Skip to main content

Posts

Showing posts from June 12, 2021

हनीट्रैप: मिसेज राजस्थान प्रियंका चौधरी गिरफ्तार, बिजनेसमैन को पोर्न CD दिखाकर ऐंठ रही थी करोड़ों

बीकानेर बुलेटिन जयपुर:  राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हनीट्रैप के मामले में पूर्व मिसेज इंडिया  राजस्थान  2019 को प्रियंका चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि प्रियंका ने एक बड़े बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने के आरोप में हिरासत में लिया है। दरअसल, प्रियंका चौधरी पर आरोप है कि उसने पहले जयपुर के एक बड़े व्यपारी को अपनी खूबसूरती के जाल में फंसाया और उससे दोस्ती करके लाखों रुपए लिए। इसस पहले वह व्यपारी के साथ अश्लील सीडी बनाकर 30 लाख रुपए के गहने चुकी थी और अब एक करोड़ कैश और करोड़ों के जमीन की डिमांड कर रही थी।  श्यामनगर थाने के एएसआई जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला से पूछाताछ कर रही है। वह मूल रुप से उत्तम मार्ग जयपुर रहने वाली है। उसका पति राजस्थान पुलिस में हेडकांस्टेबल है। युवती को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। वहीं महिला के शिकार हुए व्यापारी घासीलाल चौधरी पॉश पार्श्वनाथ कालोनी में रहते हैं। उन्होंने युवती के खिलाफ 3 जून को शिकायत दर्ज कराई थी।  व्यपारी ने बताय कि प्रियंका चौधरी अपने पति के साथ  2...

बीकानेर शहर के सभी सार्वजनिक उद्यान 20 जून तक रहेंगे बन्द,जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 जून। शहरी क्षेत्र के सभी सार्वजनिक उद्यान 20 जून तक बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा एवं लोक परिशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।  यदि कोई व्यक्ति प्रतिबन्धात्मक आदेशों का उल्लंघन करेगा, तो उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम, 2005 के सुसंगत विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

बीकानेर:18+टीकाकरण के लिये रहे तैयार,आज रात 9 बजे खुलेंगे स्लॉट

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में पिछले 4 तीनों से बम्फर वैक्सिनेशन सत्र का आयोजन हो रहा था। जिस पर आज फिर विराम लगता दिख रहा है। RCHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर में शनिवार को 18+ आयु वर्ग के लिए आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट ऑपन होगा। जो चुनिंदा जगहों पर ही होगा। अब बीकानेर में कोरोना वैक्सीन बहुत कम मात्रा में बचीं हैं जिनको जोड़-तोड़ हिसाब-किताब से डोज का उचित उपयोग किया जाएगा।

बीकानेर:पहले ही दिन उपयोगी साबित हुआ ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’

बीकानेर बुलेटिन आमजन ने घरों और कार्यस्थल के आसपास ही लगवाया ‘मंगल टीका’ जिला कलक्टर नमित मेहता ने किया मोबाइल ओपीडी यूनिट का औचक निरीक्षण बीकानेर, 12 जून। शहरी क्षेत्र में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए प्रारम्भ ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ नवाचार पहले दिन ही उपयोगी साबित हुआ। तीन मोबाइल ओपीडी यूनिट के माध्यम से आमजन ने अपने कार्य स्थल अथवा घरों के आसपास ‘मंगल टीका’ लगवाया।  जिला कलक्टर नमित मेहता ने भीमसेन चौधरी सर्किल पर मोबाइल ओपीडी यूनिट का औचक निरीक्षण किया तथा वहां वैक्सीनेशन के लिए आए लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन से वंचित नहीं रहे, इसके मद्देनजर यह व्यवस्था प्रारम्भ की गई है। आमजन इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने वैक्सीनेशन यूनिट की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कहा कि इन्हें अधिक से अधिक क्षेत्रों तक पहुंचाने के प्रयास हों। इनके रूट का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे उन क्षेत्रों के अधिकतम लोगों को इनका लाभ मिल सके। इस दौरान नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, आरसीएचओ डाॅ. राजेश गुप्ता तथा कोविड जागरुकता अभियान संयोजक ...

कोरोना अपडेट:कोरोना के मामले में ढील आने लगी, आज आये पॉजिटिव इन इलाकों से

बीकानेर बुलेटिन कुल सेम्पल- 1673 पॉजिटिव-  22 रीकवर-.  50 कुल एक्टिव केस- 339 कोविड-केयर सेंटर- 00 हॉस्पिटल- 172 होम क्वारेन्टइन-167 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 19  माइक्रो कंटेनमेंट कोरोना अब ढल सा गया है फिर भी सावधानी अभी बहुत जरूरी है।आज सुबह की रिपोर्ट में 14 पॉजिटिव आये वही अभी आयी रिपोर्ट में 8 संक्रमित और आये। आज कुल 22 पॉजिटिव रिपोर्ट हुवे। इन इलाकों से आये पॉजिटिव

बच्चों के बीच पहुंचे जिला कलक्टर, मन लगाकर पढ़ने की दी सीख,बेहद खुश नजर आए बच्चे भी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 जून। जिला कलक्टर नमित मेहता शनिवार को बालिका गृह पहुंचे तथा बच्चों के बीच लगभग एक घंटे बैठकर खूब बातें की। उन्होंने बच्चों की आवश्यकताओं के बारे में जाना तथा कहा कि उन्हें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। बच्चे मन लगाकर पढ़े और अपने सपनों को साकार करें। वहीं जिला कलक्टर को अपने बीच पाकर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए। बाल गृह में रहने वाले बच्चे ने जिला कलक्टर से बातचीत के दौरान बताया कि उसने सेंसर युक्त हैण्ड-फ्री सेनेटाइजर मशीन बनाई है। वह अच्छा नृत्य कर सकता है तथा योग-प्राणायाम में भी पारंगत है। वह बड़ा होकर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता है। उसने जिला कलक्टर से इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली, तो उसकी जिज्ञासा देखकर मेहता ने अभिभूत हुए तथा उसे हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया। बालिका गृह में रहने वाली एक बच्ची ने स्वयं के द्वारा बनाई गई पेंटिग्स जिला कलक्टर को दिखाई। एक पेेंटिंग पर अंग्रेजी में लिखे हुए ‘कोटेशन’ के संबंध में जिला कलक्टर ने बच्चों से सवाल पूछा और इसकी व्याख्या करते हुए इसका अर्थ भी समझाया। कुछ बालिकाओं ने नृत्य और संगीत सीखने...

बीकानेर:गोचर की ली सुध, पूर्व मंत्री भाटी ने उठाया बीड़ा

बीकानेर बुलेटिन                 बीकानेर। शरह नत्थानियान् गोचर सार्वजनिक भू सम्पदा में पर्यावरणीय विकास, मृरुस्थलीय वनस्पति संवर्द्धन औऱ चारागाह विकास के सारे काम एक साथ शुरू होंगे।  17 जून को सुबह इन कामों की एक समारोह के साथ शुरुआत होगी।। यह निर्णय शनिवार को शरह नत्थानियान्  स्थित हनुमानजी मंदिर सभागार में गोचर विकास से जुड़ी संस्थाओं और इस क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख लोगों की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने की।  बैठक में बरजू महाराज, महावीर रांका, देव किसान चांडक, प्रताप सिंह उर्फ गोगी बन्ना ने सुझाव दिए।             बैठक में निर्णय किया गया कि शहर से सटी गोचर पर पिल्लर लगाकर दीवार बनाने का काम 17 जून से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में करीब 3 किलोमीटर दीवार बनेगी। साथ ही गोचर में खेजड़ी, पीपल, बड़ के पेड़ लगाने और सेवण घास का चारागाह विकसित किया जाएगा। भाटी ने अफसोस जताया कि गोचर की सरकार के स्तर पर अनदेखी होने से गौचर से मिलने वाले फायदों से समाज वंचित रह रहा है। अब...

महाराणा प्रताप का जीवन-संदेश आज भी प्रासंगिक- डाॅ. केवलिया

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 12 जून। वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मदन केवलिया ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा व स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, विपरीत परिस्थितियों में भी कभी हार नहीं मानी व सिद्धान्तों से कभी समझौता नहीं किया। वे स्वतंत्रता-प्रेमी, सच्चे वीर व जननायक थे। प्रताप का जीवन-संदेश आज भी प्रासंगिक है, उनके द्वारा किये गए महान् कार्यों से युवाओं को हमेशा प्रेरणा मिलती रहेगी।        डाॅ. केवलिया शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती की पूर्व संध्या पर राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से प्रतिमान संस्थान, सादुलगंज में आयोजित ‘महापुरुष महाराणा प्रताप’ विषयक राजस्थानी संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप को सदैव एक राष्ट्रीय नायक के रूप में याद किया जाएगा। प्रताप ने मातृभूमि की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्ष किया। महाराणा प्रताप को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम भी उनकी तरह जन्मभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर दें।         राजकीय डूंगर महाविद्यालय में सह आचार्य डाॅ. ऐजाज अ...

राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान-अभी मिलेंगे एक लाख रूपये 18 साल की उम्र तक ढ़ाई हजार रूपये प्रतिमाह 18 वर्ष की आयु पूरी होने पर मिलेंगे 5 लाख रूपये

बीकानेर बुलेटिन ‘मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना‘ में  जयपुर, 12 जून। कोविड-19 महामारी से अपने माता-पिता को खो चुके अनाथ बच्चों का सहारा अब राज्य सरकार बनेगी। कोरोना के कारण माता-पिता दोनों को अथवा एकल जीवित माता या पिता को खोने वाले बेसहारा बच्चों को ‘मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना‘ के तहत तत्काल सहायता के रूप में एक लाख रूपये का एकमुश्त अनुदान तथा 18 वर्ष पूरे होने तक ढ़ाई हजार रूपये की राशि प्रतिमाह दी जाएगी। अनाथ बालक-बालिका के 18 वर्ष की उम्र होने पर उसे 5 लाख रूपये एकमुश्त सहायता दी जाएगी। ऎसे बच्चों को 12वीं कक्षा तक पढाई की सुविधा आवासीय विद्यालय अथवा छात्रावास के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।  कोविड-19 महामारी के कारण बेसहारा हुई कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज में पढ़ने वाले बेसहारा छात्रों को ‘अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना‘ का लाभ मिलेगा। कोविड महामारी से प्रभावित निराश्रित युवाओं को ‘मुख्यमंत्री युवा संबल योजना‘ के तहत बेरोजगारी भत्ता दिए जाने...

नवदीप बीकानेरी ने किया“ आपा चाला भैरुनाथ बाबे रे” विडियो का विमोचन

बीकानेर बुलेटिन आज सुरदासाणी बगेची स्थित भैरुनाथ मन्दिर में गणित के अध्यापक राजकुमार पुरोहित के नए भजन “ आपा चाला भैरुनाथ बाबे रे” का विमोचन ख्यातिप्राप्त लोकगायक नवदीप बीकानेरी ने किया। इस अवसर पर रवि प्रकाश, मोंटी व्यास (तबला वादक ), एडवोकेट मुकुंद व्यास, शेर आलम, शिवम पुरोहित, लक्ष्मीनारायण जी, अशोक पुरोहित, शंकर जी पुरोहित जैसे अनेक गणमान्य जन मौजूद थे। राजकुमार पुरोहित अपने पिता स्वर्गीय अमर चंद पुरोहित की संगीत विरासत को आगे बढाने के लिए संगीत के क्षेत्र में करीब दो दशक बाद उतरे है। राजकुमार जी की गजल इन दिनों यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो रही है ।  मनोज रतन व्यास

राजस्थान बना डीजल के दामों में शतक लगाने वाला राज्य

बीकानेर बुलेटिन देशभर में विरोध के बीच तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. आज पेट्रोल में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इस बदलाव के बाद दिल्ली में पेट्रोल 96.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. राजस्थान में अब डीजल का भी शतक राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख में पहले ही पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार जा पहुंच चुका था. राजस्थान में अब डीजल का भी शतक लग गया है. राजस्थान ऐसा पहला राज्य है जहां पेट्रोल और डीजल दोनों 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पेट्रोल 107 रुपये जबकि डीजल 100.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

CM गहलोत आज करेंगे कोविड-19 की समीक्षा कोविड एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होगी विशेष चर्चा

बीकानेर बुलेटिन जयपुर, 12 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार शाम 7.30 बजे आयोजित बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। बैठक में कोरोना संक्रमण के हालात की समीक्षा के साथ-साथ कोविड एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। चिकित्सा विशेषज्ञ कोविड के कारण लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव के कारण, इससे बचने के उपाय एवं उपचार के संबंध में राय व्यक्त करेंगे।

राजस्थान:बच्चे के बिना वैक्सीन लगे भी चिपक रहा लोहा:अफवाहों की 11 साल के बच्चे ने खोली पोल

बीकानेर बुलेटिन डॉक्टरों ने कहा- वैक्सीन से चुंबकीय शक्ति पैदा हो ही नहीं सकती, फॉरेन बॉडी से ऐसा संभव लेखक: स्मित पालीवाल देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर अफवाहों का अंबार लग गया है। ऐसे में कुछ लोग वैक्सीन लगने के बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने का दावा कर रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कुछ वीडियो वायरल हो रहे है। इनमें वैक्सीन को लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। लेकिन उदयपुर के नरोत्तम गौड़ और उनके 11 साल के पोते यश ने वैक्सीनेशन को लेकर किए गए इन दावों की पोल खोल कर रख दी है। बच्चे के किसी तरह की वैक्सीन नहीं लगी है, लेकिन उसके भीतर चुंबकीय शक्ति होने का दावा किया जा रहा है। इससे साफ है कि वैक्सीन की वजह से ऐसा नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीन को लेकर यह सिर्फ शरारती तत्वों की हरकतों से ज्यादा कुछ नहीं। इनका कहना है कि शरीर में फॉरेन बॉडी होने से ऐसा हो सकता है, लेकिन यह लाखों में कुछ लोगों में होती है। गर्मी में पसीने से चिपकना ही एक मात्र कारण है। सोशल मीडिया पर वीडियो देख मैंने भी किया ट्राई उदयपुर के धोली बावड़ी इलाके में रहने वाले नरोत्तम गौड ने बत...

बीकानेरी बाल कलाकार श्रीजना अब दिखेगी & टीवी के रियलिटी शो इंडियाज टेलेंट फाईट में

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर की बाल कलाकार श्रीजना को अब जी टीवी के एंड टीवी पर इंडिया के सबसे बड़े रियलिटी शो इंडियाज टेलेंट फाईट के टीवी राउंड मे जाने का अवसर मिला हैं । इंडिया टेलेंट फाईट का ऑडिशन मार्च में उत्तराखण्ड के रुड़की शहर मे लगभग 11000 लोगो ने अपना ऑडिशन देकर जजज का दिल जीता।उनमे से टॉप 100 का चयन टीवी राउंड के हुआ श्रीजना ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाकर जजेज को प्रभावित किया ।बहुत जल्दी बीकानेर कि जनता श्रीजना को टीवी पर देखेगें।श्रीजना चाहती हैं कि वह अपने जीवन में आगे बढें व बीकानेर और अपने परिवार का नाम रोशन पुरे देश मे करे। श्रीजना को आगे बढाने मे उसकी परिवार के सभी सदस्यों ने हमेशा मनोबल बढाया और आगे भी बढाते रहेगें। इससे पहले श्रीजना पारीक ने अपने सफर के बारे मे बताया कि मेरा बीकानेर शहर में जन्म हुआ है मुझे एक्टिंग के बचपन से शोक है इसलिए मुझे मेरे परिवार ने पूरा सपोर्ट किया है मैंने 6साल् की उम्र से ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी ,इसके बाद मुझे एक हिंदी राजस्थानी फिल्म में काम करने का मौका मिला और मैंने उसमें बहुत अच्छा काम किया जो बहुत जल्द सिनेमाघर् में आने वा...