Thursday, May 27, 2021

बीकानेर:टैक्सी में ले जा कर किया दुष्कर्म,देवर ने करवाया मुकदमा दर्ज

बीकानेर बुलेटिन




बीछवाल थाना पुलिस ने एक दलित विवाहिता के साथ जबरन दुष्‍कर्म करने के आरोप में नगासर निवासी केसर सिंह पुत्र भंवर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता के देवर ने गुरुवार दोपहर को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरापी केसर सिह ने बुधवार की रात को 9.30 बजे पैमासर रोड के किनारे उसकी भाभी को अपनी टैक्‍सी में बिठाकर खोड में ले गया। आरोपी ने गांव से दूर खोड में ले जाकर उसकी भाभी से जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी व एससी एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ एसस एसटी दवारा की जा रही है

Labels: ,

बीकानेर:बैंक सायरन बजा, मची अफरातफरी

बीकानेर बुलेटिन




भुजिया बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में अचानक सायरन बजने से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग भय और उत्सुकता से बैंक के सामने इकट्ठे हो गये। 

लगातार बजते सायरन के कारण जब भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठे हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सम्बन्धित स्टॉफ को बुलवाया। स्टॉफ के आने के बाद जब बैंक को खोला गया तो बैंक फैले धुंए से एकबारगी तो आगजनी का अंदेशा हुआ लेकिन जल्दी ही पता लगा के बैंक के पीछे की खिड़की के निचे मौहल्लावासीयों द्वारा कचरा जलाया गया है जिसके उठे धूंए के कारण बैंक का फ़ायर अलर्ट सिस्टम एक्टिव हुआ और फायर अलार्म बज गया।


Labels:

बीकानेर अवध असम ट्रैन का समय सारणी में फेरबदल

बीकानेर बुलेटिन




दिनांक 27.05.2021 से  लालगढ़ स्टेशन से चलने वाली गाड़ी सं. 05910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ स्पेशल रेलसेवा के यात्री समय सारिणी में स्थाई रूप से आंशिक परिवर्तन किया गया है।

ये रेल सेवा न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन पर अब 17.30 पर आकर 17.55 की जगह 17.40 पर रवाना होगी।, जलपाईगुड़ी रोड़ पर 18.16 बजे आकर 18.18 बजे रवाना होगी, धुपगुड़ी पर 19.01 बजे आकर 19.04 बजे रवाना होगी, न्यूकूचबिहार  पर 21.07 बजे आकर 21.12 बजे रवाना होगी, कामाख्या पर 02.05 बजे आकर 02.10 बजे रवाना होगी।

Labels:

बीकानेर:लवीना मोदी ने बीकानेर का नाम किया रोशन

बीकानेर बुलेटिन




बधाई संदेश-  LL.B. II YEAR (academic ) में गंगा सिंह महाराजा विश्व विद्यालय के द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित होने  वाले छात्रों  की सूची जारी की गई है जिसमें अपने समाज की छात्रा कुमारी लवीना मोदी पुत्री श्री प्रकाश मोदी का भी नाम 35 नम्बर क्रमांक पर छपा है। इस छात्रा ने ना केवल हमारे समाज का बल्कि पूरे बीकानेर संभाग का   नाम रोशन किया  है। इसलिए इस छात्रा को इसके माता-पिता व परिवार वालों को बहुत बहुत बधाई। इस छात्रा को LL.B. FINAL में टोप करने का गोल्ड मेडल के आदेश अभी आने है।

Labels:

बीकानेर:18+ टीकाकरण के लिये अच्छी खबर तैयार रहे 9 बजे

बीकानेर बुलेटिन



18+
गुरुवार (27.5.2021) को समस्त बीकानेर शहरी अस्पतालों व ग्रामीण सीएचसी सहित 20 केंद्रों में 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण ।

18+
के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग खुलेगी आज रात 9:00 pm 


Labels:

बीकानेर:घर मे घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट की मंगलसूत्र छीना

बीकानेर बुलेटिन




 नयाशहर थाना पुलिस ने बंगलानगर में एफसीआई गोदाम के पीछे की निवासी एक विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोप में भंवर लखेसर नामक व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता ने गुरुवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी भंवर लखेसर ने बुधवार 26 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 11.30 बजे के दौरान उसके घर में घुसकर बलात्‍कार का प्रयास किया। पीटा और मंगलसूत्र छीन कर ले गया। परिवादिया के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने घर में सफाई कर रही थी।

इसी दौरान आरोपी उसके घर के अंदर घुस गया। आरोपी ने घर में पहले से मौजूद उसके स्‍टाफ के साथी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी बलात्‍कार की नियत से परिवादिया के उपर चढ गया।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराआों में मामला दर्जकर लिया गया है। जांच सब इन्‍सपेक्‍टर महेन्‍द्र कुमार को सौंपी गई है।

Labels: ,

बीकानेर:रविवार तक पूर्ण करें डोर-टू-डोर सर्वे, मंगलवार से शुरू होगा नया चरण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बीकानेर बुलेटिन






जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बीकानेर, 27 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि डोर टू डोर सर्वे का वर्तमान चरण रविवार तक पूर्ण कर लिया जाए। सर्वे के दौरान बीएलओ के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिन भी रहें। मंगलवार से अगले चरण का सर्वे प्रारम्भ किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जिन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) क्षेत्रों में सर्वे की गति धीमी है, वहां इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कम्यूनिटी हैल्थ आॅफिसर्स (सीएचओ) को भी सर्वे से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान सर्वे सतत रूप से किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। वर्तमान सर्वे को रविवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को अगले चरण का सर्वे शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त दवाइयां रहें। सर्वे के दौरान आवश्यकता के अनुसार इनका तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए। सर्वे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिन भी रहे। संबंधित यूपीएचसी प्रभारी द्वारा इसकी माॅनिटरिंग की जाएगी।

जिला कलक्टर ने वेक्सीनेशन की प्रगति जानी तथा कहा कि किसी भी स्थिति में इसका वेस्टेज नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित सभी प्रकार की रिर्पोटिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए इसकी सूचना दी जाए। निचले स्तर तक के चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई जाए, जिससे कोरोना की संभावित तीसरी लहर के विरूद्ध पुख्ता तैयारी हो। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसका नियमित रिव्यू करने के निर्देश दिए।

मेहता ने कहा कि 'मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। विभाग द्वारा इसके मद्देनजर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीकरण की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि जिले में बनने वाले सभी आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट एक महीने में तैयार हो जाएं, इसके लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारी संबंधित एजेंसी से समन्वय रखें। साथ ही विधायक कोष एवं अन्य मदों से चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण से संबंधित सभी कार्यों को पूर्ण प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ. पी. चाहर, सूचना एवं प्रौद्योगिकी वभ्ज्ञिाग के संयुक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीएल मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Labels: ,

अगर कोविड-टीके की दूसरी खुराक में अलग टीका दिया जाता है तो क्या होगा? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

बीकानेर बुलेटिन




देश में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए जहां अधिकतर राज्यों में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. हालांकि, इस बीच वैक्सीनेशन की कमी इस राह में जरूर बाधा बनी है. कुछ लोगों ने जहां वैक्सीन की एक डोज ली है तो वहीं अब उनके मन में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे दूसरी डोल कोविशील्ड की ले सकते हैं. या फिर कुछ लोग जिन्होंने कोविशील्ड की पहली डोज ली वे अब यह जानना चाहते हैं कि क्या वे रूस से आई स्पूतनिक-V की दूसरी डोज ले सकते हैं.


दूसरी डोज के बाद सतर्क की जरूरत


स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अगर कोविड-टीके की दूसरी डोज में अलग टीका दिया जाता है तो उसके उल्लेखनीय दुष्प्रभाव होने की आशंका नहीं है, लेकिन अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप में कमी आ रही हैं, हमारा मानना है कि पाबंदियों में सार्थक ढील देने पर भी यह परिपाटी बनी रहेगी.

यूपी में लापरवाही से दी गई दूसरी वैक्सीन


इधर, सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है और जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के दौरान 20 लोगों को पहली खुराक में कोविशील्ड जबकि दूसरी खुराक में कोवैक्सीन लगा दी गयी. प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. मामला जिले के बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य क्षेत्र का है जहां औदही कलां समेत दो गांवों में लगभग 20 लोगों को टीके की पहली खुराक कोविशिल्ड की लगाई गयी, लेकिन 14 मई को दूसरी डोज लगाते समय स्वास्थ्यकर्मियों ने भारी लापरवाही बरतते हुए कोवैक्सीन लगा दी.


टीका लगवा चुके राम सूरत को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भयभीत हो गये और जब उन्होंने केन्द्र पर सम्पर्क किया तो इस गलती का खुलासा हुआ जिसके बाद सब एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे. इस लापरवाही के बारे में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप चौधरी ने स्वीकार किया कि लगभग 20 लोगों को स्वास्थ्यकर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए कॉकटेल टीका लगा दिया. हालांकि जिन लोगों को वैक्सीन लगाई गई उनमें किसी में भी अभी तक कोई समस्या देखने को नहीं मिली है और वे सभी स्वस्थ हैं.


उन्होंने बताया कि मौके पर वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है और उसके आधार पर जिम्मेदार लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. घटना के दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी लोगों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

Labels: , ,

जिला कलक्टर ने जानी ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 27 मई । जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के कार्यों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमत संख्या के आधार पर अधिकतम श्रमिकों का नियोजन हो। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रेवल सड़क, खेल मैदान, नाडी आदि कार्यों के प्रस्ताव बनाए जाएं।

जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अनुमोदित कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक सभी परिवारों का पंजीयन करवाया जाए, जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के संविदा कार्मिक का परिवार पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिला कलक्टर मेहता ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रारंभ किए गए ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ अभियान के बारे में बताया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी कोविड प्रबंधन किया जाए। डोर टू डोर सर्वे व स्क्रीनिंग हो तथा होम क्वारेन्टीन मरीजों पर नजर रखी जाए। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए ग्रामीण स्तर पर योजना बनाकर कार्य किया जाए।

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश ने ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Labels: ,

बीकानेर:विवाहिता ने की आत्महत्या, देहज प्रताड़ित और हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में सुनारो की बडी गुवाड निवासी 30 वर्षीय पिंकी सोनी पत्‍नी दीपक सोनी की 26 मई की रात के आत्‍महत्‍या प्रकरण में गुरुवार 27 मई को मृतका के पति दीपक चंद सोनी, ससुर झंवरलाल सोनी, सास लक्ष्‍मीदेवी सोनी व ननदों उर्मिला व लविना के खिलाफ दहेज प्रताडना व आत्‍महत्‍या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया है।

सुनारों की बडी गुवाड की निवासी मंजू देवी ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी सोनी का विवाह दीपक चंद सोनी पुत्र झंवरलाल सोनी के साथ 2013 में विवाह हुआ था। पिंकी के दो बच्‍चे एक बेटा व बेटी है। शादी के बाद से ही पिंकी को उसका पति, सास, ससुर, नणदे परेशन कर रहे थे।

इस दौरान एक दो बार समाज की पंचायत भी बैठी। जिसमें पंचों ने पिंकी को वापस ससुराल भेजने की बात कही। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी बुधवार 26 मई की सुबह पीहर आई हुई थी।

उन्‍होने बताया कि पिंकी बुधवार की शाम लगभग साढे सात बजे वापस ससुराल को गई थी। बाद में रात पौने दस बजे पिंकी के ससुराल के पड़ोसियों ने ही उन्‍हें फोन कर जानकारी दी कि पिंकी को ससुराल वाले अस्‍पताल लेकर गए है। मृतका पिंकी की मां का आरोप है कि पिंकी के ससुराल वालों ने पिंकी की हत्‍या की है अथवा पिंकी को आत्‍महत्‍या के लिये मजबूर किया है।

थानाधिकारी सुरेन्‍द्र कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे पिंकी सोनी पत्नी दीपक सोनी फांसी के फंदे से झूल गई। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पिंकी को बचाया ना जा सका।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ‍ सिटी सुभाष शर्मा कर रहे हैं। वहीं सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि इस मामले में मृतका पिंकी के शव का पोस्‍टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के पीहर वालों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जल्‍द शुरू की जाएगी।

Labels: ,

बीकानेर:शुक्रवार को 3 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 27 मई। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के मद्देनजर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि करमीसर रोड, बिश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बगीची, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर सेक्टर 3, श्रीराम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Labels:

बीकानेर:अधिक किराया लेना पड़ा महंगा,एम्बुलेंस सीज

बीकानेर बुलेटिन




एम्बूलेंस चालक द्वारा अधिक किराया लेने की शिकायत,परिवहन विभाग की त्वरित कार्यवाही

वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त, पंजीयन प्रमाण पत्र तीन माह के लिए निलंबित


बीकानेर, 27 मई। एम्बुलेन्स चालक द्वारा तय किराये से अधिक राशि वसूलने तथा निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस सबंधी आर्हताएं पूर्ण न पाए जाने के कारण एम्बूलेंस वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र तीन माह के लिए निलंबित किया गया है।
जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि मनीष सोनी नामक व्यक्ति द्वारा प्राप्त शिकायत के अनुसार 14 मई को एम्बुलेन्स संख्या आरजे 07 पीए 5147 के चालक द्वारा पीबीएम अस्पताल से जेएनवी काॅलोनी तक जाने का एक हजार रूपये किराया लिया गया, जबकि परिवहन विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में आने-जाने कुल किराया 500 रूपये निर्धारित है। शिकायत प्राप्त होने पर परिवहन विभाग के निरीक्षक सुरेन्द्र बेनीवाल द्वारा वाहन का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन में अग्निशमन यंत्र, स्ट्रेचर व प्राथमिक उपचार पेटी नहीं पाई गई। इसके अलावा वाहन में हैण्ड ब्रेक नहीं था व टायर भी कमजोर पाये गए।

माथुर ने बताया कि शिकायत व निरीक्षण के आधार पर एंबुलेन्स वाहन आरजे 07 पीए 5147 का उपयुक्तता (फिटनेस) प्रमाण पत्र तुरंत प्रभाव से निरस्त किया गया है। वहीं मोटर वाहन अधिनियम 1988 एवं परिवहन विभाग के नियमों की अवहेलना पाई जाने पर वाहन का पंजीयन प्रमाण पत्र 26 मई से तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। इस अवधि के दौरान वाहन जेएनवी पुलिस थाना में खड़ा रहेगा।

Labels: ,

कोरोना अपडेट:राहत देने लगा है कोरोना, आज आये पॉजिटिव..

बीकानेर बुलेटिन





दिनांक: 27-5-2021

कुल सेम्पल- 1288
पॉजिटिव-  153
रीकवर-.  589
कुल एक्टिव केस- 2686
इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 35
होम क्वारेन्टइन- 2160

कन्टेन्टमेंट जोन- 09
143  माइक्रो कंटेनमेंट


गुरुवार को सुबह रिपोर्ट हुए 90 पॉजिटिव के बाद अभी शाम को आई दूसरी रिपोर्ट में 63 पॉजिटिव और सामने आए है ऐसे में आज 1288 सेंपल में से कुल 153 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है । 


इन इलाकों से आये आज पॉजिटिव

अखासर,नाल रोड,वेद मघाराम कॉलोनी,आचार्यो की घाटी,उदरामसर,उदासर, तिलक नगर,सुजानदेसर, शीतला गेट,शिवबाड़ी, सागर रोड,सर्वोदय बस्ती,रानी बजार, रांगड़ी चौक, रामपुरा बस्ती, कोलासर,गंगाशहर,जेल रोड,बंगला नगर,पूगल रोड,प्रताप बस्ती, पटेल नगर,पारीक चौक, पाबु बारी,पुरानी PG होस्टल,नोखा,नापासर, नाल,MP कॉलोनी,लालगढ़, mdv कॉलोनी,कोलायत, kk कॉलोनी, कानासर,कैलास पूरी,जयपुर रोड,हनुमान नगर,गोलछा मोहौला,गोगा गेट,गांधी कॉलोनी,दमानी चौक,चोखूँटी, BSF केम्पस,बोथरा कॉम्प्लेक्स, बीछवाल,भीम नगर,बड़ा बाजार,बरसिंहसर,बागड़ी मोहौला, अम्बेडकर कॉलोनी,मिलिट्री हॉस्पिटल आदि इलाको से रिपोर्ट हुए है ।

Labels: ,

1 जून से बंद हो जाएगी Google की ये फ्री सर्विस, ले लें बैकअप वरना देना होगा चार्ज

बीकानेर बुलेटिन




कई साल से गूगल फोटोज ऐसे लोगों को सहारा रहा है जो अपने फोन में स्टोरेज की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को गूगल फोटोज फ्री में सेव करने की सुविधा देता है। लेकिन ये स्थितियां जून 2021 से बदलने जा रही हैं। यूजर्स को भेजे एक आधिकारिक मेल में कहा गया है कि उसके फोटो ऐप में अपलोड किए जाने वाले किसी भी फोटो को अब 15GB की उस स्टोरेज सीमा में शामिल किया जाएगा। जिसको कोई भी यूजर गूगल अकाउंट खोलने पर हासिल करता है। इसी तरह यह पॉलिसी गूगल की दूसरी सर्विसेज जैसे GMail और गूगल ड्राइव में पहले से ही लागू हैं। हालांकि सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ अच्छी खबर है।

गूगल ने कहा है कि गूगल फोटोज में फोटो शेयर करने की अनलिमिटेड सुविधा एक जून 2020 के पहले सेव किए गए फोटोज पर लागू रहेगी। यानी कि 1 जून 2021 के बाद से 15GB फ्री स्पेस की सुविधा लागू होगी। इससे ज्यादा यानी 15 GB स्टोरेज बढ़ने पर अब सब्सक्राइबर्स को पैसे देने होंगे।

बता दें कि गूगल फोटो पर हर हफ्ते करीब 28 अरब नए फोटो अपलोड किए जाते हैं। गूगल का ये भी मानना है कि यह नई पॉलिसी लागू होने के 3 साल के भीतर तक उसके लगभग 80 फीसदी फोटो यूजर 15 GB की निर्धारित सीमा को पार नहीं करेंगे। लेकिन 1 जून 2021 के बाद यूजर को इस बात का तो खयाल रखना ही होगा कि वो अपनी बेहतर और जरूरी फोटो ही सेव करें।

गूगल ने ये भी कहा है कि जैसे ही किसी सब्सक्राइबर्स का स्टोरेज 15GB के कैप के करीब पहुंचेगा उसको ईमेल या ऐप नोटिफिकेशन के जरिए सूचित किया जाएगा। अगर किसी यूजर्स को 15GB से अधिक की स्टोरेज की जरूरत होगी तो उसको गूगल को मासिक आधार पर सब्सक्रिप्शन के लिए 130 रुपये प्रति महीना या 1300 रुपये सालाना चुकाना होगा। और इसके बदले सब्सक्राइबर्स को 100 GB की स्टोरेज सुविधा मिलेगी।    


नहीं खर्च करने चाहते हैं पैसे तो करें ये काम 
अगर आप Google की इस सर्विस को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप Google Photos में से सारा डाटा डाउनलोड कर उसे अपनी लोकल ड्राइव में सुरक्षित करके रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ड्राइव से फोटोज डाउनलोड करने का तरीका: 
>> सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर/लैपटॉप में मौजूद किसी भी ब्राउजर से Takeout.google.com खोलना है। 
>> फिर Google अकाउंट क्रेडेंशियल के जरिए लॉगइन करना है। अब आपको डिसिलेक्ट ऑल चेकबॉक्स पर क्लिक करना है।
>> उसके बाद नीचे स्क्रॉल कर Google Photos ऑप्शन का चुनना है। यहां पर आपको उस फॉर्मेट का चयन करना है, जिसमें आप Google Photos से डाटा डाउनलोड या एक्सपोर्ट करना चाहते हैं। 
>> इसमें यूजर्स अपने हिसाब से फोटो एल्बम शामिल कर एक्सपोर्ट के लिए एक पॉप-अप को OK कर दें।
>> अब नीचे स्क्रॉल कर नेक्स्ट स्टेप बटन पर क्लिक करना है। डिलीवरी मेथड ऑप्शन के अंदर 'सेंड डाउनलोड लिंक वाया ईमेल' को चुनना है और फ्रीक्वेंसी सेक्शन के अंदर एक बार एक्सपोर्ट का चयन करना है। 
>> आखिर में .zip ऑप्शन को चूज कर, डाउनलोड साइज का चयन करें। इसमें आप 2GB से लेकर 50GB तक का चुनाव कर सकते हैं। 
>> उसके बाद आपको Create export बटन पर क्लिक करें, फिर आपको आपके एक्सपोर्ट लिंक के प्रोग्रेस का मैसेज आएगा जैसे की कितने घंटे या दिन में यह लिंक रेडी हो जाएगा। 
 >> एक बार एक्सपोर्ट के रेडी हो जाने के बाद आपको डाउनलोड लिंक आपके मेल पर आ जाएगा। 

 

इस तरफ आपको पैसे बचाने में भी मदद करेगा Google
गूगल ने बताया है कि, गूगल फोटो स्टोरेज यूजर्स के लिए कंपनी एक नया स्टोरेज मैनेजमेंट टूल लेकर आई हुई है। इस टूल की मदद से आपके जितने भी खराब क्वालिटी के फोटोज हैं उन्हें आप डिलीट कर पाएंगे और फिर 15 जीबी तक का स्टोरेज रख, आप सब्सक्रिप्शन के पैसे बचा पाएंगे। 

इन फोन्स में काम पर नहीं इम्प्लीमेंट होगा नया नियम

खास बात यह है कि ये बदलाव उन लोगों पर लागू नहीं होगा, जिनके पास गूगल Pixel 5 फ़ोन है या उससे पुराना Pixel डिवाइस हैं।

 

ऐसे चेक करें Google Photos पर आपका कितना डेटा है सेव
इसके लिए आपको केवल Google फ़ोटो ऐप खोलना होगा और स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर स्थित प्रोफ़ाइल आइकन पर टैप करके सेटिंग सेक्शन पर जाना होगा। वहां आपको अकाउंट स्टोरेज सेक्शन के तहत, ऐप दिखाता है कि आपने अब तक कितना स्टोरेज इस्तेमाल किया है। 





Labels:

बीकानेर : कचहरी परिसर में आयुष काढ़ा वितरण

बीकानेर बुलेटिन





कचहरी परिसर बीकानेर में बार एसोसिएशन बीकानेर व सेवा भारती तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयुष काढ़ा पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सेवा भारती के भंवरलाल जी तांवणियां विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत केदारनाथ सारस्वत व बार सचिव जितेन्द्र सिंह जी बार कोषाध्यक्ष जगदीश जी सेवग अजय जोशी पारस सिंदृ व अन्य पदाधिकारी व न्यायालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 
चतुर्भुज सारस्वत ने बताया सेवा भारती राशन दवा व काढ़ा तथा एम्बुलेंस व कोराना मरीजों की हर संभव सहायता पिछले 15 माह से लगातार कर रहे हैं।आज 650 लोगों ने काढ़ा पिया।बार अध्यक्ष कमल जी पुरोहित ने सभी को प्रोत्साहित किया।

Labels: ,

बीकानेर:राजाजी फाउंडेशन ने भेंट की सेनेटाइजर मशीन

बीकानेर बुलेटिन



शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्बर 03,  में राजाजी फाउंडेशन की ओर से इलेक्ट्रॉनिक सेनेटाइजर मशीन भेंट की गई है।

फाउडेंशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बिस्सा ने इसके लिए भागीदारी निभाई। इस मौके पर डॉक्टर गौरव शर्मा, सुभाष वर्मा, निर्मल व्यास , आलोक पुरोहित,सुरेश, अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी और बलवीर आदि मौजूद रहे।

Labels:

हज कमेटी ने जारी की गाइडलाइंस, पढ़ें इस बार किन लोगों को मिलेगा मौका

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर. इस साल हज यात्रा  में भारतीय हज यात्रियों को भी मौका मिलने के ऐलान के बाद प्रदेश के हज यात्रियों में उम्मीद जगी है. गुरुवार को सेंट्रल हज कमेटी ने भी मामले में ऑफिशियल गाइडलाइंस जारी कर दी  हैं. देश मे करीब 4 हज़ार और प्रदेश से आवेदन करने वाले 1500 आवेदकों में से महज सवा सौ हज यात्रियों को हज का मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं. साल 2021 के लिए सऊदी अरब ने सशर्त हज का ऐलान किया है. नियम यह है कि अधिक बीमार और अस्पताल में भर्ती रहे लोग हज यात्रा नहीं कर पाएंगे. हज से छह महीने पहले किसी प्रकार के रोग से पीड़ित न रहे हों और स्वस्थ हों, तो यात्रा में शामिल हो सकते है.

साथ ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हो, जिसका प्रमाण भी सऊदी सरकार को देना होगा. हालांकि सऊदी सरकार ने अभी तक फाइजर, एक्स्ट्रा जैनिका, मॉडर्ना व जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को मंजूरी दी है. ऐसे में को वेक्सीन लगवाने वाले अकीदतमंदों को हज यात्रा पर जाने का संकट पैदा हो गया है, क्योंकि राजस्थान में कोविशिल्ड और को-वैक्सीन ही लगी है, जबकि स्पूतनिक वैक्सीन जल्द आने वाली है. भारत में एक्स्ट्रा जेनिका को कोविडशील्ड नाम दिया गया है. ऐसे में कोविडशील्ड वेक्सीन लगवाने वाले हज आवेदकों को हज का मौका मिल जाएगा.

 60000 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी

राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के जरनल सेकेट्री शेख़ हाजी निज़ामुद्दीन ने बताया कि सऊदी अरब ने हज-2021 का ऐलान किया है कि हज-2021 के हज में सऊदी अरब के स्थानीय निवासी एवं विदेशी दोनों तरह के लोग शिरकत करेंग. हज-2021 में कुल 60000 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी.  इसमें भारत के करीब 4000 हाजी सम्मिलित होने की उम्मीद है. हज के सफ़र पर भारत से केवल 18 से 60 साल की उम्र के लोग ही शामिल हो सकेंगे. साथ ही केवल वही हाजी होंगे जिन्होने अब तक पहली डोज़ वेक्सीन लगवाली है और सफर से 15 दिन पहले दूसरी डोज वेक्सीन की लगवा कर प्रमाणपत्र हासिल कर लेंगे.

उन्होंने कहा कि हज यात्रियों द्वारा लगवाई वेक्सीन सऊदी सरकार द्वारा अनुमोदित वेक्सीन होनी चाहिए. हज पर वही लोग जा सकेंगे जो पिछले 6 महीने से अस्पताल में भर्ती नहीं हुए हों. हाजियों को अपना सामान खुद उठाना होगा. दो मीटर की दूरी की पालना करनी होगी. विदेश से आने वाले हाजियों की स्क्रीनिंग होगी और कोरोना का टेस्ट भी किया जाएगा. उसके बाद हज यात्रियों को 3 दिन क्वरन्टाइन किया जायेगा.  हज यात्रियों को सऊदी सरकार के द्वारा तय की गई बिल्डिंग होटल में ही ठहरना होगा हर जगह हज यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी. देशभर से करीब 4 हज़ार हज यात्रियों को ही हज का मौका मिलेगा ऐसे में हज कोटा नियम के मुताबिक प्रदेश को कुल सीट का 3 फीसद यानी 120 का कोटा मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसे लेकर साफतौर पर कोई बात तब ही कही जा सकेगी जब सेंट्रल हज कमेटी इसे लेकर कोई स्पष्ट गाइडलाइन जारी करेगी.

Labels: ,

बीकानेर:ऑन ड्यूटी मिली अमानत,होमगार्ड ने दिखाई ईमानदारी

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर@ आज शहर के हृदय स्थल कोटगेट क्षेत्र में देखने को मिला। जब एक एक निजी कम्पनी के डिलीवरी बॉय का मोबाइल कोटगेट स्थित रेलवे क्रासिंग पर गिर गया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जगदीश व विक्रम को गश्त के दौरान महंगा मोबाईल मिला। मोबाइल पर डॉयल नम्बरों के आधार पर मालिक की पहचान कर मोबाइल के मालिक को सूचित कर उसे मोबाइल वापस सौंपा गया। इस दौरान एएसआई गिरधारी लाल मीणा व एचसी गोपालसिंह, मधुसूदन और मदप छिंपा मौजूद रहे। डिलीवरी बॉय जावेद असलम ने सभी पुलिसकर्मियों व होमगार्ड के जवानों का आभार जताया।

Labels:

सरकार कर रही बेहतर कोविड प्रबन्धन, संस्थाओं का सहयोग अनुकरणीय,इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी राहत सामग्री

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 27 मई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सोसाइटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को कोलायत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से बचाव के लिए सामग्री भेंट की गई।

 इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन की दिशा में सराहनीय कार्य किए गया है। इस दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही जन अनुशासन पखवाड़ा और लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठाए गए हैं। इन सभी की बदौलत संक्रमण की वृद्धि दर पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। धीरे-धीरे एक्टिव मामलों की संख्या में भी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हमें पूर्ण सावधानी रखनी है। हमारी छोटी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता को अनुकरणीय बताया और कहा कि ऐसे  सतत और सामूहिक प्रयासों से कोविड प्रबंधन में और अधिक मजबूती आई है। उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कोलायत क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए छह नई एंबुलेंस खरीदने के लिए विधायक कोष से राशि स्वीकृत की है। वहीं चिकित्सकीय व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपए भी दिए गए हैं। उन्होंने आमजन सेे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक पंजीकरण करवाने और कोविड के विरुद्ध शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने की अपील की।

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र जोशी ने कहा कि कोविड की पहली लहर में सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को राशन सामग्री व भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए थे। साथ ही जनजागरण का सघन अभियान चलाया गया था। दूसरी लहर की लड़ाई में भी संस्था पूरी क्षमता के साथ सहयोग के लिए संकल्पित है।

सोसायटी सचिव विजय खत्री ने बताया कि सोसायटी द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 1200 मास्क, 40 पल्स ऑक्सीमीटर, 40 थर्मामीटर, 300 साबुन, सैनिटाइजर की 60 बोतलें तथा 400 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड उपलब्ध करवाया गया। इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयुर्वेदिक मेडिकल किटों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ. सी. एस. मोदी और डॉ. तनवीर मालावत, उप निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ हरनीत संधू, डॉ. त्रिलोक शर्मा, अक्षय खत्री, तरुण मेघवंशी, मोहम्मद जोइया आदि मौजूद रहे।

Labels:

कोलायत लिफ्ट टेल से शम्भु का भुर्ज सड़क स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 27 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कोलायत विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए हरसंभव संसाधन चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध कराने के अलावा सड़क,पानी व बिजली  आदि की उपलब्धता के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
भाटी ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र की कोलायत लिफ्ट टेल से शम्भू का भुर्ज तक 6 किलोमीटर रोड स्वीकृत की गई है। इस रोड़ के निर्माण पर 63 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका निर्माण हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

Labels:

बीकानेर : महापौर का संकल्प “कोई भूखा न सोये" देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर आज महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ गांधी नगर भाजपा कार्यालय के पास स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले मजदूर वर्ग के परिवार जिनके पास लॉकडाउन की वजह से आमदनी का जरिया नहीं बचा है , ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क एवं भोजन वितरण किया ।
महापौर के निर्देशन में नगर निगम द्वारा भी लगातार इंद्रा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है।
महापौर ने बताया की नगर निगम स्तर पर तथा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मेरा प्रयास है की हमारे शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। एक दूसरे के सहयोग से हम इस महामारी के दौर से निकल सकते हैं। जो संस्थाएं ऐसे जनसहयोग के कार्य करना चाहते हैं, नगर निगम द्वारा इन सभी संस्थाओं को हरसंभव मदद की जाएगी।
इस दौरान अक्षयपात्र फाउंडेशन से प्रबंधक चंपाराम जी चौधरी, ललित जी जोशी तथा उनकी पूरी टीम मौजूद रही।


Labels: ,

WhatsApp यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं, ‘निजता के अधिकार’ का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन




नए सोशल मीडिया रूल्स को लेकर सरकार और व्हॉट्सएप के बीच तकरार चल रही है. सरकार ने नए डिजिटल नियमों का बचाव करते हुए कहा कि वह निजता के अधिकार का सम्मान करती है. केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि व्हॉट्सएप जैसे संदेश मंचों को नए आईटी नियमों के तहत चिन्हित संदेशों के मूल स्रोत की जानकारी देने को कहना निजता का उल्लंघन नहीं है.


लोगों की प्राइवेसी का पूरा सम्मान करती है सरकार- रविशंकर


रवि शंकर प्रसाद ने कहा है, ‘’सरकार लोगों की प्राइवेसी का पूरी तरह से सम्मान करती है. नए नियम से आम वॉट्सऐप यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि नियमों में उल्लिखित विशिष्ट अपराधों को अंजाम देने वाले संदेश की शुरुआत किसने की.”


रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा, ‘’ऑफेंसिव मैसेज के पहले ओरिजिनेटर के बारे में जानकारी देना पहले से ही प्रचलन है. ये मैसेज भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था, बलात्कार, बाल यौन शोषण से संबंधित अपराधों से संबंधित है.”



सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों मांगी अनुपालन रिपोर्ट


मंत्रालय ने सोशल मीडिया कंपनियों मसलन फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप से नए डिजिटल नियमों के अनुपालन की स्थिति के बारे में तुरंत स्थिति रिपोर्ट देने को कहा. नए नियम बुधवार से प्रभावी हो गये हैं. इन कंपनियों ने मामले को लेकर ई-मेल के जरिये पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दिए.


दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा व्हॉट्सएप


व्हॉट्सएप ने सरकार के नए डिजिटल नियमों को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. व्हॉट्सएप का कहना है कि कूट संदेशों तक पहुंच उपलब्ध कराने से निजता का बचाव कवर टूट जाएगा. रवि शंकर प्रसाद ने कहा है कि भारत ने जिन भी उपायों का प्रस्ताव किया है, उससे व्हॉट्सएप का सामान्य कामकाज प्रभावित नहीं होगा. साथ ही इससे आम प्रयोगकर्ता पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.


क्या हैं नए नियम?


नए नियमों की घोषणा 25 फरवरी को की गयी थी. इस नए नियम के तहत ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे बड़े सोशल मीडिया मंचों (जिनके देश में 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं) को अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत होगी. इसमें मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल अधिकारी और भारत स्थित शिकायत अधिकारी की नियुक्ति आदि शामिल हैं.


नियमों का पालन न करने पर इन सोशल मीडिया कंपनियों को अपने इंटरमीडिएरी दर्जे को खोना पड़ सकता है. यह स्थिति उन्हें किसी भी तीसरे पक्ष की जानकारी और उनके द्वारा ‘होस्ट’ किए गए डाटा के लिए देनदारियों से छूट और सुरक्षा प्रदान करती है. दूसरे शब्दों में इसका दर्जा समाप्त होने के बाद शिकायत होने पर उन पर कार्रवाई की जा सकती है.

Labels:

बीकानेर:कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस बना जानलेवा एक और मौत

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर@ ब्लैक फंगस से 1 और मौत,बीकानेर के PBM में हुई अब तक 3 मौतें,वहीं 18 मरीज अभी तक हुए चिन्हित, अधीक्षक डॉ.परमेन्द्र सिरोही कर रहे मॉनिटरिंग,डॉ.गौरव गुप्ता ने दी जानकारी। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर ब्लैक फंगस से पीडि़त एक ओर रोगी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी डॉ गौरव गुप्ता ने बताया कि सूरतगढ़ निवासी कालूराम ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस समय 18 मरीज ब्लैक फंगस से चिन्हित हो चुके है। गौरतलब रहे कि इससे पहले चूरू जिले की भंवरीदेवी (60)और एक गंगानगर निवासी की मौत हो चुकी है।

Labels:

बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, IMA ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बीकानेर बुलेटिन




दिल्ली: एलोपैथी के इलाज पर टिप्पणी करने वाले योगगुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. जयेश लेले ने रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. ये शिकायत दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि रामदेव कोरोना के इलाज को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जो एक अपराध है.


रामदेव पर दर्ज हो राजद्रोह का मामला- IMA


इससे पहले आईएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना के उपचार के लिए सरकार के प्रोटोकॉल को चुनौती देने और टीकाकरण पर कथित दुष्प्रचार वाला अभियान चलाने के लिए योगगुरु रामदेव पर तत्काल राजद्रोह के आरोपों के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. आईएमए ने रामदेव को मानहानि का नोटिस भी भेजा है. संघ ने उनसे 15 दिन के अंदर माफी मांगने को कहा है और ऐसा नहीं होने पर वह उनसे एक हजार करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि मांगेगा.


डर फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें- पीएम से IMA


आईएमए ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि यह बड़ी संतोषजनक बात है कि देश में टीकों की दोनों खुराक ले चुके केवल 0.06 प्रतिशत लोगों को कोरोना वायरस का ‘मामूली’ संक्रमण हुआ और टीका लगवा चुके लोगों को फेफड़ों में अत्यंत गंभीर संक्रमण होने के मामले ‘बहुत दुर्लभ’ रहे.


संगठन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया, ‘‘हम आपसे अपील करते हैं कि अपने कंपनी के उत्पादों के निहित स्वार्थ के चलते टीकाकरण पर डर का संदेश फैलाने वाले और भारत सरकार के उपचार प्रोटोकॉलों को चुनौती देने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें. हमारे विचार से यह स्पष्ट रूप से राजद्रोह का मामला है और ऐसे लोगों पर बिना किसी देरी के राजद्रोह के आरोपों में फौरन मुकदमा दर्ज होना चाहिए.’’


बाबा रामदेव ने क्या दावा किया था?


रामदेव ने वायरल हुए वीडियो में जारी अपने बयान को रविवार को वापस ले लिया था. इसमें उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल कुछ दवाओं पर सवाल उठाते हुए और यह कहते सुना जा सकता है कि ‘‘कोविड-19 के इलाज में एलोपैथिक दवाएं लेने की वजह से लाखों लोग मर गए.’’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी रामदेव से इस ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण’ बयान को वापस लेने को कहा था.

Labels: ,

बीकानेर:राजकार्य में बाधा डालने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। धार्मिक स्थल पर निर्माण से दो समुदाय मे विवाद पर सदर पुलिस थाने में पांचवां मुकदमा दर्ज हुआ है। अब एसडीएम की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है। एसडीएम मीनू वर्मा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान जेठानंद व्यास ने प्रशासनिक अधिकारियो के साथ दुव्र्यवहार किया और राजकार्य में बाधा डाली। इसके अलावा दोनों समुदाय के लोगों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने भी आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि घटनाक्रम को लेकर यह पांचवा मुकदमा है। इससे पूर्व सदर पुलिस थाने में चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

Labels: ,

कोरोना के गंभीर रूप लेने से रोकने में कोविशील्ड और कोवैक्सीन कितनी प्रभावी?

बीकानेर बुलेटिन




देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. हालांकि अब देश में नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोरोना वायरस के टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन के प्रभाव का पता लगाने के लिए अगले हफ्ते से सर्वेक्षण शुरू करेगा. इस दौरान संक्रमण को गंभीर रूप लेने से रोकने में टीके के प्रभावी होने की जांच की जाएगी.


टीकाकरण की शुरूआत के बाद पहली बार इस तरह का सर्वेक्षण


सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कोविशील्ड टीके का जबकि भारत बायोटेक कोवैक्सीन टीके का उत्पादन कर रही है. इन टीकों की शुरुआत के बाद से पहली बार इस तरह का सर्वेक्षण होगा. आईसीएमआर के राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तरुण भटनागर के मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करीब 4000 लोगों की समीक्षा की जाएगी जोकि दोनों टीकों में से किसी भी टीके की एक या दोनों खुराक ले चुके हों.


टीकाकरण कितना प्रभावी है? होगी जांच- भटनागर


भटनागर ने कहा, ' शोध के दौरान, हम ऐसे लोगों को लेंगे जोकि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं और उनके टीकाकरण की स्थिति की तुलना उन लोगों के साथ की जाएगी जोकि संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.' उन्होंने कहा, 'इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि बीमारी को गंभीर रूप लेने से रोकने में टीकाकरण कितना प्रभावी है?'


देश में 20 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन


वैज्ञानिक ने कहा कि अगले सप्ताह से यह सर्वेक्षण शुरू होने की उम्मीद है. उल्लेखनीय है कि देश में टीकाकरण अभियान शुरू होने के अब तक कोविड-19 टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.


Labels: ,