Wednesday, April 21, 2021

बीकानेर: विवाह समारोह में मिले 100 से अधिक मेहमान,पच्चीस हजार जुर्माना लगाया

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 21 अप्रैल। सहायक कलक्टर बिंदु खत्री के नेतृत्व में जॉइंट एनफोर्समेंट टीम ने कार्यवाही करते हुए जयपुर रोड स्थित ग्रीनलैंड हॉलीडे रिसोर्ट में हुए विवाह समारोह में 100 से अधिक लोग पाए जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
खत्री ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार टीम द्वारा यह कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अधिकतम 50 मेहमानों की सीमा तय की गई है, लेकिन जेएनवी कॉलोनी निवासी पीरदान द्वारा विवाह आयोजन के लिए दी गई सूचना आधार पर जांच के दौरान मौके पर 100 से अधिक लोग पाए गए। इसके बाद उक्त कार्यवाही की गई।

Labels:

बीकानेर पहुंची लिक्विड ऑक्सीजन की खेप, कोरोना वार्ड में अब 800 बैड पर ऑक्सीजन सुलभ

बीकानेर बुलेटिन






जयपुर/बीकानेर, 21 अप्रैल। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के प्रयासों से बीकानेर में कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए लिक्विड ऑक्सीजन की खेप पीबीएम चिकित्सालय को प्राप्त हो गई है। पीबीएम चिकित्सालय में अब 800 बैड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। 

जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कोरोना वार्ड की व्यवस्थाओं के बारे में पिछले दिनों बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. परमिन्दर सिरोही, समाजसेवी श्री कन्हैया लाल कल्ला और पीबीएम प्रशासन से जुड़े श्री जितेन्द्र आचार्य की ओर से लिक्विड ऑक्सीजन की कमी के बारे में फीडबैक प्राप्त हुआ था। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा और जयपुर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में ऑक्सीजन सप्लाई के प्रभारी अधिकारी से चर्चा कर उन्हें बीकानेर के लोगों की इस जरूरत के बारे में अवगत कराया। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार ने बीकानेर के लिए अतिरिक्त लिक्विड ऑक्सीजन उपलब्ध कराई है, जो बुधवार को बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय पहुंच गई है। 

     
 डॉ. कल्ला ने पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. परमिन्दर सिरोही एवं श्री जितेन्द्र आचार्य को निर्देश दिए है कि कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए ऑक्सीजन की ​अग्रिम आवश्यकताओं का आंकलन कर वे आर्डर देते रहे और इसकी सप्लाई में किसी भी प्रकार की अड़चन आए तो उन्हें (डॉ. कल्ला) इसके बारे में जानकारी दे। 

डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर जिले कोरोना मरीजों के उपचार सम्बंधी व्यवस्थाओं के लिए वे लगातार जिला प्रशासन, पीबीएम चिकित्सालय, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्त्ताओं से चर्चा कर रहे है। उन्होंने बताया कि बीकानेर के पीबीएम चिकित्सालय में पहले मात्र 20 बैड पर ऑक्सीजन उपलब्ध थी, लेकिन अब वहां पर 800 बैड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है। पीबीएम में पहले वेंटीलेटर वाले करीब 20 बैड थे, जो अब बढ़कर 100 हो गए हैं। 

जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने बताया कि बीकानेर में बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्थाओं के लिए वे निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अपने विधायक कोष से एक करोड़ रुपये की राशि संक्रामक रोगों के उपचार के लिए पृथक से चिकित्सालय निर्माण के लिए दी है। इसके साथ ही डीएमएफटी फंड और अन्य स्रोतों से इसके लिए और धनराशि की व्यवस्था करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे है। 

Labels:

बीकानेर: बिना सूचना विवाह करना पड़ा भारी, पांच हजार का लगाया जुर्माना

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 21 अप्रैल। बिना सूचना विवाह आयोजित करना पाए जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बुधवार सायं सात बजे से विभिन्न विवाह समारोहों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उस्ता बारी के बाहर कालू गिरी पुत्र मूल गिरी के यहां बिना सूचना विवाह होना पाया गया। इस पर कार्यवाही करते हुए पांच हजार  रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Labels:

बीकानेर:विवाह एवं अन्य समारोह की देनी होगी सूचना ई मेल आईडी जारी

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 21 अप्रैल। बीकानेर उपखण्ड क्षेत्र के नागरिकों को विवाह सहित अन्य समारोहों की सूचना उपखण्ड अधिकारी को देनी होगी। यह सूचना ई-मेल एड्रेस sdmbika@hotmail.com एवं sdmbikaner@outlook.in पर देनी होगी। उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि बिना सूचना ऐसे आयोजन करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

Labels:

बीकानेर:एसडीएम ने सीज की तीन दुकानें

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 21 अप्रैल। कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने पर उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बुधवार को जैसलमेर रोड की दो तथा पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित एक दुकान को अस्थाई रूप से सीज कर दिया। वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक पवन भदौरिया ने पीबीएम अस्पताल के आसपास कोरोना एडवाइजरी की पालना की समीक्षा की। इस दौरान पीबीएम अस्पताल के सामने स्थित गुप्ता जनरल स्टोर के अलावा जैसलमेर रोड की नन्हा लोकेश टेलीकाॅम तथा जय मां करणी कैंटीन को अस्थाई रूप से सीज कर दिया।

प्रशासन की समझाइश पर माना कोरोना पाॅजिटिव दूल्हा, स्थगित किया विवाह, बुधवार को होनी थी शादी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 21 अप्रैल। बम्बलू गांव में शिव मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट होने के बाद जिला प्रशासन की समझाइश को मानते हुए अपना विवाह स्थगित कर दिया।
शंकर लाल कूकणा नाम के इस युवक की शादी 21 अप्रैल को थी, लेकिन पिछले दिनों वह कोरोना पाॅजिटिव रिपोर्ट हुआ। उसके साथ ही उसके दो भाई और एक बहिन भी पाॅजिटिव हुई। सूचना मिलने पर जिला कलक्टर के निर्देश पर पुलिस, प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी बम्बलू पहुंचे। अधिकारियों ने विवाह समारोह स्थगित करने की समझाइश की। साथ ही नियमों के अनुसार ऐसा नहीं करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समझाया कि वह एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते निर्णय ले, जिससे उसके और परिवार के लोगों में संक्रमण बढ़ने का खतरा नहीं रहे।

उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि इस समझाइश को मानते हुए शंकर ने बुधवार के मुहूर्त को निरस्त करते हुए नए सावे के अनुसार विवाह करने का निर्णय लिया। शंकर ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर आमजन से पूर्ण सावधानी रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि जीवन रक्षा को सर्वोपरि मानकर अपने परिवार एवं समाज के लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।


Labels:

राजस्थान: सभी स्कूलों में 22 अप्रेल से 6 जून तक ग्रीष्मावकाश

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान सहित देशभर में कोरोना संक्रमण के बीच अब 22 अप्रेल से 6 जून 2021 तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग  ने विभागीय आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने दी।

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंदसिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वर्तमान में भी प्रदेश में चल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान के निदेशक सौरभ स्वामी ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए राज्य के समस्त राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयो में 22 अप्रेल 2021 से 6 जून 2021 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया गया है।







Labels: ,

कोरोना अपडेट:नही थम रहा कोरोना आज भी 800 पार

बीकानेर बुलेटिन




देश और प्रदेश के साथ-साथ अब कोरोना बीकानेर में तांडव मचा रहा है। आज सुबह मिले 500 पॉजीटिव के बाद शाम होते-होते दूसरी लिस्ट जारी की गयी। सीएमएचओ से मिली जानकारी के अनुसार दूसरी लिस्ट में 302 पॉजीटिव मिले है। आज बुधवार को कुल 802 पॉजीटिव रिपोर्ट किए जा चुके है। बता दे कि कल भी बीकानेर में 840 पॉजीटिव रिपोर्ट किए गए थें। इसी के साथ आज 4 मौत भी हुई।कोरोना के साये में अब स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी आ गए है। बीकानेर सीएमएचओ, डिप्टी सीएमएचओ, शिक्षा विभाग के निदेशक सौरभ स्वामी सहित कई अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गए है। आज 2500 से अधिक सैंपल में से 808 पॉजीटिव मिले है। सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित है और इस पर लगातार गहनता से मॉनिटरिंग की जा रही है ।

Labels: ,

बीकानेर: चोरी छिपे प्रतिबंध गुटखों की ब्रिकी पड़ी भाड़ी,कोटगेट पुलिस ने की गिरफ्तारी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। कोरोना काल में दुकानों पर गुटखा व अन्य नशा सामग्री बेचने को प्रतिबंध किया गया है। लेकिन शहर के कुछ दुकानदार चोरी छिपे इन प्रतिबंध गुटखों की ब्रिकी कर रहे है। ऐसे ही एक दुकान पर कोटगेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फड़ बाजार स्थित एक दुकान के आगे बीडी सिगरेट, गुटखा, जाफरी, विमल, तानसेन आदि भारी मात्रा में लेकर बेच रहा था इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कौशल कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश को पुलिस ने पकड़ा उसके खिलाफ धारा 269, 270 भादस व 3,4,5 महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शंकर लाल उनि को दी गई है।

Labels:

बीकानेर:महावीर रांका की सराहनीय पहल, कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए अब ये सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध

बीकानेर बुलेटिन


टॉल फ्री नम्बर (मो. नम्बर 9358411001 तथा 9358411002)

रामलाल सूरज देवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट एवं पूनम चंद झंवरी देवी पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए जो कोरोना पॉजीटिव पेशेण्ट व परीवार बीमारी की वजह से खाना बनाने में सक्षम नहीं है ऐसे परीवारों को ट्रस्ट द्वारा घर बैठे खाना उपलब्ध करवाया जाऐगा।

यह सुविधा ऐसे परिवारों के लिये है जिस परीवारों में कोरोना पॉजिटीव आ चुके है ऐसे परीवारों के कोरोना पॉजिटीव होने के कारण महिलाऐं एवं पुरूष बीमारी की वजह से घर पर खाना नहीं बना सकते और कोरोना की वजह से कोई सरा व्यक्ति घर पर जाकर खाना नहीं बना सकता क्यों की कोरोना संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसलिये ऐसे कोरोना पॉजिटीव परीवारों / पेशेण्ट को ट्रस्ट के टॉल फ्री नम्बर पर सूचना देने पर सुबह व सांय का उनकी आवश्यकता के अनुसार खाना उपलब्ध करवाया जायेगा ।

कोरोना पॉजीटिव पेशेंट अपना वार्ड नम्बर पूरा पता एवं मोबाईल नम्बर व अपनी कोरोना पॉजीटिव रिपॉर्ट हमारे टॉल फ्री नम्बर पर वॉट्सअप पर उपलब्ध करावें ।


Labels:

मास्क ही सुरक्षा जिंदगी बचाने का संदेश अनोखे मास्क द्वारा

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर कोरोना महामारी के चलते हुए दवाई के साथ-साथ कड़ाई का संदेश जागरूकता के लिए लगातार प्रचार व प्रसार किया जा रहा है इसी जागरूकता के संदेश को बीकानेर के कुछ कलाकार धर्मेंद्र अग्रवाल सुरेंद्र सोलंकी द्वारा एक अनूठा कुछ नया  करके  आम आदमी को  मास्क पहनने  2 गज की दूरी रखने  वह  कोरोना वैक्सीनेशन  करवाने  का संदेश देते हुए  25 फुट लंबा  12 फुट चौड़ा  मास्क बनाया जिस पर कोरोना एडवाइजरी का पालन करना मास्क पहनना 2 गज की दूरी रखना और सबसे महत्वपूर्ण कोरोना वैक्सीन लगवाने का संदेश देते हुए " दो सुई जिंदगी की" के स्लोगन मास्क पर कलाकारों द्वारा लिखे गए धर्मेंद्र अग्रवाल का कहना है कि इतना बड़ा मास्क बनाने का सीधा सा संदेश यही है की आज की परिस्थितियों में आदमी छोटा है मास्क बड़ा शायद बात छोटी है परंतु बहुत अहम आज की परिस्थितियों में है
धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया इस जंबो मास्क का बीकानेर के सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन करके के आमजन को मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग रखने बिना वजह घर से ना निकल ले और अपनी उम्र के लेवल पर लगने वाले कोरोना वैक्सीन लगाकर अपने जीवन को सुरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा
आज इस जंबो मास्क के अनावरण पर पूर्व यूआईटी चेयरमैन बीकानेर के भामाशाह समाजसेवी महावीर रांका उपस्थित रहे महावीर रांका ने जागरूकता के लिए बनाए गए इस विशेष मास्क को बनाने के लिए धर्मेंद्र अग्रवाल व उनके साथी कलाकार मोना डूडी वह अन्य सभी को आभार व्यक्त किया इस इस जंबो मास्क का अनावरण होने के बाद जूनागढ़ से कलेक्टर परिसर तक पैदल मार्च कर मास्क लगाने का संदेश देते हुए आम जनता को जागरूक किया गया आज वर्ल्ड क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन के अवसर पर बीकानेर के कलाकारों द्वारा बनाए गए इस विशेष मास्क को देखने के लिए जिला कलेक्टर नमित मेहता पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ-साथ ;  प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय नारायण बिस्सा सचिव विक्रम जगरवाल भी उपस्थित रहे सभी ने धर्मेंद्र अग्रवाल व अन्य कलाकारों द्वारा किए गए आज के विशेष क्रिएटिविटी पर उन्हें बधाई देते हुए  सराहना की गई

Labels:

प्रत्येक विवाह समारोह का होगा निरीक्षण, टीमें गठित, जिला कलक्टर-पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक, अवहेलना पर सख्ती बरतने के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 21 अप्रैल। विवाह समारोहों में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से नौ दल गठित किए गए हैं। इन दलों द्वारा बुधवार से प्रतिदिन सभी विवाह समारोहों का निरीक्षण किया जाएगा। ऐसे समारोहों में पचास से अधिक मेहमान पाए जाने तथा किसी स्तर पर कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना होने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही ऐसे मैरिज पैलेस सीज भी किए जाएंगे, जहां किसी प्रकार की अवहेलना पाई जाएगी।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ बुधवार को इन दलों की बैठक ली। मेहता ने कहा की कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण ऐसे समारोहों में सख्ती बरतना बेहद जरूरी है। प्रत्येक दल प्रतिदिन सायं 7 बजे से विवाह स्थलों की विजिट करें और सुनिश्चित करें कि शादी समारोहों में 50 से अधिक संख्या में मेहमान नहीं हो। विजिट के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी मास्क लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो। ऐसा नहीं पाए जाने पर सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ भी चालान काटे जाएं। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों के अलावा 9 दल अतिरिक्त रूप से गठित किए गए हैं। इनमें एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी, स्कूल प्राचार्य, महिला पर्यवेक्षक तथा पुलिस कर्मी को शामिल किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा इसकी पालना करवाई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने कहा कि थानाधिकारी भी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रों में विजिट करें। बीट कांस्टेबल के माध्यम से विवाह समारोहों की सूचना अपडेट रखें। अधिक विवाह वाले क्षेत्रों में अधिक गश्ती करें। किसी भी स्तर पर नियमों की अवहेलना सहन नहीं कि जाए तथा नियम सम्मत कार्यवाही हो।

बैठक में अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक,अतिरिक्त कलक्टर   (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Labels:

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने नोखा में कोविड प्रबंधन की समीक्षा की, सिटी राउंड करते हुए लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 21 अप्रैल। जिला कलेक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने बुधवार को नोखा में कोविड प्रबंधन की समीक्षा बैठक ली तथा शहरी क्षेत्र का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर शहर के बाद सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले नोखा के हैं, ऐसे में यहां विशेष मुस्तैदी रखी जाए। कोविड प्रबंधन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति आपसी समन्वय रखें। होम आइसोलेट पॉजिटिव मरीजों को समय पर दवाइयां मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। ऐसे मरीजों द्वारा होम आइसोलेशन नियमों की अवहेलना किसी स्तर पर नहीं हो। इसके लिए बीएलओ और अन्य कार्मिकों के माध्यम से निगरानी रखी जाए। जिन क्षेत्रों में अधिक पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं, वहां माइक्रो कंटेंटमेंट जोन बनाने तथा बल्लियां लगाते हुए इनमें जीरो मोबिलिटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाए। बस स्टैंड, पेट्रोल पंप सहित प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क नहीं रहे। बसों में निर्धारित से अधिक संख्या में यात्री नहीं हो। ऐसा पाए जाने पर बसें सीज की जाए तथा चालान काटे जाएं। सभी विवाह समारोहों का अवलोकन करने तथा नियमों की अवहेलना पाए जाने पर आयोजकों के खिलाफ जुर्माना लगाने और भवन सीज करने के निर्देश दिए। ऐसे समारोहों में 50 से अधिक मेहमान नहीं हों तथा कोई भी बिना मास्क नहीं रहे। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता सहन नहीं की जाए। शहर के प्रमुख स्थानों को सेनेटाइज्ड करवाने तथा जागरूकता की सघन गतिविधियां चलाने के लिए कहा। विभिन्न राज्यों से बसों, रेलगाड़ियों और निजी वाहनों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग करने तथा आवश्यकता के अनुरूप सेम्पलिंग के निर्देश दिए। चिकित्सा संस्थानों में दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नेम सिंह चौहान, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी सिद्धार्थ पलानिचामी,  विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा, अधिशासी अधिकारी सुमेर सिंह, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम बजाज, थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत आदि मौजूद रहे।

शहरी क्षेत्र में लिया जायजा

बैठक के बाद जिला कलक्टर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ
नवली गेट, जैन चौक, सदर बाजार लखारा चौक, गाँधी चौक, महावीर चौक आदि क्षेत्रों का विजिट किया तथा कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की पालना का जायजा लिया।

Labels:

कोलायत व बज्जू में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा

बीकानेर बुलेटिन





ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को हुए नुकसान का आंकलन के दिए निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने जिला कलक्टर को लिखा पत्र


बीकानेर, 21 अप्रैल। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोलायत तहसील व राजस्व तहसील बज्जू में हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र अंाकलन कर प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए है।
इस संबंध मंे उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने जिला कलक्टर को कहा कि 20 अपै्रल को विधानसभा क्षेत्र कोलायत की राजस्व तहसील बज्जू और कोलायत के सैंकड़ों गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे कि इस क्षेत्र के किसानों की गेहूं की खड़ी फसल/काटी हुई फसल भी नष्ट हो गई तथा बड़ी संख्या में भेड़-बकरिया व अन्य पशुधन भी मरे तथा घायल हुए है। पेड़-पौधे भी बड़ी संख्या में नष्ट हुए है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी नुकसान हुआ हैं। उन्होंने तत्काल ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में हुए नुकसान का आंकलन करवाने तथा मृत पशुओं का पोस्टमार्टम करवाकर उचित मुआवजा दिए जाने की कार्यवाही करें ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।

Labels:

इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला- फ्री लगाई जाएगी 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन

बीकानेर बुलेटिन




लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला किया है. भाजपा सरकार प्रदेश में एक मई से शुरू होने जा रहे 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के कोरोना टीकाकरण को फ्री मुहैया कराएगी. 

आपको बता दें की 1 मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में 18 साल से अधिक के लोगों को यूपी की योगी सरकार फ्री में वैक्सीन लगाएगी. इसका फैसला योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में मंगलवार की शाम को किया गया.

Labels:

कोरोनो अपडेट:बुधवार की पहली रिपोर्ट में ही 500 पार पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन




कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हो रही है। प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप ने बताया मंगलवार को कुल 1294 सैंपल लिए गए। जिसमें से आज सुबह आई रिपोर्ट में 506 सैंपल पॉजिटिव आए है। 

Labels: ,

राजस्थान:विवाह समारोह को लेकर गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान सरकार ने देर रात विवाह समारोह को लेकर गृह विभाग की नई गाइडलाइन जारी की जिसके तहत 19 अप्रैल, 2021 से 3 मई, 2021 तक लागू रहने वाले कर्फ्यू में लागू रहेगा।


  • SDM को सूचना दिए बिना नहीं हो पाएगा विवाह आयोजन।
  • विवाह समारोह में अधिकतम 50 व्यक्तियों की रहेगी उपस्थिति।
  • समारोह के 50 व्यक्तियों के अलावा बैंड वादक भी किए गए शामिल।
  • आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाई रखनी होगी।
  • आयोजन में ‘नो मास्क नो एंट्री’ की कड़ाई से करनी होगी पालना।
  • आयोजन में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी।
  • आयोजन के दौरान साफ सफाई का ध्यान रखा जाना होगा।
  • आयोजन स्थल के प्रवेश निकास पर थर्मल स्कैनिंग हैंड वॉच और सैनिटाइजर जरूरी होगा।
  • मानव संपर्क में आने वाली सीढ़ियां दरवाजे आदि को सनेटाइज करना होगा।
  • आयोजन कर्ता समारोह की वीडियोग्राफी कराएगा, एसडीएम के मांगने पर देगा।
  • कोई भी व्यक्ति संस्था सामाजिक धार्मिक, खेलकूद मनोरंजन आदि गतिविधियां नहीं करेगा।
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए जुर्माना राशि बढ़ाई।
  • बिना मजिस्ट्रेट को सूचना दिए शादी पर अब 5000 रुपए जुर्माना। 
  • विवाह में 50 से अधिक की उपस्थित पर 25000 का जुर्माना।

Labels: , ,