Skip to main content

Posts

Showing posts with the label यातायात

बीकानेर से अजमेर, जयपुर और हिसार के लिए रोडवेज की नई बसें आज से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर डिपाे अजमेर व हिसार के लिए मंगलवार से नई बसें शुरू करेगा। अजमेर की बस वाया नागाैर और हिसार की बस वाया लूणकरणसर हाेकर संचालित की जाएगी। साथ ही दासाेड़ी के लिए बस चलाई जाएगी। बीकानेर ट्रैफिक इंचार्ज अंकित शर्मा ने बताया कि हिसार के लिए सुबह पाैने आठ बजे बस चलाई जाएगी, जाे शाम काे पाैने पांच बजे पहुंचेगी। शाम पाैने पांच बजे अजमेर के लिए बस चलाई जाएगी, जाे रात में पाैैने बारह बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस सुबह साढ़े सात बजे रवाना हाेकर दाेपहर साढ़े बारह बजे बीकानेर आएगी। इसके अलावा दासाैड़ी के लिए बस शाम सवा चार बजे रवाना हाेगी, जाे बरसिंहसर, सियाना हाेकर साढ़े पांच बजे गंतव्य पर पहुंचेगी। वापसी में सुबह सात बजे रवाना हाेकर दस बजे आएगी। ऐसे ही नाेखा से जयपुर के लिए सुबह नाै बजे बस चलाई जाएगी, जाे सालासर हाेकर शाम पांच बजे जयपुर पहुंचेगी।

गुवाहाटी-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन 26 जून से

बीकानेर बुलेटिन रेलवे ने यात्रियाें की सुविधा के लिए गुवाहाटी-बाड़मेर व गुवाहाटी-बीकानेर वीकली स्पेशल ट्रेन काे चलाने का ऐलान किया है। सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 05634 गुवाहाटी-बीकानेर वीकली स्पेशल 26 जून से प्रत्येक शनिवार को रात 10.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 11.20 बजे जयपुर होते हुए तीसरे दिन सुबह 05.50 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ऐसे ही ट्रेन नंबर 05633 बीकानेर-गुवाहाटी वीकली स्पेशल 30 जून से प्रत्येक बुधवार रात 1.45 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे जयपुर होते हुए तीसरे दिन रात 00.35 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।  ऐसे ही रेलवे ने मदुरै-बीकानेर वीकली त्याैहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन नंबर 06053 मदुरै-बीकानेर वीकली तैयाहर स्पेशल 1 जुलाई से 4 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और ट्रेन नंबर 06054  बीकानेर-मदुरै त्याैहार स्पेशल 4 जुलाई से 7 नवंबर तक प्रत्येक रविवार काे चलेगी।  यह जयपुर, काेटा, उज्जैन, भाेपाल हाेकर गंतव्य के लिए अपडाउन करेगी।

बीकानेर सहित प्रदेश में अब पोस मशीनों से बनाये जाएंगे ई-चालान ,अब ना उड़नदस्तों को ना ही वाहन चालकों को नकद राशि रखने की पड़ेगी जरूरत

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 18 जून। कोरोना काल में ऑक्सीजन परिवहन की सुनियोजित व्यवस्था के बाद परिवहन विभाग अब विभागीय कार्यप्रणाली में ई-नवाचारों को गति देने में जुट गया हैं। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निर्देशन में परिवहन आयुक्त श्री महेंद्र सोनी ने शुक्रवार को बीकानेर, सीकर और भरतपुर के परिवहन उड़नदस्तों के लिए पोस मशीनों से ई-चालान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया। श्री सोनी ने प्रशिक्षण के साथ ही तीनों जिलों के उड़नदस्तों को 79 पोस मशीन वितरित कर ई-चालान प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।  पोस मशीनों से इस तरह का फायदा परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि पोस मशीनों के जरिए जहां चालान प्रक्रिया पेपरलैस होगी, वहीं पर विभाग के कामकाज में पारदर्शिता भी आएगी। ऑनलाइन होने से चालान मैन्युअली भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें प्रत्येक चालान की नियमित जानकारी रियल टाइम में विभाग को प्राप्त होगी। इससे ना ही उड़नदस्तों को और ना ही वाहन चालकों को नकद राशि साथ रखनी पडे़गी। इस मशीन से बनाए गए चालान के क्रमांक नंबर देखकर वाहन मालिक अपने घर बैठे भी चालान र...

9 जून से फिर से पटरी पे दौड़ेगी बीकानेर दुरंतो

बीकानेर बुलेटिन रेलवे ने सियालदह-बीकानेर के बीच  होकर चलने वाली दूरंतो स्पेशल ट्रेन को दोबारा पटरी पर उतारने की घोषणा कर दी है। नौ जून से यह ट्रेन सियालदह से और 11 जून को बीकानेर से चलेगी। इससे पहले रेलवे सियालदह-बीकानेर दूरंतो को 23 मई से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया था। वापसी में 25 मई से यह ट्रेन नहीं चल रही थी। कोरोना के प्रसार के कारण दूरंतो स्पेशल में दोनों ओर से यात्रियों की बुकिंग की स्थिति बेहद खराब थी। सैकड़ों खाली सीट लेकर ट्रेन कई ट्रिप चली। लेकिन जब रेलवे को नुकसान होने लगा तो रेलवे बोर्ड ने इसे रद्द करने का आदेश जारी कर दिया था। एक बार फिर दिल्ली और अन्य राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है तो रेलवे ने दूरंतो को फिर से चलाने की घोषणा की है। 02287 सियालदह-बीकानेर स्पेशल सोमवार, बुधवार, गुरुवार और रविवार को सियालदह से और 02288 बीकानेर-सियालदह स्पेशल सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को बीकानेर से चलती थी। एक-दो दिनों में दूरंतो की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

राजस्थान:40 रेल सेवाऐं अग्रिम आदेशों तक रद्द

बीकानेर बुलेटिन कम यात्री भार के कारण रहेगी रद्द रेलवे द्वारा कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा कम यात्री भार के कारण 40 रेलसेवाओं को अग्रिम आदेशों तक रद्द किया जा रहा है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार 40 रेलसेवाओं को अग्रिम आदेशों तक रद्द किया जा रहा हैः - रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 02985, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर दिनांक 27.04.2021 से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।  2. गाडी संख्या 02986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर डबल डेकर दिनांक 27.04.2021 से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।  3. गाडी संख्या 04701, बठिण्डा -लालगढ स्पेशल दिनांक 29.04.2021 से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।  4. गाडी संख्या 07402, लालगढ-अबोहर स्पेशल दिनांक 27.04.2021 से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।  5. गाडी संख्या 04722, अबोहर-जोधपुर स्पेशल दिनांक 27.04.2021 से अग्रिम आदेशों तक रद्द रहेगी।  6. गाडी संख्या 04721, जोधपुर- बठिण्डा स्पेशल दिनांक 28.04.2021 स...

बीकानेर: लालगढ़-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन फिर से पटरी पर दौड़ी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  रेलवे की ओर से यात्रियों कि सुविधा के लिए लालगढ़-जैसलमेर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। ट्रेन की रवानगी के समय रामपुरा व्यापार मण्डल तथा स्थानीय नागरिको की ओर से कू्र मेम्बर्स का स्वागत किया गया। लोको पायलट, सह लोको पायलट और गार्ड को माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ट्रेन की रवानगी से पहले लालगढ़ स्थित नीलकण्ठ महादेव मंदिर के पुजारी ने इंजन की पूजा-अर्चना की। बाद में रामपुरा बस्ती व्यापार मण्डल के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा के नेतृत्व में चालक दल का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर इस ट्रेन को आरम्भ करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मण्डल रेलवे उपयोगकर्ता एवं परामर्शदात्री समिति डीआरयूसीसी के सदस्य रामस्वरूप चैधरी का भी माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। रेलगाड़ी चलने पर मिठाई बांट कर खुशिया मनाई गई। स्वागतकर्ताओं में सतपाल अरोड़ा, मनोहर सिद्ध, युधिष्ठर सिंह सोढ़ा, मालम सिंह, बुधराम, कुलवन्त सिंह, दीनदयाल, मोहित अरोड़ा, भागीरथ भाटी, ओंकारनाथ, गुलाब सिंह और भरत प्रजापत आदि शामिल थे। स्थायीरूप से बंद कर दी थी यह ट्रेन कोरोना काल में रेलवे की ओर से की गई ...

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी ख़बर, लालगढ-जैसलमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 10 अप्रैल से

बीकानेर बुलेटिन पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व सांसद निहालचन्द के प्रयासों से रेलवे को अपना निर्णय बदलना पड़ा हैं। सांसद के इस प्रयास से क्षेत्रा के अलावा बीकानेर से बड़ी संख्या में रामदेवरा जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिये यह खबर राहतभरी हैं। जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा के अनुसार लाॅक डाउन के बीच यह खबर आयी थी कि गाड़ी संख्या 14703/14704 लालगढ-जैसलमेर-लालगढ का संचालन यात्रीभार की कमी के चलते बन्द किया जा रहा हैं।इस पर सांसद श्री निहालचन्द की ओर से पत्र के माध्यम से इस ट्रेन का संचालन यथावत रखने का आग्रह रेलमंत्री पीयूष गोयल से किया गया था। यह ट्रेन रूणेचा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिये एक बेहतरीन रेल सेवा हैं। अभी पिछले दिनों इस सम्बंध में दिल्ली में रेलवे बोर्ड के उच्चाधिकारियों से पुनः आग्रह किया गया था। उस पर सोमवार को ट्रेन के संचालन की सूचना जारी हो गयी। उत्तर पश्चिम रेलवे कर मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव गौड़ के अनुसार गाडी संख्या 04704, लालगढ-जैसलमेर प्रतिदिन एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 10 अप्रैल से आगामी आदेशों तक लालगढ से प्रातः 07.40 बजे रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे जैसलमेर पहुॅचेग...

रेलवे ने 30 जून तक बढ़ाया स्पेशल ट्रेनों का संचालन, अवध असम सहित इन प्रमुख ट्रेनों का संचालन

बीकानेर बुलेटिन 31 मार्च तक चलने वाली सभी स्पेशल और पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचलन रेलवे ने 30 जून तक बढ़ा दिया है। इससे एक तरफ जहां होली में वापस जाने वालों को सुविधा होगी वहीं स्टेशनों पर भी पूर्व की तरह चहल-पहल बनी रहेगी। एनई रेलवे पूर्व से चल रही लगभग सभी ट्रेनों को 30 जून तक संचलन की मंजूरी दे दी है।  होली के नजदीक के आने के साथ ही ट्रेनों में भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही है। सर्वाधिक भीड़ दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता से आने वाली ट्रेनों में हो रही है। बेतियाहाता के रहने वाले दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके बेटे को पूर्वांचल एक्सप्रेस से दो अप्रैल को वापस कोलकाता जाना था। लेकिन जब टिकट बुक कराने लगे तो पता चला कि ट्रेन 31 मार्च तक ही चलेंगी। ऐसे में संकट आ गया कि अब वापस कैसे जाएं। अब जब 30 जून तक ट्रेनों का विस्तार हो गया है तो आसानी से यात्रा हो जाएगी।  प्रमुख ट्रेनें  -02555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम स्पेशल गाड़ी (प्रतिदिन) - 05004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज स्पेशल गाड़ी  - 05003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर स्पेशल गाड़ी  - 02571 गोरखपुर-दिल्ली हमसफर स्पेशल गाड़ी- सप्ताह में चार दिन...

राजस्थान:8 मार्च को महिलाओं को मिलेगी ये सुविधा मुफ्त

बीकानेर बुलेटिन जयपुर@  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 8 मार्च को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा की सौगात दी है। गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वातानुकूलित एवं वॉल्वो के अतिरिक्त निगम की समस्त साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान की सीमा तक इस दिन यात्रा करने वाली सभी महिलाएं एवं बालिकाएं इस निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।

FASTag लेने की आखिरी तारीख है 15 फरवरी, इसके बाद नहीं कर पाएंगे नगदी भुगतान

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली: भारत में FASTag को सभी वाहनों पर अनिवार्य कर दिया गया है. लोगों को राहत देने के लिए इसकी Last Date पहले कई बार बढ़ाई जा चुकी है लेकिन अब सरकार ने साफ कह दिया है कि फैस्टैग लगवाने की तारीख को नहीं बढ़ाया जाएगा. इसका मतलब ये होगा कि 15 फरवरी तक सभी वाहनों पर FASTag लगवाना ही होगा.  क्या है FASTag FASTag एक ऐसा स्टीकर है, जिसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है जिसके बाद Toll Plaza किसी भी नकद लेन-देन के लिए वाहन को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती है. RFID (Radio frequency identification) तकनीक  के जरिए FASTag काम करता है. Toll Plaza से गुजरने पर टोल राशि को FASTag से जुड़े खाते से सीधे काट लिया जाता है. कब हुई थी FASTag की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने साल 2019 में FASTag की शुरुआत की थी जिसके बाद NHAI के मुताबिक टोल भुगतानों में FASTag की वर्तमान हिस्सेदारी लगभग 75 से 80 फीसदी हो गई है. इसका मतलब ये हुआ कि हर 100 वाहनों में से लगभग 80 वाहन FASTag का उपयोग कर टोल प्लाजा पर भुगतान कर रहे हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी...

यात्रियों की सुविधा हेतु 02 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

बीकानेर बुलेटिन रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 02 स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है, जो कि पूर्णतया आरक्षित रहेगी। 1. 02444/02443, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल  गाडी संख्या 02444, जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.02.21 से अग्रिम आदेशों तक जोधपुर से प्रतिदिन 10.55 बजे रवाना होकर 22.10 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02443, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.02.21 से अग्रिम आदेशों तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन 07.05 बजे रवाना होकर 18.00 बजे जोधपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सतनाली, महेन्द्रगढ, रेवाडी, पटौदी रोड, गुडगाॅव, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी । 2. 04734/04733, श्रीगंगानगर-रेवाडी-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस गाडी संख्या 04734, श्रीगंगानगर-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05....

अवध असम डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा का पुनः संचालन

बीकानेर बुलेटिन कोहरे के मौसम में किया गया था रद्द  रेलवे द्वारा कोहरे के मौसम में रद्द हुई डिब्रुगढ-लालगढ-डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा का पुनः संचालन किया जा रहा है।  पुनः संचालन रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से) 1. गाडी संख्या 05909, डिब्रुगढ-लालगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.02.21 से पुनः संचालित होगी।  2. गाडी संख्या 05910, लालगढ-डिब्रुगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.02.21 से पुनः संचालित होगी।

पूर्व की भांति रेल किराए में मिलेगी छूट, बीकानेर जिला उद्योग संघ, डीआरयूसीसी सदस्य और यात्री सेवा समिति की मांग फिर हुई पूरी

बीकानेर बुलेटिन जिला उद्योग संघ, डीआरयूसीसी सदस्य एवं यात्री सेवा समिति द्वारा बीकानेर के अलग अलग श्रेणी के रेल यात्रियों के सुविधार्थ संयुक्त मांग पत्र डीआरयूसीसी सदस्य एवं बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया के माध्यम से केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा गया था। पत्र में मांग की गई थी कि पूर्व में कोरोना महामारी के कारण जो आवश्यक ट्रेनें बंद कर दी गयी थी वर्तमान में इन ट्रेनों को चालू करना रेल्वे का स्वागत योग्य कदम हैं। लेकिन रेल्वे द्वारा शुरू की जा रही सभी गाड़ियों को स्पेशल ट्रेन का नाम दिया जा रहा है जिसके कारण इन ट्रेनों में यात्री से वसूले जाने वाला किराया स्पेशल ट्रेन के नाम से बढा दिया गया है ओर सीनियर सिटीजन सहित पूर्व की भांति ऐसी श्रेणी के यात्री जिन्हें रेलवे से रियायत मिलती थी उनसे भी बिना किसी छूट का लाभ दिए पूरा किराया वसूला जाता था। इससे रेल यात्रियों को अनावश्यक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अनुशंसा पर रेलवे द्वारा बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं रेल यात्री सेवा समिति की मांग को जायज मानते हुए...

बीकानेर-दादर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 17 जनवरी से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं यात्री सेवा समिति पिछले लंबे समय से बीकानेर दादर रेलगाड़ी को बीकानेर से प्रतिदिन चलाने की मांग करता आ रहा है । अब गाडी संख्या 04707/04708 बीकानेर- दादर-बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल गाड़ी के रूप में चलेगी । गाडी संख्या 04707 बीकानेर-दादर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 17 जनवरी 21 से अग्रिम आदेशों तक बीकानेर से प्रतिदिन 07.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.10 बजे दादर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04708 दादर -बीकानेर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 18 जनवरी 21 से अग्रिम आदेशों तक दादर से प्रतिदिन 12.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नोखा, नागौर, मारवाड मुंडवा, मेडता रोड, गोटन, राई का बाग, जोधपुर, लूनी, पाली मारवाड, मारवाड जं., सोमेसर, रानी, फालना, जवाई बांध, पिण्डवाडा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, कलोल, अहमदाबाद, नदियाड, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।  बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द...

