Wednesday, February 17, 2021

बीकानेर:- जेल में कैदी के अंडरवियर में मिला मोबाइल फोन

बीकानेर बुलेटिन



जेलों में सजा काट रहे कैदियों के पास मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। इसको लेकर अनेक बार निरीक्षण भी होते आएं है। फिर भी बार बार कैदियों के पास से मोबाइल व सिम मिलने पर अब सिस्टम पर सवाल उठने लगे है। एक बार फिर बीछवाल जेल में न्यायिक अभिरक्षा में एक आरोपी की अंडरवियर में मोबाइल पाया गया 4 फरवरी को उप कारापाल रूपाराम व उनकी टीम ने वार्ड संख्या 3 की बैरिक संख्या 11 की तलाशी ली थी। तलाशी के दौरान बंदी पवन कुमार सिंधी पुत्र केवल कृष्ण निवासी हनुमानगझ जंक्शन की अंडर वियर में एक नोकिया कंपनी का की पेड मोबाइल व वोडाफोन की सिम बरामद हुई। 

मामले में उप कारापाल ने बीछवाल थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी पवन एनडीपीएस के एक मामले में जेसी चल रहा है। मामले की कोर्ट में ट्रायल चल रही है, फैसला अब तक आया नहीं है। आरोपी ने जेसी के दौरान ही निषेध वस्तु अपने पास रख ली। आरोपी के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था। आज उसे कोर्ट में पेश कर पुन: जेसी करवा दिया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुमन शेखावत कर रही हैं।

Labels: ,

उद्योगपति व समाजसेवी जुगल राठी ने स्वर्गवासी माताजी की याद में राम मंदिर निर्माण हेतु भेंट किए सात लाख

बीकानेर बुलेटिन





श्रीराम धर्म का रूप है और हमारे रोम रोम में बसे हैं।राम मंदिर निर्माण हमारे नए भारत के अभ्युदय व एकीकरण का प्रतीक है आज प्रभु श्री राम जी के मन्दिर निर्माण हेतु समाजसेवी व उद्योगपति श्री जुगल राठी ने अपनी स्वर्गवासी माताजी की याद में सात लाख श्री राम मन्दिर निर्माण हेतु समर्पित किए साथ ही जुगल राठी के अथक प्रयासों द्वारा अन्य भामाशाहों ने भी मन्दिर निर्माण हेतु संघ के विभाग प्रचारक प्रशांत संघ चालक टेकचंद बजरंग दल के विभाग संयोजक दुर्गा सिंह को राशि के चेक समर्पित किए प्रशान्त व दुर्गा सिंह ने राम कार्य में सहयोग पर सभी का आभार व्यक्त किया इस मौक़े पर भाजपा के सत्यप्रकाश आचार्य उद्योगपति द्वारका प्रसाद पच्चीसिया बाबूलाल मोहता ओम् करनाणी गोपिकिशन पेड़ीवाल किशन लोहिया संघ के तरुण दुष्यन्त बजरंग दल के महेन्द्र शेखावत विक्रम सिंह भी उपस्तिथ रहे

जुगल जी राठी 700000
बाबूलाल जी मोहता 100000
शशिमोहन जी मूंदड़ा 100000
महेंद्र जी गट्टाणी 100000
ओमप्रकाश जी करनानी 100000
द्वारका प्रसाद जी पचीसिया 100000
श्रीराम जी सिंघी 100000
तोलाराम जी पेडिवाल 100000
मदनमोहन जी चांडक 100000
हरिमोहन जी मूंदड़ा 100000
महेश जी कोठारी 100000
दाऊ जी कोठारी 100000
बजरंग जी सारडा 51000
श्री प्रीति क्लब 51000
जयनारायण जी डागा 21000

Labels:

'स्वच्छ बीकाणा', 'स्वस्थ बीकाणा' अभियान, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

बीकानेर बुलेटिन



‘स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा’ अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवबाड़ी द्वारा बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई। कक्षा 6 से 8 के वर्ग में लक्ष्मी रैगर प्रथम, कविता द्वितीय और कुसुम तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 9 से 12 तक के वर्ग में सुमन रैगर ने प्रथम, बबली दास गुप्ता ने द्वितीय और निशा धवल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका लीलाधर जनागल, पूनम शर्मा, अमरदीप गोदारा और प्रीति भार्गव ने निभाई।

Labels:

किसानों का सूरासर माइनर पर धरना

बीकानेर बुलेटिन





हाल ही में देखा जा रहा है कि सबसे कठिन परिस्थितियों में किसान जी रहा है। कहीं काले कानूनों का विरोध तो कहीं पर सोए हुए नहर प्रशासन के खिलाफ धरने प्रदर्शन चल रहे है।


मुनाफ परिहार से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 40 दिनों से पानी नही छोड़ा गया है जिसके कारण पिछले कई दिनों से इंदिरा गांधी नहर में पानी की बढ़ती समस्या को देखते हुए सुरासर माइनर पर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का कहना है कि नहर अधिकारियों ने पहले 16 फरवरी का बोला था लेकिन अब प्रशासन भी कोई सुध नही ले रहा है। 


सरपंच गुलशेर कोहरी ने बताया कि लंबे अर्से से पानी नही मिलने के कारण फसल नष्ट हो गयी है। जिसके कारण नहर प्रशासन के विरुद्ध सभी किसानों में काफी रोष है और किसान हर हाल में अपना हक मांग कर रहेगा।


बशके खान परिहार ने बताया कि जब तक नहर में पानी नही छोड़ा जाएगा तब तक किसान धरने पर ही रहेंगे और अगर हमारी मांगे नही मानी तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा धरने में शामिल किसान हाजी मजीद खा कमाल खा मांगे खा  गफ्फार खा यासीन अशरफी,शबान खा,शौकत खा,नबी खा,पठान खा,,हाजी मिठू खा,गुलाम हुसैन,नबी खा,सतार मलिक सहित कई आदि किसान मौजूद थे।

Labels:

ऑपरेशन मिलाप 1:- 6 साल से लापता बालक दस्तयाब, बंधवा मजदूरी से छुड़वाया

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर@ एसपी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप के तहत आज जामसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। जामसर पुलिस ने करीब 6 साल से लापता बालक को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया हैं। एसपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए थानाधिकारी गौरव खिडिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हैं।

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाडेरा में रामचंद्र के घर से बाल श्रमिक बालक को दस्तयाब किया। मिली जानकारी के अनुसार रामचन्द्र पिछले 6 सालों से बालक से बंधवा मजदूर के रूप में कार्य करवा रहा था। जिसके बाद बालक को चाईल्ड हैल्प लाईन की अध्यक्षा के सामने पेश कर किशोर गृह भेज दिया हैं। जिसके बाद बालक के मामा पुरखाराम की रिपोर्ट पर रामचंद्र के खिलाफ बालश्रम व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Labels: ,

जिला कलक्टर ने पिथरासर, जयसिंहदेसर मगरा, ढींगसरी में किया निरीक्षण:-आमजन के अभाव अभियोग सुन, दिए निस्तारण के निर्देश

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 17 फरवरी। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को पिथरासर, जयसिंहदेसर मगरा, ढींगसरी में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेहता ने जनसुनवाई की तथा आमजन के अभाव अभियोग सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। पिथरासर में आमजन के अभाव अभियोग सुनने के दौरान ग्रामीणों द्वारा एक उच्च जलाशय व ट्यूबवैल खुदवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने पीएचईडी द्वारा इसकी जांच के बाद फिजीबल होने पर कार्य करवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने ढीले तार और वोल्टेज की समस्या बताई , इस पर जिला कलक्टर ने ढीले तार एक सप्ताह में कसवाने के निर्देश दिए। वोल्टेज समस्या से निजात के लिए जिला कलक्टर ने कहा कि वोल्टेज की समस्या के निदान के लिए नए जीएसएस का तकमीना बनाकर राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से यहां स्थित 10 वीं स्कूल को उच्च माध्यमिक विद्यालय तक क्रमोन्नत करने की मांग की, जिससे बच्चों को स्थानीय स्तर पर ही आगे की शिक्षा मिल सके। इस पर जिला कलक्टर ने इस सम्बंध में प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने के निर्देश दिए।

 

जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि यदि पिथरासर ग्राम पंचायत पशुपालन विभाग को भूमि उपलब्ध करवा दें तो यहां पशु उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के प्रयास किए जाएंगे। पिथरासर में ही स्थित मंदिर के आसपास की भूमि पर अवैध खनन रोकने के सम्बंध में ग्रामीणों ने मांग की। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस सम्बंध में बुधवार को जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा सम्बंधित के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा पिथरासर से बंधड़ा तक का रास्ता खुलवाने की मांग पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार को नियमानुसार रास्ता खुलवाने के  निर्देश दिए।

गौशाला का किया निरीक्षण

  जिला कलक्टर मेहता ने विष्णु कन्हैया गौ सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया। इस गौशाला में 200 गायों की देखभाल की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने अनुदान दिलवाने की मांग की। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि अनुदान के नियम के तहत दो वर्ष तक गौशाला का संचालन आवश्यक होता है। दो वर्ष पूर्ण होने पर अनुदान के लिए आवेदन करें, अनुदान स्वीकृत किया जाएगा।

जयसिंह देसर मगरा में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणाों ने कहा कि पिछलेे सात वर्षों से पशु चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। इस पर जिला कलक्टर ने कहा कि अस्थायी व्यवस्था के तहत जांगलू से सप्ताह में दो दिन पशु चिकित्सक यहां ड्यूटी पर आए। स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों द्वारा यहां आबादी भूमि के विस्तार की मांग पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार को कहा कि आबादी भूमि जनसंख्या के अनुपात में है अथवा नहीं इसका परीक्षण करने के निर्देश दिए। अराजीराज भूमि पर कब्जे की शिकायत पर जिला कलक्टर मेहता ने तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

जल जीवन मिशन के तहत होेंगे कार्य

जिला कलक्टर ने कहा कि जयसिंहदेसर मगरा में जलजीवन मिशन के तहत घर-घर पानी के कनेक्शन व पाईपलाइन बदलने व ट््यूबवैल स्वीकृति के कार्य किए जाएंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा।

जिला कलक्टर मेहता जयसिंह मगरा में मनरेगा के तहत बनाए जा रहे पक्के तालाब कार्य का निरीक्षण करते हुए इसे माॅडल तालाब के रूप में विकसित करने और आसपास के क्षेत्र के सौन्दर्यकरण के निर्देश दिए। यहां उन्होंने मनरेगा में नियोजित श्रमिकों से भुगतान के सम्बंध में जानकारी ली।

 

ढींगसरी में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा  मिसिंग लिंक सड़क की मांग पर उन्होंने कहा की  कुछ स्थानों पर सड़क का निर्माण करवाना रह गया है । इसके  प्रस्ताव बनाकर भेजें ताकि सड़क बनाने का कार्य स्वीकृत करवाया जा सके।  ग्रामीणों ने गांव में जब बालिका विद्यालय खोलने की मांग कि तो जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यालय खोलने के प्रस्ताव ग्राम पंचायत के माध्यम से भेजे जाएं।उचित स्तर पर कार्रवाई करवाने के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत इस गांव में दो करोड़ 51 लाख रुपए की स्कीम तैयार हो रही है जल्द ही इस योजना के तहत कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

 

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने खेल मैदान विकसित करवाने की बात भी कही । इस पर मेहता ने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि खेल मैदान के निर्माण के प्रस्ताव बनाए जाएं, वही मनरेगा के तहत 1 किलोमीटर की सीसी रोड बनाने व पंचायत भवन नया बनाने की मांग पर जिला कलेक्टर ने मुख्य कार्यकारी जिला परिषद को निर्देश दिए कि दोनों ही कार्य की वस्तुस्थिति से अवगत करवाते हुए तकमीना बनाया जाए।


उन्होंने कहां की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वर्तमान में सरकार स्तर पर हुए निर्णय के तहत अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने की कार्रवाई की जा रही है। जैसे ही सरकार द्वारा वंचित लोगों के नाम जोड़ने का कार्य प्रारंभ करने के लिए परिपत्र जारी किया जाएगा,तब इस गांव के वंचित रहे लोगों के नाम भी जोड़े जाएंगे, उन्होंने यह बात जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना में नाम नहीं जोड़ें होने की शिकायत पर कहीं।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अधिशाषी अभियंता मनीष पूनिया, जयसिंह देसर मगरा की सरपंच बिरजू देवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओम प्रकाश, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार, डीएसओ भागू राम मेहला, तहसीलदार द्वारका प्रसाद, अधीक्षण  अभियंता सार्वजनिक निर्माण डी पी सोनी, उप निदेशक कृषि कैलाश चैधरी, संयुक्त निदेशक पशुपालन ओ पी किलानिया सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Labels: ,

एमजीएसयू : नई शिक्षा नीति व मातृ भाषा उन्नयन पर होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, देशभर से जुड़ेंगे राजस्थानी भाषा के विद्वान

बीकानेर बुलेटिन


कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने किया राष्ट्रीय राजस्थानी संगोष्ठी के पोस्टर का लोकार्पण 





एमजीएसयू बीकानेर के राजस्थानी विभाग और आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 20 फरवरी, 2021(शनिवार) को होने वाली एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (वेबिनार) के पोस्टर का लोकार्पण बुधवार को कुलपति प्रो विनोद कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक संजय धवन, प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल व आयोजन सचिव डॉ मेघना शर्मा ने कुलपति सचिवालय में किया। 
 संगोष्ठी में देश के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार, चिंतक व शिक्षाविद् "नई शिक्षा नीति और मातृभाषा उन्नयन" विषय पर अपनी बात रखेंगे।

आयोजन सचिव, एमजीएसयू के राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से संपादित होने वाली इस संगोष्ठी में राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास, केंद्रीय साहित्य अकादमी की राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के संयोजक श्री मधु आचार्य आशावादी, कोलकाता के समाजसेवी - राजस्थानी विचारक जयप्रकाश सेठिया, बाबा रामदेव शोधपीठ के निदेशक श्री गजेसिंह राजपुरोहित, मरुदेश संस्थान  के अध्यक्ष डॉ घनश्याम नाथ कच्छावा, शब्दश्री संस्थान की अध्यक्ष सुश्री मोनिका गौड़ सहित अन्य विद्वान मंच से अपनी बात रखेंगे। 

आइक्यूएसी निदेशक प्रो सुरेश कुमार अग्रवाल के अनुसार दो सत्रों में आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी को अजमेर राजकीय महाविद्यालय के राजस्थानी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत व्यास, सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के डॉ सुरेश साल्वी, व राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ शिवदान सिंह झोलावास, जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ के डॉ राजेंद्र बारहठ व डॉ गौरीशंकर प्रजापत भी संबोधित करेंगे। संगोष्ठी के समन्वयक राजस्थानी साहित्यकार डॉ नमामी शंकर आचार्य व सह समन्वयक राजेश चौधरी रहेंगे।

Labels: ,

बीकानेर:- युवक ने फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त की

बीकानेर बुलेटिन




शहर के सदर थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार रथखाना कॉलोनी में 40 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र मांगीलाल रांकावत ने अपने घर में फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ पवन भदौरिया,डीओ अरूण मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

Labels:

श्रीगणेश सरस्वती व नगाडा पूजन के साथ रम्मत रियाज शुरू

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 17 फरवरी। जमनादास कल्ला स्वांग मैरी ख्याल चैमासा रम्मत का श्रीगणेश रम्मत संरक्षक किसनलाल ओझा ऊर्फ मींडा महाराज वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट मदन गोपाल व्यास के संरक्षण में शुरू हुआ। पं. शत्रुधन द्वारा विधि विधान से श्रीगणेश सरस्वती व नगाडा पूजन करवाया गया। इस अवसर पर श्यामसुन्दर, राजकुमार, शानू, रवि, नानू बंटी राममूर्ति, श्यामजी गौरीशंकर उपस्थित रहे।

Labels:

प्रदेशभर में 20 फरवरी को मनाया जाएगा राजस्थानी भाषा दिवस

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर, 17 फरवरी, 2021। यूनेस्को ने हर साल 21 फरवरी को अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है ताकि मातृभाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जा सके। विश्व में भाषायी एवं सांस्कृतिक परम्पराओं की प्रति पारस्परिक समझ, सहिष्णुता और एकजुटता को प्रेरित किया जा सके।

मातृभाषा अभिव्यक्ति का सर्वाधिक विश्वसनीय माध्यम होती है। इसी के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व के निर्माण, विकास और उसकी सामाजिक, सांस्कृतिक पहचान बनती है ।

राजस्थान में राजस्थानी भाषा मान्यता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर वर्ष 2003 में राजस्थान विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कराने के लिए संकल्प पारित कर केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भिजवाया हुआ हैं।

राजस्थान में अनेक बोलियां बोली जाती है जिनका मिश्रित रूप ही राजस्थानी है। राजस्थान प्रदेश की मातृभाषा राजस्थानी है।      

मातृभाषा का अर्थ ही है वह भाषा जिसे हम अपने परिवेश, स्थान, समूह में बोलते हुए बाल्यकाल से बड़े होकर दुनिया के सम्पर्क में आते है। अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी हमें हमारी मातृभाषा राजस्थानी की समृद्ध सांस्कृतिक शब्द विरासत और गौरवमयी परम्परा को याद दिलाने का दिन है। मातृभाषा मनाने का उद्देश्य है कि भाषा के अपनापन के जरिए हम परम्परा सद्भाव, सामुदायिकता की भावना को अपने भीतर बनाएं रखे। माननीय मुख्यमंत्री के संकल्प को अग्रेषित करते हुए माननीय उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने समस्त राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालयों / निजी विश्वविद्यालयों/समस्त काॅलेजों के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस, 21 फरवरी, 2021 को रविवार का अवकाश होने के कारण दिनांक 20 फरवरी, 2021 को मनाये जाए।

20 फरवरी को आप अपने-अपने विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा से जुड़े विभिन्न आयोजन कर इस दिवस को समारोहपूर्वक मनायें। इसके तहत इस दिन विश्वविद्यालयों में मातृभाषा में वाद-विवाद, परिचर्चाएं, निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाए।

Labels: ,

बीकानेर में जुटेंगे प्रदेश के विद्यार्थी,नई शिक्षा नीति से भारत का भविष्य पर होगा मंथन

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 56 वां प्रांतीय अधिवेशन 20-21 फरवरी को आदर्श विद्या मंदिर परिसर में होगा। जिसमें 20 जिलों के करीब 350 प्रतिनिधि शामिल होकर नई  शिक्षा नीति से भारत का भविष्य विषय पर मंथन करेंगे। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए आयोजन की स्वागत समिति के अध्यक्ष दीपक पारीक ने बताया कि महाराजा गंगासिंह नगर के कोठारी बंधु सभागर में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन की शुरूआत प्रदर्शनी से की जाएगी। जिसका उद्घाटन कर्नल हेमसिंह द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में परिषद के कार्यों,उपलब्धियों,गतिविधियों के साथ वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी देने वाले कार्यों का जिक्र किया जाएगा। अधिवेशन में नई शिक्षा नीति को लागू कराने के साथ साथ विद्यार्थियों की समस्याओं के निदान पर चर्चा की जाएगी। साथ ही परिषद के कार्यकर्ताओं को देश व समाज हित के कार्यों को किस प्रकार करना है। राष्ट्रवादी विचारों को जन जन तक कैसे पहुंचाना है, इस विषय में बताया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक प्रयोग पर प्रतिबंध के साथ-साथ कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। विभाग के संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह ने बताया कि अधिवेशन में स्वागत समिति बनाई गई है। जिसमें सचिव तोलाराम जाखड़ को बनाया गया है। दो दिवसीय अधिवेशन के समापन अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल कुमार प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन महानगर अध्यक्ष परमेन्द्र सिंह,महानगर मंत्री मोहित बापेऊ,संगठन मंत्री पूर्णसिंह,छात्रा प्रमुख महानगर खुशबू ने किया।
ये प्रस्ताव होंगे पारित
अधिवेशन के दौरान शिक्षा,पर्यावरण रक्षा संकल्प,जीरो फूड वेस्ट,महिला विमर्श,सिंगल यूज प्लास्टिक बैन पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठनात्मक गठन,राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रस्ताव पारित होंगे। साथ ही विविध क्षेत्रों में चल रहे आयाम पर्यावरण,सेवा कार्य,कृषि,चिकित्सा आदि क्षेत्रों की जानकारी व परिषद द्वारा वर्ष भर किये जाने वाले कार्यों का उल्लेख मंत्री प्रतिवेदन द्वारा रखा जाएगा।

Labels: ,

गोकुल सर्किल से नत्थूसर गेट के अंदर तक चला स्वच्छता अभियान

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 17 फरवरी। 'स्वच्छ बीकाणा  स्वस्थ बीकाणा अभियान' के तहत बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने गोकुल सर्किल क्षेत्र में स्वच्छता कैंपेन का नेतृत्व किया।  इस दौरान प्रशिक्षु आइएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, उपायुक्त पंकज शर्मा, अभियान प्रभारी राजेंद्र जोशी, पार्षद विजय सिंह, प्रतीक स्वामी, पूर्व पार्षद नरेश जोशी सहित नगर निगम और नगर विकास न्यास के अधिकारी संसाधनों सहित मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया। साथ ही डस्टबिन का उपयोग करने और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में भागीदारी निभाने की अपील की। प्रशिक्षु आईएएस कटारिया ने कहा कि परकोटा क्षेत्र, अपनी अलहदा पहचान रखता है। इस क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए निगम द्वारा सतत कार्य किए जा रहे हैं। शहरवासी भी इस दिशा में आगे आएं और जागरूक नागरिक होने का दायित्व निभाएं।  

        अतिरिक्त कलेक्टर शर्मा ने कहा कि जिला कलेक्टर नमित मेहता की पहल पर शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए 'स्वच्छ बीकाणा स्वस्थ बीकाणा अभियान' चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर साफ-सफाई करते हुए आमजन तक सन्देश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, कि स्वच्छता बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।  उन्होंने कहा कि यह अभियान जन जन का अभियान बने, तभी इसकी सार्थकता रहेगी। निगम आयुक्त गौरी ने कहा कि  कोई भी व्यक्ति सड़क पर कचरा ना फेंके और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग ना करें। ऐसी छोटी-छोटी सावधानियां रखते हुए, शहर की सूरत बदल की जा सकती है। अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने बताया कि 20 फरवरी को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित मूर्ति सर्किल क्षेत्र में तथा 22 फरवरी को रात्रि कालीन सत्र में कोटगेट पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। गोकुल सर्किल पर चले स्वच्छता अभियान के दौरान  अधिकारियों ने सड़क पर बिखरा प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्रित किया। इसके बाद गोकुल सर्किल से नत्थूसर गेट और बारह गुवाड़ क्षेत्र में सफाई कार्य का अवलोकन किया।

