Skip to main content

Posts

Showing posts from December 26, 2020

देशनोक-नापासर सड़क मार्ग निर्माण हेतु 225 लाख रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति जारी-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी

  बीकानेर@ उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया है कि, सार्वजनिक निर्माण विभाग राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा देशनोक-नापासर सड़क निर्माण हेतु 225 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कहा उनके विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत देशनोक निवासियों के साथ-साथ नापासर मार्ग से करणी माता मंदिर आने वाले सैंकड़ों गांवों के निवासियों एवं श्रद्धालुओं की लम्बे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग पूरी हो गई है, इसके लिये वे निरन्तर प्रयासरत थे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी उन्होंने इस मार्ग हेतु कुछ समय पूर्व ही आग्रह किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी थी तथा अल्प समय में ही इस मार्ग हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर क्षेत्रवासियों को नववर्ष की सौगात दी है। भाटी ने कहा कि गावों मे सड़क मागों का अत्यधिक महत्व है, इसलिये वे श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में सड़क मार्गों के निर्माण, नवीनीकरण, मरम्मत आदि की अधिकाधिक स्वीकृति हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख एवं मंत्रीयों के सम्पर्क में है, इसमें उन्हें काफी सफलता भी प्राप्त हुई हैं, चाहे वह गौडू-बज...

गोबर व गौमूत्र पर वर्चुअल राष्ट्रीय गौ समृद्धि सम्मेलन शुरू,ऊर्जा मंत्री कल्ला, संवित सोमगिरी, राष्ट्रीय कामधेनू आयोग अध्यक्ष व राजुवास कुलपति ने की शिरकत

  बीकानेर, 26 दिसम्बर । गोबर व गौमूत्र पर वर्चुअल राष्ट्रीय गौ समृद्धि का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को वेटरनरी विश्वविद्यालय में शुरू हो गया। राजस्थान गौ सेवा परिषद् एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के सामाजिक विकास एवं सहभागिता प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में देश भर के आध्यात्मिक चिंतकों, शिक्षाविदों, पशुचिकित्सा एवं कृषि विशेषज्ञों तथा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संगठनों के प्रबुद्धजनों ने शिरकत की। सम्मेलन में गौवंश के महत्व और गोबर और गौमूत्र से जैविक खाद और कीटनाशक बनाने व विपणन पर उपयोगी संवाद किया गया। राज्य के ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे विश्व में आज गौवंश व उसके उत्पादों का महत्व और मांग है। उन्होंने देशी गौ गौवंश के पंचगव्य, गोबर और गौमूत्र के मानव जीवन में चिकित्सकीय महत्व और शरीर शुद्धिकरण के शाकाहारी गुणों को महत्वपूर्ण बताया। गोबर और गौमूत्र के चिकित्सकीय अनुसंधान और उपयोगिता को स्थापित करना होगा। सम्मेलन में शिवबाड़ी के मानव प्रबोधन प्रन्यास के अधिष्ठाता संवित् सोमगिरी जी महाराज न...

तहसीलदार श्रीमती शर्मा ने देशनोक में अतिक्रमणों केे बारे में लिया फीड बैक

  बीकानेर, 26 दिसम्बर । जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश पर शनिवार को राजस्व तहसीलदार सुमन शर्मा ने देशनोक में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तहसीदार ने देशनोक पालिका क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनजर निरीक्षण किया और कहा कि नगर पालिका देशनोक से अतिक्रमणांे के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैै। चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए जायेंगे। इस दौरान नायब तहसीलदार कैलाशदान चारण भी उनके साथ थेे। 

जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड-19 वैक्सीनेशन (Covid-19 vaccination) की तैयारियों का लिया जायजा देशनोक और पलाना के चिकित्सा संस्थान (health center) का किया निरीक्षण

  बीकानेेर, 26 दिसम्बर । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक लोगों का टीकाकरण की तैयारियों का पलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और देशनोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने शनिवार को ब्लाॅक सीएमओ डाॅ.सुरेन्द्र चैधरी, आरसीएचओ डाॅ.राजेश शर्मा के साथ पलाना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड-19 के वैक्सीनेशन के संबंध में तैयार किए गए कक्षांे में टीकाकरण, टीकाकरण के भण्डारण के लिए रैफरीजेटर और आवश्यक उपकरणांे को देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक, टीकाकरण बूथ पर एक समय में केवल एक व्यक्ति को आने की, कोविड वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क प्रणाली का इस्तेमाल टीकाकरण के लिए रजिस्टर्ड किए गए लोगों का पता लगाने के बारे में भी फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस स्थान पर टीकाकरण बूथ बनाया गया हैं वहंा कोरोना वैक्सीन को सूरज की रोशनी से बचाकर रखने के पूरे इंतजाम होने चाहिए। जिला कलक्टर ने दोनों ही चिकित्सा सं...

बीकानेरी कलाकार सीजन -1 का फिनाले हुआ सम्पन

  बीकानेर@ ST फिटनेस डांस स्टूडियो दीपिका बोथरा और बीबा फोक म्यूजिक स्टूडियो फते मोहम्मद के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित सिंगिंग, डांसिंग ओर मॉडलिंग का ग्रांड फिनाले TM ऑडिटोरियम गंगाशहर में सम्पन हुआ जहा पार्टिसिपेंट्स ने शानदार ओर जानदार प्रस्तुति दी आयोजन में जूनियर ओर सीनियर 2 वर्ग में विभाजित किया गया इन प्रतिभाओ को परखने के लिए जज के रूप में डांसिंग के श्रेयांश जैन ,धर्मेश दैया सिंगिंग के नियाज़ हसन,मनोज मीर मॉडलिंग में अतीक रहमान,आकाश चांगरा रहे कार्यक्रम में मंच संचालन विनय हर्ष,नीतू आचार्य ओर आर.जे डी के ने किया क्रिसमस के अवसर पर सेंटा के रूप में कलाकर उदय व्यास ने बच्चों के साथ खूब मस्ती की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युधिष्ठिर सिंह भाटी (कलाकार) सुषमा बिस्सा (पर्वतारोही) एव अतिथि के रूप में पवन व्यास(साफा किंग) उस्ताज गुलाम हुसेन( तबला वादक) इप्शिता अरोड़ा( मॉडल) शारदा देवी बोथरा,श्याम मालिया , जमाल मालिया , रोट्रेक्ट DRR सुरेंद्र जोशी इस आयोजन को सफल बनाने वाले हमारे मुख्य स्पॉन्सर में बीकाजी सहयोगी स्पॉन्सर के रूप में टी टॉयज, रोट्रेक्ट मरुधरा क्लब,चकरा टैटू,श्री शारदा डिज...

कोरोना विजताओं द्वारा रोट्रेकट क्लब की प्रेरणा से सरकारी अस्पताल के रक्तकोष में 38 युनिट प्लाज्मा का दान

बीकानेर@ कोरोना महामारी के दरम्यान भारत में ही नहीं अपितु विश्व भर में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम रही है। रोटरी परिवार के द्वारा भी इसमें अपनी आहूति देने का पूर्ण प्रयास किया है। कोरोना महामारी प्रारम्भ होते ही लॉकडाउन की अवधि में रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा जरूरतमंद परिवारों को सूखी खाद्य सामग्री किट तथा 10 हजार मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया गया। जब संक्रमण अपने चरम पर था तब आम जन को प्लाज़्मा हेतु परेषान होते देखा गया तो क्लब सदस्यों ने यह निश्चय किया कि जिला प्रषासन एवं ब्लड़ बैंक के सहयोग से जरूरतमंद कोरोना संक्रमित मरीजों के लिये प्लाज़्मा की उपलब्धता करवाई जाये।  इसी कड़ी में जिला प्रषासन के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘मिषन जीवन रक्षा’’ प्रकल्प का शुभारंभ किया, जिसके बैनर का लोकार्पण माननीय जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा किया गया। बीकानेर जिले के लगभग 10 हजार कोरोना विजेताओं से व्हाट्सअप के माध्यम से संदेश प्रेषित कर तथा उनसे संपर्क कर उन्हें प्लाज़्मा के दान हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया।  200 से अधिक व्यक्तियों द्वारा इसमें अपनी सहमति स्वेच्छा से प्रदान की गई...

कुलपति का आह्वान, ‘किसानों से करें संवाद, पहुंचाएं नई तकनीकियां’

  कृषि महाविद्यालय की पहली वर्चुअल एलुमिनाई मीट आयोजित दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पूर्व विद्यार्थी, साझा किए अनुभव बीकानेर, 26 दिसम्बर । कृषि महाविद्यालय की पहली वर्चुअल एलुमिनाई मीट शनिवार को आयोजित हुई। पिछले 25 वर्षों में यहां से पढ़ चुके पूर्व विद्यार्थी इसमें शामिल हुए। एलुमिनाई मीट में आस्ट्रेलिया और तंजानिया से भी पूर्व विद्यार्थी जुड़े। वहीं नोखा विधायक और कृषि महाविद्यालय में पढ़ चुके बिहारी लाल बिश्नोई ने भी वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर पुराने साथियों के साथ अपनी यादें ताजा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह थे। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक अधिक से अधिक किसानों से सीधा संवाद बनाने और उन तक कृषि की नवीनतम तकनीकियां पहुंचाने का संकल्प लें। महाविद्यालय के पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के मध्य सतत संवाद रहें, इसके प्रयास किए जाएं। इसके लिए महाविद्यालय को पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पिछले बीस-पच्चीस वर्षों मे कृषि के परिदृश्य में बहुत बदलाव आया है। बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधनों के कारण आज भी अनेक चुनौतियां हैं। ऐसे में किसानों को उनकी उपज ...

बीकानेर:- ब्लड सेवा समिति ओर डागा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर 3 को

बीकानेर@ बीकानेर ब्लड सेवा समिति और स्व. कुंजलाल डागा परिवार के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। यह रक्तदान शिविर पीबीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में 3 जनवरी सुबह 09 बजे से 1 बजे तक चलेगा। बीकानेर ब्लड सेवा समिति खुद रक्तदान शिविर का आयोजन ना करके, अपने रक्तदाताओं को ही अपने खास दिवसों पर रक्तदान के लिए भी प्रेरित करती है। विदित रहे कि 28 जून 2020 में, 52 यूनिट रक्त का संग्रह कर समिति द्वारा ब्लड बैंक में दिया गया। जो भी रक्तदान के प्रति अपनी इच्छा रखता है वो इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान दे सकता हैं।

कोरोना अपडेट:- 569 सेम्पल से आये पॉजिटिव इन इलाकों से

  बीकानेर@ बीकानेर में कोरोना का प्रकोप कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। बीकानेर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मीणा से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में 3 कोरोना पाॅजिटिव मिलें हैं जो इन क्षेत्रों से आए सामने

डूंगर काॅलेज शिक्षकों द्वारा प्रति सप्ताह 600 से अधिक ई कन्टेंट हो रहे उपलब्ध

  बीकानेर 26 दिसम्बर । राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और शिक्षक अभाव के कारण अध्ययन बाधित ना हो इस बात को ध्यान में रखते हुए आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा द्वारा सभी राजकीय महाविद्यालयों को निर्देश जारी किये गये कि अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये शिक्षण व्यवस्था चाक चैबन्द करना सुनिश्चित करें। आयुक्त काॅलेज शिक्षा राजस्थान श्री संदेश नायक ने बताया कि नवसृजित राजकीय महाविद्यालयों में अभी स्नातक स्तर पर प्रवेश कार्य पूर्ण हो गया है। अतः कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिये वैकल्पिक आॅनलाइन शिक्षण की व्यवस्था करवाई जा रही है। इसके तहत शिक्षकों के द्वारा ही व्याख्यान रिकाॅर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को शेयर किये जा रहे हैं। उन्होनें बताया कि कुछ नवसृजित महाविद्यालयों में किन्हीं विषयों में शिक्षक पदस्थापन स्थिति शून्य हो सकती है परन्तु इस कारण विद्यार्थियों का नुक्सान नहीं हो और उन्हें उचित अध्ययन मार्गदर्शन मिल सके, इसके लिये प्रत्येक महाविद्यालय प्राचार...

जैसलमेर में कटी जवान की अंगुली, जोधपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया एम्‍स

  जैसलमेर@  अभ्‍यास करते समय सेना के जवान की जैसलमेर में अंगुली कटी तो उसे एयरलिफ्ट कर जोधपुर मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया. वहां से उसे 12 किलोमीटर दूर एम्‍स लाना था जिसके लिए जोधपुर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और 9 मिनट में जवान को लाकर भर्ती कर दिया गया. जैसलमेर में शुक्रवार सुबह अभ्यास के दौरान 16 जाट रेजीमेंट के जवान सज्जन सिंह परिहार की अंगुली कट गई. अंगुली को जोड़ने की जैसलमेर में सुविधा नहीं होने पर जवान को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दोपहर 1 बजे जोधपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल लाया गया. सहायक पुलिस आयुक्त चेनसिंह महेचा ने बताया कि शुक्रवार को सेना के एक जवान की अभ्यास के दौरान जैसलमेर में अंगुली कट गयी तो जैसलमेर में सुविधा नहीं होने पर जवान को जल्दी से जोधपुर एम्स लाना जरूरी था जिससे कि अंगुली वापस जुड़ सकें. देरी होने पर कटी अंगुली के खराब होने की आशंका थी. उसे प्लास्टिक सर्जरी करने के लिए जोधपुर एम्स लाना था. इस पर सेना के अधिकारियों ने तुरंत जवान को हेलिकॉप्टर से जोधपुर भेजा. सेना के अधिकारियों ने जोधपुर पुलिस से संपर्क किया और ग्रीन कॉरिडोर मुहैया करवाने का कहा गया. तब हमने...

बीकानेर:- खुला शिविर से सजा काट रहा कैदी हुआ फरार

  बीकानेर@ खुला शिविर से सजा काट रहा कैदी फरार, नापासर थाना क्षेत्र के गांव बेलासर में चल रहे बंदी खुला शिविर से एक सजा भुगत रहा कैदी फरार हो गया है। थानाधिकारी ने बताया कि सजा भुगत रहा कैदी नापासर निवासी जीतूराम भार्गव पुत्र भतमाल शुक्रवार को खुला शिविर से फरार हो गया। उन्‍होंने बताया कि बंदी खुला शिविर के जेल प्रहरी संजीव कुमार जाट की रिपोर्ट पर शुक्रवार देर शाम फरार हुए कैदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हैड कांस्‍टेबल गोकुलचंद को मामले की जांच सौंपी गई है।

1 जनवरी 2021 से बदल रहे हैं 10 नियम, पैसों के लेनदेन से लेकर कारोबार तक पर असर

  1 जनवरी को साल तो बदलेगा ही, इसके साथ ही कुछ अन्य बदलाव और नियम देश में लागू हो जाएंगे. इन नियमों का आपके पैसों के लेनदेन, बीमा, चैटिंग, कार खरीदारी और कारोबार तक पर असर पड़ेगा. कुछ नियम ऐसे भी हैं जो जनवरी माह से तो अमल में आएंगे लेकिन 1 जनवरी से ही प्रभावी नहीं होंगे. आइए डालते हैं एक नजर ऐसे ही कुछ बदलावों पर, जो नए साल के पहले माह से लागू हो रहे हैं… 5000 रु तक का कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की दिसंबर बैठक के फैसलों के बारे में बताते हुए RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की थी कि कॉन्टैक्टलेस कार्ड ट्रांजेक्शन की सीमा को बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है. ग्राहक अब इस माध्यम से 2000 रुपये के बजाय 5000 रुपये तक का ट्रांजेक्शन एक बार में कर सकेंगे. यह बढ़ी हुई लिमिट 1 जनवरी 2021 से लागू होगी. चेक पेमेंट से जुड़ा नया नियम RBI ने कुछ दिनों पहले चेक से पेमेंट करने के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू करने का फैसला किया है. इस नए नियम के तहत चेक से 50,000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर जरूरी डिटेल्स को फिर से कन्फर्म करने की जरूरत होगी. चेक से पेमेंट करने का यह नया नियम 1 जनव...

देश में 24 घंटे में 22 हजार नए केस, 300 से कम मौत, अब तक 97 लाख से ज्यादा रिकवर

  नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के मामले में भारत की स्थिति में पहले से सुधार हुआ है. देश में लगातार छठे दिन 25 हजार से कम और लगातार 15वें दिन 30 हजार से कम केस दर्ज किए गए. पिछले 24 घंटे में 22,273 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 251 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. अच्छी बात ये है कि बीते दिन 22,274 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में 97 लाख से ज्यादा रिकवरी स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ एक लाख 69 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 47 हजार 343 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस 2 लाख 81 हजार पर आ गए. अब तक कुल 97 लाख 40 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. करीब 17 करोड़ कोरोना टेस्ट भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 25 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16 करोड़ 71 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 8.53 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है. 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस के कुल ...

कोरोना विजेताओं से प्लाज्मा डोनेशन कर किया जीवन रक्षा का अनुरोध

  बीकानेर ।संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक हेड ओफ़ डिपार्टमेंट डॉक्टर देवराज आर्य एवं रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने हेतु कोरोना विजेताओं के द्वारा प्लाज़्मा डोनेशन की मुहिम निरंतर रूप से चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पी.बी.एम. अस्पताल की ब्लड बैंक एवं रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना विजेताओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक प्लाज़्मा डोनेशन करवाने का अनुरोध कर जीवन रक्षा हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं।प्रकल्प संयोजक सी.ए .योगी बागड़ी एवं क्लब सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की ब्लड बैंक के एच.ओ.ड़ी डॉ. देवराज आर्य, ब्लड बैंक इंचारज सुरेंद्र प्रजापत, डॉक्टर अरुण भारती एवं रोट्रेकट क्लब के सदस्यों द्वारा प्लाज़्मा डोनेशन की मिशन जीवन रक्षा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बुक योर प्लाज़्मा डोनेशन डे के बैनर का विमोचन कर प्रकल्प आगे बढ़ाया गया है।कोरोना विजेता प्लाजमा डोनेशन हेतु अग्रिम रूप से तारीख एवं समय का निर्धारण कर सकते हैं। रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा पूर्व में भी ज़िला प्रशासन, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान ...