Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जयपुर

खेमराज कमेटी ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतिम रिपोर्ट

बीकानेर बुलेटिन जयपुर,। प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों के हितों को लेकर सदैव क्रियाशील है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विभिन्न कर्मचारी संगठनों की मांगों के अध्ययन एवं विश्लेषण के लिए गठित खेमराज कमेटी ने शुक्रवार को अपनी अन्तिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दी है।राज्य सरकार द्वारा कमेटी की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट का परीक्षण करवाकर कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी। कमेटी द्वारा पूर्व में अपनी अन्तरिम रिपोर्ट 2 फरवरी 2022 को प्रस्तुत की गई थी, जिसकी क्रियान्विति की जा चुकी है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2021-22 के बजट में विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों की मांगों के अध्ययन एवं विश्लेषण हेतु एक उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की गई थी। उक्त बजट घोषणा की क्रियान्विति में खेमराज चौधरी, सेवानिवृत्त आई.ए.एस. की अध्यक्षता में कर्मचारी वेतन विसंगति परीक्षण समिति का गठन किया गया था।

RPSC Paper Leak : 4 शिक्षाकर्मी सेवा से बर्खास्त, 40 नकलची आजीवन ब्लैक लिस्ट

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चलती बस में नकल करने वालों और करवाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान लोक सेवा आयोग सात लड़कियों सहित सभी 46 परीक्षार्थियों को आरपीएससी की भविष्य में ली जाने वाली किसी भी परीक्षा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस मामले में जो 46 अध्यर्थी गिरफ्तार हुए हैं, वो आरपीएससी की भविष्य में ली जाने वाली किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। आयोग ने उन्हें ब्लैक लिस्ट कर दिया है। गौरतलब है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का शनिवार को होने वाला पहला पेपर आउट होने के कारण निरस्त कर दिया। सामान्य ज्ञान व मनोविज्ञान शिक्षा का यह पेपर शनिवार को होना था लेकिन पेपर होने से पहले ही यह नकलचियों के हाथ लग गया था। मामले की सूचना Rpsc से मिली तो आनन-फानन में इस पेपर को निरस्त कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने बर्खास्त किए चार कर्मचारी शिक्षा विभान ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को प्रारंभिक जांच के आधार पर बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा भी दो...

शिक्षा मंत्री के घर लगाया ताला BJP कार्यकर्ताओं को उठाकर ले गई पुलिस, मीडिया से भी की बदसलूकी

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया है। युवा सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जयपुर में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला के घर के बाहर ताला लगाकर सड़क जाम करने की कोशिश की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने (लाठीचार्ज ) हल्का बल प्रयोग कर छात्रों खदेड़ा। इस दौरान पुलिस ने जयपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूर्व वंशी समेत 6 कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी ले लिया है। इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी पुलिस ने धक्का-मुक्की की। वहीं प्रदेशभर में बढ़ते विरोध के बाद सोशल मीडिया पर भी पेपर लीक की घटना टॉप ट्रेंडिंग कर रही है। दरअसल, शनिवार दोपहर 3:00 बजे युवा मोर्चा के 24 कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला के सिविल लाइन स्थित बंगले पर पहुंचे थे। इस दौरान पेपर लीक प्रकरण से नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के मेन गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। लगभग 20...

PFI पर 5 साल का बैन, जयपुर ऑफिस में भी लगा ताला,8 और संगठनों पर भी एक्शन

बीकानेर बुलेटिन केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) संगठन पर बैन लगा दिया है। PFI के साथ ही इसके 8 सहयोगी संगठनों पर भी 5 साल के लिए पाबंदी लगाई गई है। बैन लगाने की मांग कई राज्यों ने केंद्र सरकार से की थी। बुधवार को जयपुर के ऑफिस में भी ताला लगा रहा। बीजेपी शासित ज्यादातर राज्यों की पुलिस और एजेंसियों ने पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी और बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां भी हाल ही में की थीं। राजस्थान में भी हाल ही जयपुर, कोटा, बारां में इस संगठन के ठिकानों पर छापेमारी की गई। भारत सरकार ने राजपत्र में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। राजस्थान में कई जिलों में हुए दंगों में PFI का हाथ- अरुण सिंह बीजेपी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बेंगलुरू से बयान जारी कर कहा है- राजस्थान में भी जिस तरह कई जिलों में दंगा हुआ, उसी समय हम कह रहे थे कि PFI का इसमें हाथ था। यहां (कर्नाटक में) पर भी जब सिद्धारमैया की सरकार थी उस वक्त भी 23 से ज्यादा लोगों की हत्या हुई थी। देश को अखंड रखने के लिए इस पर (PFI) बैन जरूरी था। राजस्थान के 3 शहरों में PFI ठिकानों पर 22 सितम्बर ...

राजस्थान राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया मोड़ ! गहलोत बने रहेंगे राजस्थान में ही मुख्यमंत्री

बीकानेर बुलेटिन जयपुरः राजस्थान राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया मोड़ आ गया ! अब अजय माकन से भी आलाकमान के नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं. माकन द्वारा सारा मामला ठीक तरह से हैंडल नहीं किए जाने की खबरें है. इसी बीच एक कट्टर गहलोत समर्थक ने दावा करते हुए कहा कि गहलोत राजस्थान में ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे और अब कोई दूसरा व्यक्ति कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा.  इन चर्चाओं से अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार शशि थरूर का भी आत्मविश्वास बढ़ रहा हैं. अब अगले 24 घंटे राजस्थान की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण हैं.

राजस्थान: किसान आंदोलन व लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसानों को देंगे श्रद्धांजलि

बीकानेर बुलेटिन जयपुर।  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजली देने के लिए आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 'शहीद किसान दिवस' मनाया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम लखीमपुर खीरी के ही तिकुनिया गांव में हो रहा है जहां अंतिम अरदास और श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। इधर राजस्थान के किसान भी आज के दिन विभिन्न कार्यक्रमों के ज़रिये लखीमपुर-खीरी के मृतक किसानों को श्रद्धांजली अर्पित करेंगे।   भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने बताया कि लखीमपुर-खीरी में हुई घटना को लेकर राजस्थान के किसान भी आहत हैं। इस घटनाक्रम में जान गंवाने वाले किसानों की स्मृति और उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए आज शहीद किसान दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के किसानों से आज शाम 6 बजे सभी ब्लॉक, तहसील, जिला, गांव और ढाणी स्तर पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। वहीं किसान आंदोलन के राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर शाहजहांपुर-खेड़ा स्थित पड़ाव स्थल पर भी दिवंगत किसानों को श्रद्धांजली दी जाएगी।

जल्द स्कूल खुलने वाले है! स्कूल खोलने की प्रक्रिया को लेकर मंत्रियों की कमेटी की बैठक संपन्न

बीकानेर बुलेटिन जयपुर: राजस्थान में स्कूल खोलने को लेकर बिंदुओं पर कैबिनेट सब कमेटी की आम सहमति बनी हैं. सहमति के बाद मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपी जा रही है. बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोलने पर ज्यादा जोर हैं. छोटे बच्चों को फिलहाल मुक्ति दी जा सकती है. बड़े बच्चों के लिए कमेटी के सदस्य ज्यादा सहमत नजर आए. बैठक के बाद शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि रिपोर्ट के बाद मुख्यमंत्री जल्द निर्णय करेंगे.  आपको बता दें कि स्कूल खोलने को लेकर कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई. बैठक में बिंदुओं पर सहमति हुई. इस आधार पर सीएम को रिपोर्ट दी जा रही है. आज शाम तक सीएम फैसला कर सकते है. बैठक में मंत्री रघु शर्मा, मंत्री गोविंद डोटासरा,सुभाष गर्ग,भंवर सिंह भाटी मौजूद रहे. बैठक की अध्यक्षता रघु शर्मा ने की. यह बैठक में सचिवालय में आयोजित हुई.  बैठक में दूसरे राज्यों का अध्ययन किया गया है. सीबीएसई ने अभी निर्णय नहीं लिया है,उस पर भी विचार हुआ. छोटे बच्चों के लिए कम सहमति बनी. स्कूल्स खुलेंगे तो उचित गाइडलाइन की पालना करनी होगी. ऑफलाइन क्लासेस शुरू हो सकती है.  जानकार सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर...

