Saturday, November 19, 2022

दर्दनाक हादसा:बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। सड़कों पर हाथियों की तानाशाही से आए दिन बेकसूर लोग दर्दनाक मौत का शिकार हो रहे हैं। अभी अभी गंगानगर रोड़ समता नगर के सामने एक बस ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया है। बस लोक परिवहन की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना बहुत भयावह थी। बस की चपेट में आए युवक का कचूमर निकल गया। सूत्रों के अनुसार मृतक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। शव को पीबीएम मोर्चरी रूम भिजवाया गया है। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर ही थी। 

बता दें कि बीकानेर में लोक परिवहन, रोड़वेज व प्राइवेट की बसें, बोलेरो कैम्पर, स्कूली बच्चों को लाने ले जाने वाली मैजिक टैक्सियां आदि बड़े वाहन सड़क पर भारी लापरवाही करते हैं। ये लहराते हुए अति तीव्र गति से वाहन चलाते हैं। यहां तक कि खुद गलत साइड लेकर वाहन सही चला रहे छोटे वाहन चालकों को कुचल देते हैं।

Labels:

लगातार दूसरी बार प्रसार के उपाध्यक्ष बने आचार्य, अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध निर्वाचन

बीकानेर बुलेटिन




 बीकानेर, 19 नवम्बर। राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों के संगठन प्रसार (पब्लिक रिलेशन्स एंड अलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान) की नई कार्यकारिणी में सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष (प्रांतीय) निर्वाचित हुए हैं।

नए पदाधिकारियों में अध्यक्ष विजय खण्डेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर सेन, उपाध्यक्ष नितिन कुमार, महासचिव सूरज कुमार बैरवा, सचिव ओटाराम चौधरी, संयुक्त सचिव राजपाल तथा कोषाध्यक्ष हरिशंकर शर्मा शामिल हैं। प्रसार के सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

निर्वाचन अधिकारियों आशीष खण्डेलवाल तथा आलोक आनंद ने शनिवार को जयपुर में आयोजित एक समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे। आचार्य गत कार्यकारिणी में भी उपाध्यक्ष (प्रांतीय) निर्वाचित हुए थे।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय खण्डेलवाल ने बताया कि प्रदेश में शासन और प्रशासन की जनकल्याणकारी सोच और रीति—नीति के जन—जन तक प्रचार—प्रसार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग हमेशा अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करता है। राज्य सरकार के प्रत्येक मिशन में जनसम्पर्क सेवाओं के अधिकारी सदैव समर्पित भाव से अपना योगदान देते हैं। 'प्रसार' की नई कार्यकारिणी ने राज्य सरकार और विभाग के साथ मिलकर इस परम्परा को नए आयाम देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रसार के नए पदाधिकारियों ने यह संकल्प जताया कि आने वाले दिनों में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन और पूर्व पदाधिकारियों के अनुभव के आधार पर कैडर की मजबूती से जुड़े सभी मुद्दों को राज्य सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

Labels:

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म,आरोपी को घर वालों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

बीकानेर बुलेटिन



महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छतरगढ़ एसएचओ जय कुमार भादू के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि दो नवंबर को पीडि़ता घर पर अकेली थी। शाम करीब चार बजे आरोपी पूनमचंद पुत्र केशुराम कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद बेहोशी आ गई। तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो बना लिया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीडि़ता ने बताया कि वह लोकलाज के चलते चुप रही। 16 नवंबर की रात को आरोपी दीवार फांदकर आया। आरोपी ने उसे पकड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। आरोपी ने बात नहीं मानने पर बच्चों व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसने शोर मचाया तब पीडि़ता के परिजन दौड़ कर आए। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

Labels:

इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रेक पर घूम रहा था, सुनाई नहीं दी आवाज, ट्रेन से कटकर मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर।इयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर घूमना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका बड़ा उदाहरण शनिवार को लूणकरनसर में देखने को मिला, जहां एक युवक की मौत हो गई। उसके कानों में इयरफोन लगा हुआ था और पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। ट्रेन की चपेट में आने से वो गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।शनिवार को लूणकरणसर में रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर कालका एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन पर एक युवक जा रहा था। नौजवान के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था और वह ट्रेक के साथ-साथ चल रहा थ।पीछे से आ रही ट्रेन की आवाज भी उसे ईयरफोन कारण सुनाई नहीं दी। रेल ने जोर से टक्कर मारी जिससे वो घायल हो गया। अमित शर्मा नामक व्यक्ति ने टाइगर फोर्स टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ और राजू कायल मौके पर पहुंचे। घायल को लेकर अस्पताल गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक लूणकरनसर के वार्उ संख्या 22 में रहने वाला शबीर निवासी वार्ड नंबर 32 लूणकरनसर है।

कट गए कई हिस्से
रेलवे ट्रेक पर शबीर के शरीर के कई टुकड़े कटे हुए मिले हैं। पैर की हड्‌डी इधर-उधर बिखरी हुई मिली तो शरीर के चिथड़े भी नजर आए। उसकी सांस चल रही थी तो अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया।

खतरनाक है ईयरफोन
आमतौर पर लोग ईयरफोन लगाकर सड़कों पर भी घूमते हैं और हादसे के बड़े कारण बन जाते हैं। पिछले दिनों बीकानेर शहर में भी बाइक सवार इसी कारण घायल हो गए थे। इसके अलावा कई सड़क हादसों का कारण ईयरफोन होता है। रेलवे ट्रेक पर ईयरफोन लगाकर घूमना सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। आमतौर पर युवक ईयरफोन की आवाज भी तेज कर लेते हैं, जिससे आसपास का कुछ भी सुनाई नहीं देता

Labels:

ऐसे खेल से क्या फायदा जिसमे गवानी पड़े जान, झगडे में बुजुर्ग की हत्या

बीकानेर बुलेटिन
 


बीकानेर। देशनोक में वृद्धि की हत्या का मामला सामने आया है। देशनोक थानाधिकारी रूपाराम के अनुसार गांव केसर देसर जाटान निवासी रतिराम जाट की बीती रात किसी ने हत्या कर दी। पुलिस को पीबीएम से सूचना मिली थी। शव मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। हत्या की वजह मारपीट रही है। रूपाराम के अनुसार अभी तक किसी ने परिवाद नहीं दिया है। बस इतनी पुष्टि है कि रात 11 बजे मारपीट के बाद रतिराम को पीबीएम लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चर्चा यह भी चल रही है कि ताश खेलने के दौरान मारपीट हुई थी। मारपीट किसने की व क्यों की, यह अभी पुलिस को पता नहीं चला है।

Labels:

किराए के भवनों में नहीं चलेंगे स्कूल,गंगाशहर और बंगला नगर के कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन



शिक्षा मंत्री और बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ. बी. डी. कल्ला ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बंगला नगर और गंगाशहर के कार्यों को प्राथमिकता से करने के आदेश दिए। इसके साथ ही शहर के श्मसान और कब्रिस्तानों के लिए स्वीकृत कार्य भी जल्द शुरू करने के आदेश दिए। इस दौरान डॉ. कल्ला ने अपने कोटे से स्वीकृत राशि के कार्य शुरू होने की रिपोर्ट भी मांगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि पेयजल पाइपलाइन अथवा किसी प्रकार के केबलिंग कार्य के लिए सड़क की टूट-फूट संबंधी वैध अनुमति पूर्व में ली जाए। किसी भी स्थिति में कार्य के पश्चात सड़क टूटी हुई नहीं रहे, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत टंकियां बनाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र के समस्त मोक्षधामों और कब्रिस्तान आदि की चारदीवारी बनाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाने के कार्य की प्रगति जानी और इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि गंगाशहर और बंगला नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के सीवरेज से संबंधित बचे हुए कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किए जाए। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री कहा कि शहरी क्षेत्र की जो सड़कें स्वीकृत कर दी गई हैं, उनकी निविदा संबंधी कार्यवाही शुरू करते हुए कार्य प्रारंभ किए जाएं। किराए के भवनों में चलने वाले जिले के समस्त सरकारी स्कूलों के लिए भूमि आवंटन करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आने वाले समय में सभी सरकारी स्कूलों के स्वयं के भवन होने चाहिए। समसा अथवा अन्य मद से इनके लिए भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने आयुर्वेद और पब्लिक हेल्थ कॉलेज सहित बजट घोषणा में स्वीकृत कॉलेजों की स्थापना की प्रगति जानी तथा कहा कि पीबीएम सहित सरकारी अस्पतालों की ड्रेनेज और सीवरेज सुदृढ़ीकरण से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाए जाएंगे। उन्होंने पुरानी जेल भूमि के विक्रय की कार्यवाही करने के निर्देश दिए और बताया कि शहर की 7 ऐतिहासिक बारियों तथा लक्ष्मीनाथ मंदिर में विकास कार्य के लिए राशि शीघ्र ही स्वीकृत करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराने शहर की प्रमुख सड़कों की रखरखाव के साथ इनमें डिवाइडर बनाए जाए। उन्होंने म्यूजियम सर्कल से हल्दीराम प्याऊ तक सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति जानी। कोटगेट तथा बैदों के चौक स्थित सब्जी मंडियों में शेड तथा शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिना वैध अनुमति किसी भी सरकारी भवन की दीवार तोड़ने का कार्य नहीं किया जाए। ऐसा होने पर जिम्मेदार के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में मूर्ति लगाने और चौराहे के नामकरण की अनुमति के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया है। जिलों द्वारा नियम सम्मत तरीके से प्रस्तावों की अनुशंसा इस कमेटी को की जाए। बैठक में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा, नगर विकास न्यास के सचिव यशपाल आहूजा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, नगर निगम के अधीक्षण अभियंता ललित ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Labels:

गंगाशहर में अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाला पिता गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। चौरड़िया चौक गंगाशहर में रहने वाले एक आरोपी को अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने और उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ उसकी बेटी ने 4 अक्टूबर को गंगाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद प्रकरण की जांच सीओ सदर शालिनी बजाज ने की। शुक्रवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां उसे तीन दिन था पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश हुए। सीओ सदर शालिनी बजाज ने बताया कि पीड़िता ने अपने मोबाइल पर पिता द्वारा भेजे गए अश्लील वीडियो भेजने का आरोप भी लगाया है। आरोपी पिता द्वारा की गई हरकतों से जुड़े कुछ वीडियो भी उसकी बेटी ने पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

12 साल से कर रहा था परेशानः पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि आरोपी पिता अपनी बेटी के साथ पिछले 12 साल से गंदी हरकतें कर रहा था। बेटी ने इस संबंध में अपनी मां से शिकायत की, लेकिन उन्होंने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। पीड़िता ने अपनी मां के खिलाफ भी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी। पीड़िता ने रिपोर्ट में लिखा कि उसकी शादी के बाद भी उसके पिता ने उसके साथ गंदी हरकतें करना नहीं छोड़ा।

Labels: