Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय

राजस्थान में फिर बड़ा गैंगवार, हिस्ट्रीशीटर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या

बीकानेर बुलेटिन सीकर: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में आंतक मचाने वाले गैंगस्टर राजू ठेहट की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ऐसे में राजस्थान में एक बार फिर बड़े गैंगवार की वारदात सामने आई है. जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. फायरिंग की यह घटना सीकर में पिपराली रोड पर हुई है. हालांकि राजू ठेहट की अभी तक मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है. राजू ठेहट के 3 गोली लगने की जानकारी मिल रही है. फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई है.लॉरेन्स विश्नोई गैंग के रोहित गोदारा ने ली हत्याकांड की जिम्मेदारी राजस्थान में गैंगस्टर्स राजू ठेहट और आनंदपाल सिंह में करीब दो दशक वर्चस्व की लड़ाई चली थी. लेकिन आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद राजू ठेहट वर्चस्व बढ़ने लगा था. जेल में बंद होने के दौरान भी उसके फिरौती मांगकर संरक्षण देने के कई मामले सामने आए थे. हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद राजू ठेहट गैंग को बढ़ाने में लगा है.  गैंगस्टर्स राजू ठेहट लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है. वह महंगी कार और बाइक पर काफिले के साथ घूमता है. गैंगस्टर राजू ठेहट को सीकर बॉस के ...

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. शख्स का नाम सलमान है. पुलिस ने उसे खजूरी खास थाने ने गिरफ्तार किया है. शख्स ने 100 नंबर पीसीआर पर कॉल करके पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी. पीसीआर को कॉल करके दी थी धमकी पूछताछ में सलमान ने पुलिस को बताया है कि वो जेल जाना चाहता था, इसलिए उसने पीसीआर को कॉल करके पीएम मोदी को मारने की बात कही थी. हालांकि वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था. नशा करता है आरोपी सलमान पुलिस के मुताबिक पीसीआर पर कॉल करके सलमान ने कहा था कि मुझे मोदी को मारना है. इसके बाद टेक्निकल सर्विलेंस के आधार पर आरोपी सलमान को खजूरी खास इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह नशे का आदि है.

मोदी सरकार 2.0 के 2 साल आज पूरे

बीकानेर बुलेटिन दिल्ली: आज मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता में आए सात साल पूरे हो गए और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को दो साल हो गए. कोरोना संकट को देखते हुए बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जेपी नड्डा ने पत्र लिखकर इस अवसर पर कोई समारोह का आयोजन न करने की बात कही है. उसकी जगह सरकारें कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती है. पार्टी आलाकमान की ओर से सभी बीजेपी शासित राज्यों को आदेश दिया गया है कि कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए योजना तैयार करें. इसके अलावा देश के सभी बीजेपी विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे दो गांवों तक पहुंचें और लोगों की मदद करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से तैयार योजना के मुताबिक 30 मई को पार्टी के नेता 1 लाख गांवों का दौरा करेंगे. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ता गांवों में लोगों को मास्क, सैनिटाइजर और राशन जैसी जरूरी चीजों की किट मुहैया कराएंगे और लोगों को वायरस से बचने के लिए जागरुक करेंगे. यही नहीं केंद्रीय मंत्रियों को भी कम से कम दो गांवों का दौरा करने को कहा गया है. यदि मंत्रियों के लिए व्यक्तिगत तौर पर पहुंचना संभव नहीं हो ...

फ्री शिक्षा, हेल्थ बीमा, मासिक भत्ता और 10 लाख रुपए...कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की PM केयर्स से मदद करेंगे मोदी

बीकानेर बुलेटिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे आए हैं और पीएम केयर फंड से कई योजनाओं का ऐलान किया है। कोरोना से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक में मोदी सरकार मदद करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि कोरोना महामारी में माता-पिता गंवाने वाले बच्चों की 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत मदद की जाएगी। सरकार की ओर से अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी और उनका हेल्थ बीमा भी किया जाएगा। पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को 18 वर्ष होने पर मासिक भत्ता दिया जाएगा और 23 वर्ष होने पर पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये दिए जाएंगे। उनकी मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। पीएमओ ने कहा कि कोरोना की वजह से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को 18 साल की अवधि तक पांच लाख का मुफ्त हेल्थ बीमा भी मिलेगा। साथ ही ऐसे बच्चों की उच्छ शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन दिलाने में मदद की जाएगी और इसका ब्याज पीएम केयर्स फंड से वहन किया जाएगा। प्रधानमं...