Wednesday, February 15, 2023

बीकानेर की नई SP तेजस्विनी गौतम ने संभाला पदभार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर की नई एसपी तेजस्वनी गौतम ने आज  बीकानेर मे पुलिस अघीक्षक के पद का पदभार सभाल लिया है। इससे पहले बीकानेर सर्किट हाउस पहुंचने पर एसपी तेजस्विनी का पुलिस अघिकारियो ने स्वागत किया।

गौरतलब है कि बीते दिनों राज्य सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई थी जिसके चलते पूर्व एसपी योगेश यादव की जगह आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी गौतम को बीकानेर पुलिस अधीक्षक पद की कमान सौंपी गई। आईपीएस तेजस्विनी गौतम दबंग पुलिस अधिकारी के साथ साथ अपने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही है।

आज एसपी  तेजस्वनी गौतम ने बीकानेर के जिला पुलिस अघीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साथ ही पुलिस के आला अधिकारियों से मुलाकात की।

Labels:

बीकानेर में हुआ हिरण का शिकार, एक युवक को किया गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर के लूणकरनसर स्थित मलकीसर बड़ा गांव की रोही में हिरण शिकार हुआ है। हिरण को मारकर उसका मांस बाजार में बेचने की कोशिश की गई। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही कुछ युवकों ने मौके पर पहुंचकर शिकार के आरोप में एक युवक को पकड़ लिया। हिरण का शव भी मौके से बरामद हो गया।

घटना मलकीसर बड़ा की रोही में मंगलवार देर रात हुई। टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ को इस घटना की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कर हिरण शिकारी को पकड़ा व वन विभाग टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने एक युवक को मौके से पकड़ा व हिरण के शव को भी मौके से कब्जे में लिया। धोरों में रात के अंधेरे में टाइगर फोर्स व वन विभाग की टीम ने काफी मेहनत करके शिकार के आरेापी को दबोचा। टाइगर फोर्स प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ के अलावा राजू कायल, रविंद्र बिश्नोई, चंद्र पाल बिश्नोई, वन विभाग टीम के लेखराम गोदारा, वीरेंद्र बेनीवाल, विजयपाल, सुशीला कुमारी के सहयोग से ये सफलता मिली।

वन विभाग की गाड़ी खराब

शिकार रोकने और शिकारियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी जिस वन विभाग के पास है, उसकी गाड़ी पीछा करते हुए रास्ते में खराब हो गई। बाद में टाइगर फोर्स टीम की गाड़ी से शिकारियों का पीछा कर एक शिकारी को पकड़ा गया। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शिकार इसी एक युवक ने किया था या फिर कुछ और शिकारी शामिल थे।

Labels:

नहर में गिरी बोलेरो कैंपर, कैंपर सवार बेटे की बची जान, पिता की हुई मौत

बीकानेर बुलेटिन



छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी नहर में गिर गई। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादस आरडी 560 के पास होना बताया जा रहा है। जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। गाड़ी में पिता-पुत्र सवार थे। जिनमें पुत्र को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन पिता की मौत हो गई है। वहीं, गाड़ी को भी नहर से बाहर निकालने के प्रयास किये जा रहे है। जानकरी के पिता-पुत्र छत्तरगढ़ के रहने वाले बताये जा रहे है जो कि शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित हुई और नहर में जा गिरी। फिलहाल थानाधिकारी जयकुमार भादू मय टीम सहित एसडीआरएफ टीम मौके पर है। साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गए हैं जो पुलिस और एसडीआरएफ टीम का हर संभव सहयोग कर रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Labels:

पत्नी के गहने चुराने की योजना फेल हुई तो क्रिकेट सट्टे के लिए मां और बहन के गहनों पर किया हाथ साफ, गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



क्रिकेट सट्‌टे में रुपए लगाने के लिए एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां और बहन के गहने चुराए थे। पिछले दिनों बंगलानगर स्थित एफसीआई गोदाम के पास हुई लाखों रुपए की चोरी के आरोप में गिरफ्तार दो आरोपियों से की गई प्रथम दृष्टया पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। नयाशहर थाने के एसएचओ वेदपाल शिवराण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि आरोपियों ने क्रिकेट सट्टे में रुपए लगाने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस जल्द ही चोरी हुई ज्वैलरी को बरामद कर लेगी। फिलहाल चोरी के आरोप में गिरफ्तार प्रकाश पुत्र भंवर लाल जाट और लिच्छूराम उर्फ लक्ष्मण जाट एक दिन के पुलिस रिमांड पर है।


थाने के एएसआई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि चोरी के प्रकरण में शामिल प्रकाश पुत्र भंवर लाल जाट ने अपने घर में हुई चोरी के बारे में सबसे पहले अपनी मां और भाई को बताया था। परिवार के सभी लोग नोखा के भामटसर में एक शादी-समारोह में गए थे। उन्होंने बताया कि तकनीकी पहलुओं से जांच करने के बाद सामने आया कि चोरी की घटना के बारे में प्रकाश को पहले से ही पूरी जानकारी थी। इस संबंध में आरोपी के भाई महावीर पुत्र भंवर लाल ने 10 फरवरी को नयाशहर थाने में रिपोर्ट दी थी।

पहले पत्नी के गहने चोरी करने की योजना बनाई : चोरी के आरोप में गिरफ्तार प्रकाश पुत्र भंवर लाल जाट ने पहले अपनी पत्नी के गहने चुराने की योजना दोस्त के साथ मिलकर बनाई थी। लेकिन योजना फेल होने के बाद उसके दोस्त ने उसकी मां और बहन के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चुराए गए लाखों रुपए के आभूषणों का बंटवारा किया जाता, इससे पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस अब चोरी हुए माल की आरोपियों से बरामदगी करेगी। इस प्रकरण में कई अन्य आरोपियों का खुलासा भी हो सकता है।

यह ज्वेलरी हुई चोरी, माल की बरामदगी शेष
एएसआई सुरेश कुमार यादव ने बताया कि महावीर पुत्र भंवर लाल ने रिपोर्ट दी थी कि उसके घर से तीस हजार रुपए नकद, एक किलो चांदी, 250 ग्राम की चांदी की पाजेब, पांच सौ ग्राम पुरानी चांदी, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, पांच सोने की अंगुठियां, एक जोड़ी टॉप्स, एक रखड़ी, तीन सोने के फूलड़े, एक प्लॉट के कागज, तीन जोड़ी नाक में पहनने के लोंग, एक जोड़ी चांदी का बाजूबंद, दस चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान चोरी हुए थे।

Labels: ,