रिकवरी में फिलहाल टॉप पर चल रहा राजस्थान,फिर ना बढ़ें उन्हीं स्थितियों की ओर

बीकानेर बुलेटिन जयपुर. देश की तीसरी लहर की आशंका के बीच राजस्थान में पंचायत चुनावों की जल्दबाजी यहां कोविड नियंत्रण के लिए किए गए कार्यों को फिर से मुश्किल में डाल सकती है। दरअसल, अभी तक प्रदेश मृत्यु दर और रिकवरी दर के लिहाज से देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में हैं, यानि यहां नियंत्रण अच्छा है। लेकिन तीसरी लहर आने और चुनावों जैसी गतिविधियां होने पर यहां के लोगों के लिए फिर से मुश्किलें खड़ी हो सकती है। देश के सभी राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशों में दादरा एवं नागरा हवेली को छोड़कर राजस्थान की रिकवरी दर सबसे बेहतर है। यहां रिकवरी दर 99.04 और दादरा में 99.89 प्रतिशत है। वहीं, रिकवरी दर में भी प्रदेश एक प्रतिशत से कम वाले 11 राज्यों में शामिल है। प्रदेश की यह दर 0.94 है, जबकि सबसे कम 0.04 दादरा की है। सर्वाधिक 2.11 प्रतिशत मृत्यु दर महाराष्ट्र की है। देश भर में अभी तक कुल 3,11,39,457 मरीज स्वस्थ हुये रिकवरी दर वर्तमान में 97.40 प्रतिशत है पिछले 24 घंटों के दौरान 39,686 रोगी रिकवर हुए भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 35,499 नए मामले दर्ज किए गए भारत में...

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय कम्प्यूटर शिक्षकों के नए कैडर के लिए 10,453,तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कम्प्यूटर शिक्षकों का नया कैडर सृजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में 10,453 पदों के सृजन और इन पर संविदा आधार पर आवश्यक तत्काल भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी है।    स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, शिक्षा विभाग में कुल 9,862 बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा 591 वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के पद सृजित होंगे। बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं वांछित योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सूचना सहायक के पद के समकक्ष तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक के लिए वेतनमान एवं योग्यता सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोग्रामर पद के समकक्ष होंगी।  वर्तमान में कुल 10,680 राजकीय माध्यमिक अथवा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईटीसी लैब संचालित हैं, जिनमें से 800 से अधिक विद्यालयों में सेवा प्रदाता फर्म द्वारा अनुदेशक उपलब्ध कराए गए हैं। शेष विद्यालयों में बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक का एक-एक पद सृजित किया जाएगा। इसके अ...

प्रदेश की टेक्सटाइल इकाइयों को मोरेटोरियम अवधि के ब्याज अनुदान का भी मिलेगा लाभ

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 18 जून। राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स) के तहत पात्र प्रदेश की वे टेक्सटाइल इकाइयां, जिन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कोविड-19 लॉकडाउन से उत्पन्न स्थितियों के कारण दी गई मोरेटोरियम सुविधा का लाभ लिया है, उन्हें मोरेटोरियम अवधि के ब्याज अनुदान का लाभ भी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में रिप्स योजना में सकारात्मक संशोधन का निर्णय करते हुए टेक्सटाइल इकाइयों को बड़ी राहत दी है।   उल्लेखनीय है कि रिप्स-2014 एवं रिप्स-2019 के तहत प्रदेश में नई एवं विस्तार इकाई के रूप में निवेश करने पर टेक्सटाइल इकाइयों को टर्म लोन पर वाणिज्यिक उत्पादन प्रारंभ करने की तिथि से पांच साल तक की अवधि के लिए   5 से 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2020 से अगस्त 2020 तक की अवधि को मोरेटोरियम अवधि घोषित किया था। राज्य में मोरेटोरियम की सुविधा प्राप्त करने वाली इन टेक्सटाइल इकाइयों को मोरेटोरियम अवधि का ब्याज अनुदान रिप्स के वर्तमान नियमों के अनुसार देय नहीं था। ऎसे में,...

जिला चिकित्सालय में बनेगा 50 बेड का आधुनिक जनरल वार्ड, 'हर घर नल कनेक्शन' की संख्या पहुंची 20 लाख के पार

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला की प्रेरणा से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड ने स्वीकृत किए थे 70 लाख बीकानेर, 18 जून। एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में 50 बेड का नया जनरल वार्ड, डाॅक्टर ड्यूटी रूम, नर्सिग ड्यूटी रूम, ओपीडी एवं जनरल टाॅयलेट का निर्माण होगा। यह कार्य ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से रिन्यू पावर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीएसआर के तहत जिला अस्पताल के लिए स्वीकृत 70 लाख रुपये की राशि से करवाए जाएंगे।  जिला अस्पताल अधीक्षक डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में जिला अस्पताल में 104 बेड स्वीकृत हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान और अधिक बेड की आवश्यकता महसूस की गई। नया वार्ड बनने से इस जरूरत को पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नवीन वार्ड आधुनिक साज सज्जा के साथ बनाया जाएगा। इसका उपयोग कोरोना तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए भर्ती मरीजों के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद अस्पताल की बेड क्षमता बढ़कर 154 हो जाएगी। नया बेड एनआरएचएम के माध्यम से बनाया जाएगा। एनआरएचएम के अधिशाषी अभियंता राजाराम सोनी ने बताया कि नवीन वा...

राजस्थान:40 साल पुरानी व्यवस्था हुई समाप्त मंडी प्रांगण के बाहर वन उत्पादों पर नहीं लगेगा कृषि मंडी शुल्क

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 16 जून। कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण के बाहर तेंदू पत्ता, काष्ठ और अकाष्ठ सहित सभी वन उत्पादों पर कृषि मंडी शुल्क और कृषि कल्याण शुल्क अब नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए वन विभाग और कृषि विभाग द्वारा बातचीत के बाद सक्षम स्तर पर निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के बाद राज्य में पिछले 30-40 वर्षों से चली आ रही व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन-बल प्रमुख) श्रीमती श्रुति शर्मा ने बताया कि वन विभाग द्वारा तेंदू पत्ता, काष्ठ और अकाष्ठ वन उपजों के व्यापार से जुड़े व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य के मंडी प्रांगणों के बाहर इन उत्पादों को कृषि मंडी शुल्क/कृषक कल्याण फीस की वसूली से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में वन विभाग की ओर से कृषि विभाग को प्रस्ताव भिजवाया गया था। दोनों विभागों द्वारा सक्षम स्तर पर निर्णय के बाद राजस्थान कृषि उपज मंडी अधिनियम की धारा 17 में दिनांक 14 सितम्बर 2020 से संशोधन उपरांत राज्य के मंडी प्रांगण के बाहर विज्ञप्त कृषि जिंसों तथा उत्पादों (जिसके अंतर्गत तेंदू, पत्ता, काष्ठ, अकाष्ठ वन उपज सम्मिलित हैं) के विपणन पर कृषि ...

10th,12th Board : जल्‍द जारी होगा परिणाम, बोर्ड ने स्‍कूलों से मांगी ये रिपोर्ट

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए परिणाम तैयार करने के मानदंडों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है. कोविड -19 स्थिति के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी. कथित तौर पर, बोर्ड ने स्कूलों को कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 21 जून तक जमा करने को कहा है. कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 21 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था. राजस्थान सरकार ने अभी तक कक्षा 10, 12 के परिणाम तैयार करने के लिए एक समिति का गठन नहीं किया है. इस संबंध में आरबीएसई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा है. बोर्ड ने अधिकारियों को याद दिलाया है कि मौजूदा महामारी की स्थिति को देखते हुए कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा है. इसमें कहा गया है कि छात्रों को सीधे प्रमोट करना होगा जिसके लिए 'आंतरिक अंक' जरूरी हैं. स्कूलों को छात्रों के रोल नंबर के आगे अंक भरने को कहा गया है. इस आधार पर बनेगा रिजल्‍ट:  राजस्थान में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रत्येक विषय के अधिकतम अंक 1...

राजस्थान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच एक बड़ा फैसला

बीकानेर बुलेटिन जयपुर. राजस्थान में गहराते राजनीतिक संकट के बीच एक बड़ा फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कोई भी रूबरू नहीं हो सकेगा. अगले दो माह तक सीएम अशोक गहलोत व्यक्तिगत नहीं मिलेंगे. सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो महीने न किसी से मिलेंगे और न घर से बाहर निकलेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही करेंगे मीटिंग और वार्तालाप करेंगे. सीएम गहलोत ने यह फैसला पोस्ट-कोविड के कारण डॉक्टर की सलाह पर लिया है. डॉक्टर्स ने कहा है कि अभी एक-दो महीने और वीसी से ही मीटिंग करें. विभागों की बैठकें और रिव्यू मीटिंग्स भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जा रही हैं. कोरोना को लेकर एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी रूप से मीटिंग्स की गई हैं. लगभग 15-16 माह में करीब 355 वीसी की जा चुकी हैं, जिनसे कई बार गांव तक के प्रतिनिधि-वार्ड पंच, सरपंच भी जुड़ते हैं. इसी बीच, राजस्थान में गहलोत-पायलट की कलह के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की परेशानी अपने ही कुनबे से बढ़ती जा रही है. गहलोत खेमे की विधायक इंदिरा मीणा ने आज पाला बदल कर पायलट का समर्थन किया.  इंदिरा मीणा ने कहा कि ...

मेडिकल ऑक्सीजन के क्षेत्र में राजस्थान को बनाएंगे आत्मनिर्भर - मुख्यमंत्री

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को मेडिकल ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने को लेकर योजनाबद्ध रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के जिस संकट का सामना पूरे देश-प्रदेश ने किया, उसे देखते हुए राज्य के जिला अस्पतालों से लेकर सीएचसी एवं पीएचसी स्तर तक के विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने, पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे आने वाले वक्त में यदि तीसरी लहर आती भी है, तो प्रदेश के राजकीय अस्पताल उससे मुकाबले के लिए पहले ही तैयार हो सकेंगे। श्री गहलोत सोमवार को जोधपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे करीब 39 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 33 करोड़ रूपए की लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण एवं 6 करोड़ रूपए की लागत के दो कार्यों का शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण की पहली लह...

सालासर धाम के हनुमान सेवा समिति व पुजारी परिवार ने तीन एम्बुलेंस भेंट की

बीकानेर बुलेटिन सालासर धाम के हनुमान सेवा समिति व पुजारी परिवार ने तीन एम्बुलेंस शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को भेंट की शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना जयपुर, 14 जून।   हनुमान सेवा समिति व सालासर पुजारी परिवार द्वारा सोमवार को तीन एम्बुलेंस  शिक्षा, राज्य मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ सीएचसी के लिए भेंट की। श्री डोटासरा ने सीकर कलेक्ट्रेट परिसर से तीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस अवसर शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि सालासर धाम के पुजारी परिवार की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस भेंट की गई जो लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र एवं जिले के अन्य सीएचसी, पीएचसी पर आवश्यकतानुसार काम मे ली जा सकेगी। इस दौरान जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुरेश कुमार,  अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री धारासिंह मीणा, सीएमएचओ डॉ. अजय चौधरी,  सालासर धाम के मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, पूर्व जिला प्रमुख चूरू, भंवर लाल पुजारी सहित नेछवा प्रधान संतरा...

राज्य सरकार ने प्रदेश में हाईस्पीड डीजल की वैट दर कम करने का लिया निर्णय

बीकानेर बुलेटिन जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश में खनन क्षेत्र के लिए हाईस्पीड डीजल की वैट दर कम करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खनन व्यवसायियों को राहत देने के उद्देश्य से मैन्यूफेक्चरर तथा संनिर्माण उद्योग क्षेत्रों की तर्ज पर सस्ता डीजल उपलब्ध कराने की अधिसूचना के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है। वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में डीजल की दरें कम होने से व्यवसायिक गतिविधियों के लिए डीजल की बल्क खरीद प्रदेश के बाहर से की जाती है। इसके मद्देनजर पूर्व में ही मैन्यूफेक्चरर तथा संनिर्माण उद्योगों को प्रदेश में स्थित तेल कंपनियों से डीजल खरीदने पर राज्य वैट दर में रियायत दी जा चुकी है। इसके तहत खनन उद्योग को भी राजस्थान में स्थित तेल कंपनियों से डीजल खरीदने पर घटी हुई वैट दर का लाभ दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस निर्णय से प्रदेश में खनन क्षेत्र को राजस्थान में ही सस्ती दर पर डीजल खरीद का लाभ मिलेगा और राज्य सरकार को 108.84 करोड़ रूपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

जनता का अनुशासन ही आने वाले दिनों में लाॅकडाउन के प्रतिबंधों में छूट की दिशा तय करेगा

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 12 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी घातक रही और इसके कारण लोगों में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याएं देखने को मिल रही हैं। राज्य सरकार इसे लेकर सतर्क है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग ऐसे मरीजों तथा उनके परिजनों को उचित उपचार और मनोचिकित्सकीय परामर्श देने की समुचित व्यवस्था करे। साथ ही, उन्हें पोस्ट कोविड दुष्प्रभावों के समय पर उपचार, संतुलित आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग दी जाए। श्री गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में कई हृदय विदारक दृश्य देखने को मिले। अनेक परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है। लम्बे समय तक उपचार के बाद लोगों में आ रहे पोस्ट कोविड दुष्प्रभाव हमारे लिए चिंता का विषय है। हमारा प्रयास है कि ऐसे रोगियांे और परिजनों को समुचित उपचार एवं परामर्श मिले, ताकि वे जल्द से जल्द इन स्वास्थ्य समस्याओं से उबर सकें।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून से केन्द्र सरकार की ओर ...

हनीट्रैप: मिसेज राजस्थान प्रियंका चौधरी गिरफ्तार, बिजनेसमैन को पोर्न CD दिखाकर ऐंठ रही थी करोड़ों

बीकानेर बुलेटिन जयपुर:  राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हनीट्रैप के मामले में पूर्व मिसेज इंडिया  राजस्थान  2019 को प्रियंका चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि प्रियंका ने एक बड़े बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने के आरोप में हिरासत में लिया है। दरअसल, प्रियंका चौधरी पर आरोप है कि उसने पहले जयपुर के एक बड़े व्यपारी को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाया और उससे दोस्ती करके लाखों रुपए लिए। इसस पहले वह व्यपारी के साथ अश्लील सीडी बनाकर 30 लाख रुपए के गहने चुकी थी और अब एक करोड़ कैश और करोड़ों के जमीन की डिमांड कर रही थी।  श्यामनगर थाने के एएसआई जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से पूछाताछ कर रही है। वह मूल रुप से उत्तम मार्ग जयपुर रहने वाली है। उसका पति राजस्थान पुलिस में हेडकांस्टेबल है। युवती को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। वहीं महिला के शिकार हुए व्यापारी घासीलाल चौधरी पॉश पार्श्वनाथ कालोनी में रहते हैं। उन्होंने युवती के खिलाफ 3 जून को शिकायत दर्ज कराई थी।  व्यपारी ने बताय कि प्रियंका चौधरी अपने पति के साथ  2...

अब तक 48 बार बढ़ी हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें,महंगाई पर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

बीकानेर बुलेटिन जयपुर में धरना-प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत देश के हर आम नागरिक की जेब पर असर डालती है. आज देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. 100 से ज्यादा जिलों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. पेट्रोल डीजल की अनियंत्रित बढ़ती कीमतों के विरोध में ही आज कांग्रेस पार्टी पेट्रोल पम्पों पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रही है. आखिर क्यों बढ़ रही है पेट्रोल-डीजल की कीमत? सरकारें कितना टैक्स लेती है? इस बारे यहां सबकुछ जानिए. मई-जून में कितनी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत मार्च-अप्रैल में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमत थमी रहीं. दो मई को चुनाव नतीजे आने के बाद चार मई से दाम बढ़ना फिर शुरू हो गए. मई में कुल 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा हुआ. दिल्ली में मई में पेट्रोल 3.83 रुपये और डीजल 4.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. वहीं जून में अबतक 6 बार दाम बढ़ चुके हैं. जून में पेट्रोल 1.66 रुपये जबकि डीजल 1.60 रुपये महंगा हुआ है. साल 2021 में अब तक कीमतें 48 बार बढ़ी हैं. इस दौरान पेट्रोल 12.14 रुपये म...