Skip to main content

Posts

Showing posts from July 18, 2022

बीकानेर में दो दिन में हुई बारिश के बाद हालात बिगड़े, कोडमदेसर तालाब ओवर फ्लो, गिरती छत पर नजर रखे

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में दो दिन में हुई बारिश के बाद गांवों मे हालात बिगड़े हुए हैं। बारिश बंद होने के चौबीस घंटे बाद भी कई मोहल्लों में पानी भरा हुआ है तो कुछ गांव ही पानी में डूब गए हैं। खासकर बीकानेर के झझू, कोलायत, गजनेर और खाजूवाला के गांवों में पानी बड़ा संकट बन गया है। बीकानेर के गांवों में मकान गिरे बीकानेर शहर के पास ही स्थित अक्कासर, नाइयों की बस्ती, कोडमदेसर, भोलासर गांव में घरों की छतें,दीवारें धराशाही होने से ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है। समाजसेवी सुंदर राठी ने बताया कि अक्कासर गांव में सुभान खान का पक्का मकान धराशाही हो गया। ऐसे में घर का सामान मलबे में दब गया। पटवारी मनोहर लाल जाखड़ ने मौका मुआयना किया ओम प्रकाश सेन ने बताया कि नाइयों की बस्ती में रविवार डेढ़ घंटे तेज बरसात से दरबारी तालाब ओवरफ्लो हो गया है। बरसात के चलते नथाराम मेघवाल के घर की चारदीवारी गिर गई वहीं राजू हरिजन का मकान धराशाही हो गया। इसके अलावा डूंगरपुरी, दुलपुरी, सुंदरपुरी के मकानों में दीवारों को नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी, सड़कें बह गई खेतों में जाने वाली ग्रेवल सड़कें भी पानी में बह गई। दरबा...

जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस ने की है। पुलिस ने 24 मई को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में कार्रवाई करते हुए हरीराम उर्फ हरिया पुत्र लिच्छीराम जाट व कमल उर्फ कमलीया नायक को गिरफ्तार कया है । पुलिस द्वारा इस मामले में पूर्व में मुकेश उर्फ मुकनाराम, राजुराम उफ्र सुभाषचन्द्र, देवीलाल उर्फ देवला, मुकेश मेघवाल को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि हरिरराम उर्फ हरिया थाना स्तर का टॉप 10 अपराधी है। बता दे कि परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताय था कि 22 मई की रात को करीब साढ़े नौ बजे के आसपास डीजल को लेकर बोलचाल हो गयी। जिसके बाद प्रार्थी आरोपियों से पुछा तो आरोपी जो कि पहले से शराब पीए हुए थ। आरोपियों ने प्रार्थी को गाड़ी में डाला और गाड़ी में डालकर ले गए ओर दो किलोमीटर ले जाकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने लाठी, सरियों, बर्छा से हमला किया। जिसमें उसके दोनो पैर टूट गए।

पूर्व सरपंच मालचंद पांच वर्ष तक नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव, संभागीय आयुक्त ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर,18 जुलाई। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने चूरू जिले की सरदारशहर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बुकनसर बडा के पूर्व सरपंच मालसिंह के विरुद्ध राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 38 (3) के तहत कार्रवाई की है। इसके अनुसार मालचंद को अगले 5 वर्ष तक पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया है। संभागीय आयुक्त ने जांच रिपोर्ट के अनुसार पूर्व सरपंच मालसिंह को स्कूल की आरक्षित भूमि पर अनाधिकृत रूप से आवासीय पट्टे जारी करने में दोषी मानते हुए यह कार्यवाही की। यह विस्तृत जांच चूरू के जिला कलेक्टर द्वारा की गई थी। जांच के बाद मालचंद को व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया। इस दौरान मालचंद द्वारा ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद जांच अधिकारी की रिपोर्ट से सहमत होते हुए संभागीय आयुक्त ने यह आदेश जारी किए।

प्रशासन शहरों के संग:जिला कलक्टर ने किया शिविर का औचक निरीक्षण, प्रभावी सर्वे नहीं किए जाने पर लगाई फटकार, क्रॉस वेरिफाई करने पहुंचे हनुमानहत्था, लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 18 जुलाई। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर से पूर्व डोर-टू-डोर सर्वे प्रभावी तरीके से नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई सहन नहीं की जाएगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित कार्मिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिला कलक्टर ने सोमवार को दीनदयाल सर्किल स्थित नगर निगम कार्यालय में वार्ड 50, 51 और 52 के लिए आयोजित शिविर का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने शिविर से पूर्व किए गए सर्वे पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि शिविर से तीन दिन पूर्व तीनों वार्डों के प्रत्येक घर का सर्वे किया जाना था, लेकिन निगम द्वारा अपूर्ण सर्वे किया गया। इस कारण शिविर के दौरान पट्टे के तीन आवेदन ही प्राप्त हुए। वहीं निरीक्षण के दौरान पुराने 25 आवेदन लंबित पाए गए। जिला कलक्टर ने इसे भी गंभीरता से लिया। उन्होंने पूर्ण सर्वे नहीं किए जाने का कारण पूछा और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए...

वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को निःशुल्क जीवन सहायक उपकरण हेतु निःशुल्क पंजीकरण सह-परीक्षण शिविर होंगे आयोजित

बीकानेर बुलेटिन  बीेेेकानेर, 18 जुलाई । सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ‘‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’’ के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बी.पी.एल. श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों एवं ‘‘एडीप योजना’’ के तहत 40 या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को ‘‘जीवन सहायक उपकरण’’ उपलब्ध करवाये जाऐगें। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेश एल.डी.पंवार ने बताया कि इस हेतु अपेक्षित सहायक यंत्र, जीवन सहायक उपकरण हेतु जिले में पंचायत समिति व शहरी क्षेत्रों में बी.पी.एल. श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए चिन्हिकरण,आंकलन, निर्धारण (एसेसमेन्ट कैम्प) 25 जुलाई से 05 अगस्त तक प्रातः 10.00 से सांय 5.00 बजे तक शिविर आयोजित किये जायेंगे। पंवार ने बताया कि 25 जुलाई को पंचायत समिति कोलायत में महिला एवं बाल विकास कार्यालय में, 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बज्जू में, 27 व 28 जुलाई को नोखा शहरी व ग्रामीण का नगर पालिका नोखा कार्यालय में, 29 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांचू में, 30 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूगल में और 1 अगस्त को डॉ.बी.आर. अम्बेडकर राजकीय छात्रावास...

अतिक्रमण हटाने नगर निगम दस्ता पहुंचा आज यहाँ

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को जहां सादुल सर्किल से थड़ी गाड़े हटाएं गये तो कोटगेट सट्टा बाजार तक दुकानों के आगे किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान निगम की टीम ने दुकानदारों से समझाईश भी की। वे अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा जेसीबी मशीन से तोड़ा जाएगा। कार्यवाही के समय कुछ दुकानदारों व निगम टीम के बीच कहासुनी की घटना भी हुई। लेकिन होमगार्डस ने एक न मानी और अतिक्रमण पर पीला पंजा चलाते रहे। कार्यवाही के दौरान एक ठेला वाला अपनी रोजी छीनते देख होम गार्ड जवानों से भिड़ गया। उसने ठेला उठाकर ले जाने का विरोध किया, लेकिन होमगार्ड जवानों ने उसे पकड़ लिया और ठेला गाड़ी में ले डालकर ले गए।

फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या

बीकानेर बुलेटिन नोखा । एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखारा शिव मंदिर के पास निवास करने वाले एक युवक ने घर मे फाँसी लगा ली। 23 वर्षीय युवक मिस्त्री मार्केट में काम करता था। सूचना मिलने पर नोखा थाना के एएसआई शम्भूसिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

पी ए एस बीकानेर का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, सत्र के लेखे जोखे के साथ हुई आगामी चुनाव तिथि निर्धारित

बीकानेर बुलेटिन फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ बीकानेर की का वार्षिक अधिवेशन राधाकृष्णा पैलेस में सम्पन्न हुआ, इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष रामप्रताप पाणेचा ओर उनकी कार्यकारिणी द्वारा विगत डेढ़ वर्षों में संघ द्वारा किये गए कार्यो को उल्लेखीत किया गया, सचिव सुनील धीर ने बताया कि गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करने के पश्चात विगत समय में असमय काल का ग्रास बने फोटोग्राफर बंधुओ को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।। संघ के सुनील धीर ने डेढ़ वर्षों में कार्यकारिणी द्वारा फोटोग्राफी जगत के हितों मैं किये गए कार्यों पर प्रकाश डाला, धीर ने बताया कि संघ ने ड्रोन ट्रेनिंग, ड्रोन रिपेयरिंग कार्यशाला, कैमरा ऑपरेट एवं रिपेयर कार्यशाला, जो कि बीकानेर ओर नोखा में आयोजित करवाये गए, कोरोना काल में भी संघ ने बढ़चढ़ कर समाज हित के कार्य किये जिसमे की राशन किट, मास्क, सेनेटाइजर, इत्यादि का वितरण किया गया, संघ ने प्रशाशन के हितार्थ भी 7 दिन 24घण्टे चाय पानी शिकंजी शर्बत का वितरण लॉक डाउन के दौरान किया था ।। कार्यक्रम के दौरान गत जनवरी में हुई ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण भी किया गया । प्...

आज सिंगल डिजिट में मिले कोरोना पॉजिटिव

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। हर दिन डबल डिजिट में कोरोना के केस मिल रहे है जो कि चिंता का विषय है। रविवार को 23 कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे, वहीं सोमवार की रिपोर्ट में 8 मरीज मिले है। आज मिले पॉजिटिव विनायक नगर, सुदर्शन नगर, करनी नगर लालगढ़, कीर्ति स्तम्ब, अशोक नगर,  गंगाशहर से है।

पंजाब में जन आंदोलन के कारण ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर ।पंजाब में चल रहे जन आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल  पर संचालित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन और आंशिक रद्दीकरण किया गया है।   दिनांक 18.07.2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14712 श्री गंगानगर- हरिद्वार अब परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़ - भटिंडा के रास्ते जायेगी तथा    भटिंडा-अबोहर- श्रीगंगानगर  के मध्य रद्द रहेगी।   दिनांक 18.07.2022 को चलने वालीगाड़ी संख्या 12482 श्री गंगानगर- दिल्ली अब परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़ - भटिंडा के रास्ते जायेगी तथा भटिंडा-अबोहर- श्रीगंगानगर के मध्य रद्द रहेगी।  दिनांक 17.07.2022 को दिल्ली से चली गाड़ी संख्या 12455  दिल्ली -श्री गंगानगर अब परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़ - श्रीगंगानगर के रास्ते जायेगी तथा  भटिंडा-अबोहर- श्रीगंगानगर के मध्य रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04754  श्री गंगानगर - भटिंडा दिनांक 18.07.2022 को रद्द रहेगी।