Thursday, January 28, 2021

जो कुछ मिला बीकानेर के कारण ही मिला-न्यायमूर्ति व्यास मुक्ति संस्थान ने किया मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 28 जनवरी। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गोपाल कृष्ण व्यास का गुरुवार को मुक्ति संस्थान की ओर से सर्किट हाउस में नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष व्यास ने कहा कि बीकानेर उनका कर्म क्षेत्र रहा है। यहां की संस्कृति और परम्पराओं से उन्हें सीखने को मिला। उन्हें जो कुछ भी मिला है, बीकानेर के कारण ही मिला है। यहां के लोगों से मिला प्यार उनके लिए अविस्मरणीय है। व्यास ने अध्ययन एवं वकालात के दौर के अनुभवों के बारे में बताया। मुक्ति संस्था के अध्यक्ष एड. हीरालाल हर्ष ने कहा कि साधारण परिवार में जन्में न्यायमूर्ति व्यास ने अनेक चुनौतियों का सामना किया तथा एक मुकाम हासिल किया। इनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुक्ति के सचिव तथा वरिष्ठ कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने कहा कि व्यास ने एक कुशल अधिवक्ता और कुशल न्यायविद् के रूप में अपनी गहरी छाप छोड़ी। मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष के रूप में वह एक बार फिर ‘मानव मित्र’ बनकर कार्य करेंगे। केन्द्रीय साहित्य अकादमी में राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने कहा कि न्यायमूर्ति व्यास में साहित्य के प्रति गहरी समझ हैं तथा लोक साहित्य एवं लोक गीतों को जन-जन तक पहुंचाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। इस दौरान मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष को शाॅल, साफा एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने किया। महानिरीक्षक (पुलिस) प्रफ्फुल कुमार ने आभार जताया। इस अवसर पर मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार ओमी पुरोहित, जिला एवं सेशन न्यायधीश मदन लाल भाटी, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल दास व्यास, चंद्रशेखर जोशी,बुलाकी शर्मा,  राजाराम स्वर्णकार, डाॅ. रेणुका व्यास, शशिशेखर जोशी, राजा राम स्वर्णकार, नदीम अहमद नदीम, शिव शंकर व्यास, दिनेश चूरा, सुभाष जोशी, गिरिराज जोशी तथा डाॅ. नमामि शंकर आचार्य मौजूद रहे। इस दौरान साहित्यकारों ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को अपनी पुस्तकें भेंट की।

Labels:

गुरु नानक मार्केट बर्तन व्यवसायों की नई पहल

बीकानेर बुलेटिन




बर्तन दुकानदारों को भविष्य में किसी तरह की तकलीफ ना हो एवं एकता बनी रहे इस बात पर विचार करते हुए कुछ नियम कायदे बनाए गए हैं जिस पर सभी व्यापारी बाध्य रहेंगे 

नियम तथा शर्तें निम्न प्रकार से रहेगी

1. कोई भी दुकान का व्यक्ति अपनी फुटपाथ से बाहर नहीं बैठेगा !

2. किसी भी दुकान के आगे से ग्राहक को आवाज देकर नहीं बुलाएगा!

3. अपनी दुकान की सीमा में आए हुए ग्राहक को ही बुला सकता है

4. दूसरे व्यापारी की दुकान की सीमा के अंदर आए हुए ग्राहक को किसी भी तरह का इशारा एवं आवाज नहीं लगाएगा

5. अपनी दुकान के फुटपाथ तक ही दुकान का सामान लगाएगा

6. अपनी दुकान के बाहर कुर्सी लगाकर बैठना तथा राह चलते ग्राहक को हाथ पकड़ कर रोकना मना है 

7. उपरोक्त बनाए गए नियम तथा शर्तों की अवहेलना करने पर बाकी के सभी दुकानदार उस दुकानदार व्यापारी के  विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने बाबत स्वतंत्र रहेंगे


Labels:

बिना नवीनीकृत लाइंसेंस ओर 16 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन

जेएनवीसी पुलिस की कार्यवाही




पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा द्वारा अवैध हथियार व हथियार तस्करों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान के तहत आज जेएनवीसी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बिना नवनीकृत लाईसेंस व 16 जिंदा कारतूस सहित एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी से की जा रही है। पूछताछ

थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में एचसी रोहिताश मय टीम द्वारा बीकानेर नर्सिंग होम के सामने पवनपुरी से मुल्जिम अनोपसिंह पुत्र रतनसिंह जाति गुर्जर उम्र 33 साल निवासी गुजर बाड़ा तहसील हांसी हिसार पीएस नारलोन हरियाणा को बिना नवीनीकृत लाईसेंसी एक रिवॉल्वर मय 16 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आम्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

Labels: ,

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 2021 वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं 15 वां सामुहिक विवाह समारोह सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट-2021 वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह एवं 15 वां सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन माणक गेस्ट हाऊस के पास नोखा रोड,  किश्मीदेसर में किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार की  महिला और बाल विकास मंत्री एवं वस्त्र मंत्री  स्मृति ईरानी एवं माननीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के.सिह थे जिन्हानें विडियो काॅफ्रेसिंग के माध्यम से जुडकर समाज के नव दम्पतियों और समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को आर्शिवाद दिया साथ ही केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन राम  मेघवाल का 15वें सामुहिक विवाह कार्यक्रम के प्रशंसा भी की। आज गुरुवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता  विजयानन्द जी महाराज ने की। कार्यक्रम के अध्यक्ष  विजयानन्द महाराज ने अपने आर्शीवचन में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा समाज हित में चलाये जाने वाले कार्यों के लिये साधुवाद प्रदान किया। आज के कार्यक्रम में नगर निगम बीकानेर महापौर  ने महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करते हुये समाज में जागृति की बात कही।  आज के आयोजन में 30 जोडे परिणय सूत्र में बंधे एवं लगभग 200 से ज्यादा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रशंसा पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आज के कार्यक्रम में भावना अवार्ड के तहत सुश्री जया मेघवाल पुत्री  प्यारेलाल निवासी लक्ष्मणगढ, सीकर को 10वीं. में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान एवं उषा खुराव पुत्री  मूलाराम को 12वी. में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान  प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में 10वीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुश्री. चारूल देवडा, पुत्री  राजकुमार देवडा निवासी बीकानेर एवं 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुश्री जया मेघवाल पुत्री  शंकरलाल निवासी रिडमलसर पुरोहितान को भावना आवार्ड से सम्मानित किया गया।  भावना अवार्ड के तहत टाॅपर छात्राओं को 11000/-रूपये की नगद राशि, स्मृति चिन्ह व शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले सम्मेलन में किसी महत्वपूर्ण सामाजिक व शिक्षा प्रद विषय में चिंतन व विचार प्रकट करते हैं इसी क्रम में आज का विषय था आपदा को अवसर में कैसे बदले इसमें 30 ये अधिक प्रतिभागीयों ने भाग लिया जिसमें केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल हमारे देश के यश्स्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व का उदाहरण देते हुये आपदा को अवसर में बदलने का उदाहरण दिया जिसको सुनकर पण्डाल में तालियों की गडगडाहट से गुंज उठा।
 केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस कोरोनाकाल में कई लोगों की जिन्दगीयां छीन गई लेकिन फिर भी हम सब ने इन मुसिबतों को झेलते हुये डर के वातावरण के बीच में भी अपने परिवार के साथ जिन्दगी को कैसा जीना है सिखा है। केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि जब कोरोना वायरस भारत में आया तो उस समय भारत के पास न तो संसाधान थे जैसे एन-95 मास्क हो अथवा पी.पी. किट थे लेकिन फिर भी विपरित परिस्थितियों का सामना करते हुये आज भारत प्रत्येक दिन  दो लाख से अधिक एन-95 मास्क व पी.पी. किट भी बना रहा है साथ ही भारत अपने कुशल नेतृत्व से इस महामारी में भी अवसर ढूंढा तथा आत्मनिर्भिर बनकर वैक्सीन के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने जो मिसाल पेश की वो राष्ट्र के हर नागरीक के लिये गौरवांवित करने वाला क्षण है इससे समाज के हर वग्र प्रेरणा लेते हुये इसका अनुसरण करना चाहिये ।  आज के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी ने इस पुनित यज्ञ की सराहना करते हुये कहा कि यह अत्यन्त ही पुण्य का कार्य है।

 जहां पर समाज के कमजोर व्यक्तियों को बच्चों की शादी के भार से मुक्ति मिलती है ।  केन्द्रीय मंत्री  वी.के. सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि निश्चित रूप से अर्जुन राम जी के प्रयासों से समाज के मेधावी व प्रतिभावान बच्चों को आगे बढाकर देश समाज का नाम रोशन करने में सहायता मिलेगी। आज के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी जी ने विशेष तौर से प्रधान ट्रस्टी पाना देवी मेघवाल का वर्चुअल माध्यम से अभिवादन किया साथ ही कहा कि शिघ्र ही ट्रस्ट के कार्यक्रम में शिरकत भी करूंगी।  

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों व समस्त आगन्तुकों की अगुवाई और सम्पूर्ण व्यस्था भाजपा युवा नेता  रवि शेखर मेघवाल के नेतृत्व में हुई।  

आज के कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन राम मेघवाल ने भी कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, नव युगल जोडों, मेधावी छात्रों, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवीयों के साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया, इसके साथ ही भावाना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट की प्रधान  पाना देवी जी ने भी सभी अतिथियों व आगन्तुकों का धन्यवाद दिया।  आज के कार्यक्रम में भाजपा नेता नन्दकिशोर सोलंकी,  पूर्व जिलाध्यक्ष  सत्यप्रकाश आचार्य, शहर जिलाध्यक्ष  अखिलेश प्रताप सिंह, उप महापौर राजेन्द्र पंवार,  मोहन सुराणा, पूर्व महापौर  नारायण चैपडा,  कोडाराम भादू, जे.पी. व्यास,  राजा सेवग,  महावीर रोडा, डाॅ. बेगाराम बाना,  किशन गोदारा,  सहीराम जाट,  महावीर चारण,  अशोक बोबरवाल,  अनिल शुक्ला,  चुन्नीलाल हाटीला,  शिव खुराव, डाॅ. सुशील माॅयल,  गौरीशंकर जनागल,  ओमप्रकाश ईणखिया,  भैराराम चन्दल,  प्रकाश बारूपाल,  राज कडेला,  शिव मारू,  कमल गहलोत, पार्षदगण, मण्डल अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने बडी संख्या में भाग लिया।  मंच का संचालन  अजय आर्य एवं  अशोक जनागल ने की।

Labels: ,

अब रिको में क्षेत्रीय स्तर पर हो सकेगा उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं पूर्व अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि रिको द्वारा आदेश जारी कर उद्यमियों को अनेक रियायतें प्रदान की गई है | इस हेतु रिको द्वारा 25 जनवरी 21 से 31 मार्च 21 तक फास्ट ट्रेक शिविर का आयोजन किया जा रहा है और इसके लिए रिको के प्रबंध निदेशक और सलाहकार इंफ्रा के अधिकार रिको के क्षेत्रीय अधिकारियों को दिया गया है |

अब रिको के क्षेत्रीय स्तर पर ही भूमि के प्रीमियम के भुगतान का समय विस्तार एवं औद्योगिक उत्पादन व गतिविधियों को शुरू करने में देरी के कारण में समय के विस्तार के अधिकार भी शामिल है | साथ ही रिको द्वारा आदेश जारी कर ई-ऑक्शन में भूमि के प्रीमियम भुगतान के लिए प्रचलित मौजूदा प्रावधानों आंशिक संसोधन करते हुए 30 दिवस में प्रीमियम भुगतान नहीं कर पाने के कारण उद्यमी द्वारा जमा बयाना राशि को जब्त करने के प्रावधान के स्थान पर 11 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ रिको के क्षेत्रीय अधिकारी को 90 दिवस का समय विस्तार के अधिकार प्रदान किये गये हैं

वहीं रिको प्रबंध निदेशक द्वारा 15 प्रतिशत सालाना ब्याज पर अतिरिक्त 90 दिवस का समय विस्तार किया जा सकेगा | इसके अलावा रिको द्वारा जारी एक और आदेशानुसार उद्यमियों द्वारा उद्योगों की पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, आरटी स्टेशन जैसी सहायक सेवाओं हेतु औद्योगिक भूखंड, बिल्डिंग के आंशिक बिक्री अथवा किराए पर देने के लिए आंशिक संसोधन भी किये गए हैं |

Labels:

मोस्ट वांटेड अपराधी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर आखिर पकड़ा गया

बीकानेर बुलेटिन




अलवर। राजस्थान का मोस्ट वांटेड अपराधी गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पकड़ा गया है। सितम्बर 2019 से फरार चल रहे पपला गुर्जर को पकड़ने में राजस्थान की अलवर पुलिस ने 28 जनवरी को सफलता हासिल की है। 17 माह बाद पपला गुर्जर को अब महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। पुख्ता जानकारी पुलिस कांफ्रेंस के बाद मिल सकेगी। पपला की गिरफ्तारी को लेकर जयपुर रेंज पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। पूरे मामले के संबंध मं डीजीपी जयपुर शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। राजस्थान पुलिस ने पपला पर एक लाख का इनाम रखा हुआ था।


बता दें कि कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर हरियाणा के महेन्द्रगढ़​ जिले के खैरोली का रहने वाला है। हरियाण और राजस्थान में पपला गुर्जर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि पपला गुर्जर कभी राजस्थान में आतंक का पर्याय रहे गैंगस्टर आनंदपाल जितना खतरनाक है। पपला ने अपने गुरु शक्ति गुर्जर की हत्या का बदला लेने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।



सितम्बर 2019 में गैंगस्टर पपला गुर्जर अपनी गैंग के करीब एक दर्जन बदमाशों के साथ राजस्थान अलवर जिले के बहरोड़ थाना इलाके में आया था। यहां पर लादेन गैंग से हिस्ट्रीशीटर जसराम गुर्जर उर्फ जसराम पटेल की हत्या का बदला लेने के लिए आया था। इसी दौरान बहरोड़ पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। बहरोड़ पुलिस पपला गुर्जर को पकड़कर थाना तो ले आई, मगर 24 घंटे भी हिरासत में नहीं रख सकी। 6 सितम्बर 2019 की सुबह पपला गुर्जर के साथी फिल्मी स्टाइल में बहरोड़ पुलिस थाने पर हमला करके उसे छुड़ा ले गए थे।

Labels:

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद लड़की ने की थी आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन



नोखा कस्बे के गांव सोवा में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी पांच महीने बाद पकड़ा गया। 15 साल की लड़की ने वारदात के बाद झोपडी में ही आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि लड़की का बयान उसके पास नहीं था। शुरू में माना गया कि लड़की ने आत्महत्या की है, जांच में पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ है। तब मौके से एफएसएल नमूने लिए गए। अब पुलिस के सामने सवाल था कि ये सब किसने किया? मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस को गांव के युवक हंसराज नायक पर शक हुआ। उसका टेस्ट करवाया गया। दुष्कर्म से जुड़े अन्य टेस्ट भी करवाये, जिसमें साबित हो गया कि हंसराज ने ही वारदात को अंजाम दिया है। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Labels: ,

कोरोना पर केंद्र की नई गाइडलाइन सिनेमा हॉल ज्यादा क्षमता से खुल सकेंगे, स्वीमिंग पूल में अब सभी को मंजूरी

बीकानेर बुलेटिन



कोरोना पर केंद्र की नई गाइडलाइन सिनेमा हॉल ज्यादा क्षमता से खुल सकेंगे, स्वीमिंग पूल में अब सभी को मंजूरी नई दिल्ली । गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। सरकार ने कहा कि अब सिनेमा हॉल और थिएटर ज्यादा सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे। इससे पहले इन्हें 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ ही खोला जा सकता था। इसके अलावा स्वीमिंग पूल में अब सभी को जाने की इजाजत होगी। इससे पहले केवल खिलाडिय़ों को ही इसके इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी। यह गाइडलाइन एक से 28 फरवरी तक प्रभावी रहेंगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि जिन-जिन गतिविधियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई हैं, उनके लिए अलग से रिवाइज्ड एसओपी जारी की जाएगी। सरकार ने अभी एसओपी जारी करने की तारीख नहीं बताई है। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी जरूरी नियमों का पालन करवाना तय करेंगी। डिस्ट्रिट अथॉरिटी जरूरत के हिसाब से कंटेनमेंट जोन तय कर सकेंगी, लेकिन हेल्थ मिनिस्ट्री के निर्देशों का ध्यान रखना होगा।

 ● जिला, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारी कंटेनमेंट जोन में कड़ाई से सभी उपाय लागू करने के लिए जि- मेदार होंगे। 

● राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारें इस बारे में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करेंगी।

 ● इंटरनेशनल एयर ट्रैवल पर गृह मंत्रालय की सलाह के बाद मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन फैसला लेगी। 

● 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, प्रेग्नेंट महिलाएं और 10 से कम उम्र के बच्चों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 
● पैसेंजर ट्रेन, स्कूल, होटल और रेस्टोरेंट जैसी कई मूवमेंट के लिए पहले ही एसओपीएस जारी की जा चुकी हैं। उनका सती से पालन करना होगा। 

● कंटेनमेंट जोन के बाहर सोशल, रिलीजस, स्पोर्ट्स, इंटरटेनमेंट, एजुकेशनल, कल्चरल गैदरिंग के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की एसओपी के मुताबिक अनुमति दी जाएगी। 

● अब सभी तरह के एजीविशन हॉल खोले जा सकेंगे। इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एसओपी जारी करेगा ।

Labels:

शुक्रवार को 20 और स्थानों पर लगेंगे कोविड 19 वैक्सीन के विशेष शिविर, कलक्टर मेहता ने दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन



जिला कलेक्टर नमित मेहता कहा कि योजनाबद्ध तरीके से जिले में 20 स्थानों पर शुक्रवार को विशेष शिविर आयोजित कर कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड 19 वैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में मेहता ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी चिन्हित और पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए।

सभी चिन्हित हेल्थ वर्कर को फोन और एसएमएस के जरिए टीके लगने की सूचना भिजवाएं और यह सुनिश्चित हो कि अग्रिम पंक्ति का एक भी पात्र वर्कर टीके लगने से वंचित ना रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके लगने की विशेष व्यवस्था हो।


मेहता ने उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग शारदा चौधरी को भी निर्देश दिए कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी और अन्य पात्र हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए इस कार्य के शत प्रतिशत परिणाम दिए जाएं।

जिला कलक्टर ने बताया कि शुक्रवार को जिले के 20 विशेष स्थानों के अतिरिक्त पीबीएम व सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के 10 स्थानों सहित कुल 30 स्थानों पर  वेक्सीनेशन होगा। शनिवार 30 जनवरी को जिले के 6 ब्लाॅक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वेक्सीनेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शनिवार को पीबीएम व एसपीएमसी में भी वेक्सीनेशन किया जाएगा।

सीएमएचओ डाॅ सुकुमार कश्यप ने बताया कि 30 जनवरी तक सभी पंजीकृत हैल्थ वर्कर्स को कोविड 19 की वेक्सीन उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके बाद किसी भी हैल्थ वर्कर का वेक्सीनेशन नहीं होगा। सभी निजी अस्पताल, लैब और सम्बंधित संस्थान अनिवार्य रूप से अपने स्वास्थ्यकर्मियों का वेक्सीनेशन करवा लेंवे।

कोविड-19 के लिए आरक्षित रहे एमसीएच विंग

जिला कलेक्टर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण कम हुआ है यह हमारे लिए राहत की बात है। लेकिन चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग को अभी किसी प्रकार की कोताही नहीं करनी है बल्कि एमसीएच विंग को कोविड-19 के मरीजों के लिए सभी आवश्यक उपकरणों, ऑक्सीजन आदि से लैस रखना है ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत व्यवस्थाएं की जा सके।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिला वर्कर को रहेगी छूट

जिला कलेक्टर ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जिले में 15 हजार 514 हेल्थ वर्कर्स को टीकाकरण के लिए पंजीकृत किया गया है। इन पंजीकृत वर्कर्स को एक अभियान के रूप में अगले दो दिनों में वैक्सीनेटेड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं ,स्तनपान कराने वाली हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाने से छूट रहेगी।

इन स्थानों पर शुक्रवार को लगेंगे शिविर

सीएमएचओ डाॅ कश्यप ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 9 से 5 बजे तक दंतौर , रानेर दामोलाई, राजासर भाटियान, आरडी 820, बरसलपुर, दासूड़ी, काकड़ा, जांगलू, बिग्गा, दुलचासर, तोलियासर, उपनी, रीड़ी, शेखसर, सीएचसी कोलायत, नोखा, खाजूवाला, फोर्ट डिस्पेंसरी तथा रेलवे हाॅस्पीटल लालगढ़ में शिविर आयोजित कर टीकाकरण होगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अरुण प्रकाश शर्मा, प्रिंसिपल सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज डॉ एसएस राठौड़, अधीक्षक पीबीएम अस्पताल डॉ परमिंदर सिरोही, सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप , डॉ संजय कोचर ,आर सी एच ओ डाॅ राजेश गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Labels:

रोशनी के रंगों से सराबोर हुआ सूरसागर

बीकानेर बुलेटिन



रोशनी के रंगों से सराबोर सूरसागर पास से गुजरने वाले हर व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शाम के बाद गहराते अंधकार के बीच सूरसागर का मनमोहक दृश्य हर राहगीर को एक बारगी अपनी ओर निहराने के लिए जरूर रोक लेता है।

सूरसागर के किनारे रंगीन प्रकाश व्यवस्था दूर से ही सूरसागर के वैभव को और लुभावना बना रही है। मुख्य दरवाजे से लेकर पेड़ और गमलों तथा सीढ़ियों पर लगी रंगीन लाइटें यह ऐतिहासिक स्थल बहुत रमणीय लगता हैं। झील के बीचो बीच चलते फव्वारे किसी प्राकृतिक झरने का एहसास करा रहे हैं । उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व ही जिला प्रशासन और नगर विकास न्यास द्वारा सूरसागर की संपूर्ण साफ सफाई करने के बाद यहां पानी भरकर रंगीन प्रकाश की व्यवस्था की गई है।


 
सूरसागर में पहले लीकेज होने की समस्या को भी ठीक किया गया और इसका संपूर्ण सौंदर्यकरण करवा कर यहां बड़े भित्ति चित्रों की भी पुनः चित्रकारी करवाई गई, दीवारों पर पेंट करवाया गया। यहां की दीवारों पर लगे झाड़ झंकार हटाकर बड़े गमले भी लगाए गए, जिसमें भी आकर्षक पेड़ पौधे लगाए गए हैं। इन दिनों पेड़ पौधों और गमलों में भी रंगीन रोशनी की व्यवस्था की गई है।

जिला कलेक्टर व न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने बताया कि ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व के ऐतिहासिक स्थल सूरसागर में अब 12 महीने इसी तरह की व्यवस्था रहे इसके लिए न्यास के अभियंताओं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। न्यास सचिव नरेंद्र सिंह राजपुरोहित स्वयं सूरसागर की नियमित मॉनिटरिंग अपने स्तर से करवाएंगे और यदि प्रकाश व्यवस्था में किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी आए तो उसे तत्काल ठीक करवाया जाए। सूरसागर का यह मनमोहक नया स्वरूप निश्चित तौर पर स्थानीय निवासियों के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केन्द्र बनकर उभर रहा है।

Labels:

अवध असम डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा का पुनः संचालन

बीकानेर बुलेटिन






कोहरे के मौसम में किया गया था रद्द

 रेलवे द्वारा कोहरे के मौसम में रद्द हुई डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा का पुनः संचालन किया जा रहा है। 

पुनः संचालन रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 05909, डिब्रुगढ-लालगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.02.21 से पुनः संचालित होगी। 
2. गाडी संख्या 05910, लालगढ-डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.02.21 से पुनः संचालित होगी।

Labels: ,

तीनों नगर पालिका में शांतिपूर्वक मतदान हुआ संपन्न जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 28 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के साथ जिले की नोखा और देशनोक नगर पालिका में मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरी तरह से मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

मेहता ने बताया कि मतदान केंद्रों पर कोविड-19 एडवाइजरी के अनुपालना के साथ लोगों ने उत्साह पूर्वक वोट डाले। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक का निरीक्षण किया और मतदान प्रतिशत जाना। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में मतदाताओं ने मास्क लगाया है या नहीं इसका अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि अगर कोई मतदाता बिना मास्क लगाए मतदान करने आए तो उसे मास्क लगाने को कहा जाए। साथ ही उन्होंने बीएलओ और चिकित्सा विभाग के कार्मिक के पास अतिरिक्त मास्क है या नहीं इसकी जानकारी ली। दोनों ही अधिकारियों ने देशनोक के विभिन्न वार्डों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था जानी।

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गट्टानी बालिका विद्यालय नोखा में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के पश्चात ईवीएम मशीन सुरक्षित रूप से बाबा छोटूनाथ राजकीय विद्यालय में पहुंच जाए इसकी समुचित व्यवस्था रखी जाए।

 सभी वोटिंग मशीनें सुरक्षित रूप से मतदान मतगणना स्थल (बाबा छोटूनाथ राजकीय विद्यालय) में रखी जाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाए। उन्होंने ईवीएम स्ट्राॅंग रूम और विद्यालय में लाईटिंग, सुरक्षा, ईवीएम संग्रहण के लिए बनाए गए काउन्टर बाबत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नोखा नगरपालिका चुनाव में लगे राजस्थान प्रशासनिक और पुलिस सेवा के अधिकारी भी गट्टानी विद्यालय में उपस्थित थे।

Labels: ,

लुटेरी बहू ने परिवार को नशीली खीर खिलाकर बेहोश किया, गहने व नकदी चुराए

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर. जयपुर में एक लुटेरी बहू का अनोखा मामला सामने आया है. घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी चुराने के लिए एक बहू ने खीर में नींद की गोलियां डालकर अपने पूरे परिवार को खिलाई. जब घर के सभी लोग नशीली खीर खाकर सो गए तब बहू ने जेवर व नकदी चुराकर पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी की मदद से छिपा दिए. सात दिन बाद पुलिस ने पड़ोसी दंपती को गिरफ्तार कर चुराए जेवर व नकदी बरामद की. पूछताछ में खुलासा हुआ चोरी की वारदात घर की बहू ने की है. इसके बाद पुलिस ने शातिर बहू को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. 

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार मंजू मीणा (25) खेजरोली गांव, थाना गोविंदगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है. बीती 18 जनवरी को मंजू के जेठ राजेंद्र मीणा ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वे देर रात घर में सो रहे थे. तब कमरे में रखे बक्से का ताला खोलकर किसी ने 40 हजार रुपए और कीमती सोने चांदी के जेवरात चुरा लिए. पुलिस को चोरी की वारदात में घर के किसी सदस्य या पड़ोसी का हाथ होने का शक हुआ. तब गोविंदगढ़ सीओ संदीप सारस्वत के निर्देशन में थानाप्रभारी रामकिशोर शर्मा ने वहां पहुंचकर पूछताछ शुरू की. कॉल डिटेल्स की जांच की. तब परिवादी राजेंद्र मीणा के छोटे भाई बजरंग की पत्नी मंजू और पड़ोसी महिला अंजू उर्फ राखी मीणा से बातचीत का पता चला. पुलिस ने मंजू व उसके पति कृष्ण मीणा को पकड़कर पूछताछ की तब उन्होंने चुराए गए गहने व नकदी उनके घर में छिपाकर रखने की जानकारी दी. पूछताछ में अंजू उर्फ राखी ने बताया कि बजरंग की पत्नी मंजू ने उसे कहा था कि वह उसे कुछ सामान लाकर देगी, जिसे छिपाकर रख लेना.



एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि जेठ के गहने व रुपए चुराने के लालच में आरोपी मंजू ने 18 जनवरी को शाम को खीर बनाई. इनमें एक कटोरी में अपने लिए खीर निकाल ली. बाकी खीर में नींद की गोलियां मिला दी. वह खीर रात के खाने में परिवार के सभी लोगों को खिला दी. सबके सोने पर मंजू ने बक्से में रखे गहने व नकदी चुरा लिए और रात को ही पड़ोसी अंजू उर्फ राखी को सौंप दिए. राखी ने अपने पति कृष्ण की मदद से इन गहनों को छिपा दिया.

Labels: ,

जिले के 45 गांवों की निखरेगी सूरत, खर्च होंगे 17.59 करोड़, गांवों में भी ठोस व तरल कचरे का अलग-अलग होगा प्रबंधन

बीकानेर बुलेटिन








  गांवों में भी ठोस व तरल कचरे का अलग-अलग होगा प्रबंधन जिले 45 गांवों में 17.59 करोड़ रुपए होंगे व्यय ग्रामीण प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्ताव तैयार ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के लिए होगी गतिविधियां

 बीकानेर, 27 जनवरी। ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के तहत प्रथम चरण में जिले में 45 गांवों में 17.59 करोड रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके लिए जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्ताव तैयार किये गए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नमित मेहता ने बताया कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक में 5-5 गांव चयन करते हुए कुल 45 गांवों में सेनेटाइजेशन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। मेहता ने बताया कि समिति द्वारा एसबीएमजी के तहत 5.98 करोड़, एफएफसी के तहत 7.88 करोड़ तथा मनरेगा के तहत 3.78 करोड रुपए के वित्तीय प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए जा रहे हैं, जिनके जरिए ठोस अपशिष्ट निस्तारण के लिए 8.01 करोड़ तथा तरल अपशिष्ट निस्तारण के लिए 9.52 करोड रुपए व्यय करने की योजना है। इसके तहत कचरा पात्र स्थापित करवाने, कंपोस्ट बनाने, मैजिक पिट, नाली निर्माण और आरआरसी सेंटर निर्माण जैसी गतिविधियां की जाएगी। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने बताया कि समिति द्वारा द्वितीय चरण हर ब्लॉक में 10-10 गांवों का चयन किया जाएगा और इस प्रकार धीरे-धीर्रे जिले के समस्त गांवें को इस परियोजना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या के आधार पर कचरापात्र रखने की व्यवस्था की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में ठोस कचरा प्रबंधन के लिए घर-घर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक कचरा संग्रहण केंद्र, सामुदायिक खाद का गड्ढा या कंपोस्ट जैसी गतिविधियां होंगी । वहीं तरल कचरा प्रबंधन के लिए घरेलू सोख्ता गड्ढा या सामुदायिक सोख्ता गड्ढा जिसमें मैजिक पिट और घरों से सामुदायिक स्वच्छता गड्ढे तक नाली निर्माण जैसी गतिविधियां भी इस कार्य योजना में शामिल की गई है। मेहता ने कहा कि कार्ययोजना तैयार करते समय निर्धारित मानकों और तकनीकी बारिकीयों का विशेष ध्यान रखें और साथ ही स्थानीय लोगों का भी इसमें सहयोग लें जिससे सेनेटाइजेशन के प्रति जागरूकता के साथ-साथ लोगों का इस कार्य के प्रति सक्रिय जुड़ाव बन सके। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और समिति के सदस्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि ठोस और तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन को बढ़ावा देना है। इसके लिए विस्तृत कार्य योजना प्लान तैयार करते हुए प्रथम चरण के प्रस्ताव तैयार कर दिए गए हैं। इन्हें शीघ्र अनुमोदित करवा कर वित्तीय स्वीकृति हेतु भिजवाया जाएगा। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट सेनेटाइजेशन प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में उपनिदेशक समेकित महिला एवं बाल विकास शारदा चैधरी, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Labels: