Skip to main content

Posts

Showing posts from July 16, 2022

भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  जिले के लूणकरणसर तहसील के महाजन क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से अब मकान धराशायी होने लगे हैं। शनिवार शाम को शेरपुरा गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से परिवार के आठ सदस्य मलबे में दब गए। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी सदस्यों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जानकारी के अनुसार शेरपुरा में शनिवार शाम को हुई तेज बरसात से मलकीत सिंह बावरी के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के समय मलकीत सिंह की पत्नी बिरमा देवी, 3 से 12 साल तक के बच्चे मनप्रीत, रिया, जसवीर, देवेंद्र व रितिका और 21 वर्षीय राकेश मकान के अंदर थे। मकान की छत गिरने से सभी सदस्य मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे व सभी सदस्यों को मलबे के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही हल्का पटवारी इमीचंद कूकना मौके पर पहुंच गए व सभी घायलों को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाकर उपचार शुरू करवाया। पटवारी कूकना ने बताया कि फिलहाल सभी सदस्य खतरे से बाहर है। अस्पताल स्टाफ द्वारा घायलों की मरहम पट्टी की गई। पटवारी कूकन...

अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, शिनाख्त करने में करें मदद

बीकानेर बुलेटिन अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की खबर सामने आयी है। यह शव जयपुर रोड़ पर खाटू श्याम मंदिर के पास मिला है। अज्ञात व्यक्ति बैरंग काला व ऊंचाई 5.10 फिट करीब पहनावा काला शर्ट व काला हाफ पैंट पहन रखा है। पैरों में चप्पल पहन रखी थी व पास एक टिफिन रखा मिला। जिस पर कन्हैया लाल लिखा है और कोई आईडी नहीं मिली। एक कॉपी जिसमें मोबाइल नंबर 9799665734 है जो पूसाराम बावरी तहनदेसर लिखा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और शिनाख्त के प्रयास जारी है। जिस किसी को भी इस शव के बारे में जानकारी हो तो जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में सूचना देवे ताकि शिनाख्त हो सके।

हार्डकोर अपराधी की कार पलटी, अवैध डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  डोडा पोस्त के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने की है। पुलिस को सूचना मिली की 470 आरडी सतासर के पास गाड़ी पलट गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को स्विफ्ट डिजायर पलटी हुई दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में करीब 20 किलो अवैध डोडा मिला। जिस पर पुलिस ने फरसाराम निवासी गज्जेवाला और लोकेन्द्र सिंह निवासी उदासर बड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी फरसाराम हार्डकोर अपराधी है और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में कई प्रकरण दर्ज है।

हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा: संभाग में पांच लाख स्थानों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज, निकलेंगी तिरंगा यात्राएं, सोशल मीडिया पर चलेगा विशेष अभियान

बीकानेर बुलेटिन संभागीय आयुक्त ने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बीकानेर, 16 जुलाई। संभाग के चारों जिलों में पांच लाख स्थानों पर 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। तिरंगा यात्राएं और प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन भी होगा। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने शनिवार को ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ अभियान की पूर्व तैयारियों से संबंधित वीडियो कांफ्रेंस के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत बीकानेर में दो लाख तथा चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में एक-एक लाख स्थानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। सभी स्कूलों, कॉलेजों, राशन डीपो, आंगनबाड़ी एवं चिकित्सा केन्द्रों, पटवार मंडलों से जिला कलक्टर कार्यालय, पुलिस चौकियों से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालयों तक तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से आमजन को भी जोड़ा जाएगा तथा ग्राम पंचायत तक लक्ष्य निर्धारित करते हुए पूरे संभाग में देश भक्ति की भावना का संचार किया जाएगा। ...

बीकानेर, जैसलमेर, चूरू में खनिज जिप्सम परमिट आवेदन की ऑनलाईन प्रक्रिया 15 अगस्त तक, जिप्सम ईटीपी के 187 परमिट जारी

बीकानेर बुलेटिन आवंटित खनन पट्टों का राजस्व रेकार्ड में सुनिश्चित होगा शत-प्रतिशत इन्द्राज खनिज खोज ड्रिलिंग के लिए तलाशेंगे निजी क्षेत्र की विषेषज्ञ सेवाएं-एसीएस डॉ. अग्रवाल बीकानेर, 16 जुलाई। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम व जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राज्य में खान विभाग द्वारा आवंटित खनन पट्टों का रेवेन्यू विभाग से समन्वय बनाते हुए राजस्व रेकार्ड में शत-प्रतिशत अमल दरामद (इन्द्राज) सुनिश्चित किया जाएगा ताकि राजस्व व उपनिवेशन विभाग द्वारा भूमि का अन्य प्रयोजन के लिए आवंटन की संभावनाएं ना रहें। उन्होंने बताया कि बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जैसलमेर में खनन संपदा के विपुल भण्डारों को देखते हुए खोज कार्य को गति देने के लिए ड्रिलिंग व खोज कार्य के लिए निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सेवाएं लेने की संभावनाएं तलाशी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान मेें विपुल खनिज भण्डार हैं और विभाग के खोज, खनन व सफल नीलामी कार्य को देखते हुए ही पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने बीकानेर, रतनगढ़ व चूरू के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ भी स...

चोरों के हौसलों के आगे पुलिस तंत्र फेल, CCTV में कैद हुआ चोर, मीडियाकर्मी की बाइक चोरी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  मंत्री के भतीजे के घर में चोरी,अखबार के ऑफिस के आगे से मोटरसाइकिल पार। रोजाना पीबीएम अस्पताल व आएं दिन रतनबिहारी पार्क से मोटरसाइकिल पार होना इस बात का संकेत है कि अब चोरों के हौसलों के आगे पुलिस तंत्र फेल है। आमजन के जुबां पर भी एक ही सवाल है कि केवल हेलमेट चैकिंग व वीआईपी सुरक्षा के अलावा पुलिस का लगता है कोई काम नहीं है। हार्डकोर अपराधी दबंगता दिखा रहे है और छुटभैया अपराधी पुलिस के लिये चुनौती बनते जा रहे है। हालात यह है कि अब छोटी छोटी वारदातों की तो थाने में परिवाद ही नहीं लिये जा रहे है। जिससे अपराधियों के हौसले ओर बुलंद होते जा रहे है। अब एक चोर ने मीडियाकर्मी की बाइक उसके ऑफिस के आगे ही खुलेआम चुरा ली। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तीर्थ स्तंभ स्थित दैनिक भास्कर के ऑफिस के आगे से मीडियाकर्मी मुकेश रामावत की बाइक पार हो गई। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गया। रामावत बताते है कि 15 जुलाई की शाम 6 बजे ऑफिस के आगे बाइक खड़ी की थी। वापिस 9 बजे संभाला तो बाइक गायब थी।चोरी हुई ब्लैक स्प्लेंडर बाइक का नंबर आरजे 07 एसएफ 9833 है। फुटेज में काला शर्ट, ...

प्रेम प्रसंग के चलते घर पर हमला, पिता की मौत, माँ घायल

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  जिले के छतरगढ़ थाना इलाके में एक दंपति पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि बेटे की एक गलती के कारण दंपति पर यह हमला किया गया था। एसएचओ जयकुमार भादू ने बताया कि 5 ए डब्लू निवासी आमीर खां का बेटा मदन नायक नामक व्यक्ति की पुत्री को भगाकर ले गया। जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने देर रात आमीर खां और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें 55 वर्षीय आमीर खां घायल हो गया। जिसकी पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने इस मामले में दो तीन जनों को राउण्डअप भी किया है।