Saturday, April 15, 2023

गंगाशहर में ज्वेलर्स से 3 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। बीकानेर में फिरौती मांगने का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक ज्वेलर के घर किसी ने लिफाफा फेंका, जिसमें तीन करोड़ रुपए की फिरौती देने की बात लिखी हुई है। फिरौती नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। यह लिफाफा मिलने के बाद ज्वेलर के घर में हड़कंप मच गया।

मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार नई लाईन गंगाशहर करनाणी मौहल्ला निवासी जयकिशन सोनी पुत्र जेठमल सोनी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 15 अप्रैल सुबह सात-आठ बजे उसके मकान के अंदर कोई एक लिफाफा फेंक गया। जिसमें तीन करोड़ रुपए की फिरौती देने की मांग की गई है। फिरौती नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसकी जांच प्रोब्शनर एसआई सुरेश भादु कर रहे हैं।

Labels: ,

सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए फिर मोटर साइकिलें चोरी, एक ही दिन में दो मोटरसाइकिल गायब

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में चोरियां इतनी बढ़ गई कि अब तो चोर सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए मोटर साइकिलें उड़ा रहे है। बीकानेर में फिर दो मोटर साइकिलें चोरी हो गई। सुदर्शना नगर निवासी किरण पत्नी मोहन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसकी मोटर साइकिल बेसिक स्कूल के पीछे गली में खड़ी थी। जिसको 14 अप्रैल को अज्ञात चुरा ले गया। वहीं किसमीदेसर भीनासर निवासी किशन गहलोत ने बताया कि पांच अप्रैल को उसकी मोटरसाईकिल म्यूजियम सर्किल स्टेट पुस्तकालय के सामने खड़ी थी। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

Labels: ,

Friday, April 14, 2023

72 लाख की ऑनलाइन ठगी के बाद, अब यूट्यूब के लिंक से उड़ाए लाखो रुपये

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में अंतरजाल ( internet ) के माध्यम से जाल बिछाकर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी की गई ऐसा मामला बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस इलाके के एक व्‍यक्ति ने यू ट्यूब पर लाइक करने की आड़ में 26 लाख रुपए से ज्‍यादा की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात शख्‍स के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाप्रभारी संजय सिंह को सौंपी है ।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली एरिया के बैदों की प्रोल क्षेत्र निवासी महिपाल नाहटा पुत्र बसंतपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मोबाइल पर अज्ञात शख्‍स ने मैसेज कर मेराथन एडवर्स कारपोरेशन की मिसेस बक्‍शी की ओर से जॉब ऑफर देते हुए कहा कि हमारी कंपनी की ओर से आपको यू ट्यूब वीडियो भेजे जाएंगे। आपको इन वीडियो पर लाइक करने होंगे जिससे आपको पैसे मिलेंगे। इस प्रकार अज्ञात शख्‍स ने मेरे से 26 लाख 88 हजार 328 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पुलिस ने अज्ञात शख्‍स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Labels: ,

आपसी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, गंभीर घायल

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के जेडी मगरा गांव में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने सरेआम एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर घायल हुआ है। घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पांचू एसएचओ मनोज यादव ने बताया कि जेडी मगरा निवासी सुभाष बिश्नोई गुरुवार शाम को पिथरा बस स्टैंड पर खड़ा था। तभी एक बोलेरो कैम्पर गाड़ी में पांच-सात लोग आए। गाड़ी में बैठे लोगों को देखकर सुभाष अपने डंफर की तरफ भागा और उस पर चढ़ गया।

तभी बोलेरो कैम्पर में सवार विजयपाल व उसके साथियों ने उस पर फायरिंग की। सुभाष ने बचने की कोशिश की, इसके बावजूद एक गोली उसके कंधे पर लग गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर गिर पड़ा। सुभाष घायलावस्था में ही अपना डम्फर लेकर भागा। आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। भीड़ बढ़ने पर बोलेरो सवार बदमाश भाग गए।

पिथरासर बस स्टैंड पर बीच बाजार हुई फायरिंग की घटना से लोग सहम गए। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग दुकानों में दुबक गए। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। वारदात का पता चलने पर पांचू थानाधिकारी मनोज कुमार मय टीम पिथरासर गांव पहुंचे।

पांचू एसएचओ यादव ने बताया कि सुभाष और आरोपी विजयपाल के बीच में रंजिश चल रही है। दोनों में पहले भी विवाद हो चुका है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। घायल को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Labels: ,

पंजाब जा रही डोडा पोस्त से भरी जीप को किया जब्त, जीप से एक क्विंटल डोडा पोस्त किया बरामद

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार छतरगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए पंजाब जा रही जीप से एक क्विंटल डोडा-पोस्त बरामद किया है। बताया जा रहा है की इस कार्रवाई के दौरान तीन जनो को गिरफ्तार भी किया गया है। नाकेबंदी के दौरान छतरगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाही की है। पुलिस नाकेबंदी के दौरान पंजाब जा रही डोडा-पोस्त से भरी जीप को जब्त किया है।

Labels: ,

Thursday, April 13, 2023

दो गुटों में फायरिंग, एक युवक के लगी गोली युवक को लाया गया PBM अस्पताल

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर जिले में युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। मामला पांचू थाना क्षेत्र के पिथरासर बस स्टैंड का है। यहां जेडी मगरा निवासी 24 वर्षीय सुभाष पुत्र गंगाबिशन विश्नोई पर कुछ युवकों ने फायरिंग की। सुभाष के बाएं कांधे पर छर्रे लगे। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

पांचू थानाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि सुभाष की जेडीमगरा निवासी विजयपाल से रंजिश है। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। आज सुभाष पिथरासर से 4-5 किलोमीटर पहले एक ट्रक में चढ़ा। पिथरासर बस स्टैंड पर वह जैसे ही ट्रक से उतरने लगा, तभी एक गाड़ी में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने विजयपाल, कमल व दो अन्य कई तलाश‌ शुरू की है। 

अनुमान है कि आरोपी पहले ही रैकी करके आए थे। गनीमत रही कि सुभाष वापिस ट्रक में बैठने में कामयाब हो गया। आरोपी विजयपाल पांचू थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

Labels: ,

पुलिस ने आज चार सक्रिय बदमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। अपराध के खिलाफ एक्शन में कार्रवाई कर रही पुलिस टीम ने आज फिर सक्रिय बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली है। ये चारों आदतन अपराधी कोटगेट थाना क्षेत्र के है। पुलिस टीम ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत चौतीना कुंआ खादी मंदिर के पास रहने वाले रवि मोदी पुत्र लक्ष्मीनारायण मोदी, बागीनाड़ा हनुमान जी मंदिर के पास छींपो के मोहल्ले के रहने वाले आवेश खान पुत्र गुलाम मुस्तफा, किसान छात्रावास के पीछे रानी बाजार के रहने वाले रामचन्द्र पुत्र लेखराम और पंचमुखा हनुमान जी मंदिर के पास रहने वाले धनराज पुत्र सत्यनारायण माली की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस के अनुसार रवि मोदी के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, मारपीट जैसे एक दर्जन मुकदमें दर्ज है। वहीं आवेश खान के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध हथियार,लूट,फिरौती,मारपीट जैसे 10 मुकदमें दर्ज है। धनराज के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, चोरी, जैसे एक दर्जन मुकदमे दर्ज है। 

Labels: ,

गंगाशहर में प्राइवेट स्कूल संचालक के साथ मारपीट एवं अभिभावक को टीसी ना देने के मामले में आया हाइकोर्ट का आदेश

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। गंगा शहर पुलिस थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा टीसी ना देने की बात पर स्कूल में जाकर स्कूल संचालक के साथ मारपीट करने और जबरन गाड़ी में बैठाकर थाने में धमकाने के आरोप में पुलिसकर्मियों एवम अभिभावक गोविंद सोनी पर हुई एफ आई आर और टीसी के बदले  पचास हजार रुपए मांगने के मामले में अभिभावक गोविंद सोनी के द्वारा स्कूल संचालक पर दर्ज करवाई गई एफ आई आर पर हाई कोर्ट जोधपुर ने आज एक साथ दोनों ही एफआईआर में अभिभावक गोविंद सोनी और स्कूल संचालक लोकेश कुमार मोदी की गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। मामले के अनुसार 1 साल पूर्व टीसी ना देने की बात पर हुए विवाद में गंगाशहर पुलिस थाना के पुलिसकर्मियों ने स्कूल परिसर में जाकर टीसी ना देने की बात पर स्कूल संचालक के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। बाद में  स्कूल संचालक ने पुलिसकर्मियों सहित गोविंद सोनी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

वही बाद में अभिभावक गोविंद सोनी ने भी स्कूल संचालक के खिलाफ बच्चों की टीसी ना देने और टीसी देने के बदले पचास हजार रुपए मांगने और धोखाधड़ी करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज करवाई थी। जिसमें स्कूल संचालक को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा होने पर एवम गोविंद सोनी के विरुद्ध नाजायज तौर पर अपहरण करने और पुलिस गाड़ी में स्कूल संचालक के साथ पुलिस कर्मियों की मौजदगी में मारपीट करने की झूठी एफआईआर दर्ज कराने पर गोविंद सोनी ने इसको हाई कोर्ट में याचिका दायर कर चैलेंज किया। जिस पर आज हाईकोर्ट ने दोनों मामलों की एक साथ सुनवाई करते हुए दोनों मामलों में गिरफ्तारी पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। गोविंद सोनी की तरफ से पैरवी एडवोकेट कौशल गौतम और अनिल सोनी ने की।

Labels: ,

IPL पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार, पुलिस ने मौके से लाखों का हिसाब सहित नगदी, मोबाइल, लैपटॉप किए ज़ब्त

बीकानेर बुलेटिन




इन दिनों जहा बीकानेर पुलिस अपराधियों के खिलाफ चलाये अभियान में नित रोज नए झंडे गाड़ रही है वही दूसरी और आईपीएल सीजन में शहर में सट्टा परवान पर है। विशेष से आमजन की पहुंच तक पहुंच चुके इस अवैध कारोबार में रूपयों का हिसाब किताब लगाना तक मुश्किल है। फिलहाल जिले की नयाशहर पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देकर दो बुकियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के रामदेव पार्क के पास बने एक मकान में क्रिकेट सट्टे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो युवकों के साथ सट्टे में उपयोग में लिए जा रहे मोबाइल, नो हजार नगद और करोड़ो का हिसाब किताब के लेनदेन का खुलासा भी हुआ।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए दो बुकी जिनमें नत्थूसर बास निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र लालचंद और सिंगियो क चोक के रहने वाले अरुण व्यास पुत्र राहुल व्यास को दबोचा है। यह कार्रवाई सीआई वेदपाल श्योराण के निर्देश पर हुई। जिसे सब इंस्पेक्टर धर्मवीर, कांस्टेबल राकेश और सुनील ने अंजाम दिया।

Labels: ,

Wednesday, April 12, 2023

एक और अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रोहित गोदारा के इशारों पर काम करता था सोनू, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। जिला पुलिस ने बाल संप्रेषण गृह में एक बाल अपचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अभिषेक कोली उर्फ सोनू मराठा को सदर थाना पुलिस मंगलवार देर रात जयपुर से बीकानेर लेकर पहुंची। आरोपी को जयपुर की केंद्रीय जेल से बीकानेर पुलिस प्रोडक्शन वारंट गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक पर 12 फरवरी 2023 को बीकानेर के बाल संप्रेषण गृह में सो रहे एक किशोर पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद उसके खिलाफ सदर थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद आरोपी अभिषेक कोली जयपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपी कोली को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। सदर थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आईजी ओम प्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम और सीओ सदर शालिनी बजाज के निर्देश पर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



Labels: , ,

ट्रेलर टैक्सी हादसे में मरने वालों की संख्या हुई तीन, दो की हालत अभी भी नाजुक

बीकानेर बुलेटिन




शहर के बिछवाल थाना एरिया में जैसलमेर बाइपास पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। देर रात दो और लोगों की मौत हो गई। इससे पहले एक घायल ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में तीन की मौत हो गई है। वहीं दो और घायलों की  स्थति नाजुक बनी हुई है, वे ट्रोमा में रेड एरिया में भर्ती है।

कल मंगलवार शाम बीछवाल थाना क्षेत्र में जैसलमेर बाईपास पर ट्रेलर ने टैक्सी को टक्कर मार दी। हादसे में कुल 9 लोग घायल हो गए थे।टैक्सी वाहन जामसर से बीकानेर आ रहा था। मृतकों में यारू खान, सत्यवीर और गौरव हैं। इन तीनों के शव अब पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखे गए हैं। जहां आज इनके शवों के पोस्टमार्टम किये जाएंगे । हादसे में टैक्सी में सवार फत्तू खान, शब्बीर, तबस्सुम, तनवीर, रजब अली और खुशबू, घायल हैं। तिपहिया में आटे के थैले और पशु आहार रखा हुआ था। हादसे में तिपहिया में रखा सारा सामान सड़क पर बिखर गया। तिपहिया वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे के बाद ट्रेलर को लेकर ड्राइवर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए बीछवाल और नाल पुलिस ने पीछा गया। ट्रेलर ड्राइवर को जैसे ही पता लगा कि पुलिस पीछा कर रही है, वो एक जगह ट्रेलर छोड़कर भाग गया।

Labels: ,

Tuesday, April 11, 2023

स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

बीकानेर बुलेटिन




खेत से स्कूटी पर सवार होकर लौट रहे व्यक्ति का चर्च के पास सड़क पर अचानक बैलेंस बिगड़ गया। स्कूटी अचानक ही एकदम दाहिनी ओर घूमते हुए डिवाइडर से टकराकर गिर गई। स्कूटी सवार उछलकर डिवाइडर के पार दूसरी ओर की सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान सामने से आई एक बस की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर जेएनवीसी पुलिस और बाद में सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसा सदर थाना क्षेत्र में होने के कारण पुलिस ने शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

सदर सीआइ लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि नयाशहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा गेट क्षेत्र निवासी कमलसिंह (42) पुत्र नथमलसिंह राजपूत सोमवार की अपरान्ह करीब चार बजे रायसर िस्थत अपने खेत से स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जयपुर रोड चर्च के पास उनकी स्कूटी सड़क पर चलते हुए अचानक ही एकदम से दाहिनी ओर घूमने लगी और कुछ ही दूर आगे जाकर डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ने से कमलसिंह उछल कर रॉन्ग साइड (दूसरी ओर की सड़क) पर जा गिरा। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि दूसरी सड़क पर सामने से आ रहे स्कूल बस के चालक को ब्रेक आदि लगाने का मौका ही नहीं और बस सड़क पर गिरे हुए कमलसिंह के सिर के ऊपर से गुजर गई। मौके पर ही कमल सिंह की मौत हो गई।

शहर के अति व्यस्ततम मार्ग पर अपरान्ह चार बजे हुए हादसे से तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क के बीचो-बीच पड़े शव के आगे अवराेधक खड़ा कर यातायात को डायवर्ट किया। करीब 20-25 मिनट तक शव सड़क पर ही पड़ा। इसके बाद पुलिस एवं असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार, खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब मौके पर पहुंचे और शव को एम्बुलेंस में डालकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

घटनास्थल के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। सीसीटीवी में स्कूटी सवार जयपुर की तरफ से आता दिखाई दे रहा है। चर्च से थोड़ा पहले अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ओर मुड़ती है और पलट जाती है। हादसे में स्कूटी सवार सड़क के दूसरी तरफ गिरते हुए दिखाई देता है। सामने से आई स्कूल बस और उसकी नीचे आए सवार का पूरा वाकया कैमरे में कैद हो जाता है। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर भाग गया।


Labels: , ,

बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में मिला अज्ञात शव, मौके पर पहुंची पुलिस

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में शव मिलने की खबर सामने आ रही है।पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने बताया कि दशनाम मोहल्ला के पास खानों में ये शव मिला है।

शव के आस पास बदबू फैली हुई है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है शव कुछ दिन पुराना हो सकता है। खबर मिलने के बाद आस पास लोग की भीड़ इकट्ठा हो गई है।शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है शव पुरुष का बताया जा रहा है जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष की अधिक हो सकती है।



Labels: ,

Monday, April 10, 2023

डीएससी के जवान ने किया सुसाइड, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में हथियार रखने के डिपो पर तैनात सेना के एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। साथी जवान उसे पीबीएम अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वो दम तोड़ चुका था। घटना कैंट एरिया की है। सुसाइड करने वाला जवान लक्ष्मण सिंह उत्तराखंड का रहना वाला था। वो बीछवाल थाना क्षेत्र में कैंट एरिया में हथियार रखने के डिपो (आयुध डिपो) पर तैनात था। हथियारों को रखने के लिए बने इस डिपो पर लक्ष्मण सिंह खुद परेशान बताया जा रहा है। गोली चलने की आवाज सुनने के बाद साथी जवान दौड़कर उसके पास पहुंचे। तब तक वो अचेत हो चुका था। उसे लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

Labels: ,

बीकानेर में बैंक अकाउंट से 72 लाख की साईबर चोरी,साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। बीकानेर से साइबर चोरी की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। वूलन मिल के बैंक अकाउंट से 72 लाख का साईबर चोरी होने की बात सामने आई है। घटना बीती रात 11 बजे की बताई जा रही है। एम एल वूलन इंडस्ट्री के मालिक सुरेश राठी ने मामले में पुलिस को शिकायत की है। बीकानेर की साइबर क्राइम रेस्पॉन्स टीम रात से एक्शन मोड पर है। 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह काम हैकर्स का है। इंडस्ट्री मालिक की धा तो किसी से बात हुई, ना ही ओटीपी बताई गई, फिर भी एक अकाउंट से 72 लाख निकल गए। दरअसल, रात 11 बजे मिल मालिक के मोबाइल में एक ओटीपी आई। कंप्यूटर पर अकाउंट चैक किया तब तक तो धड़ाधड़ एक के बाद एक तीन बार में 72 लाख पार हो गए। 

एसपी तेजस्वनी गौतम ने मामले को गंभीरता से लिया है। साईबर क्राइम रेस्पॉन्स सैल प्रभारी देवेंद्र सोनी मय टीम को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि कुछ माह पहले कोठारी वूलन मिल वालों के अकाउंट से 36 लाख का साईबर फ्रॉड हुआ था। लेकिन उस वक्त सीधे पैसे नहीं निकले थे। ऐसे में यह घटना चिंता का विषय बनी हुई है। माना जा रहा है कि बैंक अकाउंट से साईबर चोरी का राजस्थान का सबसे बड़ा मामला है। हालांकि हाल ही में जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा 16 करोड़ का फ्रॉड सामने आया था।

Labels: ,

देर रात पिकअप लेकर पहुंचे, खेजड़ी के पचास पेड़ काट डाले

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर. जयमलसर गांव से पूर्व दिशा में खेतों में शनिवार देर रात पिकअप लेकर पहुंचे बीस-पच्चीस लोगों ने पचास से ज्यादा खेजड़ी के पेड़ काट दिए। ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे लेकिन पेड़ काटने वाले हथियारों से लैस होने के चलते वह रोक नहीं पाए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने पहले पुलिस थाना नाल में शिकायत की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना कर मौके पर बुलाया।

ग्रामीण मानवीर सिंह, प्रभुसिंह, सूरजपाल सिंह, कोजूराम, राजकुमार आदि ने खेजड़ी के हरे पेड़ों रात के समय चोरी छिपे काटकर ले जाने पर आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक कम्पनी यहां वन माफिया से सांठगांठ कर पेड़ कटवा रही है। वन विभाग के कर्मचारी किशोर सिंह, हनुमत सिंह, राजकुमार आदि ने मौका और वीडियोग्राफी करवाई। ग्रामीणों ने वन माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Labels: ,

Sunday, April 9, 2023

रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हुवे दोनों युवक 24 घँटे में गिरफ्तार, नशे के लिए देते थे वारदात को अंजाम

बीकानेर बुलेटिन





नयाशहर थाना पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के साथ हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नशे के आदी हैं और नशे की खरीद के लिए ही उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 8 अप्रैल को दूध सप्लाई करने के बाद कैश कलेक्शन कर लौट रहे ऑटो ड्राइवर सोनू के साथ सर्वोदय बस्ती में लूट की घटना संबंधी रिपोर्ट नयाशहर थाने में दर्ज हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें दो आरोपी थैला लेकर भागते दिखाई दे रहे थे।


पुलिस की स्पेशल टीम ने शनिवार को सर्वोदय बस्ती निवासी समीर पुत्र शफीक मोहम्मद तथा समीर दीन पुत्र रहसूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने नशे की खरीद के लिए ऑटो ड्राइवर का थैला लूटा था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लूटी गई राशि की बरामदगी होनी शेष है। दोनों आरोपी प्रवेश चौहान उर्फ परमेश्वर माली, अरमान अली, विजय मेघवाल, नबी, शोहेब, असगर, साहिल पठान आदि गैंग के सदस्य हैं। थाने के एएसआई सुरेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश सिंह, कांस्टेबल धर्माराम तथा विजय ने शनिवार को लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया।



Labels: ,

Saturday, April 8, 2023

बीकानेर पुलिस की क्रिमिनल्स पर बड़ी स्ट्राइक, एक ही दिन में रेंज में पकड़े 791 अपराधी, गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के सख्त आदेशों के बाद पुलिस ने अलग अलग रेंज में कार्रवाई शुरू की है। बीकानेर रेंज में पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसने के लिए एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की 520 टीमों ने शनिवार सुबह 1240 स्थानों पर एक साथ दबिश देते हुए अब तक करीब सात सौ से अधिक बदमाशों को दबोच लिया। इनमें अधिकांश नशा करते और बेचते हैं। वहीं, कुछ के पास अवैध हथियार मिले हैं तो कुछ दूसरी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।

बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश के नेतृत्व में बीकानेर में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के 1200 से ज्यादा स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान नशा करने वाले युवकों की धरपकड़ की गई। इस दौरान बीकानेर में 50, श्रीगंगानगर 267, हनुमानगढ़ में 91 और चूरू में 69 लोगों को दोपहर तीन बजे तक गिरफ्तार किया जा चुका था। जबकि शाम तक इस संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद की जा रही है। बीकानेर पुलिस ने सबसे कम पचास बदमाशों को अब तक पकड़ा है।

बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने बताया- सुबह चार बजे सभी पुलिसकर्मियों को थाने पर बुलाया गया। सभी से हाथों हाथ क्षेत्र के बदमाशों के नाम लिए गए। नशा बेचने वालों को चिन्हित किया गया। इसके बाद हाथों हाथ युवकों को दबोचने का काम शुरू किया। जिन लोगों के पास भारी मात्रा में नशीली सामग्री मिली है, उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि इनके पास हथियार मिले हैं, उन पर आर्म्स एक्ट के तहत मामले बनाए गए हैं। शाम तक सभी जिलों से गिरफ्तारियों की रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा कि रेंज में कुल कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वंही एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया- शाम तक ये संख्या बढ़ सकती है। पुलिस अब तक फील्ड में है। देर रात तक भी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

इस कार्रवाई में पहली बार डॉग स्क्वायड को भी साथ रखा गया। पुलिस के पहुंचने पर अगर किसी ने नशीली सामग्री को छिपा लिया है तो उसे डॉग स्क्वायड ने पकड़ लिया। आगे भी नशीली सामग्री पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा लिया जाएगा। आईजी ने बताया- पुलिसकर्मी से नशा छिपाया जा सकता है लेकिन डॉग स्क्वायड से नहीं।


रेंज के अधीनस्थ चारों जिलों में 3400 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की 515 से अधिक टीमों द्वारा कुल 1229 स्थानों पर दबिश दी गई।

रेंज में कुल 791 वांछित अपराधी / असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 19 स्थाई पाटी/ उद्घोषित अपराधी/वांछित अपराधी पकड़े गए। 

100 ऐसे अपराधी पकड़े गए अधीन प्रकरण में वांछित थे ।

हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर कुल 03 रार्डकोर अपराधी गिरफ्तार किए गए। 

622 से अधिक ऐसे अपराधियों का गिरफ्तार किया गया जो सार्वजनिक स्थानों पर लोक शातिभंग करते हुवे शराब के नशे में आगमन में विघन पैदा करते पाए गए।

अवैध हथियार रखने वाली के विरुद्ध Arms Act के 06 प्रकरण दर्ज किए गए और 06 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जा से 06 फायर आर्म्स 33 कारतूस, 01 धारदार हथियार जब्त किए गए। 

51 प्रकरण अवैध शराब का करने वालों के विरुद्ध दर्ज किए गए जिनमें 45 अपराधिक गिरफ्तार कर उनसे 277.0 लीटर देशी शराब व 207 लीटर हथकड शराब बरामद की गई 150 लीटर की गई। 

30 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया गया, जिसमें गिरफ्तार 80 अपराधियों के कला से एक लाख नशीली टेबलेट, डोडा पोस्त 325.50 किग्रा हेरोईन 50 ग्राम स्मैक 499 ग्राम अफीम 105 किग्रा, 130 ग्राम एमडी व 2.985 किग्रा गांजा बरामद किया गया।

समस्त कार्यवाही में कुल 55 वाहन जब्त किए गए।

Labels: ,

चाय की दुकान पर युवक पर जानलेवा हमला, लेन देन को लेकर हुई तनातनी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। देर रात शहर खुली रहने वाली दुकानों पर आये दिन किसी ने किसी बात को लेकर मारपीट व अन्य घटनाएं सामने आ रही है उसके बाद भी बीकानेर पुलिस शहर की इन दुकानों को रात को बंद नहीं करवाती है जिससे इलाके में रहने वाले लोगों में भय बना रहता है। पहले भी कई बार मारपीट व अन्य घटनाएं हो चुकी है कुछ मामले पुलिस तक पहुंचे लेकिन कुछ पुलिस तक नहीं पहुंचकर आपस में ही समझौते हो जाते है। इन दुकानों को पूर्व एसएचओ नवनीत सिंह ने इनको दुकान बंद करवाई जिससे मौहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। लेकिन फिर राजनैतिक दबाब के चलते दुकानें खोल दी और उसका नतीजा सामने आया कि फिर वहीं देर रात दुकाने खुली रहती है जिससे आये दिन झगड़े व मारपीट की घटनाएं होती है। इन दुकानों पर देर रात तक बदमाशों पृवत्ति के लोग बैठ रहते है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है नया शहर पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार डागा पुत्र देव किशन डागा जाति डागा निवासी मावा पट्टी के पास रहने वाले मामला दर्ज करवाया कि मै मोहता चौक में चाय की दुकान पर बैठा तभी मौके पर गट्टा महाराज नामक युवक आया और लेन देन की बात की बात को लेकर गट्टा महाराज से बोलचाल हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच जबरदस्त तानतानी हो गई और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। मनीष डागा ने बताया कि मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट की जिससे उसके शरीर पर कई जगह गहरी चोटे आई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच फुसाराम सउनि को दी गई है।

Labels: ,

आपस में भिड़े दो गुट, आधा दर्जन एम्बुलेंस के तोड़े शीशे

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। आपस में दो गुट भिड़ने की खबर सामने आ रही है बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में आधा दर्जन एम्बूलेंस सेवा के शीशे तोड़ दिए। जानकारी मिली है कि पीबीएम अस्पताल के आगे खड़ी एम्बूलेंस सेवा की गाडिय़ों के आगे गन्ने के ज्यूस का गाड़ा लगाने से मना करने की बात को लेकर दो जनों में कहासुनी हो गई।


आमनफानन में हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में खलबली मच गई। वारदात को अंजाम देकर युवक फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर तोडफ़ोड़ करने वाले युवक कौन थे ?


Labels: ,