह एक ऐसा समय है जब हमारे देश में बहुत सारी धार्मिक गतिविधियां होती हैं और चुनाव भी चल रहे हैं. हमें समझना चाहिए कि जीवन भी महत्वपूर्ण है. हम इसे सीमित तरीके से कर सकते हैं ताकि धार्मिक भावनाएं आहत न हों और कोविड के दिशा निर्देशों का पालन किया जा सके.

Labels: ,

बीकानेर: कर्फ्यू की अनुपालना सुनिश्चित करवाने अधिकारियों ने लिया सिटी राउंड

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 17 अप्रैल। वीकेंड कर्फ्यू की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तथा जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों का जायजा लिया।

 अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर)अरुण प्रकाश शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व अधिकारियों ने कोटगेट से नत्थूसर गेट, गंगाशहर, रानी बाजर, जय नारायण व्यास कॉलोनी, सादुलगंज सहित शहर के सभी प्रमुख मार्गों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, सीओ सिटी सुभाष शर्मा, एसीएम बिन्दु खत्री, उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौंकरिया, उपायुक्त कन्हैया लाल सोनगरा और सम्बंधित थानाधिकारी भी साथ रहे। अधिकारियों ने कोटगेट और आसपास के क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया तथा बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को ऐसा नहीं करने के लिए पाबंद किया गया।

Labels:

राजस्थान सरकार ने कोविड सेंटर में मरीजों को दी ये सुविधा निशुल्क

बीकानेर बुलेटिन





सरकार की नई गाइडलाइन आई है जिसमे कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीज को जब तक वह अस्पताल में भर्ती रहेगा तब तक अब इंदिरा रसोई की ओर से मिलेगा निशुल्क खाना जिसका भुगतान ₹8 प्रति थाली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग को करना होगा पहले जो चिकित्सा विभाग से खाना मिलता था उसमें मनमानी दाम ठेकेदार द्वारा वसूले जाते थे अब इंदिरा रसोई से सीधा खाना अस्पताल को मिलेगा तो वह ₹8 प्रति थाली सुबह-शाम 16 रुपए मात्र सस्ता सुलभ खाना होगा।



Labels:

कोरोना अपडेट: राहत के नही आसार, आज भी 400 पार

बीकानेर बुलेटिन





कोरोना की दूसरी लहर रफ्तार पकड़ चुकी है। जिले में धीरे-धीरे हर रोज संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है जो कि चिंता भी बढ़ा रहा है साथ ही सख्त भी। सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप से मिली जानकारी के अनुसार आज की रिपोर्ट में 403 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए है। जिसमे 1503 सेम्पल लिये गये हालांकि इस 403 के आंकड़े में कुछ अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हो सकते है ऐसे में जिले की एक्जिट संख्या निकालने के लिए स्वास्थ्य विभाग छंटनी कर रहा है । यह छंटनी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इन 403 में बीकानेर जिले के संक्रमित कितने है।

Labels: ,

होम आइसोलेट मरीजों को समय पर मिले दवाई, डोर-टू-डोर सर्वे में लाएं गति, रेलयात्रियों की हो प्रॉपर स्क्रीनिंग-नमित मेहता

बीकानेर बुलेटिन






जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक, एमसीएच विंग सहित अस्पतालों और क्वारेंटाइन व्यवस्था का लिया जायजा

बीकानेर, 17 अप्रैल। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को कोविड प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली तथा स्थिति की समीक्षा की। एमसीएच विंग, एमएन हाॅस्पिटल, किसान घर एवं जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी। सभी अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए। जिन क्षेत्रों में पाॅजिटिव मरीज पाए जाते हैं, वहां प्रोपरली कांटेक्ट ट्रेसिंग करने को कहा। अब तक के डोर-टू-डोर सर्वे पर नाराजगी जताई और इसमें अधिक गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे टीमों की संख्या बढ़ाई जाए। इनमें अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिन को जोड़ा जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी घर सर्वे से नहीं छूटे। होम आइसोलेट मरीजों को आवश्यक दवाइयां समय पर मिले। इसके लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मशीनरी को मुस्तैद करने के निर्देश दिए तथा कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बाहरी राज्यों से आने वाली रेलयात्रियों की प्रोपर स्क्रीनिंग के निर्देश दिए तथा कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस और रेलवे पुलिस की मदद ली जाए। जांच की रिपोर्ट में अनावश्यक विलंब नहीं हो। चिकित्सा संस्थानों में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग की अलग-अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। आॅक्सीजन की उपलब्धता, आवश्यकता और खपत की समीक्षा की तथा मरीजों की बढ़ती संख्या के अनुसार आवश्यकता का आकलन करने को कहा। उन्होंने कहा कि विवाह समारोहों में कोविड गाइडलाइन की अवहेलना नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी वैवाहिक समारोहों का निरीक्षण किया जाएगा तथा ढिलाई पाए जाने पर सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने जाइंट एनफोर्समेंट टीमों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की।

एमसीएच विंग का लिया जायजा

जिला कलक्टर ने पीबीएम अस्पताल के एमसीएच विंग की स्थिति का जायजा लिया। यहां भर्ती मरीज तथा चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जाना। वार रूम, नियंत्रण कक्ष, डे केयर सेंटर, विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। दवाइयों और आॅक्सीजन की उपलब्धता के बारे में जाना। परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां के वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इससे समूची स्थिति की निगरानी रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि एमसीएच विंग में कोविड प्रोटोकाॅल की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जाए। प्रवेश द्वार पर पूर्ण सख्ती बरतें तथा कोई भी बेवजह यहां प्रवेश नहीं करे। वार्डों में कार्यरत चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी तथा सफाई कर्मी भी कोविड प्रोटोकॉल की पालना करें।

जिला अस्पताल में कोविड डेडिकेटेड वार्ड हो शुरू

मेहता ने एमएन हाॅस्पिटल में कोविड डेडिकेडेट वार्ड का अवलोकन किया तथा यहां की व्यवस्थाएं देखी। कोविड संबंधी सभी कार्यों के लिए अलग एंट्री-एक्जिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के किसान घर का जायजा लिया तथा बैड एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। आवश्यकता के अनुसार आॅक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था को कहा। जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए अलग से वार्ड तथा सभी व्यवस्थाएं शनिवार सायं तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवश्यकता के अनुसार यहां मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर जिला अस्पताल में राउंड द क्लाॅक आवश्यक स्टाफ नियुक्त करना होगा।

इस दौरान प्रशिक्षु आइएएस कनिष्क कटारिया, निगम आयुक्त ए एच गौरी, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर विकास न्यास सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित, पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमेन्द्र सिरोही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. देवेन्द्र चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Labels: ,

बीकानेर:जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया MCH विंग का निरक्षण

बीकानेर बुलेटिन



जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया MCH विंग का विजिट, जानी व्यवस्थाए प्रशासनिक अधिकारी रहे साथ
देखे वीडियो....





Labels: ,

Kumbh 2021: पीएम मोदी की अपील

बीकानेर बुलेटिन




उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ के आयोजन के बीच कोरोना विस्फोट हो गया. श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देव दास का कोरोना से निधन हो गया जबकि कई संत कोरोना पॉजिटिव हैं. हरिद्वार में बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को लेकर पीएम मोदी ने कुंभ को लेकर अपील की है. पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण के कारण कुंभ को प्रतीकात्मक रखने की अपील की है. 


मोदी ने शनिवार को एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया. मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी."

पीएम से बातचीत के बाद बोले स्वामी अवधेशानंद
प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद स्वामी अवधेशानंद ने भी लोगों से भारी संख्या में कुंभ का स्नान करने के लिए हरिद्वार नहीं पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने का आग्रह किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा,माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं. जीवन की रक्षा महत पुण्य है. मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए नहीं आएं एवं नियमों का निर्वहन करें.

Labels:

राजस्थान: लैब टेक्निशियन के 439 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी

बीकानेर बुलेटिन





जयपुर, 16 अप्रेल। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर कोरोना को दृष्टिगत रखकर त्वरित कार्यवाही करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में लैब टेक्निशियन के 439 पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिये गये हैं।
 
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 12 जून को लैब टेक्निशियन हेतु विज्ञप्ति जारी की गयी थी। इनमें से 439 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान कर दी गयी है।
 

Labels: