Friday, November 18, 2022

अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर पुलिस ने की है। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान साहो के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी लक्ष्मणङ्क्षसह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए विश्रोई धर्मशाला के सामने सड़क पर एक युवक को रोका और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं देने पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मुक्ता प्रसाद के रहने वाले 24 वर्षीय प्रभात गहलोत के पास एक अवैध पिस्टल मिली। जिस पर पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Labels:

निगम दस्ते ने आज फिर की कार्यवाही, महावीर चौक से हटाया अतिक्रमण

बीकानेर बुलेटिन



नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाहियां जारी है। आज इसी संदर्भ में गंगाशहर के महावीर चौक में अतिक्रमण हटाया गया। होमगार्ड प्रभारी ऋषिराज आचार्य से मिली जानकारी के अनुसार निगम को शिकायत मिली थी कि गंगाशहर के महावीर चौक में ठेलों और गाड़ो ने सड़क पर काफी समय से अतिक्रमण कर रखा है। जिसके चलतें राहगीर को परेशानी तो होती है साथ ही पास में लगने वाली सरकारी स्कूल को भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

इन ठेलों और गाड़ो ने एक तरीके से अवैध अतिक्रमण कर अवैध मंडी का रुप ले लिया है। आज महावीर चौक में हुई इस कार्रवाई में निगम दस्ते ने पीला पंजा चलाते हुए कई ठेलों को अपने कब्जे में भी ले लिया है।

Labels:

बीकानेर में LIVE चेन स्नैचिंग !, भरे बाजार बदमाश ने महिला के गले से तोड़ी चेन, सीसीटीवी में हुआ कैद

बीकानेर बुलेटिन



शहर में चोरों ने आतंक मचा रखा है, आये दिन चोर चोरी की वारदात का अंजाम दे जाते है। आज बीकानेर के दाऊ जी रोड पर दिनदहाड़े एक अज्ञात महिला के गले से उसकी चैन चूरा कर ले गया।

वारदात कुछ देर पहले की बताई जा रही है जब एक महिला पूनम एस टी डी की दुकान पर एक बच्चे के साथ स्कूटी पर बैठी कुछ सामान ले रही थी। तभी एक अज्ञात मुह पर कपड़ा लपेटे उस दुकान पर आया और सिगरेट खरीदी फिर सिगरेट को जलाने के लिए लाइटर भी माँगा और उस महिला के पीछे खड़ा हो गया और मौका मिलते ही महिला के गले से चैन तोड़कर भाग गया।

ये साड़ी घटना पूनम एस टी डी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहां उपस्थित लोगों के अनुसार जब वो अज्ञात महिला के गले से चैन तोड़कर भागा एक दूसरा लड़का बाइक लिए चूनघरान मौहल्ले की तरफ खड़ा था जैसे ही चोर महिला के गले से चैन तोड़कर आया वो दोनों चूनघरान मौहल्ले भाग गए। महिला ने जब शोर मचाया तो वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन जब तक चोर वहां से भाग गया था।

मौके पर सिटी कोतवाली और नया शहर पुलिस पहंच गई है और मामले की पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है आप को बता दें जिस रोड पर यह घटना घटित हुई है वह काफी व्यस्त रोड है। यहाँ लगातार वाहन चलते रहते है सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया है।

Labels:

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! रेलवे में ट्रेफिक ब्लॉक, कई ट्रेन प्रभावित

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर । पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मण्डल के हिरोडीह-कोडरमा व सरमाटांड-हिरोडीह रेलखण्ड पर ट्रेफिक व पावर ब्लाक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12371, हावडा-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 21.11.22 व 05.12.22 को हावडा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग आसनसोल-झाझा-पटना-प दीनदयाल होकर संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-कोच्चुवेली रेलसेवा दिनांक 06.12.22 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कोल्लम तक संचालित होगी, अर्थात् यह रेलसेवा कोल्लम-कोच्चुवेली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

वही दूसरी तरफ दक्षिण रेलवे द्वारा तिरूअनंतपुरम् मण्डल के कोच्चुवेली स्टेशन पर यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं रि-शेड्यूल व आंशिक रद्द रहेगी :-

रि-शेड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 16312, कोच्चुवेली-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 19.11.22 व 26.11.22 को कोच्चुवली से 90 मिनट तथा दिनांक 03.12.22 को 85 मिनट देरी से रवाना होगी।


Labels:

ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को लिए नया नियम, नहीं तो भरना पड़ेगा....

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए बीकानेर पुलिस अनूठा प्रयोग करने जा रही है। पुलिस ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों को एक शॉर्ट फिल्म दिखाएंगी। 20 से 30 मिनट की यह फिल्म देखनी होगी, अन्यथा नियमानुसार जुर्माना अदा करना होगा। वहीं, दूसरी ओर राजमार्ग के टोल प्लाजा के पास बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इस स्क्रीन में हादसों से बचाव के संदेश दिए जाएंगे। यह शॉर्ट फिल्म ट्रैफिक डीवाइएसपी अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में तैयार की गई है।

फिल्म में यह होंगे दृश्य
शॉर्ट फिल्म 20 से 25 मिनट की होगी, जिसमें हादसे के विजुअल होंगे। हादसे की बाद की भयावह िस्थति और परिजनों का विलाप दिखाया जाएगा। ऐसे परिवार के लोगों के वीडियो क्लिप होंगे, जो हादसे के शिकार हुए हैं। हादसे में अपनों को खोने वाले परिजन आमजन को ट्रैफिक नियमों का संदेश देते नजर आएंगे। साथ ही शॉर्ट फिल्म में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर लगने वाले जुर्माने एवं सजा का जिक्र भी होगा।

हर साल बढ़ रहा मौत और हादसों का आंकड़ा
बीकानेर रेंज में वर्ष 2020 से 2022 जुलाई हर साल हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। बीते तीन साल में रेंज में 2526 सड़क हादसे हुए, जिसमें 2419 लोग घायल हुए और 1603 लोगों की मौत हो गई। इन आंकड़ों पर गौर करें, तो बीकानेर जिले में सड़क हादसों में 22.31 प्रतिशत, घायलों में 59.66 और मृतकों की संख्या में 34.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। सड़क हादसों में बेहतर िस्थति श्रीगंगानगर और चूरू जिले की है। इन दोनों जिलों में सड़क हादसों और मृतकों की संख्या में कमी आई है। जबकि हनुमानगढ़ में हादसों व मृतकों की संख्या में बीते सालों की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। बीकानेर रेंज में करीब 29 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हैं।

Labels:

महिला की प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत, दो डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर के आरोग्यम अस्पताल के चिकित्सकों पर एक मृतका के पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला पथरी के इलाज के दौरान मौत से जुड़ा है। कोटगेट थाने के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र लेघा के अनुसार मामला फरवरी का है। परिवादी का कहना है कि उसकी पत्नी सुमन के पेट में पथरी हो गई थी। जिस पर उसे आरोग्यम अस्पताल दिखाया गया। यहां उसका इलाज चला मगर चिकित्सकों ने इलाज अच्छे से नहीं किया। उसकी पत्नी के इलाज में भारी लापरवाही बरती गई। इसी वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई। 

परिवादी रानी बाजार निवासी दिनेश भार्गव ने आरोग्यम के डॉक्टर अनीश भाटी व डॉ विजय पीती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ धारा 304 ए आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच एस आई राजेंद्र लेघा कर रहे हैं।

Labels:

सरेराह एक युवती के साथ छेड़छाड़,भाई पहुंचा तो कार छोड़ कर भागा

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में सरेराह एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है। युवती ने परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी, तब वे मौके पर पहुंचे और युवक की जम कर धुनाई की। किसी तरह युवक खुद के उनके कब्जे से छुड़ा कर वहां से भाग छूटा। घटना का पता चलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कार को जब्त कर थाने ले आई। पीडि़ता की ओर से सदर थाने में युवक के खिलाफ परिवाद दिया गया है।

श्रीडूंगगरगढ़ एसएचओ लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को दोपहर बाद श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र की एक युवती म्युजियम सर्किल पर खड़ी थी। तब युवक कार लेकर आया। युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवक से परेशान होकर युवती ने अपने भाई को फोन कर दिया। तब उसका भाई व परिजन वहां पहुंचे। युवती के भाई ने कार चालक युवक की जमकर धुनाई की। लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को छुड़ाया। तब युवक भीड़ में मौके का फायदा उठा कर वहां से भाग गया। पुलिस पहुंची, तब युवक मौके पर मौजूद नहीं था। पुलिस कार को जब्त कर थाने ले आई। एसएचओ राठौड़ ने बताया कि युवती व उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में परिवाद दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि युवक युवती को जबरन गाड़ी में डाल कर ले जाने की कोशिश कर रहा था। युवती इसका विरोध कर रही थी। तभी इस पूरे घटनाक्रम की भनक युवती के परिजनों को लग गई और वे वहां मौके पर पहुंच गए। वहीं, दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने युवती को जबरन कार में बैठाया था। दोनों के बीच झगड़ा होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Labels: