Skip to main content

Posts

Showing posts from February 8, 2021

बीकानेर: एक ही रात में छ: दुकानों में चोरी करने वाला, कुछ घण्टों में पुलिस की हवालात में

बीकानेर बुलेटिन जिले के जसरासर थानान्तर्गत दुकानों में सैंधमारी करने वाला नकबजन आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाधिकारी देवीलाल के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील कुमार,नोखा सीओ नेमसिंह चौहान व प्रशिक्षु आरपीएस प्रेम कुमार के सुपरविजन में गांव सिनियाला,बेरासर व कुकणिया में रात्रि के समय दुकानों के ताले तोडने वाले नकबजन खुमाराम उर्फ उतमाराम जाट निवासी साधासर को गिरफतार किया गया । आरोपी ने थाना क्षेत्र के गांव सिनियाला, बेरासर व कुकणिया में कुल 6 दुकानों के ताले तोडकर वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है व और कई वारदात खुलने की संभावना है। टीम के सदस्य जसरासर थानाधिकारी देवीलाल, हैड कानि श्रवणराम, सतीश कुमार कानि, प्रेमाराम कानि, अशोककुमार कानि, रामकुमार कानि पीएस गंगाशहर,दीपक हैड कानि साईबर सेल बीकानेर शामिल रहे।

नहर बंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति रहे सुचारू, वैकल्पिक प्लान की समय पर हो क्रियान्वति-मेहता साप्ताहिक बैठक में जिला कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिए निर्देश

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 8 फरवरी। नहरबंदी के दौरान जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित अधिकारी वैकल्पिक एक्शन प्लान के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय पर कर लें ।  मेहता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पीएचईडी अधीक्षण अभियंता को यह निर्देश दिए। मेहता ने कहा कि नहरबंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए जो आपात रणनीति बनाई गई है उसके तहत टेंडर समय पर लगाएं ताकि पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा ना हो। साथ ही इस संबंध में आईजीएनपी और अधीक्षण अभियंता पीएचईडी समन्वय करते हुए सभी व्यवस्थाएं करें। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी दीपक बंसल ने बताया कि नहर बंदी के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए 9.50 करोड़ रुपए का प्लान बना कर सबमिट कर दिया गया है। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत आवंटित गांव और इसमें अब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा की। अधीक्षण अभियंता पीएचईडी ने बताया कि जिले में 854 में से 721 विलेज वॉटर सैनिटेशन कमेटी गठित कर ली गई है जिनके प्रशिक्षण की कार्यवाही जल्द की जाएगी । इसके पश्चात विलेज एक्शन प्लान बनाया जाएगा जिसके तहत गांवों में पेयजल आपूर्ति सुधारने और घ...

मास्टर बच्ची गोल्ड कप का 27 वां संस्करण 24 से

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब फुटबाल समिति के तत्वाधान में 27 वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप टूर्नामेंट आगामी 24 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश की टीमों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों की बैठक क्लब कार्यालय में रखी गई। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान टीमों के ठहराव व कोरोना गाइड लाइन के तहत प्रतियोगिता की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में शिवाजी आहुजा,सुनील बांठिया,नवल कल्ला,विजय शंकर हर्ष,नारायण बोहरा,बुन्देला सिंह,इन्द्र जोशी,पं महेन्द्र व्यास,प्रेम पुरोहित,श्रीगोपाल व्यास,मनोज व्यास,अशोक छंगाणी,सीन महाराज,पंडित कालू महाराज,राजू चांडक,रामजी सोनी,अरविन्द सिंह,महेश सिंह पुरोहित,विमल आचार्य,चन्द्र प्रकाश बोहरा,गुड्डू भादाणी,चन्दू पणिया मौजूद रहे। पुरोहित ने बताया कि जल्दी ही एक आयोजन कमेटी बनाकर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

16 साल से फ़रार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बीकानेर बुलेटिन बीच में फ़रार वारंटी फरार वारंटी अपराधियों के लिए एसपी प्रीति चंद्रा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस ने करीब 16 सालों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने वर्ष 2004 में दुर्घटना के मामले में फरार चल रहे कमल यादव पुत्र पुलकित यादव उम्र 45 निवासी देवीपुरा उत्तरप्रदेश को दरभंगा से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि आरोपी वर्ष 2004 मे हुए दुर्घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। यह कार्रवाई थानाधिकारी वेदपाल श्योरण के निर्देशों पर विनोद कुमार द्वार की गयी।

तीरंदाजी प्रतियोगिता में संवित धनुर्विद्या संस्थान के खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा

बीकानेर बुलेटिन धरणीधर खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संवित धनुर्विद्या संस्थान के खिलाड़ियों का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। संस्थान के प्रशिक्षक आशीष आचार्य व दीपक रांकावत ने बताया कि खिलाड़ी देवेंद्र पूनिया व प्रियांशी स्वामी ने सबजूनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया एवं विष्णु दत्त ने भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रियांशी स्वामी ने सब जूनियर व जूनियर दोनों वर्ग में अपना स्थान सुरक्षित किया। ये खिलाड़ी दिनांक 16-17 फरवरी को धौलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवित सोमगिरि ग महाराज ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन करने व उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

ताश के पत्ते पे दांव खेलते चढ़े पाँच आरोपी हत्थे

बीकानेर बुलेटिन पुलिस थाना खाजुवाला ने कार्रवाई करते हुए ताश के पत्ते पर दांव लगाते 5 व्यक्ति गिरफ्तार किया है। इन व्यक्तियों के पास से 29010 रूपये बरामद किए हैं। खाजुवाला पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। बीकानेर पुलिस की जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ सख्त हो रही है। इन‌ दिनो गली नुक्कड़ पर खेलें जाने वाले तास के पत्तो पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। दिनांक 07.02.2021 को प्रीती चन्द्रा आईपीएस पुलिस अधीक्षक महोदया जिला बीकानेर के दिशा निर्देशानुसार जुआ के खिलाफ कार्यवाही हेतु सुनिल कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व अन्जुम कायल आरपीएस वृताधिकारी खाजूवाला के निकटतम सुपरविजन में रामस्वरूप हैडकानि 1787 मय रूपराम कानि 1787, सुरेन्द्र कुमार कानि 982, विक्रमपाल कानि 740, मदनसिह कानि चालक को गस्त के दौरान मुखबिर से सुचना मिली सिनेमा हॉल खाजूवाला के पास 4-5 व्यक्ति ताश के पत्तो पर जुआ खेल रहे है। खबर मिलने पर तुरंत पुलिस टीम सिनेमा हॉल खाजूवाला के पास पहुची तो वहा पर 5 जने 1. विक्की भाटी पुत्र श्रीराम जाति नायक उम्र 30 साल निवासी वार्ड नम्बर 22 खाजूवाला 2. दिपक पुत्र जगदीश जात...

FASTag लेने की आखिरी तारीख है 15 फरवरी, इसके बाद नहीं कर पाएंगे नगदी भुगतान

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली: भारत में FASTag को सभी वाहनों पर अनिवार्य कर दिया गया है. लोगों को राहत देने के लिए इसकी Last Date पहले कई बार बढ़ाई जा चुकी है लेकिन अब सरकार ने साफ कह दिया है कि फैस्टैग लगवाने की तारीख को नहीं बढ़ाया जाएगा. इसका मतलब ये होगा कि 15 फरवरी तक सभी वाहनों पर FASTag लगवाना ही होगा.  क्या है FASTag FASTag एक ऐसा स्टीकर है, जिसे वाहन की विंडस्क्रीन पर चिपका दिया जाता है जिसके बाद Toll Plaza किसी भी नकद लेन-देन के लिए वाहन को रोकने की जरूरत नहीं पड़ती है. RFID (Radio frequency identification) तकनीक  के जरिए FASTag काम करता है. Toll Plaza से गुजरने पर टोल राशि को FASTag से जुड़े खाते से सीधे काट लिया जाता है. कब हुई थी FASTag की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने साल 2019 में FASTag की शुरुआत की थी जिसके बाद NHAI के मुताबिक टोल भुगतानों में FASTag की वर्तमान हिस्सेदारी लगभग 75 से 80 फीसदी हो गई है. इसका मतलब ये हुआ कि हर 100 वाहनों में से लगभग 80 वाहन FASTag का उपयोग कर टोल प्लाजा पर भुगतान कर रहे हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी...

राजस्थान:- एडिशनल DCP को सिपाहियों ने जम कर पीटा

बीकानेर बुलेटिन राजस्थान में पुलिस की टीम ने ही पुलिस वालों पर हमला कर दिया। कथित तौर पर मारपीट के बाद एडिश्नल डीसीपी को जीप में बंधक बना कर रखा गया। आईकार्ड दिखाने और लाख दुहाई देने के बाद भी एक न सुनी गई। हालांकि, घंटे भर बाद किसी तरह कमिश्नर के दखल से उन्हें बचाया जा सका। यह मामला भरतपुर का है। बताया गया कि जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के एडिश्नल डीसीपी राजेंद्र खोत देर रात 12 बजे के आसपास धौलपुर से लौट रहे थे। तारीख-पेशी से होकर वह आ रहे थे और रास्ते में मलाहपुलिया के पास वह कुछ लोगों के साथ शौच के लिए गाड़ी से उतरे थे। इसी बीच, वहां एक पुलिस वाहन आया था, जिसमें से कुछ पुलिस वालों ने उनसे पूछताछ की थी। जवाब में एडि.डीसीपी की ओर से कहा गया कि वे लोग भी पुलिस वाले हैं और उन्हें सभ्यता से बात करनी चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई। आरोप है कि पुलिस वालों ने एडि.डीसीपी से इसके बाद बदतमीजी की और जीप में जबरन बैठा लिया। करीब एक घंटे तक उन्हें बंधक बना कर रखा गया। गाड़ी में उन्हें पीटा भी गया। थाने ले जाने की कोशिश भी की गई। हालांकि, खोत को कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने किसी तरह बच...

बीकानेर में चलेगा 'स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा' अभियान

बीकानेर बुलेटिन जिला प्रशासन व बीकानेर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में 'स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा' अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम चरण में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख आठ स्थानों पर सघन सफाई अभियान चलाकर आम लोगों को सफाई के प्रति और अधिक जागरूक करना एवं जोडना है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। मेहता ने बताया कि प्रथम चरण में जिन आठ स्थानों पर सघन सफाई अभियान चला जाएगा उनमें प्रथम दिन बुधवार 10 फरवरी को जूनागढ़ के सामने से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी 12 फरवरी शुक्रवार को गंगाशहर स्थित विद्या निकेतन स्कूल के पास 15 फरवरी सोमवार को नत्थूसर गेट के बाहर गोकुल सर्किल, इसी तरह 17 फरवरी बुधवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी के मूर्ति सर्किल पर 'स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा' अभियान के तहत सघन सफाई अभियान किया जाएगा। जिला कलक्टर के आदेशानुसार 19 फरवरी शुक्रवार को जस्सूसर गेट, सोमवार 22 फरवरी को मेडिकल कॉलेज चैराहा, 24 फरवरी बुधवार को मुरलीधर व...