अच्छी खबर:- प्रयागराज -जयपुर दैनिक ट्रेन का बीकानेर तक विस्तार,प्रयागराज, मथुरा, गोवर्धन से सीधा जुड़ाव

  बीकानेर@   इलाहाबाद (प्रयागराज)-जयपुर दैनिक ट्रेन का बीकानेर तक विस्तार कर दिया गया है। यह जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को एक पत्र के माध्यम से दी है। यह ट्रेन प्रयागराज, मथुरा, गोवर्धन होते हुए जयपुर पहुंचती है इसे अब सीकर-रतनगढ़-चूरू होते हुए बीकानेर तक विस्तार किया जा रहा है। इसकी जानकारी केन्द्रीय मंत्री ने दी है। बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेलमंत्री के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि ”उन्होंने जयपुर-प्रयागराज ट्रेन के लिए उठाई गई मांग को पूरा करने की जानकारी दी है।” इलाहाबाद (प्रयागराज)-जयपुर दैनिक ट्रेन संख्या 12403 और 12404 को जयपुर से बीकानेर तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन अभी जयपुर से दोपहर 3.20 बजे रवाना होकर तड़के 5.25 बजे प्रयागराज पहुंचती है। वापसी में रात्रि 11 बजे रवाना होकर दोपहर 12.40 बजे जयपुर पहुंचती है। शाम को 7.22 बजे गोवर्धन और आठ बजे मथुरा पहुंचने का टाइमटेबल है और तड़के 5.25 बजे प्रयागराज। इस ट्रेन के शुरू होने से बीकानेर को सीकर-चूरू होते हुए जयपुर के लिए जहां एक और ट्रेन मिल...

उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी व बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

  रेलवे द्वारा यात्रियों कि सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी व बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।  1. 02487/02488, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट प्रतिदिन स्पेशल गाडी संख्या 02487, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.01.21 से अग्रिम आदेशों तक बीकानेर से 09.30 बजे रवाना होकर 17.20 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02488, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 08.01.21 से अग्रिम आदेशों तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से 08.40 बजे रवाना होकर 16.20 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नापासर, सुडसर, श्री डूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ, रेवाडी, गुडगाॅव एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 2. 02994/02993, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी प्रतिदिन स्पेशल गाडी संख्या 02994, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन स्पेशलरेलसेवा दिनांक 07.01.21 से अग्रिम आदेशों तक उदयपुर सिटी...

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोडी त्यौहार स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है

  1. गाडी संख्या 02395/02396, राजेन्द्रनगर टर्मिनल-अजमेर-राजेन्द्रनगर टर्मिनल साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में राजेन्द्रनगर टर्मिनल से दिनांक 06.01.21 से 27.01.21 तक (04 ट्रिप) (प्रत्येक बुधवार को) एवं अजमेर से दिनांक 08.01.21 से 29.01.21 तक (04 ट्रिप) (प्रत्येक शुक्रवार को) विस्तार किया जा रहा है।  2. गाडी संख्या 06053/06054, मदुरै-बीकानेर-मदुरै साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में मदुरै से दिनांक 07.01.21 से 28.01.21 तक (04 ट्रिप) (प्रत्येक गुरूवार को) एवं बीकानेर से दिनांक 10.01.21 से 31.01.21 तक (04 ट्रिप) (प्रत्येक रविवार को) विस्तार किया जा रहा है।  3. गाडी संख्या 06067/06068, चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्न्ई एग्मोर साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में चैन्नई एग्मोर से दिनांक 02.01.21 से 30.01.21 तक (05 ट्रिप) (प्रत्येक शनिवार को) एवं जोधपुर से दिनांक 04.01.21 से 01.02.21 तक (05 ट्रिप) (प्रत्येक सोमवार को) विस्तार किया जा रहा है। नोटः- यात्री यात्रा करने से पूर्व रेलवे की वेबसाईट www.indianrail.gov.in पर या NTES (Natio...

देश को मिली ड्राइवर के बिना चलने वाली पहली मेट्रो, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

  नई दिल्ली:  आज देश को बिना ड्राइवर के चलने वाली पहली मेट्रो की सौगात मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर देश की पहली चालक रहित मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही वह एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा की भी शुरुआत भी की. इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "मुझे आज से लगभग 3 साल पहले मजेंटा लाइन के उद्घाटन का सौभाग्य मिला था. आज फिर इसी रुट पर देश की पहली ऑटोमेटिड मेट्रो का उद्घाटन करने का अवसर मिला. ये दिखाता है कि भारत कितनी तेजी से स्मार्ट सिस्टम की तरफ आगे बढ़ रहा है." पीएम मोदी ने आगे कहा, 'आज नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड से भी मेट्रो जुड़ रही है. पिछले साल अहमदाबाद से इसकी शुरुआत हुई थी. आज इसका विस्तार दिल्ली मेट्रो की एयर पोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर हो रहा है.' 2025 तक 25 से ज़्यादा शहरों में होगी मेट्रो पीएम मोदी ने कहा, '2014 में सिर्फ 5 शहरों में मेट्रो रेल थी. आज 18 शहरों में मेट्रो रेल की स...