Labels: ,

बीकानेर: दोस्त की पत्नी के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। आदमी की हवस जब पूरी नहीं होती तो वह आदमखोर जानवर बन जाता है फिर बस उसके दिमाग में हवस को पूरा करना ही चलता रहते है और इस हवस की वासना को पूरा करने के लिए लिए कर डालता है किसी की जिदंगी को खराब ऐसा ही

मामला शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है जहां एक युवती ने एक नामजद युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है कि युवक महेन्द्र सिंह निवासी सामुदायिक भवन के पास मुक्ता प्रसाद ने अपनी गंदी नियत के साथ मेरे घर आया और मुझे मौका देखकर पीछे से कस कर पकड़ लिया और मेरे मुंह बंद कर दिया मैने छुडाने की बहुत कोशिश लेकिन महेन्द्र सिंह भूखे भेडिया की तरह मुझे पकड़ रखा है

उसने मेरी एक भी नहीं सुनी और मै उसके सामने हार गई उसने उसकी फायदा उठाता हुआ मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महेन्द्र सिंह दुष्कर्म करने के बाद मौके से चले गया और जाते जाते कह गया कि अगर यह बात किसी को बताई तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज जांच उनि पिंकी गंगवाल को दी गई है।

Labels: ,

किशोर कुमार को जिला अध्यक्ष श्रीगंगानगर बजरंग सेना मनोनीत

बीकानेर बुलेटिन





बजरंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणवीर पटेरिया राष्ट्रीय महासचिव अशोक शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा,प्रदेश प्रभारी महेंद्र राव,प्रदेश उपाध्यक्ष मदन मोहन चतुर्वेदी, प्रदेश महासचिव शांति लाल सोलंकी की सहमति से किशोर कुमार को जिला अध्यक्ष श्री गंगानगर  बजरंग सेना मनोनीत किया । बजरंग सेना प्रदेश महासचिव राजस्थान शांति लाल सोलंकी  ने बताया किशोर कुमार के संस्कार, नम्रता,राष्ट्रहित, हिन्दू समाज के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति भावनाओं को देखते हुए  आशा करते है कि आप गौ रक्षा, धर्म रक्षा, देश की पवित्र नदी गंगा,नर्मदा, यमुना स्वस्छ सुरक्षा, नारी सुरक्षा,हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे । किशोर कुमार का मनोनय होने पर बजरंग सेना के प्रदेश धर्म रक्षा प्रभारी महंत नरोतम दास , प्रदेश सयोजक सुरेन्द्र शर्मा ,प्रदेश प्रभारी युवा  संजय शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष युवा चन्दू मानपुरा,प्रदेश उपाध्यक्ष युवामोर्चा चेतन चौहान सहित सभी पदाधिकारियों व प्रदेश कार्यकारिणी ने खुशी व्यक्त की ।

Labels: ,

रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, लंबे सफर में नहीं होगी परेशानी

बीकानेर बुलेटिन



नई दिल्ली. कोरोना काल में हवाई यात्रा हो या ट्रेन का सफर सभी में कई बदलाव किए गए. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने AC क्लास के यात्रियों को ट्रेन में मिलने वाले बेडरोल की सुविधा को बंद करने के साथ ही केवल आरक्षित टिकट पर सफर करने की अनुमति दी गई. जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी होने लगी. ट्रेन में बेडरोल की सुविधा बंद किए जाने के कारण यात्रियों को खुद से कंबल आदि लेकर चलना पड़ता था. लेकिन उत्तर रेलवे ने समस्या का समाधान करते हुए डिस्पोजेबल बेडिंग कंफर्ट किट लॉन्च की है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार से इस किट की बिक्री शुरू कर दी गई है.

ट्रेन में मिलेगी डिस्पोजेबल ट्रेवल बेडरोल किट

उत्तर रेलवे ने बढ़ती ठंड और यात्रियों की जरूरतों को देखते हुए ट्रेन में डिस्पोजेबल ट्रेवल बेडरोल किट देने का निर्णय लिया है. अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यूवी बेस्ड सैनेटाइजर मशीन और डिस्पोजेबल जर्म फ्री बेडरोल किट उपलब्ध होंगे. हालांकि, इसके लिए यात्रियों को कुछ पैसे भी चुकाने पड़ेंगे.

IRCTC से बुक कर सकेंगे मनपसंद खाना

इसके अलावा अब यात्री IRCTC की वेबसाइट से अपनी पसंद का खाना भी ऑर्डर कर सकते हैं. खाने के साथ रिटायरिंग रूम्स और होटल की बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी. टिकटों के साथ इन सुविधाओं की भी बुकिंग की जा सकती है. इस प्रकार यात्रियों को वन स्टॉप सॉल्यूशन मिल सकेगा.

Labels:

बीकानेर कुटीयोर शॉ में नामचीन 35 मॉडल्स बिखेरेंगी अपना जलवा, बीकानेर में हो रहा हैं आयोजन

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। जयपुर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर के बाद बीकानेर में पहली बार 21 फरवरी को जयपुर-जोधपुर बाइपास स्थित श्रीगणेशम् होटल में ‘बीकानेर कुटीयोर शॉ’ का आयोजन  होने जा रहा है। इस शॉ में देश की नामचीन 35 मॉडल्स के साथ- साथ टोलीवुड की अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेंगी। आयोजन के मुख्य संयोजक मृगराज सिंह भाटी ने बताया कि  बीकानेर के स्थानीय टेलेंट, फैशन, डिजाइन व ब्यूटीशियन को बढ़ावा देने के साथतथा गुड टच, बैड टच शॉ के माध्यम से सामाजिक संदेश भी देने का प्रयास किया गया है।  

वहीं लक्ष्मणगढ़ की एक संस्थान द्वारा फ़ैशन डिजाइनिंग करने वाले बच्चों द्वारा डिज़ाइन किए गए वस्त्रों का मोडल्स द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि कुटीयोर शॉ के फाउण्डर व डायरेक्टर गौरव गौड़ है तथा इसके स्टेट डायरेक्टर यशील पंडेल हैं। इस आयोजन से जुड़े रोचक गुप्ता, राजेन्द्र स्वामी,  ज्ञान गोस्वामी, अजय सिंह भटनागर, अशोक कुलरिया, विक्रम सिंह राठौड़ (रामपुरा)  नागेन्द्र सिंह शेखावत आदि ने बताया कि इस आयोजन में देश की 35 सुपर मॉडल्स के अलावा टोलीवुड की अभिनेत्री कृति गर्ग, अभिनेत्री मॉडल चार्वी तान्यादत्ता, लीवा मिस दीवा 2020 की नेहा जयसवाल, एलिट मिस राजस्थान की विजेता ईशा अग्रवाल, रिया सैन सहित जयपुर व बीकानेर की नौ फैशन डिजाइनर भी भाग ले रहीं है। 

आयोजकों ने बताया कि आयोजन में कोरोना एडवाइजरी की पूरी पालना की जा रही हैं। इसको लेकर आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। आयोजन में भाग लेने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कोरोना एडवाइजरी के साथ-साथ सैनेटाइजर आदि की भी व्यवस्था की जा रही हैं।  वृहद स्तर पर आयोजित होने वाले आयोजन को लेकर मंगलवार को आयोजकों की बैठक सम्पन्न हुई।

 बैठक में आयोजन को सफल बनाने के साथ-साथ आयोजन स्थल पर भाग लेने के लिए पहुंचने वाली मॉडल्स व अभिनेत्रियों के साथ-साथ दर्शकों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा हैं। आयोजन से जुड़े लोगों की आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में आयोजन को विशेष बनाने के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Labels: