Thursday, July 28, 2022

वायु सेना का लड़ाकू विमान मिग क्रैश,दो पायलट शाहिद

बीकानेर बुलेटिन






राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना का मिग-21 विमान क्रैश हुआ है. खबर है कि बाड़मेर के भिमडा गांव में मिग-21 क्रैश हुआ है. जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग की बड़ी लपटें दिखाई दी हैं. पायलटों के बारे में अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है. मिग-21 क्रैश की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई.

विमान का मलबा भी आधा किमी के दायरे में फैल गया. मौके के लिए प्रशासन रवाना हुआ है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि दोनों पायलट शहीद हो गए हैं. दुर्घटना के बाद क्रैश का वीभत्स वीडियो सामने आया है. वायुसेना ने कहा कि दुर्घटना के बारे में तथ्य इकठ्ठा किए जा रहे हैं. बाड़मेर के जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पीटीआई को बताया कि, "यह वायुसेना का विमान था जो बायटू के भिमडा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया."

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी से बात की. वायु सेना प्रमुख ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी.



मिग एमआई-21 बाइसन विमान को भारतीय वायुसेना ने 1960 के दशक में शामिल करना शुरू किया था. भारतीय वायु सेना ने पिछले कुछ वर्षो में विभिन्न हादसों में कई मिग-21 विमान और अन्य विमान खोए हैं. वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास मिग-21 बाइसन के लगभग छह स्क्वाड्रन हैं और एक स्क्वाड्रन में लगभग 18 विमान होते हैं.

Labels:

अमेरिकी एंबेंसी द्वारा अतंतराष्ट्रीय विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम के लिए बीकानेर के भुवनेश का हुआ चयन

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर, 28 जुलाई। अमेरिकी एम्बेसी द्वारा अंतराष्ट्रीय विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम के लिए बीकानेर के भुवनेश गहलोत का चयन किया गया है। 1 अगस्त से चार सप्ताह तक अमेरिका में चलने वाले 'स्पोर्ट्स फ़ोर डेवेलोपमेंट: प्रेवेंटिंग सबस्टानस अब्यूस अमोंग यूथ' कार्यक्रम के लिए पूरे देश से चार प्रतिभागियों का अमेरिका के लिए चयन हुआ है। जिसमें राजस्थान से एकमात्र भुवनेश गहलोत का चयन किया गया है। गहलोत अभी नोएडा में ड्रिबल अकादमी में हेड कोच पद पर कार्यरत है तथा 30 जुलाई को दिल्ली से अमेरिका रवाना होंगे। चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भुवनेश ने बताया कि उनका चयन पूरे देश में अमेरिकी एम्बेसी द्वारा आयोजित परीक्षा के पश्चात हुआ है। आईवीएलपी अमेरिकी सरकार का एक फोरेन ओपिनियन लीडर्स के लिए प्रतिष्ठित एक्सचेंज कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत अमेरिका में उन्हें वाशिंगटन डीसी, मैरीलैंड, न्यूयॉर्क, ओहियो जैसे अलग-अलग शहरों में चल रहे खेल, फिटनेस और शिक्षा के कार्यक्रम से रूबरू करवाने के साथ गैर सरकारी संगठन और फाउंडेशन कैसे काम करते है उनसे परिचित करवाया जाएगा। इसके अलावा वहां पर स्कूल एवम् कॉलेज में चल रहे बास्केटबॉल कार्यक्रमों में शामिल होने तथा सीखने का मौका मिलेगा। 
       साथ ही किस तरह से स्पोर्ट्स या फिटनेस प्रोग्राम की हेल्प से कम्युनिटी गेप को कम किया जाए और लोकल आबादी के यूथ को किस तरह से गलत सेवन (जैसे ड्रग्स या अल्कोहल) या गलत कामों से दूर रखा जाए इसे परिचित करवाया जाएगा। वहाँ पर एनजीओ और फाउंडेशन यूथ का पार्टीर्सिपेशन स्पोर्ट्स, फिजिकल फिटनेस और एकेडमिक्स में बढाने के लिए कैसे काम करते है। किस तरह से स्पोर्ट्स प्रोग्राम्स को मैनेज करते हैं और फंड रेज करते हैं जिससे स्पोर्ट्स और फिटनेस कल्चर को बढ़ावा मिले इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।
       भुनवेश ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें बास्केटबॉल के जाने माने और एनबीए के नामी खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स के फाउंडेशन- लेब्रोन जेम्स फैमिली फाउंडेशन आइ प्रोमिस स्कूल के गरीब और पिछड़े हुए बच्चों की शिक्षा, फिसिकल हेल्थ और स्पोर्ट्स में सहायता करता है वहाँ के प्रोग्राम से भी परिचित होने का एवम बास्केटबॉल प्रशिक्षण के बारे में सीखने का मौका मिलेगा।
       भुवनेश के चयन पर खेल लेखक मनोज व्यास, मनीष जोशी, वरिष्ठ खेल समीक्षक आत्माराम भाटी, जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के खेल निदेशक यशवंत गहलोत, शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेशाध्यक्ष धुमल भाटी, संजय पुरोहित, पूर्व पार्षद शंभु गहलोत, जुगल व्यास, किशन भाटी, उज्ज्वल जैन, सांवरलाल, नन्द लाल, राज कुमार, श्याम सुंदर गहलोत व सुशील सहित खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए भुवनेश के चयन को बीकानेर ही नहीं पूरे राजस्थान के लिए उपलब्धि बताया।

Labels:

विवाहिता से 10 दिन तक करते रहे दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन





10 दिन तक बारी बारी से दुष्कर्म करने का मुकदमा एक विवाहिता ने नोखा थाने में दर्ज करवाया है। विवाहिता ने बताया कि आज से 10 माह पहले मेरा संपर्क अलाय चेनाराम से हुआ। चेनाराम ने बालवा नागौर निवासी प्रेम मेघवाल से संपर्क करवाया। बहला फुसला कर सलुण्डिया से नागौर ले गए। वहां 10 दिन तक दोनों ने बलात्कार किया। इसके बाद नेनाराम के साथ भेज दिया। बीच-बीच में चेनाराम और प्रेम मेघवाल भी आते रहे। सभी ने मिलकर कई कागजों में हस्ताक्षर करवा लिए।

25 जुलाई की रात को नेनाराम के बुलाने पर दो लोग मेरे घर आए और बलात्कार किया। मौके पाकर सुबह करीब 4 बजे उनके चंगुल से बालवा की ढाणी निकल गई। वहां से पैदल चलकर 26 जुलाई को नोखा आने के बाद मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Labels:

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में 13 गांवों में होंगे 60.20 करोड़ रुपए के कार्य, इन गांवों को मिलेगा लाभ

बीकानेर बुलेटिन



4 जलग्रहण परियोजनाओं का हुआ अनुमोदन

बीकानेर, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलग्रहण विकास घटक) के तहत जिले की 7 ग्राम पंचायतों के 13 गांवों में 60 करोड़ 20 लाख रुपए की 4 परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया है। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इन परियोजनाओं का अनुमोदन किया। जिला कलक्टर ने बताया कि इन परियोजनाओं से जिले के 21 हजार 500 हैक्टेयर क्षेत्र को लाभ मिलेगा तथा 7 ग्राम पंचायतों के 13 गांव लाभान्वित होंगे।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
भगवती प्रसाद ने बताया कि बज्जू पंचायत समिति में 11 करोड. 20 लाख की राशि से बज्जू खालसा व बज्जू तेजपुरा, खाजूवाला पंचायत समिति में 14 करोड़ से खारवाली, 4 एडब्ल्यूएम, सूरजवाली, 9 सीएचटीएम, कोलायत में 19 करोड़ 60 लाख की राशि से मंडाल चारणान, चक बीठनोक, शरह बोकोलाई, शरह पुनालाओ, शरह संडायत, पांचू में 15 करोड़ 40 लाख रूपए व्यय कर मान्यणा व पारवा में कार्य करवाएं जाएंगे। परियोजनाओं की अवधि मार्च 2027 तक रहेगी।
ये कार्य करवाए जाएंगे
जिला कलक्टर ने बताया कि इस दौरान चारागाह विकास, जल संरक्षण, कृषि भूमि उत्पादकता में वृद्धि, पशुधन विकास, स्वयं सहायता समूहा गठन व प्रशिक्षण कर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा आय सृजन  जैसे कार्य करवाएं जाएंगे।
बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के, अधीक्षण अभियंता जल ग्रहण भूपसिंह अधीक्षण अभियंता पीएचइडी राजेश पुरोहित, आईसीडीएस उपनिदेशक शारदा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Labels:

बाल श्रम रोकथाम के लिए गठित टीमों ने किया औचक निरीक्षण

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर , 28 जुलाई। बाल श्रम रोकथाम के तहत गठित टीमों द्वारा गुरूवार को विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर बाल श्रम नहीं करवाने से जुड़ी समझाइश की गई व वाचन पत्र भरवाए गए। बाल अधिकारिता की सहायक निदेशक कविता स्वामी ने बताया कि तीन टीमों द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह से हल्दीराम प्याउ तक स्थित विभिन्न संस्थानों, दुकानों, ढाबों व होटलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाल अधिकार कानूनों की जानकारी दी गई तथा संस्थानों को बालश्रम नहीं करवाये जाने का बोर्ड प्रदर्शित करने के लिए कहा। टीमों के द्वारा 11 संस्थानों से बालश्रम नहीं करवाये जाने का वचन पत्र भी भरवाया गया। संस्थानों के कार्मिकों की आयु सम्बंधी दस्तावेजों की जांच में किसी भी स्थान पर कोई बाल श्रमिक नियोजित नहीं पाया गया।

श्रीमती स्वामी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो बालिकाएं भीख मांगते पाई गई जिन्हें समझाया गया एवं दोनों बालिकाओं को सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बालिका गृह में अस्थाई प्रवेश दिया गया। बालश्रम उन्मूलन टीम में किशोर न्याय बोर्ड सदस्य अरविन्द सिंह सेंगर, सीआई सुमन जयपाल, मानव तस्करी प्रकोष्ठ के दिलीपसिंह, नरेन्द्रसिंह श्रम विभाग के मनोज एवं जुगलकिशोर तथा रेलवे चाईल्ड लाईन की सरिता राठौड़ के साथ ही टीम के अन्य सदस्यों द्वारा कार्यवाही संपादित की गई।

Labels:

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन, बच्चे देश का भविष्य, इनका सर्वांगीण विकास हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : जिला कलेक्टर

बीकानेर बुलेटिन



रावतसर कुम्हारान में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन
बीकानेर, 28 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने गुरुवार को रावतसर कुम्हारान में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने आंगनबाड़ी को मॉडल के रूप में विकसित करने में भामाशाहों के सहयोग की सराहना की और आह्वान किया कि ऐसे नेक कार्यों में अधिक से अधिक लोग भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं।  इनका सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए छोटी-छोटी शुरुआत की जाए। उन्होंने कहा कि सजग आंगनबाड़ी अभियान के तहत जिले की 500 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने में भामाशाह लगातार आगे आ रहे हैं। यह प्रयास बच्चों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

भामाशाहों द्वारा केंद्र के लिए एक एलईडी टीवी, 25 छोटी कुर्सियां, 20 पौशाकेें और स्कूल बैग, 10 कार्टून खिलौने, खाने खाने की 3 टेबल, एक अलमारी, बर्तन तथा स्टाफ के लिए 5 कुर्सियां प्राप्त हुई हैं।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने 20 से अधिक भामाशाहों का सम्मान किया तथा केंद्र में सहजन फली का पौधा लगाया। इस दौरान कठपुतली द्वारा पोषण के प्रति जागरूक किया गया। 
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक शारदा चौधरी,  बाल विकास परियोजना अधिकारी नवरंग मेघवाल, महिला पर्यवेक्षक आभा जोशी, सरपंच भगवाना राम चंदोरा आदि मौजूद रहे।

Labels:

आज़ादी का अमृत महोत्सवमय हुआ एमजीएसयू कुलपति सचिवालय, कुलपति सिंह का आज़ादी के अमृत महोत्सव पर बड़ा नवाचार

बीकानेर बुलेटिन




आज़ादी के अमृत महोत्सव विषय आधारित कलाकृति को मिला कुलपति सचिवालय में स्थान 

आज़ादी के दीवानों के प्रति सम्मान स्वरूप उठाया गया ये कदम : प्रो॰ विनिद कुमार सिंह 

चित्रकला विभाग द्वारा त्रि-दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा की गई थी आज़ादी आधारित कलाकृति तैयार : डॉ॰ मेघना शर्मा 


एमजीएसयू में राज्यपाल श्री कलराज जी मिश्र के स्वागत की तैयारियों के तहत आज चित्रकला विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव थीम पर आधारित विशाल कलाकृति को कुलपति सचिवालय में स्थान दिया गया। चित्रकला विभाग की सह प्रभारी डॉ॰ मेघना शर्मा ने बताया की कुलपति सिंह ने पहली बार नवाचार करते हुये किसी भी प्रकार की कलाकृति को अपने सचिवालय में लगवाने के आदेश प्रसारित कर आज़ादी के दीवानों के प्रति ना सिर्फ़ सम्मान प्रकट किया बल्कि कलाकृति तैयार करने वाले सभी विद्यार्थियों को आज़ादी के अमृत महोत्सव के सुअवसर पर 75 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाकर उन्हें सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि देने हेतु भी प्रेरित किया।  
 
प्रो॰ सिंह के अनुसार राज्यपाल महोदय के आगामी 31 जुलाई को विश्वविद्यालय में संविधान पार्क एवं ऑक्सिजन पार्क के लोकार्पण व सोलर पार्किंग के शिलान्यास के क्रम में आगमन की तैयारियों की शृंखला के तहत परिसर के समस्त  विद्यार्थियों को आयोजन से जोड़ने की प्रक्रिया और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु ये कदम उठाया गया है।

Labels:

गोकशी को लेकर सांप्रदायिक तनाव, पुलिस पर पथराव, पुलिस ने दागी आसूं गैस, इंटरनेट बंद, दो जगह लगाया कर्फ्यू

बीकानेर बुलेटिन



हनुमानगढ़ में गोकशी को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहरा गया है। पुलिस और आंदोलनकारी ग्रामीणों में संघर्ष के बाद दो गांवों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट बंदी के साथ पूरे एरिया में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पथराव-लाठीचार्ज में पुलिस और आंदोलनकारी घायल हुए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने 45 लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, चिड़ियागांधी गांव में 21 जुलाई से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ईद के मौके पर यहां गोकशी की गई। उसकी पुष्टि भी एफएसएल की रिपोर्ट में हो चुकी है। गोकशी करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग को लेकर ग्रामीण यहां धरना दे रहे थे। इस बीच मंगलवार को आंदोलनकारियों को धरना स्थल से खदेड़ने के बाद माहौल बिगड़ गया है।

इस ज्यादती के खिलाफ ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर को रैली निकाली तो धारा-144 का उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव, लाठीचार्ज के बाद और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। हालात ऐसे बन गए कि जिले के दो गांवों गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में कर्फ्यू लगा दिया। यहां इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं। वहीं, पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में 43 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के अलावा 45 से अधिक को डिटेन कर लिया है।

​​​​​​थानाधिकारी सहित दो घायल
पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई लाठीचार्ज-पथराव में भिरानी थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार के सिर पर चोट लगी, जबकि एक अन्य ग्रामीण भी चोटिल हो गया। संघर्ष की सूचना पर कलेक्टर नथमल डिडेल और एसपी डॉ. अजयसिंह भी गांधीबड़ी पहुंचे। आसपास के कई थानों एवं पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुलाकर इलाके में तैनात कर दिया गया है।

एफएसएल में हुई थी गोकशी की पुष्टि
हनुमानगढ़ के चिड़ियागांधी में 10 जुलाई को ईद पर गोकशी का मामला सामने आया था। प्रशासन की ओर से दावा किया गया था कि गौ-हत्या नहीं हुई है। सैंपल लैब में भेजे गए तो एफएसएल रिपोर्ट में गोकशी की पुष्टि हुई। इस पर गांववालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इसके बाद 21 जुलाई से ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

अगले आदेश तक इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद
कलेक्टर नथमल डिडेल का कहना है कि दोनों गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। माहौल बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एहतियातन दोनों गांवों में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू लगाया है। इलाके में इंटरनेट भी आगामी आदेश तक बंद रहेगा।

ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए- एसपी

एसपी डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने बताया कि चिड़ियागांधी में लॉ एंड ऑर्डर के मद्देनजर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। आंसू गैस के 8 गोले भी छोड़े गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए, जिसमें एक एसएचओ को चोटें आई हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन भी सहयोग करें।
अगले आदेश तक इलाके में मोबाइल इंटरनेट बंद
कलेक्टर नथमल डिडेल का कहना है कि दोनों गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। माहौल बिगड़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एहतियातन दोनों गांवों में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू लगाया है। इलाके में इंटरनेट भी आगामी आदेश तक बंद रहेगा।

Labels:

बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। पूरे प्रदेश में चल रहे मानसून ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते न केवल प्राकृतिक आपदा के हालात बन रहे है। बल्कि जनहानि भी होनी शुरू हो गई है। जिले के दंतौर इलाके में एक मकान के ढह जाने से तीन जनों की मौत हो गई है। जानकारी मिली है कि दंतौर थाना क्षेत्र में बारिश से कच्चा मकान गिरने से कुम्हार समाज के महावीर प्रसाद कुम्हार और उनकी पत्नी व बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक परिवार को शीघ्र सरकारी आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष और भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन बी पी एच ओ के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत ने गहरा दुख प्रकट करते हुए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से वार्ता की ।मृतक महावीर प्रसाद कुम्हार और उनकी पत्नी और पुत्र की मौत हुई है ।ग्राम पंचायत 17 केएचएम के चक 25 बीएलडी का हैं मामला है। बीकानेर जिले के जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त से ने शीघ्र ही पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है साथ ही जिला कलेक्टर ने उच्चाधिकारियों सहित खाजूवाला के प्रशासनिक अधिकारियों को हरसंभव मदद के निर्देश दिए है।खाजूवाला में हुए इस हादसे की खबर पर केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने शोक संवेदना प्रकट की है

Labels: