बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। माँ करणी बी.एस.टी.सी महाविद्यालय, नाल में सात दिवसीय स्काउट गाइड आवासीय शिविर का समापन उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा, निदेशक पीतराम सिंह काला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शिविर में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक काला ने शिविर गतिविधियों का अवलोकन किया तथा बालिकाओं से इसी प्रकार कर्मठ होकर कार्य करने का आह्वान किया । कार्यक्रम में राज्य सरकार की कोरोना एडवाइजरी एवं महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय व आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देशानुसार जारी पेम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपनिदेशक एवं समस्त व्याख्याताओं ने छात्राध्यापिकाओं को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपील का पेम्पलेट वितरण किया। महाविद्यालय में संचालित स्काऊट कार्यकम के मध्य आयोजित कर मुख्यमंत्री के संदेश "कोरोना से जीती जंग कहीं हम हार न जाए इसलिए हर जरूरी सावधानी अपनाएं , कोरोना अभी गया नहीं, अभी सावधानी...
Live news,बीकानेर का लोकल चैनल, हर पल की खबरें आप तक