Skip to main content

Posts

Showing posts from May 24, 2021

बीकानेर: पानी का दुरुपयोग पड़ा महंगा, जल सम्बन्ध किया विच्छेद

बीकानेर बुलेटिन पीएचइडी ने शहरी क्षेत्र में उपलब्ध करवाया 118 टैंकर पेयजल बीकानेर, 24 मई। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सोमवार को बीकानेर शहरी क्षेत्र में 118 टैंकर पेयजल उपलब्ध करवाया गया।  नहरबंदी और जल संकट के दौर में पेयजल का दुरुपयोग पाए जाने पर पटेल नगर निवासी एक उपभोक्ता का जल सम्बन्ध विच्छेद करते हुए घर के आगे नोटिस चस्पा किया गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल द्वारा सोमवार को पटेल नगर में निरीक्षण के दौरान कोनिक्स इंस्टिट्यूट के संचालक भूपेंद्र मिड्ढा के घर के बाहर सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी फैला हुआ था। यहां कार्यरत स्टाफ सदस्य पानी का दुरुपयोग करते पाए गए तथा ऐसा नहीं करने की समझाइश करने पर भी नहीं माने। इसके मद्देनजर उनका जल सम्बन्ध तत्काल प्रभाव से विच्छेद कर दिया गया। जल सम्बन्ध पुनः बहाल करवाने के लिए उपभोक्ता को पेयजल का जिम्मेदारी से उपभोग करने का एफिडेविट अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय में देना होगा। अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता ने आमजन का आह्वान किया है कि वर्तमान परिस्थितियों ...

बीकानेर:फड़ बाजार और बड़ा बाजार में 500 मीटर दायरे में धारा 144, 8 जून तक बढ़ी

बीकानेर बुलेटिन फड़ बाजार और बड़ा बाजार को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर दायरे में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की अवधि बढ़ाई बीकानेर, 24 मई। कोटगेट और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फड़ बाजार और बड़ा बाजार को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर दायरे में लागू प्रतिबंधात्मक आदेश की अवधि 8 जून को प्रातः 5 बजे तक बढ़ाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता  ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।    मेहता ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़ बाजार और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार को केंद्र बिंदु मानते हुए 500 मीटर दायरे में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए थे। इसी क्रम में कोरोना संक्रमण से मानव जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा तथा वर्तमान स्थिति के मद्देनजर इन आदेशों की अवधि को 8 जून को प्रातः 5 बजे तक बढ़ाया गया है।

बीकानेर ब्लड सेवा समिति के हर्षित चाण्डक ने किया गृह प्रवेश से पहले प्लेटलेट्स दान

बीकानेर बुलेटिन सबसे बड़ा दान, रक्तदान ही जीवनदान! जैसी पावन पंक्तियों को बीकानेर ब्लड सेवा समिति के रक्तदाता नियमित साकार कर पीड़ितों को राहत प्रदान कर रहे है। समिति के कार्यकारिणी सदस्य रक्तमित्र हर्षित चाण्डक ने अपने नव निर्मित गृह के प्रवेश से पूर्व आपात प्लेटलेट्स बी पॉजिटिव का दान कर अपने रक्तदान सेवा धर्म को बखूबी निभाया और हम सबके सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। आप अपने पिताजी रक्तमित्र इन्द्र कुमार चाण्डक (सह संचालक बीकानेर ब्लड सेवा समिति) के आदर्शो को अपना कर मौका मिलते ही रक्तदान करते है। समिति के संचालक रवि व्यास पारीक ने बताया कि यह हर्षित का तीसरा प्लेटलेट्स दान था और आप कुल आठ रक्तदान कर चुके है। ऐसे रक्तवीरों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है कि रक्तदान के आगे कोई बहाना और जरूरी कार्य मायने नहीं रखता, फिक्र रहती है सिर्फ एक अनजान जीवन की। इस मौके पर समिति के सचिव एवं प्रभारी विक्रम इछपुल्याणी (अरोड़ा), शेखर इछपुल्याणी, रक्तमित्र मुकुल डागा, तरूण सिंह शेखावत और चंचल शर्मा आदि सदस्य गण उपस्थित रहें।

त्रिस्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन गाइडलाइन की हो शत प्रतिशत अनुपालना-जिला कलक्टर

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिए निर्देश बीकानेर, 24 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को त्रिस्तरीय जन अनुशासन लाॅकडाउन की गाइडलाइन की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों के सतत प्रयासों से जिले में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर पर प्रभावी अंकुश लग रहा है। यह स्थिति बनी रहे, इसके मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन की अनुपालना सख्ती से करवाई जाए। प्रत्येक विवाह का वेरिफिकेशन किया जाए। बेवजह आवागमन पर प्रभावी अंकुश रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर अवहेलना पाई जाने की स्थिति में सख्त कार्यवाही हो। उन्होंने कहा कि इंटर डिस्ट्रिक्ट चैक पोस्ट पर भी सख्ती बरकरार रखी जाए। ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीमें सतत कार्यवाही करें। कोविड क्वारेंटाइन अलर्ट सिस्टम पर नियमित नजर रखें और पाॅजिटिव मरीज द्वारा होम क्वारेंटाइन की अवहेलना पाई जाने पर सख्त कार्यवाही हो। जिला कलक्टर ने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ने में डोर टु डोर सर्वे बेहद महत्वपूर्ण है...

जिला कलक्टर ने की पीबीएम में ब्लैक फंगस उपचार की समीक्षा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 24 मई। जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को वरिष्ठ चिकित्सकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली तथा पीबीएम अस्पताल में ब्लैक फंगस के उपचार से संबंधित समीक्षा की। जिला कलक्टर ने वर्तमान में कोविड मैनेजमेंट, भर्ती मरीजों की स्थिति, आॅक्सीजन की उपलब्धता, कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अस्पताल द्वारा की जाने वाली तैयारियों सहित पीबीएम अस्पताल में बनने वाले नए आॅक्सीजन प्लांट की स्थिति के बारे में जाना। बैठक में एडीएम (प्रशासन) बलदेव राम धोजक, नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, प्रशिक्षु आइएएस सिद्धार्थ पलनिचामी तथा पीबीएम अधीक्षक डाॅ. परमिंदर सिरोही मौजूद रहे। इस दौरान सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. मुकेश चंद्र आर्य ने बताया कि काॅलेज में ब्लैक फंगस का उपचार प्रारम्भ किया जा चुका हैं। पीबीएम अस्पताल के पोस्ट कोविड ओपीडी में मेडिसिन, ईएनटी और नेत्र चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों द्वारा सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ब्लैक फंगस के मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। ऐसेे मरीजों को भर्ती करने के लिए पीबीएम अस्पताल के पी वार्ड को चिन्हित किया गया है। ड...

कोरोना की तीसरी लहर से अभी से सावचेत रहना होगा-भाटी ,कोरोना के प्रति बरती गई लापरवाही घातक,सभी रहे सावचेत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 24 मई। उच्च शिक्षा मंत्री  भंवर सिंह भाटी ने कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीकोलायत के उपस्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम स्तरीय निगरानी एवं सतर्कता समिति के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने आमजन को कोरोना महामारी से सावचेत किया और चिकित्सकों से कोविड-19 के बारे में फीडबैक लिया। उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने सोमवार को सेवड़ा, उपस्वस्थ्य केंद्र नगरासर, ग्राम पंचायत देवड़ो की ढाणी, ग्राम पंचायत शम्भू का भूर्ज, ग्राम पंचायत पैथडो की ढाणी, ग्राम पंचायत गिराजसर, उपस्वास्थ केंद्र ग्रान्धी, उपस्वास्थ केंद्र मंडाल चारणान व उपस्वास्थ केंद्र गोविंदसर में कोविड-19 के उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा किए प्रबंध की ग्रामीणों को जानकारी दी और चिकित्सालयों के स्टाॅफ को मास्क, पीपीई किट, सेनेटाइजर आदि भंेट किए। भाटी ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के जो बडे़ चिकित्सालय है, उनकी मांग के अनुरूप चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने के लिए विधायक निधि कोष से 39 लाख रूपये स्वीकृत किए है। शीघ्र ही इस राशि से चिकित्सा उपकरण उपलब्ध...

बीकानेर:शहर में मंगलवार को कहा होगा 18+ वैक्सिनेशन!

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर शहर में मंगलवार को नहीं होगा 18+ आयु वर्ग में वैक्सिनेशन। CMHO डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर में 18 से 44 आयु वर्ग में वैक्सिनेशन नहीं होगा। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के सभी केन्द्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग में COVISHIELD की डोज वैक्सिनेशन होगा। शहर भर में 45+ आयु वर्ग में UPSC और HOSPITAL में COVAXIN की प्रथम और द्वितीय डोज लगेगी।

कोरोना अपडेट:राहत दिखा रहा है ग्राफ,रिकवरी भी अच्छी

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 24-5-2021 कुल सेम्पल- 996 पॉजिटिव- 153 रीकवर-. 620 कुल एक्टिव केस- 3563 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 43 होम क्वारेन्टइन- 2874 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 143  माइक्रो कंटेनमेंट सोमवार की दूसरी रिपोर्ट में सिर्फ 36 नए पॉजीटिव रिपोर्ट हुए हैं वहीं इससे पहले सुबह 117 मरीज सामने आ चूके हैं ऐसे में आज नए संक्रमित 153 रिपोर्ट हुए हैं।

ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला ने गंगाशहर-भीनासर क्षेत्र का किया दौरा,सैटेलाइट अस्पताल का लिया जायजा

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 24 मई। जलदाय मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को गंगाशहर-भीनासर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की जानकारी ली तथा टेल क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार टैंकर के माध्यम से अविलम्ब पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरबंदी के दौरान उनके द्वारा जिले में पेयजल वितरण की स्थिति की नियमित समीक्षा की जा रही है। वहीं पिछले पांच दिनों से बीकानेर में रहकर इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक की सबसे लम्बी नहरबंदी के दौरान उपलब्ध पेयजल का न्यायसंगत वितरण किया जा रहा है। पेयजल को लेकर किसी को दिक्कत नहीं हो, इसके मद्देनजर नियंत्रण कक्ष को अधिक मुस्तैद किया गया है। डाॅ. कल्ला ने भाटियों की गली, कुम्हारों का मोहल्ला, सुथारों का मोहल्ला, मुरली मनोहर मैदान क्षेत्र, सेठिया मोहल्ला, कोचर जी के मकान की गली सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में बताया तथा इसके तहत पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। कांग्रेस ए ब्लॉक अध्यक्ष मगन प...

देशनोक:नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, फरार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के फरार आरोपी को देशनोक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। देशनोक थानाधिकारी जगदीशसिंह ने बताया कि 8 मई को नाबालिग के भाई ने देशनोक थाने में अपनी बहन के गायब होने की रिपोर्ट दी थी।रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में पुलिस को सफलता मिली।बालिका से पूछताछ में अपहरण व दुष्कर्म की वारदात सामने आई। नाबालिग बालिका का मेडिकल करवाकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए।आरोपी भेराराम उर्फ भैरू का नाम सामने आने पर देशनोक थानाधिकारी जगदीशसिंह शेखावत ने आरोपी की तलाश में सघन अभियान चलाया। 23 मई को सांडवा थाना क्षेत्र के गांव बम्बू से आरोपी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बीकानेर:"सेवा ही संगठन" के तहत हर बूथ पर होगा मास्क का वितरण

बीकानेर बुलेटिन कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर और लॉकडाउन के समय को ध्यान में रखते हुए सेठ छगनमल जमना देवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट ,भीनासर के सौजन्य से और भाजपा गंगाशहर मण्डल के तत्वाधान में "11000 मास्क" वितरण किया जाएगा।  मास्क वितरण का कार्यक्रम भाजपा के "सेवा ही संगठन" के तहत मेरा बूथ कोरोना में सब से मजबूत अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है।   भाजपा गंगाशहर मण्डल के महामंत्री शिखर चंद डागा ने बताया कि भाजपा,गंगाशहर मण्डल के सभी बूथ अध्यक्षों को मास्क वितरित किये जाएंगे इस कार्यक्रम की शुरुआत आज हम सब के चहेते सांसद व केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केंद्र के प्रांगण में  ट्रस्ट के शिखर चन्द डागा व गंगाशहर मण्डल के अध्यक्ष जेठमल जी नाहटा,महामंत्री प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष शिव जी बच्छ,रघुवीर प्रजापत की उपस्थिति  में बूथ अध्यक्ष मनीष जी बाफना व शिव शंकर जी उपाध्याय एसआर्ट को अपने बूथ हेतु मास्क भेंट करके कार्यक्रम का सुभारम्भ किया । इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनरामजी मेघवाल ने कहा कि सेठ श्री छगनमल मल जमना देवी डागा ...

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना:दो सौ जरूरतमंद परिवारों की प्रीमियम राशि जमा करवाएगा कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला और उच्च शिक्षा मंत्री श्री भाटी ने किया शिविर का उद्घाटन बीकानेर, 24 मई। ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला तथा उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने सोमवार को कोविड-19 हैल्पिंग हैण्ड ग्रुप द्वारा दो सौ जरूरतमंद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण हेतु आयोजित विशेष शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि निःशुल्क दवा और निःशुल्क जांच योजना के बाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश में एक ओर ऐतिहासिक योजना शुरू की गई है। यूनिवर्सल हेल्थ पाॅलिसी के तहत प्रारम्भ इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक के कैशलेस बीमा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एनएफएसए के तहत पंजीकृत परिवारों, लघु एवं सीमांत कृषकों तथा संविदा कार्मिकों का शत-प्रतिशत तथा बाकी सभी परिवारों का पचास प्रतिशत प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। तीन श्रेणियों के अलावा बाकी बचे परिवारों को सिर्फ 850 रुपये प्रीमियम जमा करवाना होगा। उन्होंने कहा कि 31 मई तक पंजीकरण के दिन से ही इस योजना क...

युवाओं के टीकाकरण के लिए छोटे-छोटे बच्चों की पहल, अपनी बचत में से दिए इक्कीस हजार

बीकानेर बुलेटिन ऊर्जा मंत्री डाॅ. कल्ला को सौंपा चैक, उच्च शिक्षा मंत्री रहे मौजूद बीकानेर, 24 मई। नर्सरी और पांचवी कक्षा में पढ़ने वाले दर्श शर्मा और विपुल शर्मा ने सोमवार को अपनी बचत राशि में से इक्कीस हजार रुपये का चैक ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला को सौंपा। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी भी मौजूद रहे। यह राशि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा खुलवाए गए वैक्सीनेशन डेडिकेटेड बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी। इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आगे आकर यह सहयोग देना बेहद अनुकरणीय है। यह पूर्वजों द्वारा प्राप्त संस्कारों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को कोविड के विरूद्ध निःशुल्क टीकाकरण के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा इसमें सहयोग के लिए आमजन से भी आह्वान किया है। इसके तहत अनेक लोग एवं संस्थाएं आगे आई हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोविड प्रबंधन की तरह टी...

क्या कोरोना की तीसरी लहर विशेष रूप से बच्चों को प्रभावित करेगी! कोरोना से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बीकानेर बुलेटिन कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा होने की आशंकाओं के बीच इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) ने कहा है कि हालांकि बच्चे कोविड -19 संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं, लेकिन इस बात की बहुत कम आशंका है कि तीसरी लहर विशेष रूप से बच्चों को प्रभावित करेगी. आईएपी ने यह भी कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि कोविड-19 संक्रमण वाले अधिकांश बच्चों को तीसरी लहर में गंभीर बीमारी होगी.  शनिवार को जारी एक एडवाइजरी में देश में बाल रोग विशेषज्ञों के सबसे बड़ी एसोशिएशन में से एक आईएपी ने कहा है कि अब तक बच्चों में लगभग 90 प्रतिशत संक्रमण हल्के या एसिम्प्टमैटिक रहे हैं. आईएपी ने कहा "सबसे महत्वपूर्ण कारण स्पेसिफिक रिसेप्टर्स की कम एक्सप्रेशन है जिससे वायरस होस्ट और इम्युन सिस्टम में एंटर करने को बाइंड होता है. संक्रमित बच्चों का एक बहुत कम में ही मॉडरेट -सिवीर डिजीज डेवलप हो सकती है. यदि संक्रमित व्यक्तियों की टोटल संख्या में भारी वृद्धि होती है, तो बड़ी संख्या में मॉडरेट -सिवीयर डिजीज वाले बच्चे देखे जा सकते हैं.”  तीसरी लहर से बचने के लिए करें कोविड एप्रोप्रिए...

बीकानेर:भीखाराम चांदमल ग्रुप के निदेशक मदन लाल अग्रवाल का निधन

बीकानेर बुलेटिन भीखाराम चांदमल ग्रुप के निदेशक मदन लाल अग्रवाल का आज सुबह 10 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ग्रुप के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ज्ञान गोस्वामी ने बताया कि अग्रवाल के निधन पर बीकानेर उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी अग्रवाल के आकस्मिक निधन का समाचार सुना सुनकर स्तब्ध रह गया। उन्होंने बताया अग्रवाल की अंतिम यात्रा सोमवार को दोपहर 3 बजें उनके निवास स्थान बच्छावतों के मोहल्ले से रवाना होकर हांडी कुंड नत्थूसर गेट जाएगी। मदनलाल अग्रवाल के निधन पर बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल एवं सचिव गौरव माथुर ने गहरा दुख प्रकट करते हुए अग्रवाल के निधन को बीकानेर इंडस्ट्री जगत में अपूर्णीय क्षति बताया। वही बीछवाल उद्योग संघ के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर माथुर ने अग्रवाल के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मदनलाल अग्रवाल का इस तरह से अचानक चले जाना बेहद दुःखद हैं। मदन अग्रवाल बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। बीकानेर उद्योग जगत में उनकी कमी सदैव खलेगी।

बीकानेर:धार्मिक स्थल पर हुए निर्माण को लेकर विवाद, दो पक्ष आमने सामने

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर । शहर के भुट्टों चौराहे के पास धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर सोमवार सुबह दो पक्ष आमने सामने हो गये। बताया जा रहा है पहले भी एकबार इस बात को लेकर विवाद उपजा था जिसके बाद से इस क्षेत्र में एक अस्थाई पुलिस चौकी बना दी गई है जहां पर पुलिसकर्मियों की डियूटी लगी रहती है। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके के लिए सीओ पवन कुमार भदौरिया व थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा पहुंचे की कोई अनहोनी ना हो जाये दोनों अधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाना की कोशिश की। बताया जा रहा है जैसलमेर रोड़ पर बने धार्मिक स्थल के चारों तरफ चार दिवारी के निर्माण को लेकर विवाद हुआ। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस तैनात है।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के बिना भी 18 से 44 साल वालों को लगेगा कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदला नियम

बीकानेर बुलेटिन कोरोना वैक्सीन की डोज के लिए 18 से 44 साल की आयु के लोगों को अब पहले से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश दिया है कि इस आयु वर्ग के लोग सीधे वैक्सीनेशन केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे। हालांकि टीका लगवाने से पहले मौके पर ही Cowin.gov.in पर रजिस्ट्रेशन होगा। इस तरह पहले से बुकिंग के बिना भी अब सीधे ऑनसाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए टीका लगवा सकेंगे। दरअसल कई राज्यों से वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक किए जाने के बाद भी लोगों के न पहुंचने की स्थिति में टीकों के खराब होने की खबरें आ रही थीं। इन रिपोर्ट्स के आधार पर ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा ग्रामीण स्तर पर ऑनलाइन बुकिंग के बारे में जानकारी के अभाव के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरी तरह से प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के चलते दिन के अंत में कई बार वैक्सीन बर्बाद होने की नौबत आ जाती है। इसकी वजह यह है कि ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद भी लोग वैक्सीन के लिए नहीं पहुंचते हैं। ऐसे में बिना रजिस्ट...

बीकानेर में भी आने लगे ब्लैक फंगस के रोगी,जांचे की दरें भी निर्धारित

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। म्यूकोर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस की सर्जरी बीकानेर में शुरू होगी। सोमवार को पहली सर्जरी की तैयारी कर ली गई है। इस बीमारी में उपयोग होने वाले एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन पीबीएम हॉस्पिटल को मिल गए हैं। हालांकि फिलहाल 48 इंजेक्शन मिले हैं लेकिन इसकी नियमित आपूर्ति होने का आश्वासन मिला है। ऐसे में सोमवार को पहले सर्जिकल प्रोसेस की तैयारी की गई है। यह एंडोस्कोपिक सर्जरी होगी। इसके साथ ही भविष्य में गंभीर रोगियों की ओपन सर्जरी भी करनी पड़ेगी। इसके बंदोबस्त और विशेषज्ञों की टीम भी बनाई है। हॉस्पिटल के पी-वार्ड को ब्लैक फंगस से पीडि़त रोगियों के लिए आरक्षित किया गया है। अब सोमवार से ऐसे सभी रोगी इस वार्ड में भर्ती होंगे। इसके साथ ही म्यूकोर ओपीडी भी शुरू की गई है। मेडिसिन आउटडोर के एक कमरे में यह ओपीडी सोमवार से शुरू हो जाएगी। इसमें म्यूकोर की आशंका वाले रोगियों की स्क्रीनिंग होगी और यहीं से जांच करवाने के साथ भर्ती का निर्णय होगा। विभाग के सचिव अखिल अरोड़ा ने इस संबंध में रविवार को विस्तार से अलग-अलग आदेश जारी किए हैं. कोविड-19 एवं ब्लैक फंगस की रोकथाम तथा इससे बचाव के लिए...

बीकानेर:दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़,40 लाख का नुकसान,परस्‍पर मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीछवाल थाना पुलिस ने कृषि मंडी में एक दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ के मामले में परस्‍पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट पर दुकान में तोडफोड करने के आरोप में दो नामजद लोगों सहित एक दर्जन लोगों पर मामला दर्ज किया है। बीकानेर में अंत्‍योदय नगर निवासी 66 वर्षीय नंदकिशोर जोशी पुत्र भंवरलाल जोशी ने रविवार देर रात दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी पवनपुरी में बीकानेर नर्सिग होम के पास नागणेचीजी डी-2 निवासी 72 वर्षीय हरीश कुमार बरेजा पुत्र मुरलीधर व गौरव बरेजा पुत्र हरीश कुमार सहित 8-10 अन्‍य लोगों ने रविवार 23 मई को तडके 4-5 बजे के बीच उसकी बीकानेर कषि मंडी में बी-58, 59 दुकान में घुसकर तोडफोड की। गोदाम की छत तोडकर लगभग 40 लाख रुपये के सामान का नुकसान कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 454, 427 के तहत मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर इस मामले में पवनपुरी निवासी हरीश कुमार बरेजा ने अंत्‍योदय नगर निवासी नंदलाल जोशी, राजीव जोशी, जोशी परिवार का एक सरकारी कर्मचारी व एक महिला पर जानलेवा हमला करने व हत्‍या की धमकी देने के आर...

राहत: राजस्थान सरकार ने की बड़ी घोषणा, अब राज्य में मुफ्त में होगा..

बीकानेर बुलेटिन देशभर में कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में जिस तरह से घातक बीमारी ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए अशोक गहलोत की सरकार ने पूरे प्रदेश में ब्लैक फंगस का इलाज मुफ्त में कराने का एलान किया है। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में ब्लैक फंगस के मरीजों का कोविड के ही अनुरूप इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फंगल इंफेक्शन को भी चिरंजीवी योजना में शामिल कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार शुरुआती दौर में ही इस बीमारी का पता चलने पर इसका इलाज संभव है। राजस्थान में ब्लैक फंगस के 700 मरीज आए सामने डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस के अब तक करीब 700 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अस्पतालों को सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पतालों में भी ब्लैक फंगस की दवाइयों और इसके इलाज की दरें भी तय कर दी गई हैं। फिलहाल 20 सरकारी और निजी अस्पतालों को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए सूचीबद्ध किया गया है। वहीं, जो अस्पताल सरक...

लॉकडाउन काल मे किसी का भी बिजली कनेक्शन नही काटे-अखिलेश प्रताप सिंह

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के ऊर्जा और जनस्वास्थ्य मंन्त्री डॉ. बीड़ी कल्ला से मिला और शहर में व्याप्त भारी जल संकट, बूंद  बूंद के परेशान हो रहे शहरवासी, पानी टैंकर की महंगी दरें, बिजली विभाग से संबंधित विषयो के शीघ्र समाधान हेतु ज्ञापन दिया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि नहर बंदी के फलस्वरूप विभाग के कुप्रबंधन के कारण बीकानेर की जनता को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बिजली विषय पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी बिजली कंपनी आमजन से भारी भरकम राशि वसूलने में लगी है। भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने एक स्वर में लॉकडाउन काल मे किसी का भी बिजली कनेक्शन नही काटे जाने की मांग की। भाजपा नेताओं ने तीन महीने तक बिल भरने की छूट तथा जन साधारण को राहत देने के उद्देश्य से सरल तरीके से किश्तों में भरे जाने के निर्देश सरकार द्वारा शीघ्र जारी करने की मांग रखी। जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्येक सेवा कार्य मे बढ...