Monday, February 27, 2023

फिर रंग छाया जीजीवाला ग्रुप के गीतों का जादू, शहर बोला वाह पेंटर साब, देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। होली पर हर वर्ष की भांति इस बार भी जीजीवाला ग्रुप की और धमाल लांच की गयी है। यह धमाल नवदीप बीकानेरी द्वारा गायी है। जो कि चंग के थाप पर मंदिर बनग्यो रे है। यह धमाल राम मंदिर को आधार बनाते हुए बनाई गयी है। जिसमें बीकानेर के कोठारी बंधुओं को भी जिक्र किया गया है। इस धमाल की डीओपी सुनील शर्मा तो एडिटिंग एलिश द्वारा की गयी है। इस सम्बंध में जीजीवाला ग्रुप के गोविंद सारस्वत ने बताया कि हर वर्ष की भंति होली पर धमाल लांच की गयी है। आने वाले दिनों में 3-4 गीत और लांच होने जा रहे है । गोविंद सारस्वत ने बताया कि इस धमाल को देश के अलग-अलग क्षेत्रों में पसंद किया जा रहा है। जिसकी बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
साथ ही आने वालों दिनों में मास्टर नानू की आवाज में श्याम बाबा की धमाल भी लांच की जाएगी ।।



Labels:

‘मिट्टी में मिला’ अतीक अहमद का गुर्गा अरबाज: माफिया-गुंडई पर UP पुलिस का एक्शन जारी, CM योगी ने विधानसभा में दो टूक कही थी बात

बीकानेर बुलेटिन




उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस की अरबाज़ नाम के आरोपित से मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अरबाज़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मुठभेड़ सोमवार (27 फरवरी 2023) को हुई। अरबाज़ पर आरोप था कि वो हमले के दौरान उस क्रेटा गाडी को चला रहा था जिससे शूटर आए थे। 1 दिन पहले यह क्रेटा गाड़ी अतीक अहमद के घर से बरामद हुई थी।

भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मुठभेड़ पर लिखा, “मिट्टी में मिलाने का अभियान शुरू। उमेश पाल का एक हत्यारा अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जय हो।” अपने ट्वीट में शलभमणि ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पुलिस एक घायल व्यक्ति को सरकारी वाहन से उतार कर स्वरूप रानी अस्पताल ले जा रही है। घायल व्यक्ति अरबाज़ बताया जा रहा है जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरबाज़ अतीक के बेटे का ड्राइवर था। घटना की जाँच कर रही पुलिस टीम ने अरबाज़ के चेहरे को भी CCTV फुटेज में चिन्हित किया था। अरबाज़ ने न सिर्फ गाड़ी चलाई थी बल्कि उसके द्वारा उमेश पर हमले का भी आरोप है। मृतक अरबाज़ का अब्बा भी अतीक अहमद की गाड़ी चलाता था। अरबाज़ मूल रूप से प्रयागराज के पुरामुफ्ती इलाके के सल्लाहपुर का रहने वाला था। अरबाज़ की तलाश कर रही पुलिस को सोमवार सुबह उसकी लोकेशन प्रयागराज में ही धूमनगंज के पास नेहरू पार्क के पास मिली थी।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की तो सूचना सही निकली। अरबाज़ पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा पर वो गोलियाँ चलाने लगा। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियाँ चलाईं। पुलिस की गोली अरबाज़ के सीने और पैर में लगी जिस से वो बुरी तरह घायल हो गया। अरबाज़ को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि इस समय प्रयागराज में हुआ उमेश पाल हत्याकांड काफी गरमाया हुआ है। सीएम योगी खुद कह चुके हैं,”माफियाओं को मिट्टी में मिला दूँगा। प्रयागराज की घटना पर सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर काम कर रही है।” वहीं उप-मुख्यमंत्री ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस कांड की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद आप देखेंगे कि अपराधियों को ऐसी सजा दी जाएगी कि आने वाली पीढ़ियाँ भी याद रखेंगी। मामला फास्टट्रैक कोर्ट तक जाएगा।




Labels:

बीकानेर में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आनंद आप भी घर बैठे ले सकते है, देखे लाइव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का आनंद आप घर बैठे लेना चाहते हैं तो इस लिंक को क्लिक करें। बता दें इस कार्यक्रम में आज राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू भी शिकरत कर रही हैं।

देखे लाइव




Labels:

गंगाशहर में स्कूल संचालक के साथ पिटाई और वीडियो वायरल करने के मामले में आया नया मोड, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्कूल संचालक के साथ पिटाई और वीडियो वायरल करने के मामले में नया मोड आ गया है। स्कूल संचालक को पुलिस ने पीटा था, जिसका वीडियो वायरल हुआ। अब एक अभिभावक ने उसी स्कूल संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला गंगाशहर थाने में दर्ज कराया है। इसी अभिभावक की बेटी का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) नहीं देने पर पहले विवाद हुआ था। आरोप है कि इतने दिन बाद भी टीसी देने के बजाय स्कूल संचालक ने दावा किया है कि वो स्कूल स्टूडेंट ही नहीं है, जबकि अभिभावक का दावा है कि उसने बच्चों की फीस कई किश्तों में जमा कराई है।

दरअसल, गंगाशहर के गोविन्द सोनी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी शांति बाल निकेतन स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल के संचालक के फोन पे नंबर पर फीस भी जमा कराई गई। काफी दिन तक बच्चे स्कूल में पढ़े भी। बाद में जब टीसी लेने की बात आई तो यह कह दिया गया कि उसका एडमिशन ही नहीं हुआ। सोनी का कहना है कि जब बच्चों का एडमिशन ही नहीं हुआ तो फीस क्यों ली गई। एक बार नहीं बल्कि दो-तीन बार अलग अलग किश्तों में फीस ली गई थी।

पुलिस ने नहीं की एफआईआर

इस मामले में शिकायत के बाद भी गंगाशहर थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ। शिकायत पर एक बार पुलिस शांति बाल निकेतन स्कूल गई। वहां जबरन लोकेश मोदी को थाने लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। निजी स्कूल संचालकों के आंदोलन के बाद पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। इतने घटनाक्रम के बाद भी स्कूल संचालक ने टीसी नहीं दी। आरोप है कि दो अलग-अलग स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इस मामले में अधिवक्ता अनिल सोनी की ओर से अदालत में इस्तगासा पेश किया गया, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज हुई।

Labels: