Thursday, February 2, 2023

2 पिस्टल, एक देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस सहित तीन गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। बीकानेर में नयाशहर व सदर पुलिस ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सुभाषपुरा लाल क्वाटर के पीछे भुट्टों का मौहल्ला निवासी सोहेल खान (23) पुत्र अजीज खान व भुट्टों का बास निवासी सैयद अनवर उर्फ सोहिल अनवर उर्फ गली (23) पुत्र मनफूल मिस्त्री है। पुलिस के अनुसार गस्त के दौरान आरोपी सोहेल खान के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व आरोपी सैयद अनवर उर्फ सोहिल अनवर उर्फ गनी के कब्जे से एक अवैधी देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस जब्त किया। इसी तरह नयाशहर पुलिस ने अवैध हथियार एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि राजियासर चूरु हाल बजरंग धोरा जेपी कॉलोनी निवासी सुरेन्द्र सिंह पुत्र समुंद्र सिंह बड़ी कब्रिस्तान के पास चुंगी रोड के आसपास अवैध हथियार लिये घूम रहा है तथा कोई भी वारदात को अंजाम दे सकता है। जिस पर जिला विशेष टीम व हैड कांस्टेबल देवाराम मय टीम मौके पर पहुंचे और सुरेन्द्र सिंह को दबोचा। जिसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज जांच शुरू की।

Labels: ,

बीकानेर में बुजुर्ग महिला से लूट, घर की नौकरानी ने की वारदात

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास एक औरत ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। यहां बुजुर्ग महिला प्रेमलता गहलोत के साथ उनके घर पर ही लूट की वारदात हुई है।‌ घटना दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार प्रेमलता ने कुछ दिन पहले ही बिहार निवासी एक नौकरानी रखी थी। आज उसने मौका पाकर महिला से डेढ़ लाख रूपए, हाथ के कंगन सहित अन्य जेवरात लूट लिए। पुलिस के अनुसार लुटेरी ने कपड़े धोने के बैट (थापी) से प्रेमलता पर जानलेवा हमला किया। उसके सिर पर वार किया। वृद्धा गंभीर घायल हुई।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में महिला को पकड़ लिया है। हालांकि ख़बर लिखने तक औपचारिक गिरफ्तारी दिखाई नहीं गई थी। लुटेरी का नाम रूपा बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ कर उसे गिरफ्तार करेगी। सूत्रों के मुताबिक लूटा हुआ माल भी मिल गया है। उल्लेखनीय है कि वृद्धा ने बिना वेरिफिकेशन ही बिहार निवासी महिला को काम पर रख लिया था।

Labels: ,

ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के 243 मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति, बीकानेर में इन्हें मिली जिम्मेदारी

बीकानेर बुलेटिन





प्रदेश कांग्रेस कमिटियों के 243 मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति की गई जिसमें बीकानेर विधानसभा पश्चिम के तहत आने वाले मंडल अध्यक्षों की आज घोषणा हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार अनुसार छैलूसिंह जोधासर को बंगला नगर मंडल अध्यक्ष, अंकित स्वामी मुक्ताप्रसाद सर्वोदय मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद इस्माइल को जस्सूसर मंडल अध्यक्ष, ओमप्रकाश स्वामी को नत्थूसर गेट नया शहर मंडल अध्यक्ष, निखिल जैन को कोटगेट मंडल अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ को बड़ा बाजार मंडल अध्यक्ष, देवकीनंदन व्यास को पुराना शहर मंडल अध्यक्ष, पवन पुरी को सुजानदेसर मंडल अध्यक्ष, पूनमचंद सोलंकी को शीतला गेट मंडल अध्यक्ष, नवदीप गहलोत को गंगाशहर मंडल अध्यक्ष व रमेश नायक को गोगागेट मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।



Labels:

बस व कार की आमने- सामने भिड़ंत, दो की मौत

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हाइवे पर कितासर के पास भीषण हादसा हुआ है। जिसमें एक बस व कार आमने- सामने भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार पांच जने ने गम्भीर हालत में घायल है। बस बीकानेर से नीमका थाना जा रही थी व कार बीकानेर की तरफ आ रही थी। हादसा कितासर मैन स्टैंड के पास हुआ है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। दो जनों की मौत मौके पर ही हो जाने की बात ग्रामीण बता रहें है। बस में भी कई सवारियों के चोटिल होने की सूचना है। कई घायलों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया कि मृतक व घायल कौन और कहां के है।

Labels: ,

घर में घुसकर मारपीट कर महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप,मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन






मारपीट कर कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए भामटसर निवासी एक महिला ने बुधवार रात को नोखा थाने में मामला दर्ज कराया है।

महिला ने बताया कि 30 जनवरी की रात को उसके घर में भतीजा का मुकलवा और हनुमानजी महा राज का जागरण कार्यक्रम चल रहा था। रात 12 बजे लगभग समय था। इस दौरान उसके घर में मान्याणा निवासी गणेशाराम, किशनाराम, मदनलाल, रामकरण मेघाराम और कैलाशी पत्नी किशनाराम, जसोदा पत्नी मदनलाल, रविना पुत्री मदनलाल, उमा पत्नी रामकरण जाट हाथों में लोहे के पाइप और लाठियां लेकर जबरन घुस आए और कहने लगे कि हमें कार्यक्रम में शामिल नहीं किया है। आज देखते है। इतना कहते ही सभी ने उसके साथ मारपीट की और बदनियतीपूर्वक पहने हुए कपडे फाड दिए और गालिया निकाली।

उसकी बेटी और बेटे ने हल्ला किया तो वे वहां से चले गए। इस दौरान भी उन्होंने बेटे के सोने की चैन तोड ली और लेकर भाग गए। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Labels: ,

वेंडिंग कमेटी के सदस्य बनाये जाने पर जताया महापौर का आभार

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। गौतम सेवा ट्रस्ट ने ओमप्रकाश जोशी व पार्षद प्रदीप उपाध्याय को नगर निगम बीकानेर की वेंडिंग कमेटी का सदस्य मनोनीत किये जाने पर मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित का आभार व्यक्त किय। इस अवसर पर गंगाशहर में महर्षि गौतम मार्ग व महर्षि गौतम द्वार की मांग की गई। भाजपा नेता विक्रम सिंह राजपुरोहित ने गौतम सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जन हितार्थ कार्यो की सराहना की । इस दौरान पार्षद रामदयाल पंचारिया, डॉ अजयसिंह राजपुरोहित, शिव दयाल बछ, शिवशंकर बछ, महादेव उपाध्याय, फोटो जर्नलिस्ट शिवराज पंचारिया आदि उपस्थित रहे।


Labels:

विश्वकर्मा जयंती पर 3 को निकलेगी विशाल संकल्प शोभायात्रा

बीकानेर बुलेटिन








बीकानेर। विश्वकर्मा जयंती पर इस बार भी शहर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान की ओर से गुरुवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।

पत्रकारवार्ता में मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक कुलरिया ने कहा कि 03 फरवरी को मनाए जाने वाले इस दिवस पर पहले मंदिर में सुबह हवन, कीर्तन किया जाएगा। उसके बाद 10 बजे शहर में विशाल संकल्प शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने तमाम लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। अध्यक्ष वीरेन्द्र करल ने कहा कि तमाम सदस्यों एवं मंदिर कमेटी के सहयोग से ही हर बार शहर में शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान विश्वकर्मा की झांकियां सजाई जाएंगी।


मंत्री विनोद कुलरिया ने बताया कि विशाल शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर, पूगल रोड से निकाली जाएगी। जो विश्वकर्मा गेट होते हुए सादुल सिंह सर्कल, कोटगेट से शोभायात्रा लक्ष्मी नाथ मंदिर पहुंचेगी। समाजसेवी नीरज दुर्गेश्वर,रामलाल आसदेव,नरशी कुलरिया, देवीलाल पड़वा का विशेष योगदान रहेगा।


पत्रकारवार्ता में अशोक कुलरिया, शिवम बामणिया, महेश कुलरिया, श्रवण मांडण, राजु आसदेव, हीरालाल कुलरिया, देवकिशन जांभड़,  सहित अन्य भी मौजूद थे।



Labels: , ,