Tuesday, February 28, 2023

बीकानेर हादसे में गंभीर घायल को जोशी ने पहुंचाया पीबीएम अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बेटी के साथ बाइक पर जा रहे पिता दुर्घटना में घायल हो गए जिनको भाजपा नेता अशोक प्रजापत और भोलासर सरपंच पवन जोशी ने अपनी कार से पी. बी. एम. ट्रॉमा सेंटर पहुंचा कर इलाज शुरू करवाया अशोक प्रजापत ने बताया कि कोडमदेसर फांटा से पहले नाल बाईपास से आगे हादसा हुआ जहां एक बाइक पुलिस बेरिकेट्स से टकरा गई बाइक पर पिता पुत्री सवार थे हादसे में पिता के सर पर गंभीर चोट आई जिसे तुरंत इलाज की आवश्यकता थी इसलिए बिना किसी अन्य वाहन का इंतजार किए हुए तुरंत अपनी कार में बिठाया और बेटी के साथ घायल पिता को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। प्रजापत ने बताया की वे भोलासर सरपंच, भाजपा नेता पवन जोशी के साथ गजर, कोडमदेसर, कोटड़ा, बलाला और नाइयों की बस्ती भाजपा की बूथ समितियां बनाने जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में इस प्रकार का हादसा देखा तो मानवता का धर्म निभाते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।

Labels: ,

आज हंसराज हंस बीकानेर में बहाएंगे सिली सिली हवा

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर. डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय महोत्सव  में मंगलवार को सूफी गायक पद्मश्री हंसराज हंस शाम 8.30 बजे अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शाम 5.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से शुरू होगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव एवं उनका दल कत्थक नृत्य प्रस्तुत करेगा।

सूफी गीतों से सजाई शाम

बीकानेर कृपा करो महाराज... तुझे देखा तो... जैसे सूफी गीतों से जब लखविंदर वडाली और साथियों ने सुर साधे, तो श्रोता झूमने लगे। वडाली एंड पार्टी ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में सोमवार की रात को अपने सुरों के सितारों से जगमगा दिया। उन्होंने छाप तिलक जब छीन ली री मो से नैना मिलाइके..., तू माने या न माने... और पिया से नैना... गीतों की प्रस्तुति दी।

डेजर्ट सिम्फनी और सौरभ संस्कृति
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मौजूदगी में पद्मश्री अनवर खान के ग्रुप ने डेटर्ज सिम्फनी की प्रस्तुति दी। इसके बाद सौरभ संस्कृति में देश के अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने सामूहिक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

लखविंदर वडाली ने लोक और सूफी गीतों से सजाई सुरों से शाम
लखविंदर वडाली और साथियों ने सुर साधे तो श्रोता झूमने लगे। वडाली एंड पार्टी ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में वाकई सोमवार की रात को अपने सुरों के सितारों से जगमगा दिया। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

Labels:

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का किया विमोचन

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी श्री लोकेश शर्मा ने जयपुर में 19 मार्च को होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के पोस्टर का मंगलवार को सर्किट हाउस में विमोचन किया। विप्र सेना के मधुप शर्मा ने बताया कि महापंचायत में देश के विभिन्न क्षेत्रों से विप्रजन एकत्रित होंगे तथा सामाजिक विषयों पर चिंतन होगा। इस दौरान डिंपल शर्मा, भास्कर जोशी, ऋषि कुमार व्यास, गोपाल जोशी, रविन्द्र जाजड़ा, विनय शर्मा और विपिन त्यागी मौजूद रहे।

Labels:

देर रात घरों में चोरी, कैश और जेवरात ले गए चोर

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। इसमें भी नयाशहर थाना एरिया में सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं हो रही है। पिछले दिनों इसी थाने के रामपुरा बस्ती एरिया में चोर लाखों रुपए की ज्वैलरी लेकर फरार हो गए। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को सुराग नहीं मिला है।

रामपुरा बस्ती की गली संख्या 18 में रहने वाले लाल सिंह ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। लाल सिंह के घर में 25 फरवरी की रात चोरी हुई थी लेकिन एफआईआर अब महीने के अंतिम दिन हुई है। लाल सिंह ने बताया कि उसके घर से 25 फरवरी की रात 2.38 बजे चोर घुसे और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। इसमें पांच सोने की अंगूठी, एक सोने की चैन, दो लेडीज अंगूठी, दो टोप्स, चांदी का सिक्का, चांदी का अन्य सामान और पच्चीस हजार रुपए नगद चोरी हो गए। इस चोरी के तीन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

श्रीडूंगरगढ़ में भी चोरी

श्रीडूंगरगढ़ के सुरजनसर गांव में भी चोरी हुई है। यहां भागुराम जाट के घर पर चोर पहुंचे। जहां से सोने-चांदी के आभूषण के साथ नगद रुपए भी उठाकर ले गए। ये घटना भी 25 फरवरी की रात की बताई जा रही है। इसकी भी एफआईआर दो दिन बाद दर्ज हुई है।

25 लाख की चोरी का पता नहीं

बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर में एक मकान से पच्चीस लाख रुपए के सामान की चोरी हो गई। सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए। इस बड़ी चोरी के बारे में भी पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। मुरलीधर व्यास नगर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस इन्हें नहीं पकड़ सकी। पुलिस के हाथ इस मामले में भी खाली है। इसके अलावा गंगाशहर में हुई दो चोरियों के बारे में भी कोई सुराग नहीं मिला।

Labels: ,

जहाँ नौकरी की वही चोरी, दो गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। ग्वार चोरी के मामले में बज्जू पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बज्जू खलसा निवासी 24 वर्षीय मुकेश गोदारा पुत्र रामेश्वर लाल विश्नोई व विजयसिंहपुरा कोलायत निवासी 36 वर्षीय हेतराम धायल पुत्र गोकलराम के रूप में हुई है। बज्जू थानाधिकारी राकेश स्वामी ने बताया कि आरोपी इधर उधर नौकरी करते हैं। आरोपियों ने बज्जू धान मंडी से ग्वार चुराया था। उनसे अनुसंधान कर 23 बोरी ग्वार बरामद कर लिया है। आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी में हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद, कांस्टेबल सुरेश कुमार व डीआर सम्पत्तलाल का सहयोग रहा।

Labels: ,

होलाष्टक शुरू होने के साथ विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रम निषेध, अब होगी धमाल, रम्मतों का मंचन, मंदिरों में फागोत्सव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर. होलाष्टक का आगाज सोमवार से हुआ। होलाष्टक शुरू होने के साथ विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रम निषेध हो गए हैं। धुलंडी के दिन तक किसी भी प्रकार के विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन नहीं होंगे। होलाष्टक के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर रम्मतों का मंचन, मंदिरों में फागोत्सव और चौक-चौराहों पर चंग पर धमाल के कार्यक्रम होंगे। धरणीधर खेल मैदान पर पारंपरिक रूप से फागणिया फुटबॉल मैच होगा।


हर्षों के चौक में हर्ष -व्यास जाति, सिंघिया भादाणी चौक में जोशी-भादाणी और बारह गुवाड़ चौक में ओझा व छंगाणी जाति के पुरुषों के बीच पानी खेल डोलची के आयोजन होंगे। होलाष्टक के पहले दिन शहर में चार स्थानों पर थंब पूजन व रोपण के आयोजन हुए। नत्थूसर गेट के अंदर स्वांग मेहरी रम्मत फक्कड़दाता का मंचन हुआ। 27 से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक शाम को  9 बजे से 10 बजे तक  5 मार्च तक लक्ष्मीनाथ मन्दिर प्रांगण में फाग उत्सव का आयोजन किया जा है जिसकी जानकारी पुजारी नितिन सेवग (बाबू महाराज) ने दी।

थंब पूजन, चंग पर धमालहोलाष्टक के पहले दिन रियासतकालीन परंपरा के तहत चार स्थानों पर थंब पूजन व रोपण के कार्यक्रम हुए। इस दौरान चंग पर धमाल व फाग गीतों का गायन हुआ। लालाणी व्यास चौक में पंच पंडित मक्खन लाल व्यास के सानिध्य में थंब पूजन हुआ। पहले भूमि पूजन हुआ। थंब पर स्थापित देव प्रतिमाओं का जलाभिषेक, पूजन, आरती कर थंब का रोपण व पूजन किया गया। इस दौरान श्रीकांत व्यास, विष्णु व्यास, श्रीबल्लभ व्यास, कानू लाल व्यास, उमेश, सुशील, मनमोहन, दुर्गेश, चन्द्र सहित मोहल्लावासी उपस्थित रहे।

कीकाणी व्यास चौक में नारायण दास व्यास व जेपी व्यास के सानिध्य में थंब पूजन हुआ। काला महाराज के अनुसार इस दौरान चंग पर धमाल व फाग गीतों का गायन मोहल्लावासियों ने किया। वहीं चौथाणी ओझा चौक व सोनारों की गुवाड़ में भी थंब पूजन व थंब रोपण के कार्यक्रम पारंपरिक रूप से हुए।

Labels: