Friday, July 15, 2022

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बीकानेर बुलेटिन





कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर थाने में खारी चारणान निवासी मांगीलाल ने आरजे-07 सीसी-5054 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खारी चारणान में 14 जुलाई की रात को 8 बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई पेमाराम व श्रवण मोटर साइकिल से गांव आ रहे थे। इसी दौरान रास्त में कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी का भाई गाड़ी से नीचे गिर गया और बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


Labels:

17 क्विंटल 30 किलो अवैध डोडा पोस्त सहीत एक अभियुक्त गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन





जिले की गजनेर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें अवैध डोडा-पोस्त से भरे ट्रक को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में 17 क्विंटल 30 किलो डोडा पोस्त भरा हुआ था। 

पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एनएच 11 पर कोड़मदेसर फांटे के पास नाकाबंदी के दौरान जोधपुर की तरफ से बीकानेर की और आ रहा एक ट्रक आरजे-19-जीबी -4351 आता हुआ दिखायी दिया। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में 88 थैलों में करीब 17 क्विंटल 30 किलो डोडा के साथ बरामद किया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेन्द्र पुत्र मामराज विश्नोई निवासी लोहावट जोधपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखबिरी की सूचना पर कांस्टेबल रामकुमार भादू के नेतृत्व में शुक्रवार को पोस्त से भरे ट्रक को पकड़ा गया। यह पोस्त झारखण्ड से जोधपुर ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले गंगाशहर थाने से ट्रांसफर होकर गजनेर थाने आये कांस्टेबल रामकुमार भादू ने इससे पहले कई बड़ी-बड़ी कार्रवाईयों को अंजाम दिया है। यह उनकी 29वीं बड़ी कार्रवाई है, इससे पहले उन्होंने 28 ट्रक शराब से भरे पकड़वाकर करीब 65 तस्करों को जेल की सलाखों में डालने का काम किया है। इसके अलावा सैकड़ों वाहन चोर, हथियारों पर कार्रवाई के साथ-साथ करीब 10 से अधिक ईनामी अपराधियों को पकड़ने में कांस्टेबल रामकुमार भादू का बड़ा योगदान रहा है।

Labels: ,

मुख्यमंत्री ने बीकानेर को दी सौगात:खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुरूप हो रहा खेल विकास: मुख्यमंत्री, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम व इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

बीकानेर बुलेटिन



अष्टधातु से बनी गांधी प्रतिमा का किया अनावरण

मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का शिलान्यास

बीकानेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। खेल व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए संभाग स्तर पर इंडोर स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिले, इसके लिए 2000 से अधिक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा दूरदराज के क्षेत्रों तक उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 211 महाविद्यालय खोले गए हैं। 
श्री गहलोत शुक्रवार को बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम के लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को विशेष प्राथमिकता देकर युवाओं को अधिक अवसर प्रदान कर रही है। खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण व आधारभूत सुविधाएं देने के लिए सरकार खिलाड़ियों की भावना के अनुरूप काम कर रही है। प्रदेश के 229 खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं तथा ओलंपिक, एशियाड व कॉमनवेल्थ जैसे खेलों में पदक विजेताओं के लिए सम्मान राशि को भी कई गुना बढ़ाया गया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में करीब 30 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे। इसमें गांवों कीे खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिलेगा और उन्हें खेल जगत में अपना भविष्य बनाने के अवसर मिलेंगे। ग्रामीण ओलंपिक पूरे देश में खेलों का एक ऐतिहासिक माहौल बनाएंगे। 
श्री गहलोत ने कहा कि युवा वर्ग को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार ने अब तक एक लाख से अधिक भर्तियां की हैं। इसके अतिरिक्त वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक 1.25 लाख नौकरियां दे दी गई हैं, लगभग 1.50 लाख प्रक्रियाधीन हैं तथा एक लाख नौकरियां देने की घोषणा की गई है। इनके अतिरिक्त 200 युवाओं को राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सिलेन्स योजना के तहत विदेशों में शिक्षा के लिए भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश निःशुल्क शिक्षा की उपलब्धता और आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में अहिंसा पार्क बनने से युवाओं को महात्मा गांधी के आदर्शों से जुड़ने और प्रेरित होने का संदेश मिलेगा। 
शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि युवा अपने लक्ष्य तय करें और उन लक्ष्यों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। राज्य सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बीकानेर में शीघ्र ही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का साइकिल वैलोड्रम बनकर तैयार होगा। इससे यहां के खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण सुविधा मिल सकेगी।



उच्च शिक्षा मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा युवाओं के भविष्य का आधार है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गत बजट में घोषित किए गए सभी 86 महाविद्यालय चालू कर दिए गए हैं। जबकि 60 से अधिक महाविद्यालयों के भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्षा डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ओलंपिक और एशियाड सहित विभिन्न खेलों में पदक विजेताओं के लिए सम्मान राशि बढ़ाई गई है। राज्य में खेल प्रशिक्षण के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों से गांव-गांव से युवा हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर कुलपति श्री विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेल और खिलाड़ियों के लिए विश्वविद्यालय में विकसित की जा रही सुविधाओं से बीकानेर को स्पोर्ट्स हब के रूप में पहचान मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के लोगो और टी-शर्ट का विमोचन किया। उन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा पदक विजेताओं को चैक प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर लगभग 8 करोड़ रूपए की अनुदान राशि खिलाड़ियों को वितरित की गई।


ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण
श्री गहलोत ने विश्वविद्यालय परिसर में बने लगभग 1000 दर्शक क्षमता वाले नवीन ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। यह ऑडिटोरियम लगभग 16.48 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा। उन्होंने लगभग 24.50 करोड़ रूपए की लागत से तैयार इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण भी किया। इस कॉम्पलेक्स में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शूटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, जूड़ो, कुश्ती, जिम्नास्टिक, योगा, एरोबिक आदि खेलों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की मशाल को बाड़मेर जिले के लिए रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।


अष्टधातु से बनी गांधी प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के अंहिसा पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। लगभग 27.61 लाख रूपए की लागत से नव-निर्मित अहिंसा पार्क में 29 पेडेस्टल बनाकर महात्मा गांधी की जीवनी का विवरण लिपिबद्ध करवाया गया है। उन्होंने यहां पर पौधारोपण भी किया।

मल्टीपरपज इंडोर स्पोटर््स हॉल का शिलान्यास
श्री गहलोत ने संभाग मुख्यालय स्थित डॉ. करणी सिंह स्टेडियम परिसर में बनने वाले मल्टीपरपज इंडोर हॉल का शिलान्यास किया। लगभग 7.50 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस हॉल में खिलाड़ियों को टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कबड्डी सहित विभिन्न इंडोर स्पोटर््स प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर ऊर्जा राज्यमंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, राजस्थान एग्रो इंडस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक श्री मदन गोपाल मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेन्द्र गहलोत, भू-दान बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री डूंगर राम गेदर, विधायक श्री जगदीश चन्द्र, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री गिरधारी महिया, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष श्री सतवीर चौधरी, पूर्व मंत्री श्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, आईजी श्री ओम प्रकाश, जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल तथा पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और उच्च अधिकारीगण उपस्थित रहे। कुल सचिव यशपाल आहूजा ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन उप कुल सचिव बिठ्ठल बिस्सा ने किया।

Labels:

श्रीगंगानगर में भारी बारिश, सेना से मांगी मदद, आगामी आदेश तक स्कूले बंद

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान में इस साल बारिश कई रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान के अधिकतर जिलों में भारी बरसात हुई। सबसे अधिक श्रीगंगानगर में 10 इंच (260MM) बरसात रिकॉर्ड की गई, जो जिले में जुलाई के महीने में होने वाली सबसे अधिक बारिश है। लगातार बरसात से शहर के हालात खराब हो गए हैं।

प्रशासन ने इस चुनौती से निपटने के लिए सेना से मदद मांगी है। इसके अलावा उदयपुर, सिरोही में भी 100MM से ज्यादा बारिश हुई। लगातार बरसात के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने अगले 48 घंटों में भी 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट दिया है।

260MM से ज्यादा बारिश
गंगानगर में गुरुवार दोपहर में शुरू हुई तेज बारिश रूक-रूक कर देर रात तक जारी रही। करीब 10 घंटे में यहां 260MM बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बरसात के कारण शहर में जगह-जगह पानी भरा है और हालात बिगड़ गए हैं। 
जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने शहर के सभी स्कूलों में छुट्टियां कर दी है। आदेश के अनुसार आगामी आदेशों तक शहर के सरकारी व निजी स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में पिछले 24 घंटे में 224 मिमी बारिश हुई है। जिसके कारण जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की छुट्टियां घोषित की है।

यहां शहर की सड़कों पर पानी की निकासी नहीं होने के कारण मई जगह घुटनों तक पानी भर गया। कलेक्टर रूकमणी रियार ने बताया कि पानी इतना ज्यादा भर गया है कि यूआईटी और नगर परिषद के पास जो मडपम्प व अन्य संसाधन हैं वे फेल हो गए हैं। इसलिए सेना से बड़े मडपम्प और कुछ लोगों को मदद के लिए कहा है। 

सावन के लगातार दूसरे बीकानेर संभाग में तेज बारिश हुई है। हालांकि दोपहर 12 बजे तक बारिश होने जैसा मौसम नहीं था, लेकिन दोपहर सवा एक बजे के आसपास अचानक बादल मंडराये जो कुछ ही देर में तेज हवा के साथ बरस पड़े। जिससे गलियों व नीचले इलाकों में पानी जमा हो गया। बता दें कि बीकानेर सावन के पहले दिन गुरुवार को भी मौसम ठंडा रहा। शाम होते-होते रिमझिम बारिश हुई जिसे गर्मी से राहत मिली।


Labels:

मुख्यमंत्री गहलोत पहुंचे बीकानेर, हैलीपेड पर हुआ भव्य अभिनंदन

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी उनके साथ आए। 

यहां महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में बने हैलीपैड पहुंचने पर शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, राजस्थान एग्रो डेपलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, विधायक जगदीश चन्द्र, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, भू-दान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, कुलपति विनोद कुमार सिंह, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, संजय आचार्य, सुनीता गोड़, गजेन्द्र सिंह सांखला, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, राहुल जादूसंगत, ओमप्रकाश सेन, नितिन वत्सस, अनवर अजमेरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।



Labels:

डम्फर चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर बुलेटिन



डम्फर चालक की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गजनेर थाने में मृतक के भाई छैलुसिंह ने डम्फर आरजे- 07 - जीई-3355 के चालक सांवत सिंह पुत्र मदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 जुलाई की सुबह साढ़े छ बजे के आसपास हाड़ला भाटियान की है। प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई गोविंद सिंह एक्सावेटर मशीन में ऑयल पानी डाल रहा था । वही बरसाती बहाव को रोकने के लिए डम्फर द्वारा मिट्टी डाली जा रही थी। इसी दौरान डम्फर चालक ने लापरवाही से डम्फर का डाला खोल दिया। जिसके चलते मिट्टी में दबने से प्रार्थी के भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Labels:

शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में मिले कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर शुक्रवार को जारी हुई रिपोर्ट में 11 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए है। जिसमें भीनासर, गंगाशहर, माली मौहल्ला, गोगागेट, जेएनवीसी, पवनपुरी, वल्लभ गार्डन, रानी बाजार इंडस्ट्रीयल एरिया, आचार्यों का चौक, काकड़ा नोखा से हैं। बता दें कि बीते बुधवार व गुरुवार को 24-24 कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए थे। ऐसे में कोरोना मरीजों का एक्टिव आंकड़ा बढ़कर अब 200 के करीब पहुंच गया है।



Labels:

पानी की डिग्गी में डूबने से 2 बालिकाओं की मौत

बीकानेर बुलेटिन



बज्जू: फुलासर की रोही में सिंचाई पानी की डिग्गी में डूबने से 2 बालिकाओं की मौत हो गई। बज्जू सीआई भूपसिंह सारण ने बताया कि असरफ पुत्र मुन्ने खा निवासी फतेगंज जिला बरेली (यूपी) ने मर्ग दर्ज करवाई। हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार ने बताया कि असरफ व अल्लादिन का परिवार बज्जू क्षेत्र फुलासर क्षेत्र में 6 सिडब्लूबी में मांगीलाल पुत्र धन्नाराम बिश्नोई के खेत में खेती का काम करते है। दोनों परिवार गुरुवार दोपहर को खेत मे काम कर रहे थे दोपहर 3 बजे के बाद देखा कि दोनों की लड़कियां नजर नही आई तो डिग्गी में देखा तो दोनों बेहोश मिली। पुलिस ने बताया कि परिजन सानिया पुत्री असरफ उम्र 12 वर्ष व गुलअसफा पुत्री अल्ल्लादिन उम्र 6 वर्ष दोनो निवासी फतेगंज जिला बरेली (यूपी) को बज्जू अस्पताल लाया गया जहाँ पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Labels: