Wednesday, December 28, 2022

41 पुलिस निरीक्षक डिप्टी एसपी के पद पर प्रमोट किए गए, आदेश जारी, देखे सूची

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। 41 पुलिस निरीक्षकों के डिप्टी बनने के आदेश जारी हुए है। इस सम्बंध में सहायक शासन सचिव पुलिस विभाग के जगदीश लाल मीणा ने आदेश जारी किए है। इस आदेशों के अनुसार बीकानेर से मजीद खान, पुष्पेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश लखोटिया सहित 41 निरीक्षकों को डिप्टी एसपी बनाया गया है।





Labels:

30 दिसंबर को रविन्द्र रंगमंच पर बीकानेर पुलिस दिखाएंगी शार्ट फ़िल्म

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर।दुपहिया वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर अब पुलिस हेलमेट को लेकर सख्त नजर आ रही है। वहीं अब तक शहर में हेलमेट को लेकर सख्त नजर आ रही पुलिस अब हाइवे पर भी बिना हेलमेट वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने जा रही है। इसको लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक योगेश यादव,एडीशनल एसपी (ग्रामीण) सुनील कुमार चौधरी तथा यातायात प्रभारी रमेश सर्वटा द्वारा जागरूकता को लेकर पिक योर हेलमेट, सेव योर लाइफ का बैनर व पोस्टर विमोचित किया। इसी के साथ एसपी ने सभी लोगों से दुपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने व फोर व्हीकल्स में सीट बैल्ट बांधने की लोगों से अपील की ताकि होने वाले सडक़ हादसों में कमी आ सके। इन्होंने बताया कि लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने के लिए एक लघु फिल्म बनाई गई है। जिसका 30 दिसम्बर को रविन्द्र रंगमंच पर विमोचन किया जाएगा। जिसमें उपस्थित अतिथियों व लोगों द्वारा इस फिल्म को पहली बार देखा जाएगा और उसके बाद बीकानेर पुलिस के यू-ट्यूब चैनल पर इसे लॉंच किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, आईजी ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) अमित कुमार उपस्थित रहेंगे।

Labels:

नगर निगम को मिले चार अत्याधुनिक चल शौचालय, कल महापौर दिखाएंगी हरी झंडी

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। नगर निगम बीकानेर की स्वच्छता की ओर अग्रसर होते हुए बीकानेर को स्वच्छ बनाने वाले संसाधनों में कुछ और नए संसाधन जुड़े हैं, जो शहर को स्वच्छ बनाने में और अधिक उपयोगी साबित होंगे। दरअसल, नगर निगम को चार अत्याधुनिक नए चल शौचालय उपलब्ध करवाये गए हैं। जिनको 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा विधिवत रूप से सभी पार्षदगण व निगम कार्मिकों की उपस्थिति में निगम भंडार गृह से हरी झंडी दिखाकर बीकानेर की जनता के लिए रवाना किया जाएगा। ये चल शौचालय अलग-अलग समय में शहर के अलग- अलग जगहों पर लगेंगे।

Labels:

बीकानेर में प्राइवेट स्कूलों को सख्त आदेश, नही माने तो रद्द होगी मान्यता

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। इस बार प्राइवेट स्कूल्स सर्दी की छुटि्टयों में किसी भी स्थिति में स्टूडेंट्स को नहीं बुला सकेंगे। बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में सभी प्राइवेट स्कूल को सख्त आदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर कोई स्कूल संचालित हुई तो मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव सरकार को भेज दिए जाएंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेंद्र सिंह भाटी ने कहा है कि आमतौर पर प्राइवेट स्कूल्स शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल संचालित करते हैं। कई बार कोचिंग क्लासेज के नाम पर तो कई बार अन्य गतिविधियों के नाम पर स्कूल संचालित किए जाते हैं। इस बार शिक्षा विभाग ने 25 दिसम्बर से पांच जनवरी तक अवकाश है। इस अवधि के दौरान अगर कोई स्कूल संचालित हुई तो उनके खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर विभाग की टीम स्कूल पहुंचकर निरीक्षण करेगी। अगर किसी स्कूल में क्लासेज लगने के प्रमाण मिलते हैं ताे मान्यता रद्द करने के प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजे जाएंगे।

एक्सट्रा क्लासेज चलती है

दरअसल, प्राइवेट स्कूल्स शीतकालीन अवकाश में भी अतिरिक्त क्लासेज लगाते हैं। आमतौर पर आठवीं, नौंवीं व दसवीं की अतिरिक्त क्लासेज लगती है। सीनियर सैकंडरी स्कूल बारहवीं की क्लासेज भी लगाते हैं। अभिभावकों की शिकायत है कि अत्यधिक सर्दी के बाद भी स्कूल्स स्टूडेंट्स को बुला रहे हैं।

Labels:

नही रहे बीकानेर के मोहम्मद रफी, गायक मुनीर अली का निधन

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के वरिष्ठ कलाकार अपने आवाज के दम पर पूरे भारत में परचम लहराने वाले कलाकार मुनीर भाई का आज निधन हो गया। मुनीर अली के निधन के बाद बीकानेर कलाकारों में शोक की लहर छा गई है। बीकानेर के जाए जन्मे मुनीर अली को बीकानेर के आमजन के साथ कलाकार वर्ग भी बीकानेर मोहम्मद रफी के रूप में देखा करता था । बाबा रामदेव जी के जागरण में अपने आवाज के दम पर राजस्थान सहित पूरे विश्व भर में ख्याति प्राप्त करने वाले कलाकार मुनीर भाई का आज दोपहर देहांत हो गया। मुनीर अली को सुनने वालों को मुनीर के गले से निकले ‘ये दुनिया नही जागीर किसी की’ और ‘नफरत की दुनिया को छोड़कर’,’ क्या मार सकेगी मौत उसे जैसे काफी पसंद आते थे।कलाकार मुनीर अली की शव अंतिम यात्रा कल गुरुवार को दोपहर 1बजे अपने निवास स्थान सादुल कॉलोनी श्री राम हॉस्पिटल के पास से खान कॉलोनी जाएगी।

Labels:

बीकानेर में भारत पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, BSF ने पकड़ी करोड़ो रुपए की हेरोइन

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीएसएफ ने दस करोड़ की लावारिस हेरोइन जब्त की है। मामला खाजूवाला लगते भारत पाकिस्तान बॉर्डर क्षेत्र से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक आज अल सुबह बीएसएफ को यह हेरोइन मिली। अनुमान है कि किसी ने यह हेरोइन यहां डंप की होगी। हेरोइन का वजन दो किलो है। ख़बर लिखने तक बीएसएफ की तरफ से खाजूवाला थाने में मुकदमा दर्ज हो रहा था। जांच थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत करेंगे। 

बता दें कि इससे पहले भी यहां पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की बड़ी खेपें पकड़ी गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन का मूल्य पांच करोड़ बताया जाता है। ऐसे में पकड़ी गई हेरोइन की कीमत दस करोड़ रुपए मानी जा रही है।

Labels: ,

कर्मचारी के साथ ऑफिस में हुई मारपीट, सीएमएचओ ऑफिस के कार्मिक आंदोलन पर, धरना देकर बैठे कार्यालय के बाहर

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। सीएमएचओ कार्यालय के कर्मचारी असहयोग आंदोलन पर धरने पर बैठ गए है। कर्मचारियों का आरोप है कि बाहरी व्यक्ति रवि आचार्य द्वारा स्वास्थ्य भवन के कार्मिक दीपक गोदारा( वरिष्ठ सहायक) के साथ गाली गलौच और हाथापाई की, साथ ही मेज पर राखी फाइले भी फेंकी गई। इसको लेकर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पंकज त्यागी ने सीएमएचओ के नाम लिखित पत्र देकर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। जब तक कानूनी कार्यवाही नही होगी तब तक स्वास्थ्य भवन के कार्मिक भवन के बाहर असहयोग आंदोलन करेंगे

Labels: