Friday, April 14, 2023

बीकानेर में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत, आज मिले 32 पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन




टीबी, किडनी रोग व निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु के बाद रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई

570 सैंपल पर 32 नए पॉजिटिव केस

बीकानेर, 14 अप्रैल। टीबी, गुर्दा रोग व बायलेटरल निमोनिया से ग्रसित 72 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात आई कोरोना रिपोर्ट में सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। ये व्यक्ति कोलायत तहसील का रहने वाला था। पीबीएम अस्पताल के यू वार्ड में इलाजरत बुजुर्ग के परिजनों ने डायलिसिस करवाने से मना करते हुए हॉस्पिटल से घर ले गए। जिसके 2 घंटे बाद मरीज की मृत्यु हो गई। इसी बीच शुक्रवार को 570 सैंपल में से 32 नए कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिले में बढ़ते कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जिसमें डॉ जय सिंह पूनिया व एपीडेमियोलोजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़ के साथ 9 अन्य अधिकारियों कार्मिकों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार बीकानेर शहरी क्षेत्र को 8 जोन में विभक्त करते हुए प्रत्येक जोन का एक प्रभारी नियुक्त किया गया है जो यूपीएचसी क्षेत्र में सैंपल, कोविड रिपोर्ट तथा पॉजिटिव पाए जाने वाले व्यक्तियों के घर दवाई पहुंचाने व आवश्यक सर्वे गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहेंगे।

Labels: ,

Thursday, April 13, 2023

नई लहर ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी, आज फिर 19 पॉजिटिव रिपोर्ट

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर, 13 अप्रैल। कोरोना संक्रमण सामान्य रफ्तार के साथ जारी है। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि वर्तमान जारी नई लहर में अब तक कुल 150 पॉजिटिव व्यक्ति सामने आए हैं। गुरुवार को आए 19 पॉजिटिव में से 16 बीकानेर शहर के जबकि 3 ग्रामीण क्षेत्रों से है। 18 व्यक्ति वैक्सीन से प्रतीक्षित है। 3 व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। चार पॉजिटिव व्यक्तियों की हरिद्वार, गुरुग्राम, जबलपुर व उज्जैन की ट्रेवल हिस्ट्री सामने आई है। 19 केस में से 7 में खांसी, जुकाम व बुखार जैसे कोई लक्षण परिलक्षित नहीं हुए हैं यानी कि एसिंप्टोमेटिक है।

Labels: ,

Wednesday, April 12, 2023

आज कोरोना के 21 नए पॉजिटिव के साथ पीबीएम अस्पताल के 4 रेजिडेंट चिकित्सक भी पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर, 12 अप्रैल। जिले में कोरोना संक्रमण का दौर जारी है। बुधवार को आए 21 पॉजिटिव मामलों के साथ कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 82 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि 21 पॉजिटिव में से 15 बीकानेर शहर के जबकि 6 ग्रामीण क्षेत्रों से है। सभी संक्रमित पहले से वैक्सीन से प्रतीक्षित है। पीबीएम अस्पताल के 4 रेजीडेंट चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। पांच व्यक्ति विभिन्न वार्ड में पहले से भर्ती है जबकि शेष घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। सभी को संबंधित शहरी व ग्रामीण पीएचसी सीएचसी के स्टाफ द्वारा घर पर ही दवाई पहुंचा दी गई है। कोरोना की वजह से कोई भी मरीज गंभीर नहीं है परंतु डॉ अबरार ने आमजन से कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर अपनाने की अपील की है।

Labels: ,

Tuesday, April 11, 2023

जिले के समस्त अस्पतालों में मरीजों के लिए भी मास्क हुआ अनिवार्य, 15 पॉजिटिव आए आज

बीकानेर बुलेटिन




15 कोविड पॉजिटिव और आए, 67 हुए ऐक्टिव केस

बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले की समस्त अस्पतालों,  शहरी डिस्पेंसरी, ग्रामीण पीएचसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल आदि में चिकित्सक, स्टाफ के साथ साथ अब मरीज व उनके परिजनों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। पीबीएम अस्पताल में पहले से ही उक्त नियम लागू किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने इस आशय का आदेश जारी कर सभी अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने परिसर में समस्त कोविड प्रोटोकॉल व एप्रोप्रियेट बिहेवियर को शत-प्रतिशत लागू करें। आने वाले प्रत्येक मरीज व उनके परिजनों को एप्रोप्रियेट बिहेवियर की जानकारी देकर आदेशों की पालना करवाएं। परिसर में इधर-उधर थूकने वालों पर कार्यवाही की जाए। सभी अस्पतालों में सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 

देशभर सहित जिले में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में भी चिकित्सा सचिव डॉ पृथ्वी द्वारा कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। 

इसी बीच मंगलवार को भी कोविड पॉजिटिव आने का सिलसिला जारी रहा। कुल आए 15 पॉजिटिव में से 3 मरीज अन्य बीमारी के चलते पहले से पीबीएम के विभिन्न वार्ड में भर्ती है जबकि शेष सभी घर पर आइसोलेट है। एक खाजूवाला व एक नोखा से है शेष सभी बीकानेर शहर निवासी है जिनकी कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री भी नहीं है व वेक्सीन से प्रतिराक्षित है। इसी के साथ जिले में कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 67 हो गई है।

Labels: ,

Friday, April 7, 2023

बीकानेर में बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, आज मिले एक दर्जन से अधिक पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में कोरोना मरीजों का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। जंहा आज अभी आई रिपोर्ट में फिर एक साथ 14  मरीज सामने आए है जिसकी पुष्टि CMHO डॉ अबरार ने की है।

CMHO ने बताया कि एक चूरु,एक सियासर चौगान,एक दुलचसार,एक नोखा & बाक़ी बीकानेर के है। एक रोगी की उड़ीसा व एक कोविड पॉजिटिव की जयपुर की ट्रैवल हिस्ट्री है। सभी के कोविड वैक्सीन लगी हुई है। CMHO ने बताया इनमे से 4 मरीज पीबीएम में भर्ती है और 8 घर पर ही आइसोलेटेड है। सिर्फ़ चार के हल्के लक्षण है व आठ के कोई लक्षण नहीं है। इसके साथ ही बीकानेर में एक्टिव केसो की संख्या अब 32 हो गई है।

Labels: ,

Thursday, April 6, 2023

बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल हुए कोरोना पॉजिटिव,कलेक्टर सहित आज 9 लोग कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता चला जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के हाथ पैर एक बार फूलते नजर आ रहे है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कोरोना के नौ पॉजिटिव सामने आये है। सीएमएचओ अबरार पंवार के मुताबिक जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल भी इन नौ पॉजिटिव में शामिल है।  कलेक्टर को तीनों वैक्सीन भी लगी हुई है। इसके अलावा एक खाजूवाला के रोगी अस्थि रोग विभाग में भर्ती है ,एक महिला न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती है, एक भटिंडा के रहने वाले देशनोक मंदिर दर्शन हेतु आये थे,रेलवे स्टेशन पर सैंपल दिया था ,वो वापस भटिंडा चले गये और घर पर ही है, बाक़ी सभी घर पर आइसोलेटेड है और सभी के कोविड वेक्सिन लगे हुए है। कुल एक्टिव केस 23 है अभी बीकानेर में।



Labels: ,

Tuesday, April 4, 2023

बीकानेर में आज चार पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट, 14 एक्टिव केस

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। प्रदेश में कोरोना का केस लगातार बढ़ रहे है जंहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना से संक्रमित हो गए है। वंही अभी देर रात्रि बीकानेर में आज चार पॉजिटिव मरीज सामने आये है जिसकी पुष्टि CMHO डॉ मो. अबरार ने की है। इन चार मरीजों में से दो पीबीएम में भर्ती है वंही एक रामपुरा बस्ती व एक तिलक नगर से रिपोर्ट हुए है। सभी मरीजों के कोविड डोज लगी हुई है। इसके साथ ही बीकानेर में कुल 14 एक्टिव केस हो गए है।।


Labels: ,

Wednesday, March 29, 2023

बीकानेर में आज फिर कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज आये

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में आज शाम आई रिपोर्ट में फिर कोरोना के चार पॉजिटिव मरीज सामने आए है, जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ मो. अबरार ने की है। सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन चार मरीजों में एक 25 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर भी पॉजिटिव आया है। जो मेडिकल हॉस्टल में आइसोलेट है। बाकी तीन मरीजों में एक 57 वर्षीय व्यक्ति तिलक नगर जो कि हरिद्वार से लौटा था। वंही शेष तीन मरीजों में एक सुंदर विहार बजरंग धोरा व एक 53 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव रिपोर्ट हुआ है।

4 Covid Cases positive today 
1. तिलक नगर के 57 वर्षीय पुरुष कल हरिद्वार से आये थे। 
दोनों वैक्सीन लगी हुई है।
कोई लक्षण नहीं है।
घर पर आइसोलेटेड हैं।

2. from Sunder Vihar 
Bajrang Dhora
दोनों डोज़ वैक्सीन लगी हैं।
घर पर ही है 
Mild fever।

3. 53 yrs Male 
Both doses of Vaccine 
Home Isolated 
No Symptoms

4. intern Doctor 
25years aged 
3 doses of Vaccine 
Isolation at Medical Hostel 
Having Sore throat

Labels: ,

Monday, March 27, 2023

बीकानेर में आज यहाँ से मिले दो कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आ रहे है। आज फिर दो नए मामले सामने आए है हालांकि इनमें कोई खास लक्षण नहीं है ऐसा बताया गया है। आज मिले पॉजीटिव में एक पॉजीटिव रानीबाजार क्षेत्र से है वहीं दूसरी पॉजीटिव महिला है जो कि पीबीएम के यूरोलॉजी में भर्ती थी। बीकानेर में करीब एक दर्जन कोरोना के एक्टिव मामले है। हालांकि कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सामान्य लक्षण होने के चलते सभी होम आइसोलेट है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो पॉजीटिव के दोनो डोज लगी हुई है।

Labels: ,

Friday, March 24, 2023

कोरोना के केस में एक बार फिर बढ़ोतरी, गंगाशहर सहित मिले आठ पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी होनी शुरू हो गयी है। इसे बढ़ती हुई जांच भी माना जा रह है लेकिन बीकानेर में आज 8 पॉजीटिव मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। आज सुदर्शना नगर से 60 वर्षीय पुरूष, चौधरी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय पुरूष लकी मॉडल स्कूल के पास, रानीबाजार एक नम्बर रोड़ से 20 वर्षीय युवती, इंडियन मिल रोड़ नम्बर 4 से 62 वर्षीय पुरूष, 6 नम्बर रोड से 32 वर्षीय पुरूष और सुदर्शना नगर से 58 वर्षीय महिला पॉजीटिव मिली है।

इस सम्बंध में सीएमएचओ डॉ. अबरार पंवार ने बताया कि बीकानेर में फिलहाल 18 एक्टिव मामले है। जिनमें सामान्य लक्ष्ण होने पर जांच करवायी गयी थी। पंवार ने बताया कि बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए जांच बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए है साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। पंवार ने कहा आमजन भी कोरोना के नियमों की पालना करे ताकि कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी ना हों।

Labels: ,

Wednesday, March 22, 2023

कोरोना का लगातार बढ़ता आंकड़ा, दो नए कोविड पॉजिटिव मरीज़ आए सामने

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। एक बार फिर कोरोना संक्रमण बीकानेर में दस्तक दे चुका है। लगातार दो-तीन केस हर रोज सामने आने लगे है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी हरकत में आते हुए कोरोना टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले है, जिसमें 33 वर्षीय महिला देशनोक से है। महिला को दोनों वैक्सीन लगी हुई है और कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। वहीं, दूसरा पॉजिटिव 30 वर्षीय पुरुष है जो भगवानपुरा बस्ती का रहने वाला है। इसको भी दोनों वैक्सीन की दोनों डोज लगी हुई है और ट्रेवल हिस्ट्री हनुमानगढ़ की बताई जा रही है। फिलहाल होम आइसोलेट है।


Labels: ,

Wednesday, December 21, 2022

Mask Up: हिंदुस्तान में कोरोना BF-7 की एंट्री, कोरोना को लेकर जारी हुई....

बीकानेर बुलेटिन




नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपाने को तैयार है। चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट BF7 के कारण संक्रमितों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब भारत में भी ओमिक्रोन के इस नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। गुजरात के वडोदरा में NRI महिला में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 मिला है। बताया जा रहा है कि यह महिला 11 नवंबर को अमेरिका से आयी थी , सूत्रों के मुताबिक देशभर में कोरोना के 10 अलग-अलग वेरिएंट मौजूद हैं। गुजरात में ऐसे दो मरीज मिले हैं। एक केस ओडिशा से सामने आया है। देश में कुल चार BF7 के मरीज मिले हैं।गुजरात में BF7 वेरिएंट के दो मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी एक मरीज में BF7 वेरिएंट की पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेजा गया है। देश में BF7 वेरिएंट के पहले भी मामले दर्ज किए गए हैं। अक्टूबर में भी एक केस दर्ज किया गया था। हालांकि, इस वक्त चीन में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 कहर बरपा रहा है। इसे लेकर भारत में तैयारी शुरू कर दी गई है।


स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कुछ देशों में कोविड-19 मामलों की संख्या में हालिया उछाल को देखते हुए आज भारत में कोविड-19 की स्थिति और इसकी निगरानी, रोकथाम व प्रबंधन को लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पॉल, वरिष्ठ अधिकारी और लोक स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ उपस्थित थे।बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को वैश्विक कोविड-19 स्थिति और घरेलू परिदृश्य के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. मांडविया ने विश्व के चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका जैसे कुछ देशों में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौती को रेखांकित किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने विशेष रूप से त्यौहारों के आगामी सीजन को देखते हुए कोविड-19 के नए और उभरते रूप के खिलाफ तैयार और सतर्क रहने के महत्व पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि कोविड अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसे देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार रहने और निगरानी को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार का अनुपालन करने और कोविड के टीके लगवाने का अनुरोध किया।

डॉ. मनसुख मांडविया ने देश में सक्रिय नए वेरिएंट, अगर कोई हो, का समय पर पता लगाने को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सार्स सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) नेटवर्क के माध्यम से वेरिएंट्स की निगरानी करने के लिए संक्रमित मामलों के नमूने के पूरे जीनोम सिक्वेंसिंग (अनुक्रमण) के लिए निगरानी प्रणाली को मजबूत करने का निर्देश दिया। इससे उचित सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने में सुविधा होगी। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे सभी कोविड-19 संक्रमित मामलों के नमूने को सिक्वेंसिंग के लिए दैनिक आधार पर आईएनएसएसीओजी जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला (आईजीएसएल) को भेजें, जिससे नए वेरिएंट, अगर कोई हो, का पता लगाया जा सके।

Labels: ,

Tuesday, July 19, 2022

मंगलवार की रिपोर्ट में आए सिंगल डिजिट में कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा के अनुसार बीकानेर जिले में मंगलवार को 8 पॉजिटिव केस सामने आए है। यह टरोगी बाबू चौक, गंगाशहर, वार्ड नं. 5 पलाना, पुरानी गिन्नाणी, वार्ड नं. 23 करमीसर, मुक्ताप्रसाद नगर कॉलोनी, सादुल कॉलोनी, धोबी तलाई, रानीबाजार क्षेत्र है।


Labels: ,

Monday, July 18, 2022

आज सिंगल डिजिट में मिले कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। हर दिन डबल डिजिट में कोरोना के केस मिल रहे है जो कि चिंता का विषय है। रविवार को 23 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं सोमवार की रिपोर्ट में 8 मरीज मिले है। आज मिले पॉजिटिव विनायक नगर, सुदर्शन नगर, करनी नगर लालगढ़, कीर्ति स्तम्ब, अशोक नगर,  गंगाशहर से है।


Labels: ,

Thursday, July 14, 2022

गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट में मिले दो दर्जन कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। गुरुवार को जारी हुई रिपोर्ट में कोरोना के 24 पेशेंट मिले है। वहीं, बुधवार को भी 25 मरीज मिले थे। ऐसे में अब यह कहना गलत होगा कि बीकानेर में कोरोना संक्रमण खतरा नहीं है, क्योंकि हर दिन बढ़ते आंकड़ों में कोरोना के मरीज सामने आ रहे है। सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रिपोर्ट में 24 कोरोना पेशेंट मिले है जिसमें इस्लाम नगर, नत्थूसर गेट, चौखुंटी फाटक, रामपुरा, प्रीति कल्ला हॉस्पिटल के पास, बंगलानगर, सब्जी मंडी, पुष्करणा स्टेडियम के पास, जनता प्याऊ के पास, इंदपालसर श्रीडूंगरगढ़, शिवबाड़ी गली नं.4, गर्ल्स हॉस्टल वेटनरी, तिलक नगर वार्ड नं.8, सुदर्शना नगर, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी, मेडिकल गल्स हॉस्टल, पुरानी गिन्नाणी, बिन्नाणी चौक, रासीसर, जेडी मगरा जयसिंहसर नोखा, देशनोक, पलाना से है।


Labels: ,

Wednesday, July 13, 2022

कोरोना के आंकड़े ने आज लगाई ऊंची छलांग,आज आए संक्रमित...

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर में आज कोरोना के आंकड़े ने आज अचानक ऊंची छलांग लगा ली है। आज बीकानेर के अलग-अलग क्षेत्रों से कुल 25 नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है।

आज आए संक्रमित मरीज मुरलीधर व्यास कॉलोनी, राणीसर बास, अमरसिंह पुरा, बजरंग धोरा, मुक्ता प्रसाद नगर, गोपेश्वर बस्ती, शिवबाड़ी रोड, नोखा, मिलिट्री हॉस्पिटल जय नारायण व्यास कॉलोनी, तिलक नगर, पटेल नगर, लूणकरणसर, करणी नगर, डुप्लेक्स कॉलोनी, रानी बाजार, कोलायत, पवनपुरी और ठाकुरियासर क्षेत्र से है।

Labels: ,

Monday, July 11, 2022

शहर में कोरोना अब फिर से बढ़ने लगा, आज इन इलाकों से मिले पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। शहर में कोरोना अब फिर से बढ़ने लगा है। हर जगहों पर कोटोना के नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे है। सोमवार को सुबह आई रिपोर्ट में 14 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए है। यह शास्त्रीनगर, सादुलगंज, लूणकरणसर, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, जेलवेल रोड वृन्दावन एन्कलेव, रावतों का मोहल्ला, गांधी चौक उदासर, रानीबाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास, उदयरामसर वार्ड नं 114, गंगाशहर नईलाईन, बादनूं वार्ड नं 3, मुक्ताप्रसाद नगर, चौरड़िया चौक गंगाशहर आदि क्षेत्रों से मिले हैं।


Labels: , ,

Sunday, July 10, 2022

रविवार को सुबह जारी रिपोर्ट में मिले पॉजीटिव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे है। कल बीकानेर में 20 पॉजीटिव मिले थे। जिसके बाद आज रविवार को सुबह जारी रिपोर्ट में 7 पॉजीटिव मिले है। आज की रिपोर्ट में जेएनवी कॉलोनी से 60 वर्षीय पुरूष,बच्छासर से 17 वर्षीय युवक,मुरलीधर से 34 वर्षीय व्यक्ति,बंगलानगर से 21 वर्षीय युवक,ऊन मंडी के पीछे से 46 वर्षीय महिला,सर्वोदय बस्ती से 37 वर्षीय पुरूष और बांधा से 39 वर्षीय पुरूष पॉजीटिव मिला है।

Labels: , ,

Saturday, July 9, 2022

कोरोना पॉजिटिव के आज एक साथ 34 संक्रमित की एंट्री

बीकानेर बुलेटिन






बीकानेर। जिले में कोरोना संक्रमण अब बेकाबू हो रहा है। जिस तरह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उसको देखते हुए लापरवाही भी ज्यादा देखने को मिल रही है। इसको लेकर जिला व चिकित्सा महकमा भी ज्यादा सतर्क व सजग नहीं दिख रहा है। परिणाम स्वरूप आज 34 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं । इसके अलावा 4-5 मरीज अन्य शहरों के हैं। आज आएं पॉजिटिव में धोबीतलाई निवासी 42 वर्षीय पुरूष,नोखा मंडी का 16 वर्षीय युवक,नोखा सिनियाला की 55 वर्षीय महिला,गंाधी चौक गंगाशहर निवासी 58 वर्षीय पुरू ष,गंाधी चौक गंगाशहर निवासी 52 वर्षीय महिला,जेलवेल त्यागी वाटिका निवासी 62 वर्ष पुरुष,वार्ड नं 6 बीकानेर की 45 वर्षीय महिला,जेएनवीसी निवासी 83 वर्षीय पुरूष,गोगागेट के बाहर रहने वाले 24 वर्षीय पुरूष,बीकानेर का 15 वर्षीय युवक,कोलायत निवासी 18 वर्षीय युवति,बीकानेर निवासी 59 वर्षीय पुरूष,श्रीडूंगरगढ़ निवासी 61 वर्षीय पुरूष,बीकानेर निवासी 72 वर्षीय पुरूष,गोस्वामी चौक निवासी 70 वर्षीय पुरूष,इन्द्रा कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय महिला,खान कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय महिला,रासीसर निवासी 16 वर्षीय युवक,जेएनवीसी निवासी 47 वर्षीय पुरूष,गौतम चौक गंगाशहर निवासी 51 वर्षीय महिला,माहेश्वरी मोहल्ला निवासी 29 वर्षीय पुरूष,सादुलगंज निवासी 56 वर्षीय महिला,जेएनवीसी निवासी 44 वर्षीय महिला,जेलवेल निवासी 16 वर्षीय युवति,मिलट्री अस्पताल से 21 वर्षीय पुरूष,उदयरामसर निवासी 25 वर्षीय पुरूष,मिलट्री अस्पताल से ही 9 वर्षीय बालिका,एमडीवी कॉलोनी निवसी 67 वर्षीय पुरूष,वार्ड नं 34 नोखा निवासी 21 वर्षीय महिला,बिग्गा बास निवासी 28 वर्षीय पुरूष संक्रमित पाएं गये है।

Labels: , ,

Thursday, October 14, 2021

कोरोना अपडेट:सुबहे की रिपोर्ट में ही पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। बीकानेर में आज एक और कोरोना पाॅजीटिव मरीज मिली है। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार गुरुवार को एक पाॅजीटिव मरीज रिपोर्ट हुई है। यह पाॅजीटिव मरीज नाहटा चौक इलाके की 65 वर्षीय महिला है। इसी के साथ बीकानेर में एक्टिव पाॅजीटिव कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। 

Labels: , ,