विश्वकर्मा जयंती पर 3 को निकलेगी विशाल संकल्प शोभायात्रा
बीकानेर बुलेटिन
बीकानेर। विश्वकर्मा जयंती पर इस बार भी शहर में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा सेवा संघ संस्थान की ओर से गुरुवार को एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।
पत्रकारवार्ता में मंदिर कमेटी के सदस्य अशोक कुलरिया ने कहा कि 03 फरवरी को मनाए जाने वाले इस दिवस पर पहले मंदिर में सुबह हवन, कीर्तन किया जाएगा। उसके बाद 10 बजे शहर में विशाल संकल्प शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तमाम लोगों से इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। अध्यक्ष वीरेन्द्र करल ने कहा कि तमाम सदस्यों एवं मंदिर कमेटी के सहयोग से ही हर बार शहर में शोभा यात्रा निकाली जाती है। भगवान विश्वकर्मा की झांकियां सजाई जाएंगी।
मंत्री विनोद कुलरिया ने बताया कि विशाल शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर, पूगल रोड से निकाली जाएगी। जो विश्वकर्मा गेट होते हुए सादुल सिंह सर्कल, कोटगेट से शोभायात्रा लक्ष्मी नाथ मंदिर पहुंचेगी। समाजसेवी नीरज दुर्गेश्वर,रामलाल आसदेव,नरशी कुलरिया, देवीलाल पड़वा का विशेष योगदान रहेगा।
पत्रकारवार्ता में अशोक कुलरिया, शिवम बामणिया, महेश कुलरिया, श्रवण मांडण, राजु आसदेव, हीरालाल कुलरिया, देवकिशन जांभड़, सहित अन्य भी मौजूद थे।





0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home