Monday, July 11, 2022

क्रिकेटर, कमेंटेटर, अंपायर सब नकली.. फेक IPL नेटवर्क, स्पेशल-26 को भी किया फेल

बीकानेर बुलेटिन



एक नकली क्रिकेट लीग, नकली मैदान, नकली क्रिकेटर और कमेंटेटर लेकिन उसपर सट्टा असली का लगाया जा रहा है और वो भी विदेश से. ये कहानी फिल्मी लगती है, लेकिन ऐसा असली में हुआ है. गुजरात के वडनगर के एक गांव में कुछ लोग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर एक नकली क्रिकेट लीग चला रहे थे, जिसमें रूस से सट्टा लगाया जा रहा था और अब इसका भांडा फूट गया है. 

मेहसाणा पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारों पर धोखाधड़ी, सट्टेबाजी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया गया है. अभी इस मामले में एक आरोपी की तलाश है, जो कि रूस में रहता है और वहां से ही सट्टेबाजी के पूरे खेल को चला रहा था. 



आरोपियों के पास से मिला ये सामान

जानकारी के मुताबिक, वडनगर के मॉलीपुर गांव में कुठ लोगों ने एक फार्म खरीदा. यहां उसे क्रिकेट मैदान में तब्दील किया, फ्लड लाइट लगाई गई और पिच भी तैयार की गई. मल्टी कैम सैटअप, कमेंट्री बॉक्स समेत हर तरह की व्यवस्था की गई, ताकि ये पूरा आईपीएल की तरह ही लगे. इतना ही नहीं एक मोबाइल ऐप पर मैच भी लाइव होता था. 

इसके लिए गांव के लड़कों को किराये पर लिया जाता था, प्रति मैच 400 रुपये मिलते थे और पूरा मैच खेला जाता था. स्थानीय पुलिस के मुताबिक, रूस में बैठा हुआ व्यक्ति ही सारी व्यवस्था करता था और उसके इशारे पर ये पूरा खेल रचा जाता था. 

सट्टे के रेट के हिसाब से गांववालों (नकली क्रिकेटर्स) को बताया जाता था कि कब चौका मारना है, कब आउट होना है. पुलिस ने आरोपियों के पास से क्रिकेट किट, स्पीकर, लाइट, मल्टी कैमरा सैटअप समेत कई चीज़ें बरामद की हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो नकली कमेंटेटर था वह हर्षा भोगले की आवाज़ में क्रिकेट कमेंट्री कर रहा था. खुद हर्षा भोगले ने भी इस रिपोर्ट को ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह ज़रूर इस कमेंटेटर को सुनना चाहेंगे.





Labels: , ,

Friday, June 18, 2021

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन बजे शुरू होगा टेस्ट का महामुकाबला

बीकानेर बुलेटिन




इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज इंग्लैंड के साउथैंप्टन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. इस मैच को टेस्ट क्रिकेट के सबसे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पहली बार क्रिकेट को लंबे फॉर्मेट का बादशाह मिलने जा रहा है. टीम इंडिया एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 से पर्दा हटाकर साफ कर चुकी है कि वह फाइनल के लिए आत्मविश्वास से भरी हुई है. तेज गेंदबाजों के हक में रहने वाले हालात को देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम को किसी भी कीमत पर कम नहीं आंका जा सकता है.

भारत ने गुरुवार को ही डब्लूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग 11 का एलान कर दिया था. इंडिया ने दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरने का फैसला किया है. मोहम्मद सिराज को हालांकि प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है.

टीम इस प्रकार है

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी.

फैंस के लिए हालांकि साउथैंप्टन से अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है. कल से ही साउथैंप्टन में लगातार बारिश हो रही है. बारिश ज्यादा तेज तो नहीं है लेकिन धूप नहीं निकलने की वजह से मैदान को सूखने में ज्यादा वक्त लग सकता है. मौसम विभाग ने आज दिनभर बारिश होने का अनुमान लगाया है.

करीब दो साल के लंबे सफर के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं. इंडिया ने जहां वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को मात दी, वहीं न्यूजीलैंड ने इंडिया, पाकिस्तान और विंडीज को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया.


Labels: ,

Friday, June 11, 2021

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखर धवन को सौंपी गई कप्तानी

बीकानेर बुलेटिन




श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। शिखर धवन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी ने टीम का ऐलान किया। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम 13 से 25 जुलाई के बीच श्रीलंका में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

20 सदस्यीय भारतीय टीम में नीतीश राणा को पहली बार टीम में जगह मिली है। इनके अलावा देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड को भी टीम में जगह मिली है। श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई टीम में सबसे चौंकाने वाला तेज गेंदबाज चेतन सकारिया का है। टीम में ऑलराउंडर कृष्णा गौतम को भी शामिल किया गया है। टीम इंडिया ने 4 नेट बॉलरों को भी श्रीलंका दौरे के लिए चुना है। इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह को नेट बॉलर के तौर पर टीम में चुना गया है। 

भारतीय टीम 13 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। वहीं टी 20 सीरीज की शुरुआत 21 जुलाई से होगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर है। उसे वहां 18 जून से 22 जून तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। इसके बाद टीम अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सिरीज खेलेगी। इसी वजह से भारत ने श्रीलंका दौरे के लिए दूसरी टीम भेजी है  

भारत बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला वनडे - 13 जुलाई
दूसरा वनडे -16 जुलाई
तीसरा वनडे -18 जुलाई

भारत बनाम श्रीलंका टी-20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी-20 मैच -21 जुलाई
दूसरा टी-20 मैच - 23 जुलाई
तीसरा टी-20 मैच - 25 जुलाई

Labels: ,

Saturday, May 29, 2021

भारत में ही हो सकता है T20 वर्ल्ड कप!

बीकानेर बुलेटिन




भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आज बेहद ही अहम बैठक करने जा रहा है. इस बैठक में बीसीसीआई के अधिकारी आईपीएल, टी20 वर्ल्ड और घरेलू क्रिकेट पर चर्चा करेंगे. दरअसल, भारत में कोरोना वायरस के कहर ने बीसीसीआई की मुश्किलें बढ़ा रखी हैं. बीसीसीआई आज होने वाले मीटिंग में वर्ल्ड कप की मेजबानी अपने पास रखने का तरीका खोजने की कोशिश करेगा.


सामने आई जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सामने सिर्फ तीन शहरों में वर्ल्ड कप के आयोजन की पेशकश कर सकता है. मुंबई, पुणे और अहमदाबाद वो तीन जगह हैं जहां इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेला जा सकता है.


यूएई हो सकता है बैकअप वेन्यू


बीसीसीआई हालांकि वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए बैकअप प्लान भी तैयार करेगा. अगर भारत में वर्ल्ड कप का आयोजन नहीं होता है तो बीसीसीआई यूएई को बैकअप के तौर पर पेश कर सकता है. यूएई में तीन मैदान हैं और वहां कोरोना के कहर के बीच पिछले साल आईपीएल का सफल आयोजन हुआ था.

Labels: ,