Skip to main content

Posts

Showing posts from August 30, 2022

गणेश चतुर्थी: जानिए शुभ महूर्त, आसान स्टेप्स में पूजन विधि

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश का प्राकट्य दिवस गणेश चतुर्थी बुधवार को मनाया जाएगा। घर-घर और मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती की जाएगी। गणेश चतुर्थी से दस दिवसीय गणेश पूजन उत्सव का आगाज होगा। श्रद्धालु घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं घर-घर के मुख्य द्वार के ऊपर स्थापित भगवान गणेश की मूर्तियों का तेल, सिंदूर, बर्ग, मालीपाना, धूप, दीप, नैवेद्य, इत्र, रोली, पुष्प आदि पूजन सामग्रियों से पूजन कर मोदक का विशेष भोग लगाया जाएगा। बीकानेर बुलेटिन की तरफ से सभी पाठकों को हार्दिक बधाई। गणेश पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय सुबह 11.20 से दोपहर 1.20 बजे तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त  सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक  दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक  शाम 6 बजे से 7 बजे तक छोटी पूजा विधि 1. चौकी पर स्वस्तिक बनाकर एक चुटकी चावल रखें। 2. उस पर मौली लपेटी हुई सुपारी रखें। इन सुपारी गणेश की पूजा करें। 3. इतना भी न हो पाए तो श्रद्धा से सिर्फ मोदक और दूर्वा चढ़ाकर प्रणाम करने से भी भगवान की कृपा मि...

नागौर से युवक किडनैप, गंगाशहर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा किया, आरोपियों के कब्जे से पिस्टल बरामद

बीकानेर बुलेटिन नागौर के एक होटल से मंगलवार दोपहर एक युवक का अपहरण कर लिया गया, जिसे बीकानेर पुलिस ने शाम होते-होते मुक्त कराया। हालांकि किडनेप करने वाले युवक भागने में सफल हो गए। पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और हथियार बरामद किए हैं। बीकानेर के सीओ सदर पवन भदौरिया ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट गाड़ी जिसमें तीन चार लड़के है। उन्होंने नागौर के करनु गांव में स्थित किसान होटल से कानाराम नामक व्यक्ति का अपहरण कर लिया है। ये लोग बीकानेर की ओर जा रहे हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने सूचना मिलने के साथ ही पुलिस को अलर्ट कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर अमित बुढानिया के नेतृत्व में जेएनवीसी एएसआई नैनुसिह ने बाईपास रोड पर नापासर चौराहा पर नाकाबन्दी की। इसी दौरान पुलिस थाना गंगाशहर बीकानेर डीओ हैड कांस्टेबल जयप्रकाश मय ड्राईवर बाबूलाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह व सुनील ने उदयरामसर बायपास पर नाकाबंदी की पर गाड़ी नाकाबन्दी तोड़कर उक्त कार का नापासर चौराहा की तरफ भाग गई। पुलिस ने इसका पीछा किया और कार फिल्मी स्टाईल में नापासर चौराहा से नाकाबन्दी तोड़कर टोल की...

सीएमएचओ ने किया मेला रूट के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, चिकित्सा अधिकारी को थमाया कारण बताओ नोटिस

बीकानेर बुलेटिन बिना अनुमति हेडक्वार्टर छोड़ने पर सेरूणा के चिकित्सा अधिकारी को थमाया कारण बताओ नोटिस बीकानेर, 30 अगस्त। बिना अनुमति  मुख्यालय छोड़ने पर सेरूणा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ दौलतराम भारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने मंगलवार को पूनरासर मेला रूट में आने वाले सभी मुख्य स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेरूणा चिकित्सा अधिकारी अपने ड्यूटी मुख्यालय पर मौजूद नहीं थे जबकि मेले और मौसमी बीमारियों के मद्देनजर विशेष रुप से 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। समय समय पर निर्देश जारी किए गए हैं। नोटिस का 3 दिन में संतोषजनक प्रत्युत्तर ना मिलने पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  इसके अतिरिक्त डॉ अबरार ने गुसाईसर, नौरंगदेसर, श्रीडूंगरगढ़ व लखासर स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जहां कमोबेश सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। डॉ अबरार ने सभी मेला रुट के स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने, समस्त कर्मचारियों के अवकाश निरस्त करने तथा...

खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी दिखाया दमखम, स्कूली विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बीकानेर बुलेटिन राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल बीकानेर, 30 अगस्त। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत स्तर पर छह खेलों की स्पर्धाएं आयोजित हुई। इस दौरान गांव-गांव की खेल प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर उत्सव सा माहौल रहा। ग्राम पंचायत स्तर पर चार दिन चलने वाले इस आयोजन के दूसरे दिन ग्रामीणों ने कबड्डी, खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों के साथ वॉलीबॉल, टेनिस बॉल, शूटिंग बॉल के प्रति भी काफी उत्साह दिखाया। क्रिकेट और हॉकी के मुकाबलों में ग्रामीण दर्शकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। चार दिनों में जिले में 8 हजार से अधिक टीमें भागीदारी निभा रही हैं। मंगलवार को स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नोखा में बुजुर्गों ने कबड्डी के मैदान पर अपना दमखम दिखाया। यहां ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भी ग्रामीणों का साथ दिया।

पूनरासर मेलाः जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा, सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 30 अगस्त। जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव ने मंगलवार को पूनरासर स्थित हनुमान मंदिर और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिला कलक्टर ने कहा कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए समस्त व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आएंगे, इसे देखते हुए मंदिर परिसर में समुचित बेरीकेटिंग  की जाए। श्रद्वालुओं के लिए पानी, छाया और बैठक आदि की उपलब्धता रहे। रात के समय में प्रकाश का उचित इंतजाम हो। उन्होंने पार्किंग स्थल पर गाड़ियों की पार्किंग, सुरक्षा, धर्मशालाओं में यात्रियों के ठहराव, सेवा जत्थों के ठहराव सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।  जिला कलक्टर ने अधिकारियों व मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण कर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएं। मंदिर में किए दर्शन जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर हनुमान मं...

राजस्थान रेप के मामले में देश में तीन साल से टॉप पॉजिशन पर

बीकानेर बुलेटिन महिलाओं-युवतियों के प्रति यौन अपराध के मामले में राजस्थान ने देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के नक्शे पर अलग पहचान रखने वाले प्रदेश के लिए ये आंकड़े शर्मिंदगी वाले हैं। हाल ही में जारी राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB ) के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान रेप के मामले में देश में पहले नंबर पर है। रेप के मामलों में राजस्थान ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम को भी पीछे छोड़ दिया है। राजस्थान में साल 2021 में रेप के इतने केस दर्ज हुए हैं, जितने तीन बड़े राज्यों में मिलाकर भी दर्ज नहीं हुए। राजस्थान में साल 2021 में कुल 6,337 रेप के मामले सामने आए, जो साल 2020 के 5,310 के मुकाबले एक हजार ज्यादा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 और 2021 में राजस्थान में सबसे अधिक रेप के मामले सामने आए हैं। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में रेप के मामले दर्ज हुए। वहां पर 2020 में 2,339 मामले थे, जबकि 2021 में ये नंबर बढ़कर 2,947 हो गए। राजस्थान में रोज 17 महिलाओं-युवतियों से रेप:देश में सबसे ज्यादा दुष्कर्म; तीन साल से टॉप पॉजिशन पर जयपुर25 मिनट पहले महिलाओं-युवतियों के प्रति यौन अपराध के...

बाबा रामदेव मंडल सेवा समिति का जत्था रवाना, डॉ. कल्ला और अर्जुन मेघवाल ने दिखाई हरी झंडी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 30 अगस्त। रामदेवरा पैदलयात्रियों की सेवा-सुश्रुषा के लिए बाबा रामदेव मंडल सेवा समिति के सेवा जत्थे को मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला और केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।     इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि संस्था द्वारा पिछले 50 वर्षों से पैदल यात्रियों के लिए निश्चल भाव से सेवा कार्य किया जा रहा है, यह अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि सेवा भावना बीकानेर की पहचान है। भाद्रपद में भरने वाले सभी मेलों में अनेक संस्थाएं पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के इस मेले में राजस्थान सहित पूरे देश से लाखों की तादाद में लोग शिकरत करते हैं।      केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि बाबा रामदेव मेला सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। यहां धर्म, जाति, सम्प्रदाय और भेदभाव से ऊपर उठकर लोग आस्था के साथ आते हैं। ऐसे में सेवादारों द्वारा इनकी सेवा करना पुण्यदाई है। रोटरी क्लब के गवर्नर श्री राजेश चूरा ने कहा कि परह...

बीकानेर:ट्रेन की चपेट में आने से करीब एक दर्जन गायों की मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। गौमाता पर संकट का समय चल‌ रहा है। एक तरफ लम्पी ने चारों तरफ हाहाकार मचा रखा है। गौवंश लगातार लम्पी का शिकार हो रहा है। इसी बीच बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से 11 गायों की मौत हो गई। नाल थाने के एच एम श्रवणराम ने बताया कि घटना नाल ओवर ब्रिज के पास की है। बीती रात यहां करीब 11-12 गायें ट्रेन की चपेट में आ गई।  घटना के बारे में सुनने वाले लोग स्तब्ध रह गए। पहले से ही लम्पी की वजह से बड़ी संख्या में गौमाता काल का ग्रास बन रही है। उस पर इस दुर्घटना में एक साथ 11 गायों की मौत से बड़ा नुकसान हुआ है।

MGSU:वीसी के बचाव में उतरी एमजीएसयू कर्मचारी कल्याण समिति की फौज

बीकानेर बुलेटिन वीसी के बचाव में उतरी एमजीएसयू कर्मचारी कल्याण समिति की फौज, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर के वीसी प्रो. वीके सिंह व साथी स्टाफ सदस्यों पर एक शिक्षिका द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ व प्रताड़ना के आरोप के मामले में कर्मचारी कल्याण समिति वीसी व विवि के अन्य आरोपी सदस्यों के बचाव में सामने आई है। समिति की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक को सोमवार को भेजे ज्ञापन में विवि के सहायक आचार्यों, वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों सहित कुल 63 विवि कार्मिकों ने मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच कर एफआर लगाने की मांग की है। समिति ने कुलपति सहित सभी निर्दोष शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राहत मिल सके इसके लिये सम्पूर्ण प्रकरण में निष्पक्ष जांच करने तथा शीघ्रातीशीघ्र एफ. आर. लगाई जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि शिकायतकर्ता सहायक आचार्य द्वारा कराई गई एफ. आई. आर. एवं शिकायती पत्र में दर्ज आरोप निराधार एवं असत्य तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत किये गये हैं। इसके कारण विश्वविद्यालय की छवि धूमिल हुई है। विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों इस कारण भारी...