Skip to main content

Posts

Showing posts from October 11, 2021

व्यापारियों ने मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहूजा का जन्मदिन

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । बीकानेर शहर  बोथरा कॉमप्लेक्स मार्केट एसोसिएशन द्वारा  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व शहर मंत्री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ओर बोथरा कॉमप्लेक्स मार्केट के सरक्षक अनिल पाहूजा के 62 वें जन्मदिन पर सोमवार को कार्यालय पर मार्केट एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप बादलानी  ने अपनी कार्यकारिणी के सभी साथियों के साथ पाहूजा का जन्मदिन केक काटकर मनाया।  इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ व्यापारी सुनिल बांठिया ने अनिल पाहूजा को शुभकामनाएं दी और भारतीय जनता पार्टी एवं व्यापार मंडल दोनों का सक्रिय कार्यकर्ता होने पर उनका आभार भी व्यक्त किया, शहर के समाजसेवी भामाशाह बंधु दिलीप मोदी / मनोज मोदी, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर, अनाज मंडी व्यापारी बंधु सतीष खत्री,प्रेम खत्री, नरेंद्र खत्री, भाजपा नेता ऐडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, त्रिलोक सिंह चौहान, कुणाल कोचर ,राजकुमार पारीक पत्रकार के.के. सिंह, सैय्यद अख्तर भाई, के.कुमार आहूजा,आरसी सिरोही, समाजसेवी दिनेश सिंह भदौरिया, मौहम्मद ईकबाल सहित आदि ने माला पहनाकर, दुपट्टा पहनाकर ओर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर श...

रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन,आक्रोशित हूए यूवा तो पुलिस से हुई झड़प

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर : हाल ही में प्रदेश में आयोजित हुई रीट परीक्षा में धांधली को लेकर सोमवार को भाजयुमो द्वारा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया।   भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी बीकानेर देहात चैन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर में देहात व शहर भाजयुमो के अध्यक्ष जसराज सिंवर एवम वेदव्यास के संयुक्त नेतृत्व में  नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तुलसी सर्किल से पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और अपना विरोध प्रदर्शन जताते हुए कहा कि सरकार रीट उत्सव के रूप में मना रही है जबकि यह रीट उत्सव नहीं चीट उत्सव था । जिसमें जमकर धांधली हुई और जिससे लाखों बेरोजगारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ इस खिलवाड़ को भारतीय जनता युवा मोर्चा कभी सहन नहीं करेगा ।  प्रदर्शन में शामिल भाजयुमो के प्रदेश मंत्री रजनीश कस्वां ने बताया कि रीट परीक्षा के दौरान जगह जगह धांधली हुई जोकि खुलकर सामने आई इस धांधली के कारण मेहनती वह अपने परिवार से दूर रहने वाले बेरोजगारों युवाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू ने कहा कि बत्तीलाल जैसे...