Sunday, February 21, 2021

क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी की बैठक,नये अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर चर्चा

बीकानेर बुलेटिन





बीकानेर। क्षत्रिय सभा की कार्यकारिणी एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बजरंग सिंह रोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नये अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा की गई और तय किया गया कि इसको लेकर 21 मार्च को क्षत्रिय सभा की आम सभी आहुत की जाएं। साथ ही एडवोकेट रिशाल सिंह राठौड़ को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। वे चुनाव कार्यक्रम घोषित कर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न करवाएंगे। रोयल ने कहा कि समाज के जो व्यक्ति क्षत्रिय सभा की नई सदस्यता लेना चाहता है,वह निर्धारित शुल्क जमा करवाकर एक मार्च तक सदस्य बन सकता है। उसके बाद ही नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी।

Labels:

सादुल स्पोर्टस स्कूल में होगा बीकानेर टीम का ट्रायल कैंप

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर। शहर के पुष्करणा स्टेडियम में 24 फरवरी से शुरू होने वाले 27वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची कप फुटबाल टूर्नामेंट के लिये जिला फुटबाल संघ बीकानेर की टीम का चयन के लिये ट्रायल 22-23 फरवरी को किया जाएगा। सचिव अरविन्द सिंह ने बताया कि दो दिवसीय ट्रायल शाम 4 बजे सादुल स्पोर्टस स्कूल में होगी। जिसके बाद ही टीम की घोषणा की जाएगी।

Labels: ,

बीकानेर के युवाओं ने रक्तदान करके मनाया जन्मदिन

बीकानेर बुलेटिन


ताहिर हसन कुरेशी

इमरान उर्फ इम्मी



बीकानेर के युवा अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान करके समाज मे जागरूकता का माहौल पैदा कर दिया है। युवा साथी अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमन्दों को रक्तदान करके रिश्तों की नई इबारतें लिख रहे हैं। बता दें कि टीम फिक्र-ए-मिल्लत ब्लड हेल्पलाइन सोसाइटी बीकानेर के युवाओं को लगातार रक्तदान करने के लिए प्रेरित करती रही है। जिससे प्रेरित होकर बीकानेर के युवा बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

टीम फिक्र-ए-मिल्लत के परियोजना प्रबंधक शाहिद खान कायमखानी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कुरेशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बहन कमलादेवी निवासी झरिया के लिए अपना रक्तदान करके बीकानेर ही गंगाजमनी तहजीब ही मुहिम को आगे बढ़ाया। बता दे कि रक्तदान के समय पार्षद प्रफुल्ल हटिला भी मौजूद थे।


वही टीम के उपाध्यक्ष अब्दुल क़दीर गौरी ने बताया कि कल शनिवार के दिन इमरान उर्फ इम्मी ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर बहन महबूबा निवासी नागौर के लिए अपना रक्तदान करके इंसानियत का परिचय दिया।और अपने जन्मदिन पर रक्तदान करके हर युवा को ये बतला दिया कि दुख की घड़ी हो या सुख की घड़ी किसी की मदद के लिए तत्पर तैयार रहना चाहिए।

Labels:

रोट्रेक्ट क्लब की प्रेरणा से लिया पांच विभूतियों ने देह दान का संकल्प, समाजसेवियो का हुआ सम्मान

बीकानेर बुलेटिन






रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के उपाध्यक्ष कमल राठी एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की क्लब द्वारा गत कुछ महीनों से अनेक जागरूकता अभियान के तहत समाज में अनेक मुद्दों पर जागृति लाने हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी कड़ी में आज क्लब सदस्यों की प्रेरणा से 5 विभूतियों द्वारा मरणोप्रांत देहदान करने हेतु संकल्प लिया गया है।


क्लब सदस्य गौरव चौधरी एवं योगी बागड़ी ने बताया की मोटिवेशनल गुरु रोटेरियन किशोर सिंह राजपुरोहित, रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा, रोटेरियन श्रीमती लता मुंधड़ा, मुस्कान दरगड़ एवं हेमा दरगड़ द्वारा रोटरी भवन प्रांगण में मरनोप्रांत देहदान का संकल्प लिया गया।

डॉक्टर राकेश रावत द्वारा सभी सदस्यों को देहदान संकल्प हेतु शपथ दिलवायी गयी तत्पश्चात पांचो संकल्प कर्ताओं को रोट्रेक्ट ड़ी.आर.आर सुरेंद्र जोशी, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटेरी विनय हर्ष, इनरव्हील अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सोनिया छीम्पा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम मे कोरोना महामारी के समय कोरोना योद्धा के रूप मे काम करने वाले पत्रकार और समाज सेवियो श्री अजय त्यागी, श्री मोहम्मद कासिम एवं श्री ओम मोदी को अभिनन्दन-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर रोट्रेक्ट सदस्यों में रोहित पचीसिया, मेहुल पुरोहित, मोहम्मद आरिफ़ भाटी, आकाश बेगानी, गौरव अग्रवाल, अनिरुध बिन्नानी, अक्षत झवर, नितिन चुरा, आशीष किराडु उपस्थित रहे।

विदित रहे कि रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर द्वारा समाज में ज्वलंत मुद्दों हेतु जाग्रति फैलाने की कड़ी में सदैव अपनी अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा हैं।

Labels: ,

डूंगर काॅलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन सम्पन्न

बीकानेर बुलेटिन




बीकानेर 21 फरवरी। सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय में रविवार को पूर्व छात्र सम्मेलन सम्पन्न हुआ। प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजूवास के पूर्व कुलपति प्रो. ए.के.गहलोत एवं विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष थे। अध्यक्षता पूर्व छात्र संस्था की अध्यक्ष डाॅ. कृष्णा तोमर ने की। अपने उदबोधन में प्राचार्य डाॅ. सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगामी यूजीसी नैक निरीक्षण में बेहद उपयोगी साबित होगें। उन्होनें पूर्व छात्रों से महाविद्यालय के विकास में हर सम्भव सहयोग देने की अपील की।

मुख्य अतिथि डाॅ. ऐ.के.गहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि एल्युमनाई समिति में पीएच.डी. शोधार्थियों सहित विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को आगे आना होना तभी इस प्रकार के कार्यक्रम की सार्थकता साबित होगी। प्रो. गहलोत ने काॅलेज प्रशासन से भारतीय प्रबन्धन संस्थान इन्दौर सहित कई अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं की एल्युमनाई की रीति नीति अपनाने की अपील की। उन्हानें कहा कि शिक्षण विषय एवं शोध का समन्वय होने से नई शिक्षा नीति को अपनाया जा सकता है।

 उन्होनें कहा कि समाज में बड़े पदों पर पीठीसीन पूर्व छात्रों को महाविद्यालय से जोड़कर भी एक नया आयाम स्थापित किया जा सकता है। प्रो. गहलोत ने कहा कि वर्तमान युग में आॅनलाईन शिक्षण पद्धति के माध्यम से दूरदराज तक शिक्षा का प्रचार प्रसार किया जा सकता है।

 

अध्यक्ष डाॅ. कृष्णा तोमर ने अपने पिताजी की स्मृति में एक लाख रूपये एल्युमनी को देने की घोषणा करते हुए कहा कि डूंगर काॅलेज एक मात्र ऐसा राजकीय महाविद्यालय है जिसकी एल्युमनी इतना उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होनें आगन्तुकों से महाविद्यालय परिवार को हर सम्भव सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर डाॅ. नरेश पंवार, डाॅ. प्रेमसिंह, प्राचार्य डाॅ. जी.पी.सिंह एवं सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष ने भी एल्युमनाई समिति को एक-एक लाख रूपये देने की घोषणा की। डाॅ. हर्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में सम्पूर्ण सदन केवल पूर्व छात्र के रूप में एकत्रित हुआ है जो कि एल्युमनी समिति के उद्देश्यों को सही साबित करता है।

 

संचालन करते हुए समिति सदस्य एवं प्राणीशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित ने महाविद्यालय के पूर्व छात्र मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति श्री गोपाल कृष्ण व्यास, कोटा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री योगेन्द्र पुरोहित तथा अन्य न्यायाधीशों के सन्देश पढ़कर सुनाये।

इस अवसर पर रामनगर के सरपंच श्री विजय पाल बेनीवाल, डाॅ. संजय आचार्य, श्री यशपाल आचार्य डाॅ. बिटठल बिस्सा सहित अनेक पूर्व छात्रों ने अपने विचार प्रकट किये।

 

धन्यवाद प्रकट करते हुए कोषाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश आचार्य ने एल्युमनी समिति का विगत सात वर्षों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर डाॅ. ए.के.यादव, लूणकरनसर प्राचार्य डाॅ. मीरा श्रीवास्तव, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. भगवानाराम विश्नोई, डाॅ. सुरेश पुरोहित, डाॅ. शिवशंकर व्यास, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री रामनिवास बेनीवाल, श्री दानाराम घिंटाला, डाॅ. नीरू गुप्ता, डाॅ. नरेश पंवार, डाॅ. दीप्ति श्रीवास्तव, डाॅ. शमेन्द्र सक्सेना, डाॅ. योगेन्द्र सिंह, डाॅ. कैलाश स्वामी, डाॅ. नरेन्द्र भोजक सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्य एवं पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Labels:

वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर ऑवर फॉर नेशन टीम ने चलाया स्वच्छता अभियान

बीकानेर बुलेटिन



ऑवर फॉर नेशन द्वारा आज म्यूजियम सर्किल स्थित वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर स्वाच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान से जुड़े लोगों ने वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ में साफ सफाई की और आमजन को गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक किया। कोरोना काल के बाद यह लगातार 11वां सप्ताह है जब ऑवर फॉर नेशन के तहत कार्य किया गया। इस दौरान ऑवर फॉर नेशन से जुड़ी ऋतु शर्मा ने बताया कि हम लम्बे समय से इस अभियान से जुड़े है और देश हित में अपना कुछ कर्तव्य कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि अगर हर कोई सप्ताह में एक घंटा देशहित के लिए देना शुरू कर दे तो हम अपने सपनों का भारत बना सकता हैं। शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद से हमारा यह लगातार 11वां सप्ताह है जब हम स्वच्छता अभियान के लिए कार्य कर रहे हैं।

Labels:

टीकाकरण का मिशन इन्द्रधनुष-3 अभियान का प्रथम चरण का 22 को चिकित्सा मंत्री करेंगे शुभारंभ

बीकानेर बुलेटिन




जयपुर, 21 फरवरी।  प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् सघन मिशन इन्द्रधनुष-3 का प्रथम चरण 22 फरवरी से आयोजित किया जायेगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा सोमवार को भीलवाड़ा जिले से टीकाकरण के इस विशेष अभियान का शुभारंभ करेंगे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार दो चरणों में यह अभियान 15-15 दिन संचालित किया जायेगा और नियमित टीकाकरण से छूट रहे एवं वंचित रह रहे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके निःशुल्क लगाये जायेंगे।

सघन मिशन इन्द्रधनुष 3 अभियान के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। प्रथम चरण में प्रदेश के 24 जिलों को शामिल किया गया है एवं इन जिलों में कुल 3 हजार 963 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव श्री सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जन्म से 2 वर्ष की उम्र के 23 हजार 980 बच्चों और 6 हजार 268 गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारणवश विगत् महीनों में टीकाकरण कराने से वंचित रहे बच्चे व गर्भवती महिलाओं को भी सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के इन चरणों में आवश्यक टीके लगाये जायेंगे।

श्री महाजन ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 24 जिलों अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, बाडमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सीकर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनूं, जोधपुर, टोंक एवं उदयपुर के चयतिन ग्राम, ढ़ाणियों एवं शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण सत्र लगाये जायेंगे। राजकीय अवकाश, रविवार एवं नियमित टीकाकरण दिवस के दिन मिशन इन्द्रधनुष अभियान के टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं किये जायेंगे।


Labels: , ,

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस:- मायड़ भाषा हितैषी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँच दिया ज्ञापन

बीकानेर बुलेटिन




अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थानी मोट्यार परिसद, मान्यता संघर्ष समिति, राजस्थानी जनमंच, युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में बीकानेर के गांधी पार्क में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया। सभा के बाद जुलूस के रूप में सभी कार्यकर्ता, मायड़ भाषा हितैषी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुँच कर केंद सरकार और राज्य सरकार के नाम लिखित ज्ञापन कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में RAS अधिकारी अरुण कुमार जी को सौंपा। इससे पहले गांधी पार्क में बीकानेर संभाग अध्यक्ष डॉ. हरिराम बिश्नोई ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में राजस्थानी को शामिल कर राजस्थान प्रदेश के मान सम्मान को उचित स्थान प्रदान करावें। 


प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर प्रजापत ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थानी की उपेक्षा करोड़ो युवाओं पर कुठाराघात है। अगर शीघ्र मान्यता नही मिली तो युवा अब धैर्य नही रखेगा।
परिषद् के सलाहकार डॉ. नमामिशंकर आचार्य ने कहा कि राजस्थान सरकार राजस्थानी को राजभाषा घोषित करके राजस्थान की संस्कृति को बचा सकती है।


 डूंगर कॉलेज राजस्थानी विभागाध्यक्ष प्रकाश अमरावत ने कहा कि राजस्थान में ही राजस्थानी को महत्व नही मिलेगा तो राजस्थान का युवा कँहा जाएगा।


विदित है कि राजस्थानी भाषा विश्व की 16 वी समर्द्धतम भाषा है तथा भारत मे बोली जाने वाली 7 वीं समृद्धतम भाषा है।
भाषा वैज्ञानिकों द्वारा तय मानकों के अनुसार सबसे अग्रिम पंक्ति में राजस्थानी भाषा का नाम आता है फिर भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इसकी अनदेखी करना वाकई भाषा पर कुठाराघात है।



भारत ही नही अपितु विदेशों में भी राजस्थानी भाषा को मान्यता प्राप्त है अतः भारत सरकार अब राजस्थान के युवाओं की परीक्षा ना लेकर शिघ्र ही इसको मान सम्मान दिलावे। 
सीकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, महासचिव प्रशांत जैन, कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश रामावत, प्रदेश महामंत्री सरजीत सिंह, उपाध्यक्ष रामावतार उपाध्याय, भरत दान चारण, व्याख्याता श्याम सुंदर, जुगल किशोर पुरोहित, किशन चंद्र आदि ने सभा को संबोधित किया।


 आज अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर पूरे राजस्थान के जिलों पर जिला कलेक्टर मुख्यालय पर युवाओं द्वारा राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए ज्ञापन केंद्र सरकार और राज्य सरकार को प्रेषित करवाये गए है।


नारायण प्रजापत, करण चौधरी, ग्रवीत राज, अजय कंवर, अनु, भावना, शारदा, प्रीति, दीनदयाल उपाध्याय, बहादुर सियाग, सुनील सांखला, मायड़ भाषा मान्यता संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र पुरोहित, श्याम सुंदर किराडू। लक्ष्मीनारायण धारणिया, द्रोण कोचिंग के संचालक आमीन खान नागरा, मोहन लाल गेधर, नेमचन्द खुड़िया, अजीम खान, नीरज, हिमांशु टाक, चारण होस्टल के युवाओ सहित सैकड़ों भाषा हेताळु रैली में शामिल थे

Labels:

गीता रामायण आधारित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, डॉ बी.डी, कल्ला शामिल होंगे

बीकानेर बुलेटिन




राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा वेटरनरी ऑडिटोरियम, बीकानेर में रविवार, दिनाँक 21 फरवरी 2021 को सांय 06:30 बजे “गीता रामायण आधारित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक श्री बनवारी शर्मा ने बताया कि माननीय मंत्री ऊर्जा एवं कला- संस्कृति व पुरातत्व डॉ.बी.डी.कल्ला इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे तथा कार्यक्रम ख्यातनाम शिक्षाविद डॉ श्रीलाल मोहता की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। बीकानेर फाउंडेशन के सचिव श्री कमल कल्ला तथा उद्योगपति डी पी पच्चिसिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


कार्यक्रम में जाने माने कविगण डॉ वागीश दिनकर, श्रीमती पूनम वर्मा, श्री उमेश उत्साही, श्री विनीत चौहान तथा श्री कमलेश शर्मा के काव्य का श्रवणलाभ बीकानेर को होगा।
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण राजस्थान संस्कृत अकादमी के अधिकृत फेसबुक पेज पर रविवार सांय 6:30 से किया जाएगा।

Labels:

बस बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

बीकानेर बुलेटिन




महाजन शेरपुरा सरदारशहर लिंक रोड पर बस व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार महाजन निवासी विष्णु कुमार व लूनकरनसर निवासी राजेश पारीक बाइक पर सवार होकर सुई की तरफ जा रहे थे। शेरपुरा से निकलते ही सामने से आ रही से निजी बस से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने घायलो को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलो का प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

Labels: ,

बीकानेर से बड़ी खबर: बैंक और पोस्ट ऑफिस लूट वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल सहित 8 कारतूस बरामद

बीकानेर बुलेटिन



बीकानेर। शहर में राजस्थान मरुधरा बैंक में जनवरी माह में दो अज्ञात व्यक्ति बैंक में घुसकर पिस्तौल की नोंक पर बैं की तिजोरी में रखे 10.77 लाख रुपये की लूट कर भाग गये थे। इसी तरह 12 सित. को सुबह 10 बजे डाकघर में हथियारों से लैस होकर दो अज्ञात व्यक्ति घुसे और फायरिंग की दहशत का माहौल बनाकर तीन लाख रुपये लूट कर भाग गये। घटना के बाद से पुलिस इनको पकडऩे के लिए काफी कोशिश लेकिन पकड़ नहीं आ रहे थे। इस पर आईपीएस प्रफुल्ल कुमार एसपी प्रीति चन्द्रा ने प्रेस वार्ता ने इन वारदातों का खुलासा किया उन्होंन्रे बताया कि व आरोपियों को पकडऩे के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने अपना कार्य करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया 

जिसमें धीरज उर्फ धर्मप्रीतसिंह पुत्र जसंवत सिंह निवासी सेक्टर नंबर मुक्ता प्रसाद, धीरज पुत्र नरसिंह मेघवाल निवासी सर्वादय बस्ती बीकानेर को पुलिस ने पकड़ा है।

धीरज उर्फ धर्मप्रीतसिंह पर नयाशहर थाने में करीब 4 अलग अलग धाराओं में मामले पहले से दर्ज है।

इन लोगों से पुलिस ने की पूछताछ

बजरंग मंगलरव, जीतू माली, अशोक बिश्नोई, शिवसिंह भलूरी, विक्रम विश्नोई, भवानीसिंह, श्रवण मेघवाल, हनुमान जाट, अमित मिश्रा, बजरंग बिश्नोई, सुभाष बिश्नोई, श्याम बिश्नोई, प्रेमरतन उर्फ ढक्कणिया, अजरुदीन व धर्मचंद सोनी से पुलिस ने पूछताछ की रिकार्ड संकलित किया था।

वारदात करने का तरीका

पुलिस ने बताया आरोपी बीकानेर शहर के कम भीड़भाड वाले जगह पर स्थित फाइनिश्यल, सरकारी कार्यालय, बैक, डाकघर की रैकी की तथा घटना को अंजाम देने से पूर्व दो तीन बार बैंक व डाकघर में जाकर बैक व डाकघर की अंदर की स्थित का जायजा लेकर यह तय किया कि किस समय और किस तरीके से वारदात को अंजाम देना है। आरोपी लूट के समय फायरिंग करना तय था जिससे की दहशत का माहौल बन गये और लूट की वारदात को अंजाम देकर शहर की छोटी गलियों को चिन्हित करते जिससे की वह आसानी से भाग सके तथा आरोपी उन गलियों में से भगाते जहां पर सीसीटीवी कैमरे नही लगे हुए हो। लूट से पहले आरोपी टोपी व गमछा खरीदते थे वारदात के बाद दोनों वस्तुाओं को फेंक कर कपड़े चेंज करके घर चले जाते थे।

आरोपियों से बरामद हुआ यह समान

दोनों आरोपियों ने पुलिस ने अब तक धीरज उफ धर्मप्रीतसिंह पुत्र जसंवत सिंह से वारदात के समय उपयोग ली गई अवैध पिस्टल मय मैगजीन व 8 जिंइदा कारतूस बरामद किये है।

Labels: ,

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो की आड़ में किया गैंगरेप

बीकानेर बुलेटिन



चुरू जिले के मेघसर गांव  की विवाहिता के साथ तीन लोगों के गैंगरेप  करने की खबर आई है. पीड़िता के मुताबिक, 3 लोगों ने एक साल 4 माह तक हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर गैंगरेप किया है.


पीड़िता ने बताया कि पूनरासर गांव का कालूराम शादी से पहले ही उस पर बुरी नजर रखता था और उसने उसका अश्लील फोटो बना लिया. अश्लील फोटो का भय दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा कि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह अश्लील फोटो वायरल कर देगा.

21 अक्टूबर 2019 को उसने कहा कि आज रात्रि में उसके ससुराल में घर के पास धनाराम मोटरसाइकिल लेकर आएगा. अगर वह उसके साथ नहीं आई तो उसके परिजनों व ससुराल पक्ष के लोगों को उसकी अश्लील फोटो भेज देगा और फोटो वायरल भी कर देगा. वह डर के मारे धनाराम के साथ आ गई. इसके बाद धन्नाराम, कालूराम और रामूगर ने उसके साथ अलग-अलग स्थानों पर बलात्कार किया.

उसने बताया कि पहले यह लोग उसे साहवा कस्बे में ले गए. वहां पर इन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया. फिर वहां से चंडीगढ़ ले गये. चंडीगढ़ में कई दिनों तक रखा और वहां पर गैंगरेप किया. इसके बाद हरियाणा सिरसा में लेकर आए. वहां पर भी इन्होंने उसके साथ कई दिनों तक गैंगरेप किया. मौका पाकर वह उनके चंगुल से छूट कर आई. उसने बताया कि 1 दिन रात्रि में उसने अपने भाई को उनके फोन से मैसेंजर से मैसेज किया और इसके बाद वह उनके चंगुल से छूट पाई है.

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा है. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

Labels: ,

महिला बैग चोरी गैंग बीकानेर में,फिर एक महिला हुई शिकार

बीकानेर बुलेटिन



जिले में पिछले काफी दिनों एक महिलाओं की गैंग घुम रही है जो रैकी कर बाजार में खरीदारी करने जाने वाली महिलाओं के बैग से मिनटों में रुपये पार कर लेती है। अभी कुछ दिन पहले ही एक महिला के बैग से रुपये पार कर लिये थे जिस पर महिला ने अज्ञात महिला के खिलाफ दर्ज करवाया था लेकिन पुलिस ने  ज्यादा तव्वाजा नहीं देने से चोर गैंग महिला ने अपना हाव बढ़ते हुए आज विमल साड़ी सेंटर के अंदर एक लाल दुपट्टे वाली महिला घुसी और जाकर एक ग्राहक के पर्स से करीब 40000 रुपये पार कर लिये।यह घटना गुरुनानक मार्केट की है। महिला को जब पता चला कि उसके बैंग से 40000 हजार रुपये पार हो गये तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी कैमरों को देख रही है।

Labels: ,