Skip to main content

Posts

Showing posts from May 27, 2021

बीकानेर:टैक्सी में ले जा कर किया दुष्कर्म,देवर ने करवाया मुकदमा दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीछवाल थाना पुलिस ने एक दलित विवाहिता के साथ जबरन दुष्‍कर्म करने के आरोप में नगासर निवासी केसर सिंह पुत्र भंवर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीडिता के देवर ने गुरुवार दोपहर को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरापी केसर सिह ने बुधवार की रात को 9.30 बजे पैमासर रोड के किनारे उसकी भाभी को अपनी टैक्‍सी में बिठाकर खोड में ले गया। आरोपी ने गांव से दूर खोड में ले जाकर उसकी भाभी से जबरदस्‍ती दुष्‍कर्म किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी व एससी एसटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच सीओ एसस एसटी दवारा की जा रही है

बीकानेर:बैंक सायरन बजा, मची अफरातफरी

बीकानेर बुलेटिन भुजिया बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में अचानक सायरन बजने से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग भय और उत्सुकता से बैंक के सामने इकट्ठे हो गये।  लगातार बजते सायरन के कारण जब भारी मात्रा में भीड़ इकट्ठे हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सम्बन्धित स्टॉफ को बुलवाया। स्टॉफ के आने के बाद जब बैंक को खोला गया तो बैंक फैले धुंए से एकबारगी तो आगजनी का अंदेशा हुआ लेकिन जल्दी ही पता लगा के बैंक के पीछे की खिड़की के निचे मौहल्लावासीयों द्वारा कचरा जलाया गया है जिसके उठे धूंए के कारण बैंक का फ़ायर अलर्ट सिस्टम एक्टिव हुआ और फायर अलार्म बज गया।

बीकानेर अवध असम ट्रैन का समय सारणी में फेरबदल

बीकानेर बुलेटिन दिनांक 27.05.2021 से  लालगढ़ स्टेशन से चलने वाली गाड़ी सं. 05910 लालगढ़- डिब्रूगढ़ स्पेशल रेलसेवा के यात्री समय सारिणी में स्थाई रूप से आंशिक परिवर्तन किया गया है। ये रेल सेवा न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन पर अब 17.30 पर आकर 17.55 की जगह 17.40 पर रवाना होगी।, जलपाईगुड़ी रोड़ पर 18.16 बजे आकर 18.18 बजे रवाना होगी, धुपगुड़ी पर 19.01 बजे आकर 19.04 बजे रवाना होगी, न्यूकूचबिहार  पर 21.07 बजे आकर 21.12 बजे रवाना होगी, कामाख्या पर 02.05 बजे आकर 02.10 बजे रवाना होगी।

बीकानेर:लवीना मोदी ने बीकानेर का नाम किया रोशन

बीकानेर बुलेटिन बधाई संदेश-   LL.B. II YEAR (academic ) में गंगा सिंह महाराजा विश्व विद्यालय के द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित होने  वाले छात्रों  की सूची जारी की गई है जिसमें अपने समाज की छात्रा कुमारी लवीना मोदी पुत्री श्री प्रकाश मोदी का भी नाम 35 नम्बर क्रमांक पर छपा है। इस छात्रा ने ना केवल हमारे समाज का बल्कि पूरे बीकानेर संभाग का   नाम रोशन किया  है। इसलिए इस छात्रा को इसके माता-पिता व परिवार वालों को बहुत बहुत बधाई। इस छात्रा को LL.B. FINAL में टोप करने का गोल्ड मेडल के आदेश अभी आने है।

बीकानेर:18+ टीकाकरण के लिये अच्छी खबर तैयार रहे 9 बजे

बीकानेर बुलेटिन 18+ गुरुवार (27.5.2021) को समस्त बीकानेर शहरी अस्पतालों व ग्रामीण सीएचसी सहित 20 केंद्रों में 18 प्लस आयु वर्ग (18 से 44 वर्ष) का टीकाकरण । 18+ के कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन स्लॉट/ अप्वाइंटमेंट बुकिंग खुलेगी आज रात 9:00 pm 

बीकानेर:घर मे घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट की मंगलसूत्र छीना

बीकानेर बुलेटिन  नयाशहर थाना पुलिस ने बंगलानगर में एफसीआई गोदाम के पीछे की निवासी एक विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म करने के आरोप में भंवर लखेसर नामक व्‍यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने गुरुवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी भंवर लखेसर ने बुधवार 26 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 11.30 बजे के दौरान उसके घर में घुसकर बलात्‍कार का प्रयास किया। पीटा और मंगलसूत्र छीन कर ले गया। परिवादिया के अनुसार बुधवार सुबह वह अपने घर में सफाई कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसके घर के अंदर घुस गया। आरोपी ने घर में पहले से मौजूद उसके स्‍टाफ के साथी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में आरोपी बलात्‍कार की नियत से परिवादिया के उपर चढ गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराआों में मामला दर्जकर लिया गया है। जांच सब इन्‍सपेक्‍टर महेन्‍द्र कुमार को सौंपी गई है।

बीकानेर:रविवार तक पूर्ण करें डोर-टू-डोर सर्वे, मंगलवार से शुरू होगा नया चरण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बीकानेर बुलेटिन जिला कलक्टर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश बीकानेर, 27 मई । जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि डोर टू डोर सर्वे का वर्तमान चरण रविवार तक पूर्ण कर लिया जाए। सर्वे के दौरान बीएलओ के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिन भी रहें। मंगलवार से अगले चरण का सर्वे प्रारम्भ किया जाएगा। जिला कलक्टर ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र की जिन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) क्षेत्रों में सर्वे की गति धीमी है, वहां इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। कम्यूनिटी हैल्थ आॅफिसर्स (सीएचओ) को भी सर्वे से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान सर्वे सतत रूप से किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। वर्तमान सर्वे को रविवार तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद मंगलवार को अगले चरण का सर्वे शुरू कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त दवाइयां रहें। सर्वे के दौरान आवश्यकता के अनुसार इनका तत्काल वितरण सुनिश्चित किया जाए। सर्वे के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहयोगिन भी रहे। संबंधित यूपीएचसी प...

अगर कोविड-टीके की दूसरी खुराक में अलग टीका दिया जाता है तो क्या होगा? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

बीकानेर बुलेटिन देश में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए जहां अधिकतर राज्यों में कड़ी पाबंदियां लगाई गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. हालांकि, इस बीच वैक्सीनेशन की कमी इस राह में जरूर बाधा बनी है. कुछ लोगों ने जहां वैक्सीन की एक डोज ली है तो वहीं अब उनके मन में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वे दूसरी डोल कोविशील्ड की ले सकते हैं. या फिर कुछ लोग जिन्होंने कोविशील्ड की पहली डोज ली वे अब यह जानना चाहते हैं कि क्या वे रूस से आई स्पूतनिक-V की दूसरी डोज ले सकते हैं. दूसरी डोज के बाद सतर्क की जरूरत स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अगर कोविड-टीके की दूसरी डोज में अलग टीका दिया जाता है तो उसके उल्लेखनीय दुष्प्रभाव होने की आशंका नहीं है, लेकिन अधिक सतर्क रहने की जरूरत है. इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप में कमी आ रही हैं, हमारा मानना है कि पाबंदियों में सार्थक ढील देने पर भी यह परिपाटी बनी रहेगी. यूपी में लापरवाही से दी गई दूसरी वैक्स...

जिला कलक्टर ने जानी ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 मई । जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास व पंचायतीराज विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के कार्यों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है। इसके मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में अनुमत संख्या के आधार पर अधिकतम श्रमिकों का नियोजन हो। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना की जाए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रेवल सड़क, खेल मैदान, नाडी आदि कार्यों के प्रस्ताव बनाए जाएं। जिला कलक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि सभी अनुमोदित कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 31 मई तक सभी परिवारों का पंजीयन करवाया जाए, जिससे इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के संविदा कार्मिक का परिवार पंजीकरण से वंचित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला कलक्टर मेहता ने राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए प्रारंभ क...

बीकानेर:विवाहिता ने की आत्महत्या, देहज प्रताड़ित और हत्या का मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर में सुनारो की बडी गुवाड निवासी 30 वर्षीय पिंकी सोनी पत्‍नी दीपक सोनी की 26 मई की रात के आत्‍महत्‍या प्रकरण में गुरुवार 27 मई को मृतका के पति दीपक चंद सोनी, ससुर झंवरलाल सोनी, सास लक्ष्‍मीदेवी सोनी व ननदों उर्मिला व लविना के खिलाफ दहेज प्रताडना व आत्‍महत्‍या के लिये उकसाने का मामला दर्ज किया है। सुनारों की बडी गुवाड की निवासी मंजू देवी ने गुरुवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी सोनी का विवाह दीपक चंद सोनी पुत्र झंवरलाल सोनी के साथ 2013 में विवाह हुआ था। पिंकी के दो बच्‍चे एक बेटा व बेटी है। शादी के बाद से ही पिंकी को उसका पति, सास, ससुर, नणदे परेशन कर रहे थे। इस दौरान एक दो बार समाज की पंचायत भी बैठी। जिसमें पंचों ने पिंकी को वापस ससुराल भेजने की बात कही। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री पिंकी बुधवार 26 मई की सुबह पीहर आई हुई थी। उन्‍होने बताया कि पिंकी बुधवार की शाम लगभग साढे सात बजे वापस ससुराल को गई थी। बाद में रात पौने दस बजे पिंकी के ससुराल के पड़ोसियों ने ही उन्‍हें फोन कर जानकारी दी कि पिंकी को ससुराल वाले अस्‍पताल लेकर ग...

बीकानेर:शुक्रवार को 3 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 मई। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव के मद्देनजर शुक्रवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि करमीसर रोड, बिश्नोई मोहल्ला, जीवननाथ बगीची, मौसम विभाग के पास, मेघवालों की श्मशान, साहित्य अकादमी के पास, गजनेर रोड, मुरलीधर सेक्टर 3, श्रीराम नगर, कल्ला पेट्रोल पंप के पीछे, नाल रोड आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बीकानेर:अधिक किराया लेना पड़ा महंगा,एम्बुलेंस सीज

बीकानेर बुलेटिन एम्बूलेंस चालक द्वारा अधिक किराया लेने की शिकायत,परिवहन विभाग की त्वरित कार्यवाही वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त, पंजीयन प्रमाण पत्र तीन माह के लिए निलंबित बीकानेर, 27 मई। एम्बुलेन्स चालक द्वारा तय किराये से अधिक राशि वसूलने तथा निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस सबंधी आर्हताएं पूर्ण न पाए जाने के कारण एम्बूलेंस वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र तीन माह के लिए निलंबित किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी जुगल किशोर माथुर ने बताया कि मनीष सोनी नामक व्यक्ति द्वारा प्राप्त शिकायत के अनुसार 14 मई को एम्बुलेन्स संख्या आरजे 07 पीए 5147 के चालक द्वारा पीबीएम अस्पताल से जेएनवी काॅलोनी तक जाने का एक हजार रूपये किराया लिया गया, जबकि परिवहन विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में आने-जाने कुल किराया 500 रूपये निर्धारित है। शिकायत प्राप्त होने पर परिवहन विभाग के निरीक्षक सुरेन्द्र बेनीवाल द्वारा वाहन का भौतिक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन में अग्निशमन यंत्र, स्ट्रेचर व प्राथमिक उपचार पेटी नहीं पाई गई। इसके अलावा वाहन में हैण्ड ब्रेक नहीं था...

कोरोना अपडेट:राहत देने लगा है कोरोना, आज आये पॉजिटिव..

बीकानेर बुलेटिन दिनांक: 27-5-2021 कुल सेम्पल- 1288 पॉजिटिव-  153 रीकवर-.  589 कुल एक्टिव केस- 2686 इंस्टिट्यूशनल आइसोलेट- 35 होम क्वारेन्टइन- 2160 कन्टेन्टमेंट जोन- 09 143  माइक्रो कंटेनमेंट गुरुवार को सुबह रिपोर्ट हुए 90 पॉजिटिव के बाद अभी शाम को आई दूसरी रिपोर्ट में 63 पॉजिटिव और सामने आए है ऐसे में आज 1288 सेंपल में से कुल 153 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए है ।  इन इलाकों से आये आज पॉजिटिव अखासर,नाल रोड,वेद मघाराम कॉलोनी,आचार्यो की घाटी,उदरामसर,उदासर, तिलक नगर,सुजानदेसर, शीतला गेट,शिवबाड़ी, सागर रोड,सर्वोदय बस्ती,रानी बजार, रांगड़ी चौक, रामपुरा बस्ती, कोलासर,गंगाशहर,जेल रोड,बंगला नगर,पूगल रोड,प्रताप बस्ती, पटेल नगर,पारीक चौक, पाबु बारी,पुरानी PG होस्टल,नोखा,नापासर, नाल,MP कॉलोनी,लालगढ़, mdv कॉलोनी,कोलायत, kk कॉलोनी, कानासर,कैलास पूरी,जयपुर रोड,हनुमान नगर,गोलछा मोहौला,गोगा गेट,गांधी कॉलोनी,दमानी चौक,चोखूँटी, BSF केम्पस,बोथरा कॉम्प्लेक्स, बीछवाल,भीम नगर,बड़ा बाजार,बरसिंहसर,बागड़ी मोहौला, अम्बेडकर कॉलोनी,मिलिट्री हॉस्पिटल आदि इलाको से रिपोर्ट हुए है ।

1 जून से बंद हो जाएगी Google की ये फ्री सर्विस, ले लें बैकअप वरना देना होगा चार्ज

बीकानेर बुलेटिन कई साल से गूगल फोटोज ऐसे लोगों को सहारा रहा है जो अपने फोन में स्टोरेज की कमी की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को गूगल फोटोज फ्री में सेव करने की सुविधा देता है। लेकिन ये स्थितियां जून 2021 से बदलने जा रही हैं। यूजर्स को भेजे एक आधिकारिक मेल में कहा गया है कि उसके फोटो ऐप में अपलोड किए जाने वाले किसी भी फोटो को अब 15GB की उस स्टोरेज सीमा में शामिल किया जाएगा। जिसको कोई भी यूजर गूगल अकाउंट खोलने पर हासिल करता है। इसी तरह यह पॉलिसी गूगल की दूसरी सर्विसेज जैसे GMail और गूगल ड्राइव में पहले से ही लागू हैं। हालांकि सब्सक्राइबर्स के लिए कुछ अच्छी खबर है। गूगल ने कहा है कि गूगल फोटोज में फोटो शेयर करने की अनलिमिटेड सुविधा एक जून 2020 के पहले सेव किए गए फोटोज पर लागू रहेगी। यानी कि 1 जून 2021 के बाद से 15GB फ्री स्पेस की सुविधा लागू होगी। इससे ज्यादा यानी 15 GB स्टोरेज बढ़ने पर अब सब्सक्राइबर्स को पैसे देने होंगे। बता दें कि गूगल फोटो पर हर हफ्ते करीब 28 अरब नए फोटो अपलोड किए जाते हैं। गूगल का ये भी मानना है कि यह नई पॉलिसी लागू होने के 3 साल के भीतर तक उसके लगभग 80 फीसद...

बीकानेर : कचहरी परिसर में आयुष काढ़ा वितरण

बीकानेर बुलेटिन कचहरी परिसर बीकानेर में बार एसोसिएशन बीकानेर व सेवा भारती तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से आयुष काढ़ा पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सेवा भारती के भंवरलाल जी तांवणियां विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत केदारनाथ सारस्वत व बार सचिव जितेन्द्र सिंह जी बार कोषाध्यक्ष जगदीश जी सेवग अजय जोशी पारस सिंदृ व अन्य पदाधिकारी व न्यायालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  चतुर्भुज सारस्वत ने बताया सेवा भारती राशन दवा व काढ़ा तथा एम्बुलेंस व कोराना मरीजों की हर संभव सहायता पिछले 15 माह से लगातार कर रहे हैं।आज 650 लोगों ने काढ़ा पिया।बार अध्यक्ष कमल जी पुरोहित ने सभी को प्रोत्साहित किया।

बीकानेर:राजाजी फाउंडेशन ने भेंट की सेनेटाइजर मशीन

बीकानेर बुलेटिन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्बर 03,  में राजाजी फाउंडेशन की ओर से इलेक्ट्रॉनिक सेनेटाइजर मशीन भेंट की गई है। फाउडेंशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बिस्सा ने इसके लिए भागीदारी निभाई। इस मौके पर डॉक्टर गौरव शर्मा, सुभाष वर्मा, निर्मल व्यास , आलोक पुरोहित,सुरेश, अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी और बलवीर आदि मौजूद रहे।

हज कमेटी ने जारी की गाइडलाइंस, पढ़ें इस बार किन लोगों को मिलेगा मौका

बीकानेर बुलेटिन जयपुर. इस साल हज यात्रा  में भारतीय हज यात्रियों को भी मौका मिलने के ऐलान के बाद प्रदेश के हज यात्रियों में उम्मीद जगी है. गुरुवार को सेंट्रल हज कमेटी ने भी मामले में ऑफिशियल गाइडलाइंस जारी कर दी  हैं. देश मे करीब 4 हज़ार और प्रदेश से आवेदन करने वाले 1500 आवेदकों में से महज सवा सौ हज यात्रियों को हज का मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैं. साल 2021 के लिए सऊदी अरब ने सशर्त हज का ऐलान किया है. नियम यह है कि अधिक बीमार और अस्पताल में भर्ती रहे लोग हज यात्रा नहीं कर पाएंगे. हज से छह महीने पहले किसी प्रकार के रोग से पीड़ित न रहे हों और स्वस्थ हों, तो यात्रा में शामिल हो सकते है. साथ ही कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी हो, जिसका प्रमाण भी सऊदी सरकार को देना होगा. हालांकि सऊदी सरकार ने अभी तक फाइजर, एक्स्ट्रा जैनिका, मॉडर्ना व जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को मंजूरी दी है. ऐसे में को वेक्सीन लगवाने वाले अकीदतमंदों को हज यात्रा पर जाने का संकट पैदा हो गया है, क्योंकि राजस्थान में कोविशिल्ड और को-वैक्सीन ही लगी है, जबकि स्पूतनिक वैक्सीन जल्द आने वाली है. भारत में एक्स्ट्रा जेन...

बीकानेर:ऑन ड्यूटी मिली अमानत,होमगार्ड ने दिखाई ईमानदारी

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ आज शहर के हृदय स्थल कोटगेट क्षेत्र में देखने को मिला। जब एक एक निजी कम्पनी के डिलीवरी बॉय का मोबाइल कोटगेट स्थित रेलवे क्रासिंग पर गिर गया। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान जगदीश व विक्रम को गश्त के दौरान महंगा मोबाईल मिला। मोबाइल पर डॉयल नम्बरों के आधार पर मालिक की पहचान कर मोबाइल के मालिक को सूचित कर उसे मोबाइल वापस सौंपा गया। इस दौरान एएसआई गिरधारी लाल मीणा व एचसी गोपालसिंह, मधुसूदन और मदप छिंपा मौजूद रहे। डिलीवरी बॉय जावेद असलम ने सभी पुलिसकर्मियों व होमगार्ड के जवानों का आभार जताया।

सरकार कर रही बेहतर कोविड प्रबन्धन, संस्थाओं का सहयोग अनुकरणीय,इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी राहत सामग्री

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 मई। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित सोसाइटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी को कोलायत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड से बचाव के लिए सामग्री भेंट की गई।  इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा कोविड प्रबंधन की दिशा में सराहनीय कार्य किए गया है। इस दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। इसके साथ ही जन अनुशासन पखवाड़ा और लॉकडाउन जैसे सख्त कदम भी उठाए गए हैं। इन सभी की बदौलत संक्रमण की वृद्धि दर पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। धीरे-धीरे एक्टिव मामलों की संख्या में भी कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हमें पूर्ण सावधानी रखनी है। हमारी छोटी सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकती है। इसके मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाए तथा सोशल डिस्टेंसिंग रखे। उच्च शिक्षा मंत्री ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध करवाई गई सहायता को अनुकरणीय बताया और कहा कि ऐसे  सतत और सामूहिक प्रयासों से कोविड प्रबंधन म...

कोलायत लिफ्ट टेल से शम्भु का भुर्ज सड़क स्वीकृत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर, 27 मई। उच्च शिक्षा मंत्री भँवर सिंह भाटी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कोलायत विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी।  उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए हरसंभव संसाधन चिकित्सा संस्थाओं में उपलब्ध कराने के अलावा सड़क,पानी व बिजली  आदि की उपलब्धता के लिए भी कार्य किया जा रहा है। भाटी ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र की कोलायत लिफ्ट टेल से शम्भू का भुर्ज तक 6 किलोमीटर रोड स्वीकृत की गई है। इस रोड़ के निर्माण पर 63 लाख रूपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही इसका निर्माण हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।

बीकानेर : महापौर का संकल्प “कोई भूखा न सोये" देखे वीडियो

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर आज महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ गांधी नगर भाजपा कार्यालय के पास स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले मजदूर वर्ग के परिवार जिनके पास लॉकडाउन की वजह से आमदनी का जरिया नहीं बचा है , ऐसे व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क एवं भोजन वितरण किया । महापौर के निर्देशन में नगर निगम द्वारा भी लगातार इंद्रा रसोई के माध्यम से निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। महापौर ने बताया की नगर निगम स्तर पर तथा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मेरा प्रयास है की हमारे शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। एक दूसरे के सहयोग से हम इस महामारी के दौर से निकल सकते हैं। जो संस्थाएं ऐसे जनसहयोग के कार्य करना चाहते हैं, नगर निगम द्वारा इन सभी संस्थाओं को हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान अक्षयपात्र फाउंडेशन से प्रबंधक चंपाराम जी चौधरी, ललित जी जोशी तथा उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

WhatsApp यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं, ‘निजता के अधिकार’ का सम्मान

बीकानेर बुलेटिन नए सोशल मीडिया रूल्स को लेकर सरकार और व्हॉट्सएप के बीच तकरार चल रही है. सरकार ने नए डिजिटल नियमों का बचाव करते हुए कहा कि वह निजता के अधिकार का सम्मान करती है. केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि व्हॉट्सएप जैसे संदेश मंचों को नए आईटी नियमों के तहत चिन्हित संदेशों के मूल स्रोत की जानकारी देने को कहना निजता का उल्लंघन नहीं है. लोगों की प्राइवेसी का पूरा सम्मान करती है सरकार- रविशंकर रवि शंकर प्रसाद ने कहा है, ‘’सरकार लोगों की प्राइवेसी का पूरी तरह से सम्मान करती है. नए नियम से आम वॉट्सऐप यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘’इसका मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि नियमों में उल्लिखित विशिष्ट अपराधों को अंजाम देने वाले संदेश की शुरुआत किसने की.” रवि शंकर प्रसाद ने आगे कहा, ‘’ऑफेंसिव मैसेज के पहले ओरिजिनेटर के बारे में जानकारी देना पहले से ही प्रचलन है. ये मैसेज भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था, बलात्कार, बाल यौन शोषण से संबंधित अपराधों से संबंधित है.” सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों मांगी अनुपालन रिपोर्ट मंत्रालय न...

बीकानेर:कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस बना जानलेवा एक और मौत

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर@ ब्लैक फंगस से 1 और मौत,बीकानेर के PBM में हुई अब तक 3 मौतें,वहीं 18 मरीज अभी तक हुए चिन्हित, अधीक्षक डॉ.परमेन्द्र सिरोही कर रहे मॉनिटरिंग,डॉ.गौरव गुप्ता ने दी जानकारी। मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर ब्लैक फंगस से पीडि़त एक ओर रोगी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। प्रभारी डॉ गौरव गुप्ता ने बताया कि सूरतगढ़ निवासी कालूराम ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस समय 18 मरीज ब्लैक फंगस से चिन्हित हो चुके है। गौरतलब रहे कि इससे पहले चूरू जिले की भंवरीदेवी (60)और एक गंगानगर निवासी की मौत हो चुकी है।

बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ीं, IMA ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली: एलोपैथी के इलाज पर टिप्पणी करने वाले योगगुरू बाबा रामदेव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. जयेश लेले ने रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. ये शिकायत दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि रामदेव कोरोना के इलाज को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, जो एक अपराध है. रामदेव पर दर्ज हो राजद्रोह का मामला- IMA इससे पहले आईएमए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना के उपचार के लिए सरकार के प्रोटोकॉल को चुनौती देने और टीकाकरण पर कथित दुष्प्रचार वाला अभियान चलाने के लिए योगगुरु रामदेव पर तत्काल राजद्रोह के आरोपों के तहत मामला दर्ज होना चाहिए. आईएमए ने रामदेव को मानहानि का नोटिस भी भेजा है. संघ ने उनसे 15 दिन के अंदर माफी मांगने को कहा है और ऐसा नहीं होने पर वह उनसे एक हजार करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि मांगेगा. डर फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें- पीएम से IMA आईएमए ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि यह बड़ी संतोषजनक बात है कि देश में टीकों की दोनों खुराक ले चुके केवल 0.06 प...

बीकानेर:राजकार्य में बाधा डालने का आरोप, मामला दर्ज

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। धार्मिक स्थल पर निर्माण से दो समुदाय मे विवाद पर सदर पुलिस थाने में पांचवां मुकदमा दर्ज हुआ है। अब एसडीएम की ओर से सदर थाने में रिपोर्ट दी गई है। एसडीएम मीनू वर्मा की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान जेठानंद व्यास ने प्रशासनिक अधिकारियो के साथ दुव्र्यवहार किया और राजकार्य में बाधा डाली। इसके अलावा दोनों समुदाय के लोगों पर कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने भी आरोप लगाया गया है। गौरतलब है कि घटनाक्रम को लेकर यह पांचवा मुकदमा है। इससे पूर्व सदर पुलिस थाने में चार मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

कोरोना के गंभीर रूप लेने से रोकने में कोविशील्ड और कोवैक्सीन कितनी प्रभावी?

बीकानेर बुलेटिन देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. हालांकि अब देश में नए मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) कोरोना वायरस के टीकों कोविशील्ड और कोवैक्सीन के प्रभाव का पता लगाने के लिए अगले हफ्ते से सर्वेक्षण शुरू करेगा. इस दौरान संक्रमण को गंभीर रूप लेने से रोकने में टीके के प्रभावी होने की जांच की जाएगी. टीकाकरण की शुरूआत के बाद पहली बार इस तरह का सर्वेक्षण सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) कोविशील्ड टीके का जबकि भारत बायोटेक कोवैक्सीन टीके का उत्पादन कर रही है. इन टीकों की शुरुआत के बाद से पहली बार इस तरह का सर्वेक्षण होगा. आईसीएमआर के राष्ट्रीय महामारी विज्ञान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ तरुण भटनागर के मुताबिक, सर्वेक्षण के दौरान 45 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे करीब 4000 लोगों की समीक्षा की जाएगी जोकि दोनों टीकों में से किसी भी टीके की एक या दोनों खुराक ले चुके हों. टीकाकरण कितना प्रभावी है? होगी जांच- भटनागर भटनागर ने कहा, ' शोध के दौरान, हम ऐसे लोगों को लेंगे जोकि कोरोना वा...