Skip to main content

Posts

Showing posts from November 22, 2022

पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने का आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस ने की है। पुलिस ने 13 जनवरी 2022 को भगवानाराम डूडी द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया था कि दोपहर के समय में 3- 4 बोलेरो आयी जो कि बिना नम्बर की थी। गाड़ी में सवार होकर आए लोगें ने पेट्रोल पंप पर आते ही फायरिंग करनी शुरू कर दी और कहा कि आग लगा दो। इस दौरान बोलेरो में सवार लोगों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों पर जान से मारने की नियत से गाडी चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन कर्मचारी अपना बचाव करते हुए इधर-उधर हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व में ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे माणकासर निवासी प्रदीप मंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

झोलाछाप डॉक्टर पर छापेमारी, मेडिकल स्टोर व अवैध क्लिनिक को करवाया बंद

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील हर्ष की अगुवाई में जामसर मे झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक पर छापेमारी की और मेडिकल स्टोर के साथ चल रहे अवैध क्लिनिक को बंद करवाया गया। बीसीएमओ डॉ सुनील हर्ष ने बताया कि पीएचसी जयमलसर के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और उनमें काम कर रहे झोलाछाप डॉक्टर्स की शिकायत की गई। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए टीम ने जयमलसर बाजार में संचालित वीर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। वहां कार्यरत झोलाछाप विजय गोस्वामी मौके से फरार हो गया और मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिला। अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक मे एक महिला मरीज का इलाज चल रहा था जिसकी मौके पर जांच मे कोई दवाई की पर्ची अथवा किसी डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली। टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर और क्लिनिक पर ताला बंद करवाया गया और मौजूद ग्रामीणों को झोलाछापों के बहकावे में न आने एवं रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर से ही इलाज करवाने की सलाह दी गई।

आमजन के लिए 12 मार्गों पर मैजिक ऑटो चलाना प्रस्तावित,सड़क किनारे निर्माण सामग्री मिली तो होगी कार्यवाही

बीकानेर बुलेटिन संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित बीकानेर , 22 नवंबर । आमजन की सुविधा के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत शहर में 12 रूट पर मैजिक ऑटो चलाया जाना प्रस्तावित किया गया है। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में 12 रूट पर मैजिक ऑटो चलाए जाने के प्रस्ताव को राज्य सरकार के स्तर पर अनुमोदित के लिए भिजवाने के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने कहा कि ऐसे 12 मार्ग प्रस्तावित किए गए हैं। सरकार के स्तर पर इस प्रस्ताव के अनुमोदन के बाद मैजिक ऑटो चलाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने शहर में ट्रैफिक लाइट रोड, सेफ्टी साइनेज, रिफ्लेक्टर लगाने ,सर्किल सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। सड़क किनारे निर्माण सामग्री मिली तो होगी कार्यवाही संभागीय आयुक्त ने कहा कि आमजन की सुरक्षा के लिए निर्माण सामग्री का कोई वाहन शहर में नहीं आए, यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि यदि सड़क किनारे निर्माण सामग्री पाई गई तो निगम और परिवहन विभाग जब्ती की कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग...

ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार, हादसे में तीनों दोस्तों की मौत 

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर। बीकानेर के मैनसर गांव के तीन लड़के नागौर के कंवलीसर गांव से लौट रहे थे कि रास्ते में चारे से भरा एक ट्रक इनकी बाइक पर ही पलट गया। हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई। जिनका शव अब नागौर के अस्पताल में रखा गया है। सोमवार देर रात हुए इस हादसे के बाद अब मंगलवार को पोस्टमार्टम हो रहा है। घटना के बाद से जसरासर थाना क्षेत्र के मैनसर गांव में शोक की लहर है। सोमवार रात इस हादसे के बाद से मृतकों की पहचान नहीं हो रही थी। मंगलवार सुबह तक मृतकों की पहचान हो सकी। मृतक मैनसर के दिनेश, तुलसीराम और मामराज तीनों दोस्त थे। इसमें दिनेश मुम्बई में लकड़ी का काम करता था और कुछ दिन पहले ही बीकानेर आया था। वो अपने दोस्त तुलसीराम और मामराज के साथ ही बाइक पर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। लौटते वक्त रास्ते में ये हादसा हो गया। तीनों का शव नागौर के जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार नागौर से मैनसर की तरफ जा रहे थे। कंवलीसर गांव के पास एक चारे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर इनके ऊपर ही पलट गया। ये तीनों बाहर नहीं निकल सके। राहगीरों ने जैसे-तैसे इनको बाहर भी निक...

साधू के वेश में छिपा था हत्यारोपी, नौ साल बाद गिरफ्तार

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  करीब 11 साल पहले हत्या एवं वर्ष 2013 में जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी रहा शख्स जमानत मिलने के बाद किसी भी पेशी पर नहीं पहुंचा। उसके खिलाफ स्थाई वारंट निकल गया। फरार घोषित होने के बाद बचने के लिए वह साधू बन कर छिपता रहा। अब करीब नौ साल बाद बीकानेर पुलिस ने उसे धर दबोचा है। पुलिस एक महीने से उसकी रेकी कर रही थी। सोमवार को बजरंग धोरे के पास उसे रोही में पकड़ा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार बुड़ानिया ने बताया कि पूगल थाना क्षेत्र के करणीसर भाटियान गांव निवासी डूंगरसिंह (30) पुत्र विजयसिंह वर्ष 2011 में हत्या एवं वर्ष 2013 में जानलेवा हमला करने के मामले में जमानत मिलने के बाद छूटा,तो किसी भी कोर्ट पेशी में नहीं पहुंचा। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन यह हाथ नहीं लगा। आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एएसआइ सुभाष यादव, कांस्टेबल सुभाष व प्रहलाद की टीम बनाई गई। करीब एक महीने की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को शाेभासर गांव की रोही से पकड़ा। साधुओं के टोले में हो गया शामिल आरोपी डूंगरसिंह बेहद चालाक है। वर्ष 2011 ...

ट्रक की तलाशी ली तो पुलिस टीम हो गई हैरान, पशुआहार के बीच मिला...

बीकानेर बुलेटिन बीकानेर।  जामसर पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपए हैं। ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को जामसर एसएचओ इन्द्रकुमार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि लाखों रुपए की शराब अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद एसएचओ इन्द्र कुमार, हेडकांस्टेबल विनोद भांभू एवं टीम ने खारा के पास नाकाबंदी लगाई। शाम को श्रीगंगानगर की तरफ से एक ट्रक आया, जिसे रोक कर तलाशी ली गई। चालक से बिल्टी मांगी, तो उसके पास पशुआहार की बिल्टी मिली। पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली, तो हैरान रह गए। पशुआहार के थैलों के नीचे शराब के कार्टन रखे हुए थे। पंजाब निर्मित है शराब ट्रक में पंजाब निर्मित लदी हुई थी। ट्रक से 834 कार्टन शराब के जब्त किए गए हैं। जब्त शराब की कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है। ट्रक चालक जालोर के हेमागुढ़ा निवासी बलवंतराम बिश्नोई (34) एवं भजनलाल बिश्नोई (30) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से शराब के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि उन्हें यह शराब गुजरात ले जाने...